Lifestyle
ये पांच आदते बढ़ा सकती है आपका हाई ब्लड प्रेशर बरते सावधानिया
आजकल ब्लड प्रेशर की समस्या लोगों के बीच एक आम समस्या बनकर उभर रही है। कम उम्र में ही लोग इस रोग से पीड़ित हो रहे हैं। जिसके पीछे सबसे बड़ी वजह लोगों की रोजमर्रा की 5 गलत आदतें हैं।
आजकल ब्लड प्रेशर की समस्या लोगों के बीच एक आम समस्या बनकर उभर रही है। कम उम्र में ही लोग इस रोग से पीड़ित हो रहे हैं। जिसके पीछे सबसे बड़ी वजह लोगों की रोजमर्रा की 5 गलत आदतें हैं। हाई ब्लड प्रेशर दिल संबंधी बीमारियों के मुख्य कारणो में से एक माना जाता है। इसलिए यह जरूरी हो जाता है कि व्यक्ति अपना ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रखने की कोशिश करें। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर कौन सी वो रोजामर्रा की कुछ गलत आदतें हैं जो आपके ब्लड प्रेशर बढ़ने का कारण बन सकती हैं।
वर्कआउट की कमी-
लाइफस्टाइल में वर्कआउट की कमी न सिर्फ मोटापा बढ़ाती है बल्कि यह आपके ब्लडप्रेशर को भी बढ़ाने का काम भी करती है। ब्लडप्रेशर को कंट्रोल रखने के लिए जरूरी है कि आप रोजाना कम से कम 30 मिनट का व्यायाम करें।
अधिक नमक का सेवन-
हाई बीपी के रोगियों को हमेशा नमक कम खाने की सलाह दी जाती है। नमक का अधिक सेवन हाई ब्लड प्रेशर का खतरा दोगुना बढ़ा देता है। कोशिश करें कि कम नमक वाला खाना खाएं।
तंबाकू का सेवन-
तंबाकू का सेवन करने से भी ब्लड प्रेशर पर असर पड़ता है। यह आपके हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को और अधिक बढ़ा सकता है। धूम्रपान और तंबाकू न केवल कैंसर जैसे घातक रोग, बल्कि कई अन्य बीमारियों के साथ ब्लड प्रेशर को भी बढ़ा सकते हैं।
तनाव-
आजकल के लाइफस्टाइल की वजह से न सर्फ बड़े बल्कि बच्चे भी तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि काम के दबाव, किसी बात को लेकर परेशान रहना, पढ़ाई और कई अन्य चीजें तनाव पैदा कर सकती हैं। जरूरत से ज्यादा तनाव कई बार हाई ब्लड प्रेशर का कारण भी बन सकता है।
शराब और कैफीन-
चाय, कॉफी जैसी चीजों में कैफीन की मात्रा अधिक होती है। चाय को अपनी दिनचर्या का हिस्सा मानने वाले लोगों को शायद ही इस बात का पता होगा कि यह आपके रक्तचाप को भी बढ़ा सकती है। अगर आप चाय, कॉफ़ी का सेवन करते हैं तो लाइट कॉफी पिएं। बहुत अधिक कैफीन का सेवन हानिकारक हो सकता है। चाय-कॉफी की ही तरह शराब का सेवन भी ब्लड प्रेशर बढा सकता है।

Lifestyle
क्या आपको भी दिन में आती है नींद तो इसे भगाने के लिए अपनाये ये टिप्स
दिन में थोड़ी देर सोना किसे अच्छा नहीं लगता है लेकिन इस थोड़ी देर की नींद से हम और आलसी बन सकते हैं. कुछ आसान तरीकों से सुस्ती को दूर भगाया जा सकता है.
Daytime sleepiness: दिन की नींद लगभग सभी को पसंद होती है चाहे फिर आप रात में सोते हों या फिर नहीं. अगर आपको एनर्जी के लिए कुछ समय के लिए झपकी लेनी है तो इस नींद में कोई खराबी नहीं. लेकिन अगर दिन में घंटों तक सोते रहते हैं तो यह आलस का एक कारण भी बन सकता है. दिन में सुस्त रहने के कारण ज्यादातर लोग सो जाते है लेकिन ऐसा करने से सुस्ती उतरती नहीं है बल्कि और ज्यादा बढ़ जाती है. जिस कारण हमारे सारे काम प्रभावित हो सकते हैं.
इससे हमारे सोने के समय वाले काम पोस्टपोन हो सकते हैं और बाद में हमें और ज्यादा आलस आने लगता है, जिस वजह से दिनचर्या और ज्यादा प्रभावित हो जाती है. आइए जानते हैं सुस्ती भगाने के कुछ टिप्स के बारे में
कैसे भगाएं सुस्ती
–वेब एमडी के अनुसार रात में पूरी नींद लें और रोजाना 8 घंटे तो जरूर सोएं. ऐसा करने से दिन में नींद नहीं आयेगी और आप पूरी एनर्जी से हर काम को कर सकेंगे.
-अगर आप बेड पर हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि यह सोने के लिए ही है. इसका प्रयोग आप किताबें पढ़ने और बाकी क्रिएटिव कामों के लिए भी कर सकते हैं. अगर पढ़ने लगते हैं तो नींद नहीं आती है.
-अगर आप नैप लेते हैं या दिन में सोने की आदत बनी हुई है तो आपको रोजाना एक फिक्स समय के लिए नैप लेनी चाहिए. कोशिश करें कि यह आधे घंटे से ज्यादा न हो. अलार्म लगा कर भी सो सकते हैं.
हर दिन 30 मिनट खुलकर करें डांस और इन बीमारियों को कहें ‘गुडबाय’
क्या धूप में चलने पर आपको भी लगती है भूख? स्टडी में हुआ हैरान करने वाला खुलासा
-अगर आपको दिन में सुस्ती महसूस होती है तो रात में जल्दी सोने की कोशिश करें ताकि सुबह रोज समय से उठ सकें और नींद भी पूरी हो सके.
अपने खाने पीने के समय पर भी ध्यान दें. ब्रेकफास्ट और लंच का एक समय बना लें ताकि बीच में आपको एनर्जी कम न महसूस हो और आपका सोने का मन न करे.
-रोजाना सुबह-सुबह एक्सरसाइज करें जिससे एनर्जी महसूस हो सके और आलस भी दूर भाग सके.
Lifestyle
hair care tips: घने एवं लम्बे बालो के लिए अपनाये ये नारियल तेल शैंपू, जाने इसे बनाने का आसान तरीका

Coconut oil shampoo: नारियल तेल बालों के लिए कितना अच्छा होता है, यह तो हम सब जानते ही हैं. नारियल तेल से बना शैंपू भी बालों के लिए उतना ही फायदेमंद होता है. जानिए इसे घर पर बनाने का आसान तरीका.
Coconut Oil shampoo: अगर बालों की सेहत अच्छा बनाना चाहती हैं, तो घरेलू इलाजों से बेहतर कुछ चीज काम नहीं करती. इनमें किसी तरह का केमिकल भी नहीं होता है और यह आपको सच में लाभ देती हैं. नारियल का तेल बालों के लिए कितना अच्छा होता है यह तो शायद हमें बताने की ज़रूरत ही नहीं, क्योंकि उससे बाल लंबे और घने बनते हैं और बालों को पोषण भी मिलता है, लेकिन एक बार कोकोनट ऑयल शैंपू भी ट्राई कर सकते हैं, क्योंकि नारियल के तेल में लॉरिक एसिड भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिसे प्राकृतिक क्लिंजर माना जाता है. आइए जान लेते हैं कैसे हम घर पर ही कोकोनट ऑयल शैंपू बना सकते हैं, जिससे बालों की सेहत हो सके पहले से भी बेहतरीन.
कोकोनट ऑयल शैंपू बनाने का तरीका
स्टाइलक्रेज़ डॉट कॉम के अनुसार, इसके लिए तीन चौथाई कप पानी की ज़रूरत होगी. इसके अलावा आधा कप कैस्टील सोप, दो चम्मच टेबल सॉल्ट, दो चम्मच नारियल का तेल, दो चम्मच जोजोबा ऑयल और 20 बूंद कोकोनट फ्रेगरेंस ऑयल की ज़रूरत है.
-सबसे पहले पानी को एक माइक्रोवैव फ्रेंडली बाउल को डालें और फिर आधे मिनट के लिए इसे माइक्रोवेव कर दें.
अब इसमें कैस्टाइल सोप डाल दें और फिर बहुत ध्यान से ब्लेंड कर लें ताकि एक स्मूद पेस्ट बन जाए.
-अब इसमें नमक मिला लें और बहुत ही अच्छे से मिक्स कर लें.
-अब अंत में सभी तेलों को मिक्स कर दें और अच्छे से एक दूसरे में मिला दें. यह सारी चीजें एक दूसरे के अंदर अच्छे से घुल मिल जानी चाहिए.
-अब इसे एक बॉटल में स्टोर करके रख लें और जब भी जरूरत पड़े तब इसका प्रयोग कर लें.
Lifestyle
ग्लूटाथियोन से पा सकते है आप भी गोरी व निखरी त्वचा, जाने इसे इस्तेमाल करने के तरीके
मौसम कोई भी क्यों न हो, लेकिन स्किन की चमक और खूबसूरती बरकरार रहे, इसके लिए शरीर को अंदर से पोषण देने की ज़रूरत है. शरीर की इस ज़रूरत को ग्लूटाथियोन बखूबी पूरी करता है.
Glutathione For Skin: खूबसूरत दिखने के लिए हम क्या कुछ नहीं करते. इसके लिए स्किन को अंदर से पोषण देना ज़रूरी है. ग्लोइंग, बेदाग और चमकदार स्किन के लिए ग्लूटाथियोन के साथ विटामिन सी के कॉम्बिनेशन से बेहतर कुछ और हो नहीं सकता. आजकल चेहरे पर झुर्रियां, दाग-धब्बों के साथ पिगमेंटेशन सबसे ज्यादा परेशानी का सबब बना हुआ है. इस परेशानी को दूर करने के लिए ग्लूटाथियोन से दोस्ती फायदे का सौदा हो सकता है. काफी लोग हैं, जिन्हें ग्लूटाथियोन के बारे में ज्यादा कुछ जानकारी नहीं होगी और ना ही ये पता होगा कि ग्लूटाथियोन स्किन को खूबसूरत बनाने के लिए कैसे काम करता है. साथ ही इसका इस्तेमाल कैसे किया जाए, इन सारे सवालों का जवाब सिर्फ इस लेख में मिलेगा
क्या है ग्लूटाथियोन?
स्टाइलक्रेज़ के मुताबिक, एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर ग्लूटाथियोन स्किन को साफ, बेदाग और स्वस्थ रखने में मदद करता है. दुनिया भर के स्किन स्पेशलिस्ट स्किन से जुड़े किसी भी तरह के उपचार में ग्लूटाथियोन की मदद लेते हैं. इसका इस्तेमाल स्किन केयर प्रोडक्ट्स में किया जाता है.
ग्लूटाथियोन कैसे करे काम
– स्किन को साफ़ और सभी तरह की अशुद्धियों को दूर करता है.
– ग्लूटाथियोन से स्किन की रंगत निखरने लगती है.
– इसकी मदद से स्किन की हाई पिग्मेंटेशन को कम करने में मदद मिलती है.
– सभी तरह के एन्जाइम्स को एक्टिव करता है.
– स्किन से विषाक्त पदार्थों को हटाता है.
मानसून में नेल एक्सटेंशन करवाने या हटाने से पहले इन बातों का ज़रूर रखें ध्यान
ग्लूटाथियोन का कैसे हो इस्तेमाल
– ग्लूटाथियोन का इस्तेमाल विशेषज्ञ की सलाह से करें.
– ग्लूटाथियोन स्किन व्हाइटनिंग सप्लीमेंट्स के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
– ग्लूटाथियोन की गोलियों की मदद से स्किन को साफ-सुथरा बनाया जा सकता है.
नेल एक्सटेंशन के लिए पार्लर जाना ज़रूरी नहीं, इन आसान तरीकों से घर पर पाएं खूबसूरत नाखून
चेहरे की त्वचा को साफ बनाए रखने के लिए सिर्फ ग्लूटाथियोन ही काफी नहीं है, इसके लिए हेल्दी आहार लेने की भी ज़रूरत होती है. आहार में टमाटर, संतरा और शतावरी सहित एवोकाडो शामिल करें, जिससे शरीर में पहले से उपस्थित ग्लूटाथियोन का स्तर अच्छा हो सके.
-
जॉब7 days ago10वीं पास है तो करें अप्लाई , निकली भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश3 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर
-
Tech & Auto5 days agoलॉन्च होना वाला है Samsung 200MP कैमरे वाला यह फ़ोन, मिलेंगे दमदार फीचर्स एवं शानदार लुक, मोटोरोला और शाओमी से होगी टक्कर
-
6 days agoMARUTI SUZUKI GRAND VITARA : मारुती ने उठाया नये Grand Vitara से पर्दा, देखे इसके चमकदार लुक और फीचर्स, इसकी बुकिग हुई शुरू
-
4 days agoमारुती ने उठाया MARUTI SUZUKI GRAND VITARA से पर्दा, देखे इसके चमकदार लुक, बुकिंग हुई शुरु
-
देश - दुनिया6 days agoNEET EXAM: शर्मसार करने वाली बाते, इनरवियर हाथ में लो फिर जाओ, NEET की छात्रा ने सुनाई आपबीती, पढ़े पूरी खबर…
-
Tech & Auto7 days agoलॉन्च हुई 50km की स्पीड चलने वाली यह इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल, जाने क्या है इसकी कीमत
-
जॉब3 days agoइन विश्वविद्यालयों में निकली 6,549 पद पर भर्ती,ये रही योग्यता
-
व्यापर7 days agoPM KISAN YOJANA : किसानो के लिए किस्त के बाद आया ये सबसे बड़ी खुशखबरी…जानिए
-
6 days agoFish Farming: मछली पालन का व्यवसाय शुरू करने पर सरकार दे रही है 60 प्रतिशत की सब्सिडी, ऐसे उठाये लाभ…




























You must be logged in to post a comment Login