SECOND HAND CAR BUYING TIPS: क्या आप भी ले रहे हे सेकंड हैण्ड कार, तो जान ले कार खरीदने से पहले कुछ जरूरी बाते…

यह वह समय होता है जब दोपहिया वाहन चलाने वाले चालकों के मन में चार-पहिया की सवारी करने की इच्छा जाग जाती है। नई कार खरीदने की चाहत सबके मन में होती है। लेकिन अगर आप कम बजट के कारण एक नई कार नहीं खरीद पा रहे, तो यूज्ड व्हीकल यानी सेकेंड हैंड कार खरीदना भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। हालांकि, सेकंड हैंड कार को खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, जिससे बाद में पछताना न पड़े। क्योंकि हम खरीदने निकलते हैं एक कार और ले आते हैं कबाड़। यहां हम आपको बता रहें वो आसान टिप्स जो एक सेकेंड हैंड कार को खरीदते समय आपके बहुत काम आएंगी।
कार की हालत कैसी है
कार में कोई बड़ा डिफेक्ट नहीं होना चाहिए। ऐसी कार खरीदने का कोई मतलब नहीं है अगर वह इस्तेमाल करने के लायक नहीं है। खूब ढंग से समय लगा कर यह सुनिश्चित करें कि कार की ब्रेक, धुंआ, इंजन कूलिंग, स्टीयरिंग, सस्पेंशन, लाइटिंग जैसे सिस्टम सभी अच्छी स्थिति में हैं। ऐसा करने से आप लंबे समय में रखरखाव के बहुत सारे खर्च बचा सकते हैं। अगर कुछ भी गलत है, तो दूसरी कार की तलाश करने और दूसरे डीलर के पास जानें से न हिचकिचाएं।
कार की बारीकी से करें जांच
गाड़ी की बॉडी से लेकर टायर तक को चेक करें
ध्यान से देखें कि कहीं कार में बॉडी में रस्टिंग (जंग) तो नहीं लग रहा है
इसकी जांच करें कि कहीं गाड़ी में बेवजह वायरिंग तो नहीं की गई है
यह भी चेक करें कि कार के सभी फीचर्स सही से काम तो कर रहे हैंबॉडी, अंडरबॉडी और व्हील वेल की जांच करें
कहीं कार किसी मोटर दुर्घटना का शिकार तो नहीं हुई है। इसे चेक करने के लिए आपको कार के बॉडीवर्क की अच्छी तरह से जांच करनी चाहिए। चिपके हुए पेंट, डेंट, फेंडर बेंडर्स, जंग और अन्य खराबियों को चेक करें। पहियों का अच्छी तरह से जांच करें और यह पता लगाएं कि कहीं उन्हें बदलने की जरूरत तो नहीं है।
इंजन की जांच जरूर करें
सेकेंड हैंड कार खरीदते समय उसके इंजन की जांच जरूर करें। क्योंकि अगर इंजन में समस्या होगी तो आपको खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। फिर आप बार-बार गाड़ी में पैसे लगाते रहेंगे। इस झंझट से बचने के लिए, गाड़ी खरीदते समय अपने साथ किसी जानकर व्यक्ति या किसी अनुभवी मैकेनिक को जरूर ले जाएं। जिससे आपको इंजन के बारे में सही जानकारी मिल सके।
इंजन ऑयल चेक करना न भूलें
पुरानी गाड़ी खरीदते समय यह ध्यान देना बेहद जरूरी है कि उसमें इंजन ऑयल है या नहीं। दरअसल, कुछ लोग गाड़ी पसंद करके खरीद तो लेते हैं और चेक नहीं करते कि इंजन ऑयल है या नहीं। ऐसे में अगर आप गाड़ी को लंबी दूरी तक ड्राइव कर ले जा रहे हैं और उसमें इंजन ऑयल नहीं है, तो गाड़ी का इंजन सीज हो सकता है। इसलिए इंजन ऑयल जरूर चेक करें, और अगर न हो तो इसे तुरंत डलवाएंइंटीरियर को अच्छी तरह देखें
कार के इंटीरियर की अच्छी तरह से जांच करें कि कहीं ये फटे हुए तो नहीं या इसमें सिगरेट से जलने के निशान तो नहीं। अगर ये चीजें मिलती हैं तो इससे गाड़ी के कुछ पैसे कम कराने के अच्छे कारण हो सकते हैं। स्टीरियो, एयर कंडीशनिंग यूनिट और खिड़कियों की जांच करें। ओडोमीटर पर माइलेज रीडिंग पर भी एक नजर डालें। इंटीरियर की अच्छी तरह से जांच करें ताकि आपको वह मिल सके जिसके लिए आप पैसे दे रहे हैं।
टेस्ट ड्राइव जरूर लें
सेकेंड हैंड कार खरीदने का सौदा पक्का करने से पहले कार को चलाकर देखना बहुत जरूरी है। कार को करीब 20 मिनट के लिए अलग-अलग स्पीड से ड्राइव करें। इससे यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि क्या कार वास्तव में अच्छी स्थिति में है। इसके साथ ही आपो उन खराबियों को भी देखने का मौका मिलेगा जो पहले छूट गए थे।

जॉब
जीवन बीमा निगम में निकली भर्ती,जल्द करें अप्लाई

Sarkari Naukri 2022: उम्मीदवार दिए गए इन सभी आवश्यक बातों को ध्यान से पढ़कर अप्लाई करें. साथ ही जो भी उम्मीदवार LIC में नौकरी करना चाहते हैं, वे इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं. जीवन बीमा निगम (LIC) में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. इसके लिए LIC ने असिस्टेंट और असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे LIC की आधिकारिक वेबसाइट lichousing.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त है
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://ibpsonline.ibps.in/licaamjul22/ के जरिए भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक LIC HFL Recruitment 2022 Notification PDF पर क्लिक करके भी आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 80 पद भरे जाएंगे
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 04 अगस्त
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 25 अगस्त
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 80
योग्यता मानदंड
असिस्टेंट – उम्मीदवार को न्यूनतम 55% अंकों के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए.
AM अन्य – उम्मीदवार को न्यूनतम 60% अंकों के साथ ग्रेजुएट या किसी भी विषय में पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए.
AM DME – किसी भी विषय में 50% अंकों के साथ ग्रेजुएट या किसी भी विषय में पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए. साथ ही मार्केटिंग/फाइनेंस में MBA होना चाहिए.
आवेदन शुल्क
असिस्टेंट – रु. 800/- रुपये
असिस्टेंट मैनेजर- रु. 800/- रुपये
वेतन
असिस्टेंट – प्रारंभिक मूल वेतन रु.22,730/- प्रति माह
असिस्टेंट मैनेजर – प्रारंभिक मूल वेतन रु.53,620/- प्रति माह
चयन प्रक्रिया
असिस्टेंट – ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार
असिस्टेंट मैनेजर (अन्य श्रेणी) – ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार
असिस्टेंट मैनेजर (डीएमई श्रेणी) – कार्य अनुभव, ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार
इसे भी पढ़े
Mahindra Scorpio Classic हुआ लांच,शानदार कीमत पर मिल रहा है दमदार फीचर्स के साथ…
Tech & Auto
Mahindra Scorpio Classic हुआ लांच,शानदार कीमत पर मिल रहा है दमदार फीचर्स के साथ…

Mahindra Scorpio Classic: स्कॉर्पियो क्लासिक में कुछ कॉस्मैटिक चेंज भी किया गया है.इसके अलावा, Mahindra Scorpio Classic 2022 में 6 वर्टिकल स्लेस्ट के साथ नया फ्रंट ग्रिल देखने को मिलता है.पर से पर्दा उठा दिया है. महिंद्रा ने हाल ही में स्कॉर्पियो-एन भी लॉन्च किया है. इसके बावजूद कंपनी इसके पैरेलल में महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक की भी बिक्री करेगी. स्कॉर्पियो क्लासिक कंपनी ने थार और स्कॉर्पियो-एन के बीच में स्थापित करने की कोशिश की है, ताकि कस्टमर को ज्यादा ऑप्शन मिल सके. महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक को दो वैरिएंट- S और S11 में पेश किया गया है.देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा ने शुक्रवार को अपनी पॉपुलर एसयूवी स्कॉर्पियो के नए एडिशन महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक पर से पर्दा उठा दिया है. महिंद्रा ने हाल ही में स्कॉर्पियो-एन भी लॉन्च किया है. इसके बावजूद कंपनी इसके पैरेलल में महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक की भी बिक्री करेगी. स्कॉर्पियो क्लासिक कंपनी ने थार और स्कॉर्पियो-एन के बीच में स्थापित करने की कोशिश की है, ताकि कस्टमर को ज्यादा ऑप्शन मिल सके. महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक को दो वैरिएंट- S और S11 में पेश किया गया है।
एसयूवी में हुए हैं कई बदलाव
महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक में सबसे पहला बदलाव जो तुरंत दिखता है वह है महिंद्रा का नया लोगो. यह नया लोगो आप एक्सयूवी 700 और स्कॉर्पियो-एन में देखने को मिलता है. स्कॉर्पियो क्लासिक में कुछ कॉस्मैटिक चेंज भी किया गया है.इसके अलावा, Mahindra Scorpio Classic 2022 में 6 वर्टिकल स्लेस्ट के साथ नया फ्रंट ग्रिल देखने को मिलता है. नए लुक में फ्रंट बंपर, नई एलईडी एलईडी डीआरएल, न्यू डायमंड कट अलॉय व्हील सहित कई बदलाव आपको पहले के मुकाबले देखने को मिलेंगे.
इंजन
नई महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक में 2.2 L mHawk 4-cylinder डीजल इंजन लगा है. यह इंजन 132PS का पावर देता है. 300Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. यह 6-सेपीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है. एसयूवी के केबिन की बात की जाए तो यह काफी हद तक पहले जैसा ही है. इसमें आपको ऑडियो वीडियो कनेक्टिविटी के साथ 9 इंच का इन्फोटेन्मेंट सिस्टम और फोन मिररिंग की सुविधा मिलती है।
फीचर्स
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इस नई एसयूवी में दो एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस,फ्रंट सीट बेल्ट रिमाइंडर लैम्प, रीयर पार्किंगल सेंसर, हाई स्पीड अलर्ट और पैनिक ब्रेक इंडिकेशन आदि मौजूद हैं. इस एसयूवी की कीमत अभी नहीं बताई गई है. लेकिन ऐसा अनुमान है कि इसकी शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये रह सकती है.देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा ने शुक्रवार को अपनी पॉपुलर एसयूवी स्कॉर्पियो के नए एडिशन महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक पर से पर्दा उठा दिया है. महिंद्रा ने हाल ही में स्कॉर्पियो-एन भी लॉन्च किया है. इसके बावजूद कंपनी इसके पैरेलल में महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक की भी बिक्री करेगी. स्कॉर्पियो क्लासिक कंपनी ने थार और स्कॉर्पियो-एन के बीच में स्थापित करने की कोशिश की है, ताकि कस्टमर को ज्यादा ऑप्शन मिल सके. महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक को दो वैरिएंट- S और S11 में पेश किया गया है।
महिंद्रा स्कॉर्पियो में कई बदलाव
महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक में सबसे पहला बदलाव जो तुरंत दिखता है वह है महिंद्रा का नया लोगो. यह नया लोगो आप एक्सयूवी 700 और स्कॉर्पियो-एन में देखने को मिलता है. स्कॉर्पियो क्लासिक में कुछ कॉस्मैटिक चेंज भी किया गया है.इसके अलावा, Mahindra Scorpio Classic 2022 में 6 वर्टिकल स्लेस्ट के साथ नया फ्रंट ग्रिल देखने को मिलता है. नए लुक में फ्रंट बंपर, नई एलईडी एलईडी डीआरएल, न्यू डायमंड कट अलॉय व्हील सहित कई बदलाव आपको पहले के मुकाबले देखने को मिलेंगे।
जरा इसे पढ़े
बिजली विभाग में निकली ताबड़तोड़ भर्ती,इन उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन…
डीआरडीओ में वैज्ञानिक पद निकलने वाली है वैकेंसी,जानें डिटेल
जॉब
डीआरडीओ में वैज्ञानिक पद निकलने वाली है वैकेंसी,जानें डिटेल

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने कई वैज्ञानिक पद के लिए वैकेंसी निकलने वाली है. अगर आप भी वैज्ञानिक बनने का सपना देख रहे हैं और अपने सपनों को पूरा करने के लिए बस मौके की तलाश कर रहे हैं तो आपके पास बहुत सही मौका है. डीआरडीओ जल्द ही वैज्ञानिकों के लिए आवेदन आमंत्रित करेगा. इस भर्ती के तहत कुल 1248 पदों को भरा जाएगा. ये प्रक्रिया आने वाले समय में जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, वित्त मंत्रालय ने इस प्रस्ताव की मंजूरी दे दी है. डीआरडीओ में इस समय वैज्ञानिकों की कमी देखी गई है. प्रस्ताव के तहत डीआरडीओ की विभिन्न प्रयोगशालाओं में पहले से रिक्त पड़े वैज्ञानिकों के 814 पदों को भरा जाएगा।
डीआरडीओ में वैज्ञानिकों की कमी
इसके अलावा अलग से वैज्ञानिकों के 434 नए पद भी सृजित किए जाएंगे. सरकार ने कहा कि इन्हें एक चरणबद्ध कार्यक्रम के तहत आने वाले तीन-चार वर्षों के भीतर भरा जाएगा. आंकडों के मुताबिक, डीआरडीओ के पास वैज्ञानिकों के स्वीकृत पदों की संख्या 7773 है. फिलबाल के समय में 6959 वैज्ञानिक ही काम रहे हैं. इससे नए पदों के सृजन की भी जरूरत होने लगी है. वित्त मंत्रालय ने केवल नए पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दी है.
जल्द होगा नोटिफिकेशन
वहीं डीआरडीओ के वैज्ञानिकों को प्रोत्साहित करने के लिए परफारमेंस रिलेटिड इंसेंटिव योजना (पीआरआईएस) के क्रियान्वयन की मांग चल रही है. इस तरह की योजनाएं इसरो और परमाणु ऊर्जा विभाग
में है. डीआरडीओ के वैज्ञानिक भी इसे लागू करने की मांग कर रहे हैं. रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस मुद्दे पर विचार किया जा रहा है. जल्द ही डीआरडीओ के लिए भर्तियां निकलने वाली है. डीआरडीओ की भर्ती के लिए नोटफिकेशन जारी किया जाएगा.
जरा इसे भी पढ़े
बिजली विभाग में निकली ताबड़तोड़ भर्ती,इन उम्मीदवार कर सकेंगे आवेदन…
-
Tech & Auto7 days agoबेहद सस्ता मिल रहा ये vivo का यह फ़ोन, इसमें मिलेगा 44 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 4,000mAh की बड़ी बैटरी एवं फ़ास्ट चार्ज़िंग
-
व्यापर3 days agoकर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी,मिला डीए का बकाया पैसा ,त्योहार में कर्मचारियों की बल्ले बल्ले
-
व्यापर7 days agoपेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी,जानें अपने शहर का ताजा रेट
-
जरा हटके4 days agoयहाँ की महिलाए ज़िन्दगी में सिर्फ एक बार ही नहाती,जानें क्यों
-
व्यापर7 days agoICICI Bank और PNB ने उठाया बड़ा कदम,अब ग्राहकों को लगेगा जोरदार झटका
-
क्राइम न्यूज़7 days agoCrime News : प्रिंसिपल ने किया दो नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़,आरोपी प्रिंसिपल गिरफ्तार…
-
जॉब5 days agoएएसआई और हेड कॉन्स्टेबल की निकली भर्ती,मिलेगा सैलरी 92,300 तक
-
जॉब7 days agoDDA में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर,आवेदन की अंतिम तिथि कल जल्द करें आवेदन
-
जरा हटके2 days agoअजीबोगरीब गांव जहां रहते है लोग बिना कपड़ा के,जानिए वजह
-
जॉब5 days agoसाइंटिस्ट बी पदों पर नौकरी,26 अगस्त तक करें आवेदन





















You must be logged in to post a comment Login