जॉब
बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली भर्ती,मिलेगा 89000 तक सैलरी…

BOB SO Recruitment 2022 : उम्मीदवार आवेदन करने से पहले इन सभी आवश्यक बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें. साथ ही जो भी उम्मीदवार Bank of Baroda में नौकरी करना चाहते हैं, वे इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अप्लाई कर सकते हैं.बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे Bank of Baroda की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन 22 जून से शुरू हो गई है.इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.bankofbaroda.in/career पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://www.bankofbaroda.in/-/media/Project/BOB/CountryWebsites के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी देख सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 325 पदों को भरा जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 22 जून 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 12 जुलाई 2022
रिक्ति विवरण
पद का नाम ग्रेड रिक्तियों की संख्या
रिलेशनशिप मैनेजर एसएमजी/एस-IV- 75
कॉर्पोरेट और संस्थान क्रेडिट एमएमजी/एस-III- 100
क्रेडिट विश्लेषक एमएमजी/एस-III- 100
कॉर्पोरेट और संस्थान क्रेडिट एमएमजी/एस-II- 50
योग्यता मानदंड
संबंध प्रबंधक और कॉर्पोरेट और संस्थान (क्रेडिट) – ग्रेजुएट (किसी भी विषय में) और वित्त में विशेषज्ञता के साथ पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री / डिप्लोमा (न्यूनतम 1 वर्ष का पाठ्यक्रम) होना चाहिए.
क्रेडिट एनालिस्ट- ग्रेजुएशन (किसी भी विषय में) और फाइनेंस में स्पेशलाइजेशन के साथ पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या सीए/सीएमए/सीएस/सीएफए होना चाहिए.
कॉर्पोरेट और संस्थान क्रेडिट – ग्रेजुएट (किसी भी विषय में) और CA होना चाहिए.
आयु सीमा
रिलेशनशिप मैनेजर – 25 से 42 वर्ष
कॉर्पोरेट और संस्थान क्रेडिट – 28 से 35 वर्ष
क्रेडिट एनालिस्ट – 28 से 35 वर्ष
कॉर्पोरेट और संस्थान क्रेडिट – 25 से 30 वर्ष
वेतन
एमएमजीएस II: रु. 48170 x 1740 (1) – 49910 x 1990 (10) – 69180
एमएमजीएस III: रु। 63840 x 1990 (5) – 73790 x 2220 (2) – 78230
एसएमजी/एस-IV : रु. 76010 x 2220 (4) – 84890 x 2500 (2) – 89890
आवेदन शुल्क
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी) / महिला – 100 / – रुपये
जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस- 600/- रुपये

जॉब
आंगनबाड़ी में निकली 53,000 पदों पर भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी ,जानें आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता

Anganwadi Bharti 2022: राज्य की सभी महिलाएं जो 5वीं, 8वीं और 10वीं पास हैं वो आंगनबाड़ी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर इस खबर में आपको हम योग्यता, आयुसीमा और सैलरी डिटेल्स संबंधित सभी जानकारियां देने वाले हैं.महिला एवं बाल विकास केंद्र तहत हर राज्य में आंगनबाड़ी के हजारों पदों पर भर्तियां निकाली जाती है. उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा आंगनबाड़ी में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. सामान्यत: आंगनबाड़ी भर्ती परीक्षा राज्य स्तर पर आयोजित की जाती है. इसलिए राज्य की सभी महिलाएं जो 5वीं, 8वीं और 10वीं पास हैं वो आंगनबाड़ी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती परीक्षा के मद्देनजर इस खबर में आपको हम योग्यता, आयुसीमा और सैलरी डिटेल्स संबंधित सभी जानकारियां देने वाले हैं
“आंगनबाड़ी भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने वाली सभी महिलाओं के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 5वीं, 8वीं और 10वीं पास होना आवश्यक है.आंगनबाड़ी वर्कर के पद पर आवेदन करने वाली महिलाओं को 10वीं पास होना अनिवार्य है. – आंगनबाड़ी सहायक पद पर आवेदन करने वाली महिलाओं के पास 5वीं कक्षा की डिग्री होनी चाहिए”
नोटिफिकेशन जारी
बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा आंगनवाड़ी भर्ती 2022 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है. जानकारी के मुताबिक 53,000 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इसके तहत कई अलग अलग पदों पर लोगों की नियुक्तियां की जाएंगी. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अधिकारिक वेबसाइट balvikasup.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
पदों का विवरण
– पर्यवेक्षक
– कार्यकर्ता
– आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
– मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
– आंगनवाड़ी सहायकों
– सेविका
– सहायिका
– सुपरवाइजर
– वर्कर
– हेल्पर
योग्यता मानदंड
– आंगनबाड़ी भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने वाली सभी महिलाओं के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 5वीं, 8वीं और 10वीं पास होना आवश्यक है.
– आंगनबाड़ी वर्कर के पद पर आवेदन करने वाली महिलाओं को 10वीं पास होना अनिवार्य है.
– आंगनबाड़ी सहायक पद पर आवेदन करने वाली महिलाओं के पास 5वीं कक्षा की डिग्री होनी चाहिए.
आयु सीमा
आंगनबाड़ी भर्ती 2022 परीक्षा में आवेदन करने वाली महिलाओं की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु
45 वर्ष होनी चाहिए. पिछड़े वर्ग की महिलाओं को इस भर्ती में आयुसीमा में छूट दी जाएगी.
वेतनमान
महिला पर्यवेक्षक- 20000 रुपये प्रतिमाह
आंगनबाडी कार्यकर्ता- 4000–8000 रुपये प्रतिमाह
मिनी आंगनबाडी कार्यकर्ता- 3000-6000 रुपये प्रतिमाह
आंगनवाड़ी हेल्पर- 2000–4000 रुपये प्रतिमाह
अहम दस्तावेज
– आवेदन करने वाली उम्मीदवार के पास 5वीं, 8वीं, 10वीं कक्षा की मार्कशीट होनी चाहिए.
– पहचान पत्र
– जाति प्रमाण पत्र
– निवास प्रमाण पत्र
– जन्म तिथि प्रमाण पत्र
– पासपोर्ट साइज फोटो
– रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र
– शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
जॉब
दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के 1411 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल (ड्राइवर) और हेड कांस्टेबल (असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (एडब्ल्यूओ)/टेली प्रिंटर ऑपरेटर (टीपीओ) में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। दोनों भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 जुलाई तक किए जा सकते हैं। ऑनलाइन चालान 30 जुलाई तक जमा होंगे। आवेदन पत्र में संशोधन और उसका शुल्क जमा करने के लिए दो अगस्त को वेबसाइट खुलेगी। दोनों वैकेंसी की परीक्षा अक्टूबर में होगी।
पदों की संख्या
कांस्टेबल (ड्राइवर) के 1411 पद हैं जिनमें से 141 पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित हैं।
महत्वपूर्ण तारीख
आवेदन की शुरुआती तारीख : 08 जुलाई, 2022
आवेदन की आखिरी तारीख : 29 जुलाई, 2022
शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख : 30 जुलाई, 2022
चालान से शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख : 29 जुलाई, 2022
कंप्यूटर आधारित रिटन एग्जाम की तारीख : अक्टूबर, 2022
योग्यता और आयु सीमा
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर
योग्यता : 12वीं पास। हेवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी है।
आयु सीमा : आयु की न्यूनतम सीमा 18 वर्ष और अधिकतम सीमा 30 वर्ष रखी गई है। ओबीसी वर्ग को अधिकतम सीमा में 3 वर्ष, एससी व एसटी को 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल असिस्टेंट वायरलैस ऑपरेटर व टेली प्रिंटर ऑपरेटर (एडब्ल्यूओ/टीपीओ)
योग्यता : साइंस व मैथ्स विषयों के साथ 12वीं पास या मैकेनिक कम ऑपरेटर इलेक्ट्रिक कम्युनिकेशन सिस्टम में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट जरूरी है।
आयु सीमा : उम्मीदवारों की उम्र 18 से 27 वर्ष होना चाहिए।
सिलेक्शन प्रोसेस
कांस्टेबल ड्राइवर व हेड कांस्टेबल एडब्ल्यूओ/टीपीओ दोनों में सिलेक्शन के लिए रिटन एग्जाम पास करने के बाद दौड़ और फिजिकल टेस्ट की परीक्षा होगी। इसके बाद स्किल टेस्ट होगा।
आवेदन कैसे करें
उम्मीदवार 8 जुलाई से 29 जुलाई 2022 तक ssc.nic.in पर ऑनलाइन मोड में आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं
जॉब
इंडियन ऑयल में जूनियर ऑपरेटर के 39 पदों पर निकली भर्ती योग्य उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

IOCL Recruitment 2022: इंडियन ऑयल ने जूनियर ऑपरेटर के 39 पदों पर भर्ती के लिए योग्य व इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों की भर्ती लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आईओसीएल की वेबसाइट iocl.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आईओसीएल में आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2022 है। आईओसीएल के इस भर्ती अभियान के तहत कुल 39 पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
आईओसीएल की इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 21 अगस्त 2022 को आयोजित की जाएगी। आगे देखिए आवेदन योग्यता, आयु सीमा व अन्य शर्तें-
आवेदन योग्यता –
आवेदन करने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों को हायर सेकंडरी (12वीं) की परीक्षा न्यूनतम 45 फीसदी अंकों के साथ पास होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों लिए पास प्रतिशत और भी कम रहेगा। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास हैवी विहिकल ड्राइविंग लाइसेंस भी होना चाहिए।
आयु सीमा – 18 से 26 साल।
चयन प्रक्रिया:
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और फिजिकल टेस्ट शामिल है जो क्वॉलीफाइंग नेचर का होगा। लिखित परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे जिसके लिए 90 मिनट का समय निर्धारित है।
-
7 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही खलबली मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन, जल्द ही घर लाइए इस बेहतरीन मशीन को…
-
व्यापर5 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
Tech & Auto4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
व्यापर3 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
Tech & Auto4 days agoTVS ने लॉन्च किया यह जबरदस्त बाइक, जिसे देखे आप रह जायेंगे हैरान, देखे क्या है इसकी कीमत और बेहतरीन फीचर्स…
-
जॉब7 days agoनवोदय विद्यालय में निकली प्रिंसिपल सहित विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा 142000 तक सैलरी
-
देश3 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : जल्द मिलने वाली है तीन-तीन खुशखबरी,पढ़िये पूरी खबर
-
Tech & Auto7 days agoPOCO F4 5G का ये बेहतरीन स्मार्टफ़ोन आते ही मचा रही खलबली, देखे इसके जबरदस्त फीचर्स और कीमत…
-
मनोरंजन5 days agoCrosses Limit : फैशन की सारी हदों को पार कर निकल पड़ी सिर्फ ब्रा पहनकर घूमने ,एक्ट्रेस पर चढ़ा बोल्डनेस का ऐसा खुमार…पढ़िये खबर
-
Tech & Auto2 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…































You must be logged in to post a comment Login