Connect with us

देश - दुनिया

स्वर्ग का चावल : चीन ने अंतरिक्ष में तैयार किए धान के बीज…

Published

on

कारनामे करने के लिए चीन पूरी दुनिया में जाना जाता है। चीन ने खुद का सूर्य बनाकर दुनिया को चौंका ही दिया था कि अब उसने अंतरिक्ष में धान पैदा कर लिया है। चीन ने अंतरिक्ष में उगाए गए धान को स्पेस राइस नाम दिया और इसकी पहली फसल भी (बीज के रूप में) कट चुकी है। चीन ने स्पेस राइस के बीज को पिछले साल नंबर में अपने चंद्रयान के साथ अंतरिक्ष में भेजा था।  अंतरिक्ष यान के जरिए 40 ग्राम वजन वाले करीब 1,500 धान के बीज धरती पर आए हैं। सभी बीज को दक्षिण चीन कृषि विश्वविद्यालय परिसर के खेत में बोया गया है।

ब्रह्मांडीय विकिरण और शून्य गुरुत्वाकर्षण के संपर्क में रहने के बाद इन बीज को वापस धरती पर लाया गया है। इनका वजन करीब 40 ग्राम है। स्पेस राइस की पहली फसल को ग्वांगडोंग के दक्षिण चीन कृषि विश्वविद्यालय के अंतरिक्ष प्रजनन अनुसंधान केंद्र में काटा गया है। स्पेस राइस के बीज की लंबाई अब करीब 1 सेंटीमीटर हो गई है। अनुसंधान केंद्र के उप निदेशक गुओ ताओ ने कहा है कि सबसे अच्छे बीज प्रयोगशालाओं में पैदा किए जाएंगे और फिर खेतों में लगाए जाएंगे।

क्या होता है स्पेस राइस?

अंतरिक्ष के वातावरण में कुछ समय तक रहने के बाद इन बीज में कई तरह के परिवर्तन होते हैं। अंतरिक्ष से वापस लाकर धरती पर बोने से अधिक पैदावार होती है। केवल धान ही नहीं, अन्य फसलों के साथ भी इस तरह के प्रयोग होते हैं। चीन 1987 से चावल और अन्य फसलों के बीज को अंतरिक्ष में ले जा रहा है। इसकी पैदावर सामान्य धान के मुकाबले अधिक होती है, हालांकि इसका फिलहाल कोई सटीक आंकड़ा मौजूद नहीं है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक चीन अभी तक 200 से अधिक फसलों के साथ इस तरह का प्रयोग कर चुका है जिसमें कपास से लेकर टमाटर तक शामिल हैं। चीनी मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक 2018 में चीन में 2.4 मिलियन हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में हुई खेती में अंतरिक्ष से आए बीज का ही इस्तेमाल हुआ है। चाइनीज सोशल मीडिया यूजर्स इसे स्वर्ग का चावल भी कह रहे हैं। ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक करीब 3-4 साल बाद ऐसे बीज को बाजार में उपलब्ध कराया जाता है।

क्या है चीन की प्लानिंग

दरअसल चीन चंद्रमा पर एक अनुसंधान केंद्र तैयार करना चाहता है। इसके अलावा चीन अंतरिक्ष में फसल उगाने के लिए ग्रीनहाउस का इस्तेमाल करने  पर भी विचार कर रहा है। चीन ने 13 शोध संस्थानों को 17 ग्राम चांद की मिट्टी दिए हैं जिनमें चीनी विज्ञान अकादमी, चीन भूविज्ञान विश्वविद्यालय और सन यात-सेन विश्वविद्यालय शामिल हैं। इसका लक्ष्य चंद्रमा के भूविज्ञान और विकास के बारे में और अधिक समझना है।

 

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

देश - दुनिया

खुशखबरी: 30 जून से शुरू होगी बाबा अमरनाथ यात्रा, 2 साल बाद भक्तों को मिली बड़ी सौगात…

Published

on

By

जम्मू: दक्षिण कश्मीर में हिमालयी क्षेत्र में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर की यात्रा कोविड-19 महामारी के कारण 2 साल तक बंद रहने के बाद 30 जून को शुरू होगी। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के पदाधिकारियों ने रविवार को बताया कि 43 दिवसीय यात्रा 11 अगस्त को संपन्न होगी। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि यहां राजभवन में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में एसएएसबी की 41वीं बैठक में यह फैसला लिया गया।

के लिए तीर्थयात्रा अनंतनाग जिले में पहलगाम मार्ग और गंदेरबल जिले में बालटाल मार्ग, दोनों से शुरू होगी जबकि ऑनलाइन पंजीकरण 11 अप्रैल से शुरू होगा। जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को अगस्त 2019 में समाप्त किये जाने के कारण उस वर्ष अमरनाथ यात्रा बीच में ही रद्द कर दी गई थी, जबकि कोरोना वायरस महामारी के कारण पिछले दो वर्षों- यानी 2020 और 2021 में सांकेतिक यात्रा की ही अनुमति दी गई थी।

सिन्हा ने ट्वीट किया, ‘‘आज श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता की। तैंतालीस दिवसीय तीर्थयात्रा कोविड से जुड़े सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए 30 जून से शुरू होगी और इसका समापन परम्परा के अनुरूप रक्षा बंधन के दिन होगा। हमने आगामी तीर्थयात्रा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर गहराई से विचार-विमर्श किया है।’’

बैठक की जानकारियां देते हुए प्रवक्ता ने कहा कि बोर्ड ने मार्ग के आधार पर श्रद्धालुओं की दैनिक संख्या 10,000 तक सीमित रखने का फैसला किया है। इसमें हेलीकॉप्टर से यात्रा करने वाले यात्री शामिल नहीं हैं। उन्होंने बताया कि बोर्ड ने 2.75 किलोमीटर लंबे बालटाल से डोमेल मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क बैटरी कार सेवा शुरू करने का भी फैसला किया है।

बैठक को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल ने अधिकारियों से सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम करने को कहा। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार श्रद्धालुओं की कुशलक्षेम सुनिश्चित करने के लिए रास्ते में उनकी गतिविधि पर नजर रखने के लिए आरएफआईडी प्रणाली ला रही है।’’ सिन्हा ने सभी श्रद्धालुओं को उत्कृष्ट स्वास्थ्य एवं स्वच्छता सुविधाएं देने पर भी खास जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को संतों की तीर्थयात्रा के लिए अखाड़ा परिषदों और आचार्य परिषदों को विशेष निमंत्रण भेजे का भी निर्देश दिया।

जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने यात्रा के लिए सुरक्षा इंतजाम की योजना पर बोर्ड को जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड दुनियाभर के श्रद्धालुओं के लिए सुबह और शाम होने वाली आरती का सीधा प्रसारण भी करेगा। यात्रा, मौसम और कई सेवाएं ऑनलाइन प्राप्त करने के बारे में सूचना प्राप्त करने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर ‘श्री अमरानाथजी यात्रा’ ऐप मुहैया कराई गई है।

Continue Reading

देश - दुनिया

बड़ी खबर: अब फोन पर नही सुनाई देगी covid-19 से जुड़ी कॉलर ट्यून, जाने क्यो? पढ़े पूरी खबर….

Published

on

By

 

अब नहीं सुनाई देगी कोविड-19 से जुड़ी कॉलर ट्यून ANI ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से दी जानकारी हालात सामान्य होने की वजह से लिया गया फैसला

नई दिल्ली: कोरोना काल में जब भी लोग किसी को कॉल करते थे तो कोविड-19 की गाइडलाइंस से जुड़ी कॉलर ट्यून सुनाई देती थी। कई बार सोशल मीडिया पर लोगों ने इस बात पर आपत्ति भी जताई। लेकिन अब इस मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है कि अब कॉल करने पर कोविड 19 से जुड़ी कॉलर ट्यून नहीं आएगी।

हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि कितनी तारीख से कोविड 19 की गाइडलाइंस वाली कॉलर ट्यून बंद होगी, लेकिन जल्द ही ऐसा होने की संभावना है। देश में कोरोना की वजह से जो हालात बिगड़े थे, वह अब सामान्य हो चले हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि बीते 2 सालों में इस कॉलर ट्यून ने जनता को काफी जागरुक किया है और अब हालात सामान्य होने पर इसकी जरूरत नहीं है।

बता दें कि देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1270 नए मामले सामने आए और 31 लोगों की मौत हुई। इस दौरान 1567 लोग कोरोना से ठीक भी हुए। इस समय देश में कोरोना के कुल मामले 4,30,20,723 हैं और सक्रिय मामले 15,859 हैं। इस दौरान कुल रिकवरी केस  4,24,83,829 हैं और कुल 5,21,035 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान वैक्सीनेशन की प्रक्रिया भी तेज है और अब तक 1,83,26,35,673 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है।

वहीं इससे पहले रविवार को देश में कोरोना के 1421 नए मामले सामने आए थे और 149 लोगों की मौत हुई थी। बता दें कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 4,32,389 सैंपल टेस्ट किए गए।  वहीं कुल टेस्टिंग 78,73,55,354 हुई हैं। ये जानकारी भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने दी है।

Continue Reading

देश - दुनिया

बड़ी खबर: 6वीं बार फिर से बढ़ा पट्रोल और डीजल के दाम, पढ़े पूरी खबर…

Published

on

By

 

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी एक हफ्ते में 6वीं बार ईंधन की कीमत बढ़ी दिल्ली में पेट्रोल 99.41 रुपए और डीजल 90.77 रुपए पहुंचा

नई दिल्ली: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। एक हफ्ते में 6वीं बार ईंधन की कीमत बढ़ी है। सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर 30 और 35 पैसे बढ़े हैं। जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत आज 99.41 रुपए प्रति लीटर और 90.77 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 31 पैसे और 37 पैसे की वृद्धि हुई है। मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रति लीटर 114.19 रुपए और 98.50 रुपए हो गई है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में 28 पैसे और डीजल की कीमत में 33 पैसे बढ़े हैं, जिसके बाद चेन्नई में पेट्रोल 105.18 रुपए और डीजल 95.33 रुपए पहुंच गया है।

कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 108.85 रुपए (32 पैसे की वृद्धि) और डीजल की कीमत 93.92 रुपए (35 पैसे की वृद्धि) पहुंची है। गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल की कीमत में 22 मार्च से अब तक बढ़ोतरी जारी है। इस बीच केवल 24 मार्च को कीमतें नहीं बढ़ीं।

इससे पहले 27 मार्च को ईंधन की कीमतों में 50 पैसा और 55 पैसा की बढ़ोतरी हुई थी और 26 मार्च को 80 पैसे प्रति लीटर बढ़े थे। 22 मार्च को भी कीमतों में 80 पैसे, 23 मार्च को 80 पैसे और 25 मार्च को 80 पैसे बढ़े।

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बयान भी सामने आया है। ठाकुर ने कहा कि दुनिया के एक भाग में युद्ध चल रहा है, जिसकी वजह से उसका प्रभाव दुनिया के बहुत सारे सेक्टर पर पड़ रहा है। दुनियाभर में कच्चे तेल के दाम बढ़े हैं और इसका असर भी दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ा है। भारत के बाहर की स्थिति के कारण तेल के दाम बढ़े हैं। अनुराग ने ये बयान दुबई में दिया है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़48 mins ago

CG News: अब ऑनलाइन पद्धति से होगी कॉलेजो की परीक्षांए, CM ने दिये निर्देश…

  रायपुर। प्रदेश में लम्बे समय से ऑनलाइन परीक्षा की मांग कर रहे छात्रों के लिए राहत भरी खबर है।...

छत्तीसगढ़6 hours ago

CG Weather Update : प्रदेश में गर्मी से परेशान हुये लोग.. और भी बढ़ सकती है गर्मी जाने क्या है मौसम का हाल…

  रायपुर। मार्च के आखिरी सप्ताह से ही गर्मी परेशान करने लगी है। राजधानी समेत कई शहरों में दोपहर के...

छत्तीसगढ़8 hours ago

CG News: शराबी पिता ने अपने ही 5 साल के बेटे को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट…

  छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में एक शराबी बाप ने अपने 5 साल के बेटे को पीट-पीट कर मार डाला। उसे...

छत्तीसगढ़2 days ago

नक्सलियों ने की सरपंच की हत्या,घटना को अंजाम देने के बाद फेंके बैनर पोस्टर 

जिले के किरंदुल थाना इलाके में नक्सलियों ने सरपंच की हत्या कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद...

छत्तीसगढ़2 days ago

CG News: तालाब में डूबने से 15 वर्ष के बच्चे की हुई मौत…

  बिलासपुर। न्यायधानी में 15 वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबने से मौत होने की ख़बर सामने आई है। बताया जा...

#Exclusive खबरे

Calendar

March 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5 6
7 8 9 10 11 12 13
14 15 16 17 18 19 20
21 22 23 24 25 26 27
28 29 30 31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश6 days ago

    मिली बड़ी तोहफ़ा,बढ़ी DA और डीआर में 3% का इजाफा

  • देश4 days ago

    मिली बड़ी तोहफ़ा,बढ़ी DA और डीआर में 3% का इजाफा

  • देश - दुनिया5 days ago

    खुशखबरी: कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, DA और DRD में 3% का हुआ इजाफा…

  • क्राइम न्यूज़6 days ago

    70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या

  • देश6 days ago

    kitchen gas : इन पांच राज्यों में गैस सिलेंडर के दाम 1 हजार पार, ऐसे जानें अपने राज्य की क़ीमत 

  • जॉब5 days ago

    कर्मचारी राज्य बीमा निगम में ऑफिसर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • देश3 days ago

    मिली बड़ी तोहफ़ा,बढ़ी DA और डीआर में 3% का इजाफा

  • देश - दुनिया5 days ago

    खुशखबरी: किसान सम्मान निधि योजना, PM किसान की 11वी क़िस्त का इंतजार कर रहे है तो ऐसे चेक करे स्टेटस…

  • छत्तीसगढ़4 days ago

    CG News : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी, कोरबा में मिल रहा सस्ता पेट्रोल-डीजल

  • जॉब4 days ago

    NMDC में बंपर पदो पर निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि कल… जल्द करे आवेदन…