Connect with us

Accident

सड़क हादसा: बस और कार की आपस में टक्कर होने से 5 की दर्दनाक मौत 1 गंभीर रूप से घायल…

Published

on

 

हैदराबाद: तेलंगाना के कामरेड्डी जिले में सोमवार को सरकारी सड़क परिवहन निगम की एक बस की एक कार से आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोगों की मौत हो गई और एक बच्चा जख्मी हो गया। पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे मछरेड्डी मंडल में हुई। उन्होंने बताया कि दो महिलाओं और एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य बच्चा भी जख्मी हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

ऐसे हुआ हादसा

पुलिस को शुरूआती जांच में पता चला कि यह हादसा तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम की बस से विपरीत दिशा से आ रही कार से टकराने के कारण हुआ। ये टक्कर बस का टायर फटने की वजह से हुई। जिस कारण बस का ड्राईवर नियंत्रण खो बैठा। जिसके बाद उसने विपरीत दिशा से आ रही बस को टक्कर मार दी। जिससे कार पेड़ से टकरा गई। बता दें कि इस हादसे में मरने वालों में दो महिलाओं समेत एक बच्चा भी शामिल है। मृतक निजामाबाद जिले के रहने वाले थे।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Accident

CG News: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जाकर टकराई हादसे में 1 की मौत…1 की हालत गंभीर….

Published

on

By

 

दुर्ग में हुई सड़क दर्घटना में एक स्कूल टीचर की मौत हो गई। वहीं उसकी बहन के लड़के हालत गंभीर है। टीचर अपनी बहन के लड़के साथ कार में बालोद स्कूल जा रही थीं। अंडा थाने के आगे अचानक सड़क में एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के चलते ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और कार एक पेड़ से टकरा गई। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्ग कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम पीएम के बाद मर्ग डायरी अंडा थाने को भेज दी है।

दुर्ग ग्रामीण एएसपी अनंत कुमार ने बताया कि दुर्घटना में जिस महिला की मौत हुई है उसकी पहचान एनी सीमा सिंह (53) के रूप में हुई है। वह बालोद में शासकीय स्कूल में टीचर थी। वह क्वार्टर नंबर 8ए सड़क नंबर 12 सेक्टर 1 भिलाई में रहती हैं। एनी सीमा शनिवार सुबह अपनी बहन के बेटे मनीष सैम्युअल (36) को लेकर कार से बालोद जा रही थी। सुबह 9.30 बजे के करीब वह जैसे ही अंडा थाने से आगे पहुंची अचानक कार के सामने एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के लिए मनीष ने कार को किनारे किया। इससे वह संतुलन खो बैठा और कार सड़क से उतर कर किनारे लगे बड़े पेड़ से जा टकराई। अधिक स्पीड में कार टकराने से उसके परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में अधिक ब्लड निकलने से एनी सीमा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मनीष को तुरंत दुर्ग अस्पताल ले जाया गया। गंभीर हालत के चलते डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर किया है।

बेटा रहता है विदेश में

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि एनी सीमा सिंह ने अपनी बहन के एक बेटे को गोद लिया हुआ है। वह विदेश में नौकरी करता है। वहीं बहन का दूसरा बेटा मनीष भी अपने परिवार के साथ सेक्टर 1 में ही रहता है। वह हमेशा की तरह शनिवार सुबह अपनी मौसी को छोड़ने बालोद जा रहा था।

Continue Reading

Accident

Road accident : सड़क दुर्घटना में MSC के छात्र की मौत

Published

on

एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में एमएससी के एक छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने बताया कि कथित तौर पर छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी 22 वर्षीय देवयांशी आनंद के रूप में हुई है। उसके पिता दिल्ली पुलिस में कार्यरत हैं।

छात्रा हरियाणा के महेंद्रगढ़ के एक कॉलेज से एमएससी कर रही थी। पुलिस के मुताबिक हादसा शुक्रवार शाम सेक्टर 44 के पास हुआ, जब पीड़िता और उसका दोस्त स्पर्श जैन, (जो बाइक चला रहे था) घर वापस जा रहे थे। बुलेट मोड़ पर फिसल गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े।

जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह ने आईएएनएस को बताया, पीड़ित का सिर फुटपाथ से टकरा गया, जबकि बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को एक ऑटो-रिक्शा चालक ने एक निजी अस्पताल ले जाया। घटना में महिला की मौत हो गई, जबकि स्पर्श का इलाज चल रहा है।

Continue Reading

Accident

CG News : बेकाबू कार के दुर्घटनाग्रस्त,मौके पर एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत..

Published

on

अंबिकापुर-बनारस मुख्य मार्ग में छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे उत्तरप्रदेश के मधुटिकरा के पास बेकाबू कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सूरजपुर के दुबे परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। हादसे में सूरजपुर जिले के उपेंद्र दुबे गंभीर रूप से घायल है।हादसे में उनकी मां मानमती दुबे (70), पत्नी देवरुपी दुबे ( 50 वर्ष ), और उनके पुत्र नवीन दुबे की मौत हो चुकी है।

हादसा शनिवार की सुबह लगभग 6:30 बजे हुआ। गंभीर रूप से घायल उपेंद्र दुबे को बभनी सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर के जीवन ज्योति अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक होली पर्व पर होने वाले पारंपरिक पूजा में शामिल होने उपेंद्र दुबे परिवार के सदस्यों के साथ शनिवार तड़के सूरजपुर से बभनी के लिए कार से रवाना हुए थे। बभनी थाने से पहले मधुटिकरा नामक स्थान पर अचानक कार पर से उनका नियंत्रण हट गया। बेकाबू कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई।

हादसे में दो लोगों की तो तत्काल घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी जबकि एक ने बभनी अस्पताल में दम तोड़ा। हादसे की खबर लगते ही बभनी से उनके पारिवारिक सदस्य भी घटनास्थल और फिर अस्पताल पहुंच गए थे। गंभीर रूप से घायल उपेंद्र दुबे को तत्काल वहां से अंबिकापुर के जीवन ज्योति अस्पताल के लिए रेफर करा दिया गया था।

इस घटना से सूरजपुर शहर में शोक का माहौल निर्मित हो गया है।उपेंद्र दुबे लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े हुए है। हादसे में उनके घायल होने की खबर लगते ही उन्हें जानने, पहचानने वाले स्वास्थ्य की जानकारी लेने अंबिकापुर के जीवन ज्योति अस्पताल पहुंचने लगे हैं।

इधर घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। घटना स्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ गई थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़36 seconds ago

CG News: अब ऑनलाइन पद्धति से होगी कॉलेजो की परीक्षांए, CM ने दिये निर्देश…

  रायपुर। प्रदेश में लम्बे समय से ऑनलाइन परीक्षा की मांग कर रहे छात्रों के लिए राहत भरी खबर है।...

छत्तीसगढ़5 hours ago

CG Weather Update : प्रदेश में गर्मी से परेशान हुये लोग.. और भी बढ़ सकती है गर्मी जाने क्या है मौसम का हाल…

  रायपुर। मार्च के आखिरी सप्ताह से ही गर्मी परेशान करने लगी है। राजधानी समेत कई शहरों में दोपहर के...

छत्तीसगढ़7 hours ago

CG News: शराबी पिता ने अपने ही 5 साल के बेटे को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट…

  छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में एक शराबी बाप ने अपने 5 साल के बेटे को पीट-पीट कर मार डाला। उसे...

छत्तीसगढ़2 days ago

नक्सलियों ने की सरपंच की हत्या,घटना को अंजाम देने के बाद फेंके बैनर पोस्टर 

जिले के किरंदुल थाना इलाके में नक्सलियों ने सरपंच की हत्या कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद...

छत्तीसगढ़2 days ago

CG News: तालाब में डूबने से 15 वर्ष के बच्चे की हुई मौत…

  बिलासपुर। न्यायधानी में 15 वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबने से मौत होने की ख़बर सामने आई है। बताया जा...

#Exclusive खबरे

Calendar

March 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5 6
7 8 9 10 11 12 13
14 15 16 17 18 19 20
21 22 23 24 25 26 27
28 29 30 31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश6 days ago

    मिली बड़ी तोहफ़ा,बढ़ी DA और डीआर में 3% का इजाफा

  • देश4 days ago

    मिली बड़ी तोहफ़ा,बढ़ी DA और डीआर में 3% का इजाफा

  • देश - दुनिया5 days ago

    खुशखबरी: कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, DA और DRD में 3% का हुआ इजाफा…

  • क्राइम न्यूज़6 days ago

    70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या

  • देश6 days ago

    kitchen gas : इन पांच राज्यों में गैस सिलेंडर के दाम 1 हजार पार, ऐसे जानें अपने राज्य की क़ीमत 

  • जॉब5 days ago

    कर्मचारी राज्य बीमा निगम में ऑफिसर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • देश3 days ago

    मिली बड़ी तोहफ़ा,बढ़ी DA और डीआर में 3% का इजाफा

  • देश - दुनिया5 days ago

    खुशखबरी: किसान सम्मान निधि योजना, PM किसान की 11वी क़िस्त का इंतजार कर रहे है तो ऐसे चेक करे स्टेटस…

  • छत्तीसगढ़4 days ago

    CG News : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी, कोरबा में मिल रहा सस्ता पेट्रोल-डीजल

  • जॉब4 days ago

    NMDC में बंपर पदो पर निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि कल… जल्द करे आवेदन…