दशहरे के दिन से लापता युवक की लाश मिलने से फ़ैली सनसनी

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक लापता युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. बताया जा रहा है कि ये शख्स दशहरे के दिन से लापता था. अब तीन दिन बाद उसकी लाश खेत में मिली है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लाश सड़ी हुई हालत में मिली है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए रायपुर भेज दिया गया है. वहीं शव मिलने के बाद युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.
दशहरे के दिन निकला था घर से
ये पूरी घटना पिपरिया थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि चचेड़ी गांव का रहने वाला महावीर चंद्राकर अपने घर से दशहरे के दिन रावण दहन देखने निकला था. देर रात तक जब वो घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. गांव वालों से महावीर के बारे में पूछा गया लेकिन कहीं से कोई खबर नहीं मिली. काफी पूछताछ के बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की.
तीन दिन बाद ऐसी हालत में मिली लाश
चचेड़ी गांव के रहने वाले महावीर चंद्राकर के गुमशुदगी की शिकायत युवक के परिजनों ने पुलिस से की थी. मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की, लेकिन उसकी कहीं पता नहीं चला. गुरुवार को खेत में एक लाश मिलने के सूचना पुलिस को मिली थी. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां खेत में औंधे मुंह एक लाश लाश पड़ी मिली. शिनाख्ती में लाश की पहचान महावीर चंद्राकर के रूप में हुई.
परिजन ने जताई हत्या की आशंका
महावीर चंद्राकर के परिजनों ने अपने बेटे की हत्या की आशंका जताई है. उनका कहना है कि महावीर पूरी तरह स्वस्थ था, उसे कोई परेशानी भी नहीं थी. परिजनों का कहना है कि महावीर की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया है. बताया जा रहा है कि शव काफी सड़ चुका है. पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए रायपुर के मेकाहारा अस्पताल भेज दिया है. पुलिस मामले में मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है. पीएम रिपोर्ट के बाद जांच की कार्रवाई आगे बढ़ाने की बात पुलिस कर रही है.

Tech & Auto
खलबली मचाने आ रहा है ये रेट्रो डिजाइन वाला MINI SMART PHONE फीचर्स देख आप भी हो जायेंगे हैरान…

अगर आप बड़े डिस्प्ले वाले नहीं बल्कि ऐसे फोन की तलाश में है, जो आसानी से हथेली में समा जाए, जो कॉम्पैक्ट और लाइटवेट हों, तो क्यूबोट के अपकमिंग फोन आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। दरअसल, क्यूबोट (Cubot) आधिकारिक तौर पर पॉकेट लेबल के तहत एक नई मिनी स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च कर रहा है। पॉकेट सीरीज के तहत पहला फोन इस महीने यानी मई 2022 में अपना ऑफिशियल डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
क्यूबोट पॉकेट सीरीज स्मार्टफोन के इन-हैंड यूजर एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए बनाई गई है। कंपनी एक ऐसा स्मार्टफोन डिजाइन करना चाहती थी जो आपको 21वीं सदी के फोन की सभी आवश्यक और दिलचस्प फीचर दे सके, वो भी हल्के और कॉम्पैक्ट डिजाइन में जो आपके हाथ की हथेली में आसानी से फिट हो सके।
मिनी फोन में क्या है खास
– पॉकेट सीरीज के हर फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका छोटा साइज यानी 4 इंच का डिस्प्ले है। एक ऐसे बाजार में जहां ब्रांड अपने स्क्रीन साइज का विस्तार करने की कोशिश कर रहे हैं, क्यूबोट ने छोटे स्मार्टफोन को डिजाइन करने के लिए चुना है क्योंकि इसका उद्देश्य तकनीक से समझौता किए बिना आपके फोन में पोर्टेबिलिटी और सुविधा लाना है।
– इस प्रकार पॉकेट सीरीज के साथ, आपको खूबसूरती से डिज़ाइन किया गया हल्का, मिनी-फोन मिलता है जिसे आप आसानी से अपने पर्स या जेब में रख सकते हैं, बड़े फोन के विपरीत जिन्हें हर समय हाथ में रखने की आवश्यकता होती है।
– क्यूबोट ने अभी तक पॉकेट सीरीज के स्पेसिफिकेशन और कीमत की घोषणा नहीं की है, लेकिन हम यह सुनिश्चित करने के लिए जानते हैं कि यह एनएफसी फंक्शन समेत आज के जरूरत के लगभग सभी आवश्यक और दिलचस्प फीचर्स से भरा होगा।
Tech & Auto
लॉन्च होते ही TATA की यह इलेक्ट्रिक कार ने मचाई खलबली, जाने क्या है इसके फीचर्स और कीमत…

टाटा मोटर्स ने हाल ही में टाटा नेक्सन ईवी मैक्स को लॉन्च किया है, यह बाजार में पहले से मौजूद नेक्सन ईवी का एक अपग्रेडेड वर्जन है। इसमें पुरानी नेक्सन ईवी के मुकाबले अधिक रेंज, पॉवर और कई ऐसे फीचर्स दिये गए हैं जो इसे पहले के मुकाबले कई अधिक बेहतर एसयूवी बनाते हैं।
बड़ी बैट्री: ईवी में सबसे बड़ी समस्या उनकी रेंज होती है, जिसके कारण लोग कई बार एक ईवी लेने के कतराते हैं। टाटा नेक्सन ईवी मैक्स में 437 किलोमीटर की एआरएआई (ARAI) से प्रमाणित रेंज मिलती है। इसमें 40.5 किलोवॉट की बड़ी बैट्रीपैक दिया गया है। जो पुराने नेक्सन ईवी से करीब 10.3 किलोवॉट अधिक है।
56 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज: टाटा नेक्सन ईवी मैक्स में फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलेगी। इसमें 7.2 किलोवॉट का एसी चार्जर का ऑप्शन दिया गया है। जो इसे 5 से 6 घंटे में पूरा चार्ज कर देगा। वहीं, यदि इसे 50 किलोवॉट के डीसी कमर्शियल चार्जर से चार्ज किया जाए तो यह 56 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी।
पावर और टॉर्क: टाटा नेक्सन ईवी मैक्स में 143 hp की मैक्स पावर जेनरेट करती है जबकि 250Nm का टॉर्क देती है। नेक्सन ईवी मैक्स 0-100 की रफ्तार महज 9 सेकेंड के अंदर पकड लेती है। इसी टॉप स्पीड 240 किलोमीटर प्रतिघंटा है।
दो वैरिएंट किए लॉन्च: टाटा नेक्सन ईवी मैक्स कुल दो वैरिएंट बाजार में उपलब्ध हैं। 3.3 किलोवॉट वाले चार्जर के साथ इसके शुरूआती वैरिएंट नेक्सन ईवी मैक्स एक्सजेड+ की कीमत 17.74 लाख रुपए है जबकि 7.2 किलोवॉट वाले चार्जर के साथ इसकी कीमत 18.24 लाख रुपए है। 3.2 किलोवॉट वाले चार्जर के साथ इससे उपर वाले वैरिएंट नेक्सन ईवी मैक्स एक्सजेड+ लक्स की कीमत 18.74 लाख रुपए है जबकि 7.2 किलोवॉट वाले चार्जर के साथ यह कीमत 19.24 लाख रुपए रखी गई है।
टाटा नेक्सन ईवी मैक्स को बाजार में कड़ी एमजी मोटर्स की जेडएस ईवी (MG ZS EV) से कड़ी टक्कर मिल रही है। एमजी जेडएस ईवी की शुरूआत 22 लाख रुपए से होती है और कंपनी के दावे के मुताबिक एक बार चार्ज करने पर यह 461 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है।
Vastu Tips : घर में होगी सुख-शांति बरसेगी माँ लक्ष्मी की अपार कृपा, बस करना होगा वास्तु का ये छोटा सा उपाये…

सुख-समृद्धि की चाहत किसे नहीं होती। हम सभी अपने जीवन को सुखद बनाने के लिए तरह-तरह के प्रयास करते रहते है। इसके बाबजूद कई बार ऐसा होता है कि हमारे काम नहीं बनते और हम तनाव में आ जाते है, जिस कारण घर में अशांति पैदा हो सकती है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जिनमें घर में वास्तुदोष भी एक कारण हो सकता है। वास्तु दोष उत्पन्न होने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है,जिसके कारण हमारे साथ दुःख और अशुभ घटनाएं घटित होने लगती हैं। वास्तुशास्त्र में कुछ सरल उपाय बताए गए हैं,जिनको अपनाकर आप सुख-शांति को आकर्षित कर सकते हैं।
1.दक्षिण-पूर्व (अग्नि तत्व)के वास्तु दिशा क्षेत्र में लाल घोड़ों का जोड़ा और उत्तर दिशा क्षेत्र में हरे पौधे रखने से भी अधिक धन आगमन की संभावना बनती है।
2. घर की उत्तर-पूर्व दिशा में स्टोर रूम बनाने या वहां फालतू चीजें रखने से भी वहां रहने वाले लोगों को गहरे अवसाद का सामना करना पड़ सकता है। सबसे सही समाधान यह है कि उन सामानों को संबंधित दिशा क्षेत्रों में रखना चाहिए।
3. अपने घर के मन्दिर में घी का एक दीपक नियमित जलाएं तथा घंटी भी बजाना चाहिए जिससे सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा घर से बहार निकलती है। इसी तरह घर में शंख रखने और बजाने से घर का वास्तु दोष दूर होता है । घर के पूजा-स्थल में देवी-देवताओं पर चढ़ाएं गए पुष्प-हार दूसरे दिन हटा देने चाहिए और भगवान को नए पुष्प-हार अर्पित करने चाहिए। इसी प्रकार पूजा घर में देवताओं के चित्र भूलकर भी आमने-सामने नहीं रखने चाहिए इससे बड़ा दोष उत्पन्न होता है।4. गलत दिशा में रखी गईं धार्मिक पुस्तकें वास्तु दोष का कारण बनती हैं। वास्तु के अनुसार धार्मिक पुस्तकों और ग्रंथों को हमेशा पश्चिम की तरफ ही रखना चाहिए। किसी दूसरी दिशा में,बेड के अंदर अथवा गद्दे या तकिये के नीचे धार्मिक पुस्तकें रखना शुभ नहीं होता ।5. वास्तुदोष के कारण यदि घर में किसी सदस्य को रात में नींद नहीं आती या स्वभाव चिडचिडा रहता हो, तो उसे दक्षिण दिशा की तरफ सिर करके शयन कराएं। इससे उसके स्वभाव में बदलाव होगा और अनिद्रा की स्थिति में भी सुधार होगा।
6. घर में किसी भी कमरे में सूखे हुए पुष्प नहीं रखने दें। यदि छोटे गुलदस्ते में रखे हुए फूल सूख जाएं, तो नए फूल लगा दें और सूखे पुष्पों को निकालकर बाहर फेंक दें।
-
जॉब7 days agoNTPC में निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द से जल्द करे आवेदन, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoNTPC में निकली बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती,8 जून तक करें अप्लाई…
-
जॉब7 days agoइंटेलिजेंस ब्यूरो में 150 पदों पर निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…
-
जॉब5 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली भर्ती,8 जून तक करें अप्लाई…
-
जॉब5 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर की निकली भर्ती, 22 मई तक करे आवेदन…
-
जॉब5 days agoअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 410 पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब4 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब5 days agoबिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता… जल्द करें अप्लाई
-
जॉब6 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली भर्ती,8 जून तक करें अप्लाई…





























You must be logged in to post a comment Login