मनोरंजन
फैशन शो में सपना चौधरी ने ब्राइडल लुक से बिखेरा जलवा, ठुमके से बनाया लोगों को दिवाना
हरियाणा की मशहूर डासिंग क्वीन सपना चौधरी हमेशा चर्चाओं में रहती है। उनके डांसर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते है। सपना चौधरी की दिलकश अदाएं लोगों का दिल धड़काने का काम कर रही है। सपना चौधरी के फैंस उनके नए गानों का बेसब्री से इंतजार करते है। फैंस को सपना चौधरी का डांस के इस कदर दिवाने है, कि वो यूट्यूब पर सपना के पुराने से पुराने डांस वीडियो को सर्च कर रहे है। पुराना डांस वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। इन दिनों सपना चौधरी का एक डांस वीडियो यूट्यूब पर जमकर तहलका मचा रहा है।
सपना चौधरी के इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे है। इस वीडियो को 25 लाख से ज्यादा लोग देख चुके है और इस वीडियो को देखने को सिलसिला अभी भी जारी है। वीडियो में सपना चौधरी ब्राइडल लुक में नजर आ रही है। रेड कलर के लहंगे में तैयार सपना चौधरी बेहद खूबसूरत लग रही है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो एक फैशन शो का है। इस शो में सपना दुल्हन की तरह तैयार हुई और स्टेज पर बिंदास होकर जमकर डांस किया। वीडियो में आप साफ देख सकते है कि सपना दुल्हन बन जमकर ठुमके लगा रही है।
सपना चौधरी जिस गाने पर डांस कर रही है, उस हरियाणवी गाने का नाम ‘यार तेरा चेतक पर चाले’ है। बात अगर करें सपना चौधरी ने करियर की, तो सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी। वो रागनी कलाकारों के साथ मिलकर कार्यक्रम में सिंगिग और डांस करती थी। सपना चौधरी की किस्मत का तारा तब चमका, जब उन्हें ‘बिग बॉस 11’ का ऑफर मिला। बिग बॉस में सपना चौधरी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। बेशक सपना इस शो में ज्यादा समय के नहीं रही, लेकिन सपना चौधरी ने इस शो के जरिए खूब नाम कमाया। इसके बाद सपना चौधरी के सामने बड़े प्रोजेक्ट्स की लाइन लग गई।

मनोरंजन
इस शख्स ने सड़क पार कर रहे हाथियो के झुंड के लिए रोकी कार तो.. इस हाथी ने मजेदार अंदाज में किया ध्न्यवाद… देखे यह video

अगर कोई शख्स गाड़ी से जंगल के बीच से होकर गुजरता है तो उसे इस बात का बहुत ध्यान देना पड़ता है कि वो गाड़ी सतर्क हो कर चलाए क्योंकि अक्सर कई जानवर जंगलों के बीच से बनी सड़कों को पार करते रहते हैं और ऐसे में बड़ा हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है. मगर जब इंसान जानवरों का खयाल कर अच्छे से गाड़ी चलाए तो फिर ऐसे में जानवर भी इंसानों का आभार व्यक्त करने से नहीं चूकते हैं. हाल ही में ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब एक शख्स ने कुछ हाथियों के लिए अपनी गाड़ी रोक दी. अपने अजब-गजब वीडियोज के लिए फेमस ट्विटर अकाउंट Buitengebieden जानवरों से जुड़े कई फनी और क्यूट वीडियोज शेयर करता रहता है जिसमें जानवरों की मस्ती साफ नजर आती है. हाल ही में इस पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसे देखकर आपको पता चलेगा कि जानवर भी कैसे इंसानों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं.
हाथी ने दिया मजेदार रिएक्शन
वीडियो में एक सड़क है जिसके दोनों तरफ जंगल हैं. अचानक एक तरफ से हाथियों का बड़ा सा झुंड निकलता है और रोड के दूसरी तरफ जंगल में जाने लगता है. वीडियो बना रहा शख्स संभवतया कार में बैठा है और इस पल को रिकॉर्ड कर रहा है. ये पल अपने आप में ही काफी अनोखा है क्योंकि एक साथ इतने सारे हाथी झुंड में एक तरफ से दूसरी तरफ जा रहे हैं मगर इनसे ज्यादा अनोखा ये है कि जब सारे हाथी लगभग गुजर जाते हैं तो आखिर में जो हाथी बचता है, वो वीडियो बना रहे शख्स की ओर देखता है और उसके सामने सूंड उठा देता है. ये देखकर बिल्कुल ऐसा लग रहा है जैसे हाथी चालक को धन्यवाद दे रहा हो, या उससे बाय कह रहा हो.
वीडियो हो रहा वायरल
ये वीडियो इतनी तेजी से वायरल हो रहा है कि इसे अब तक 29 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वहीं 1 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. लोगों का कहना है कि हाथी का भी अपना स्वैग है, वो कार चालक का हालचाल ले रहा था. वहीं दूसरे ने कहा कि वो थैंक्यू नहीं, चेतावनी दे रहा था कि चालक झुंड के पास ना आए. एक शख्स ने कहा कि हाथी बेहद क्यूट लग रहा है. एक शख्स ने तो यहां तक कह दिया कि हाथी गुस्से में है इसलिए उसने ऐसा रिएक्शन दिया. अब चाहे हाथी गुस्से में रहा हो या फिर कुछ और, मगर उसका ये रिएक्शन लोगों को पसंद बहुत आ रहा है.
Elephant says thank you after the herd crossed the road.. 🙏 pic.twitter.com/ZDE0ufxKPH
— Buitengebieden (@buitengebieden_) April 17, 2022
मनोरंजन
इस शख्स ने सड़क पार कर रहे हाथियो के झुंड के लिए रोकी कार तो.. इस हाथी ने मजेदार अंदाज में किया ध्न्यवाद… देखे यह video

अगर कोई शख्स गाड़ी से जंगल के बीच से होकर गुजरता है तो उसे इस बात का बहुत ध्यान देना पड़ता है कि वो गाड़ी सतर्क हो कर चलाए क्योंकि अक्सर कई जानवर जंगलों के बीच से बनी सड़कों को पार करते रहते हैं और ऐसे में बड़ा हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है. मगर जब इंसान जानवरों का खयाल कर अच्छे से गाड़ी चलाए तो फिर ऐसे में जानवर भी इंसानों का आभार व्यक्त करने से नहीं चूकते हैं. हाल ही में ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब एक शख्स ने कुछ हाथियों के लिए अपनी गाड़ी रोक दी.
अपने अजब-गजब वीडियोज के लिए फेमस ट्विटर अकाउंट Buitengebieden जानवरों से जुड़े कई फनी और क्यूट वीडियोज शेयर करता रहता है जिसमें जानवरों की मस्ती साफ नजर आती है. हाल ही में इस पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसे देखकर आपको पता चलेगा कि जानवर भी कैसे इंसानों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं.
हाथी ने दिया मजेदार रिएक्शन
वीडियो में एक सड़क है जिसके दोनों तरफ जंगल हैं. अचानक एक तरफ से हाथियों का बड़ा सा झुंड निकलता है और रोड के दूसरी तरफ जंगल में जाने लगता है. वीडियो बना रहा शख्स संभवतया कार में बैठा है और इस पल को रिकॉर्ड कर रहा है. ये पल अपने आप में ही काफी अनोखा है क्योंकि एक साथ इतने सारे हाथी झुंड में एक तरफ से दूसरी तरफ जा रहे हैं मगर इनसे ज्यादा अनोखा ये है कि जब सारे हाथी लगभग गुजर जाते हैं तो आखिर में जो हाथी बचता है, वो वीडियो बना रहे शख्स की ओर देखता है और उसके सामने सूंड उठा देता है. ये देखकर बिल्कुल ऐसा लग रहा है जैसे हाथी चालक को धन्यवाद दे रहा हो, या उससे बाय कह रहा हो.
वीडियो हो रहा वायरल
ये वीडियो इतनी तेजी से वायरल हो रहा है कि इसे अब तक 29 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वहीं 1 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. लोगों का कहना है कि हाथी का भी अपना स्वैग है, वो कार चालक का हालचाल ले रहा था. वहीं दूसरे ने कहा कि वो थैंक्यू नहीं, चेतावनी दे रहा था कि चालक झुंड के पास ना आए. एक शख्स ने कहा कि हाथी बेहद क्यूट लग रहा है. एक शख्स ने तो यहां तक कह दिया कि हाथी गुस्से में है इसलिए उसने ऐसा रिएक्शन दिया. अब चाहे हाथी गुस्से में रहा हो या फिर कुछ और, मगर उसका ये रिएक्शन लोगों को पसंद बहुत आ रहा है.
Elephant says thank you after the herd crossed the road.. 🙏 pic.twitter.com/ZDE0ufxKPH
— Buitengebieden (@buitengebieden_) April 17, 2022
देश - दुनिया
रहस्यमयी: देश की सबसे डरावनी जगह जहाँ जाने से डरते है लोग आइये जानते है इस जगह के बारे में कुछ बाते…

भानगढ़ किले को एशिया की सबसे डरावनी जगहों में से एक माना जाता है। कई लोग इसे खतरनाक बताते हैं जबकि कई लोग कहते हैं कि यह भूतिया है, लेकिन तथ्य यह है कि रहस्यों से घिरा किला राजस्थान में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। भानगढ़ किला भारत के सबसे प्रेतवाधित स्थान में से एक है। ऐसे में जानते हैं कि क्या भानगढ़ का किला सच में भूतिया है और इससे जुड़ी कुछ रहस्मय बातें।
1) डरावना एहसास
जब आप यहां होते हैं, तो आप इसकी राजसी वास्तुकला पर आश्चर्यचकित हो सकते हैं,हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें यहां पर अजीब सा एहसास होता है जैसे कि कोई उनका पीछा कर रहा हो। यही कारण है कि इसकी लोकप्रियता के बावजूद, लोग लंबे समय तक किले में घूमने से बचते हैं।
2) साधू ने दिया था श्राप
रिपोर्ट्स की मानें तो भानगढ़ किले को गुरु बालू नाथ नामक एक साधु ने शाप दिया था। दरअसल, जिस जगह पर किला बनाया गया है, वह एक बार ऋषि के ध्यान स्थल था, और जब राजा ने उनसे अनुरोध किया कि वह यहां एक किला बनाना चाहते हैं, तो ऋषि एक शर्त पर सहमत हुए कि किले की छाया उन्हें नहीं छूनी चाहिए। राजा ने उसे विश्वास दिलाया कि उसके स्थान पर किले की छाया उसे नहीं छुएगी, हालांकि ऐसा नहीं हुआ और साधु के श्राप ने पूरा गांव नष्ट कर दिया।
3) तीन दोस्तों ने की थी रात में रुकने की हिम्मत
भानगढ़ से जुड़ी कई भयानक कहानियां लोगों के पास हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक बार तीन डेयरडेविल्स ने सूर्यास्त के बाद भानगढ़ किला परिसर में रहने का फैसला किया क्योंकि वह वास्तव में प्रेतवाधित है भी या नहीं। हालांकि, एक मशाल से लैस होने के बावजूद, उनमें से एक कुएं में गिर गया, हालांकि उसके दोस्तों ने उसे बचा लिया, और फिर उसे अस्पताल ले जाने के लिए वह दौड़ पड़े। लेकिन इस दौरान तीनों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
4) सूर्यास्त के बाद जाना है मना
रात में भानगढ़ किले के अंदर रहना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने भानगढ़ के कई स्थानों पर लोगों को सूर्यास्त के बाद और सूरज उगने से पहले परिसर में रहने के खिलाफ चेतावनी देने के लिए बोर्ड भी लगाए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, जो कोई भी रात में किले के अंदर जाने में कामयाब रहा, वे अपनी कहानी बताने के लिए कभी नहीं लौटे, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि रात में आत्माएं वहां घूमती हैं।
क्या भानगढ़ का किला भूतिया है?
इसको लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है, हालांकि इस पुराने किले की भूतिया सुंदरता से कोई इंकार नहीं कर सकता। लंबे समय से चले आ रहे एक युग का स्थायी प्रमाण, सत्य और कल्पना के रहस्यों में डूबा, भानगढ़ किला देखने लायक जगह है। अपने राजस्थान यात्रा पैकेज में एक निर्देशित टूर जोड़ें, ताकि आप एक गाइड के साथ किले का घूम सकें और किले के इतिहास और इसके आसपास की स्थानीय जानकारी के बारे में ज्यादा जान सकें।
-
जॉब6 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर निकली भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा 22 मई
-
जॉब5 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब5 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब6 days agoSBI में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी.. जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर निकली भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा 22 मई
-
जॉब6 days agoCRPF में डिप्टी कमांडेंट की निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी.. जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब5 days agoयूपीएससी ने असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..
-
जॉब5 days agoयूपीएससी ने असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकाली भर्तीया, जाने सैलरी, शैक्षणिक योग्यता, व अन्य महत्वपूर्ण जानकारिया..






























You must be logged in to post a comment Login