देश
रिजर्वेशन के बाद सीट नई मिली तो, रेलवे देगी 1 लाख जुर्माना

बिहार के दरभंगा से दिल्ली की यात्रा खड़े-खड़े करने वाले बुजुर्ग यात्री को करीब 14 साल बाद न्याय मिला है. उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने रेलवे को आदेश दिया है कि यात्री को एक लाख रुपए बतौर हर्जाना दिया जाए.रिजर्वेशन के बावजूद बुजुर्ग पैसेंजर को सीट न देना रेलवे को बहुत भारी पड़ा. उपभोक्ता आयोग ने रेलवे को हर्जाने के रूप में एक लाख रुपये पीड़ित यात्री को देने का आदेश दिया है. करीब 14 साल पुराने इस मामले में बिहार के बुजुर्ग यात्री इंद्र नाथ झा को रिजर्वेशन के बावजूद ट्रेन में बर्थ नहीं दी गई थी और उन्हें बिहार के दरभंगा से दिल्ली की यात्रा खड़े-खड़े करनी पड़ी थी.
2008 का है मामला
दिल्ली के दक्षिण जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने इंद्र नाथ झा की शिकायत पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे के जनरल मैनेजर को यह हर्जाना देने का आदेश दिया है. झा ने फरवरी 2008 में दरभंगा से दिल्ली की यात्रा के लिए टिकट बुक कराई थी, लेकिन रिजर्वेशन के बावजूद उन्हें बर्थ नहीं दी गई.
सीट अपग्रेड की कही थी बात
आयोग ने अपने फैसले में कहा कि लोग आरामदायक यात्रा के लिए ही एडवांस में रिजर्वेशन कराते हैं, लेकिन शिकायतकर्ता को इस यात्रा में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. ऐसे में उन्हें हर्जाना मिलना ही चाहिए. शिकायत के मुताबिक, रेल अधिकारियों ने झा की कन्फर्म टिकट किसी और को बेच दी थी. जब उन्होंने इस बारे में टीटीई से पूछा तो उन्हें बताया गया कि स्लीपर क्लास में उनकी सीट को एसी में अपग्रेड कर दिया गया है, लेकिन जब झा वहां पहुंचे तो ट्रेन अधिकारियों ने उन्हें वो बर्थ भी नहीं दी. इस कारण उन्हें दरभंगा से दिल्ली की यात्रा खड़े-खड़े करनी पड़ी.
रेलवे ने नहीं मानी थी गलती
रेलवे ने अपना बचाव करते हुए कहा कि इस मामले में उसकी कोई गलती नहीं थी. अधिकारियों ने उनकी दलील थी कि झा ने बोर्डिंग पॉइंट पर ट्रेन नहीं पकड़ी और पांच घंटे बाद किसी और स्टेशन पर ट्रेन पकड़ी. उनका कहना था कि टीटीई को लगा कि वह ट्रेन में सवार नहीं हुए हैं और नियमों के मुताबिक यह सीट वेटिंग पैसेंजर को दे दी गई. लेकिन आयोग ने रेलवे अधिकारियों की इस दलील को नहीं माना.
‘पूरी तरह से रेलवे की लापरवाही’
आयोग ने कहा कि स्लीपर क्लास के टीटीई ने एसी के टीटीई को बताया था कि पैसेंजर ने ट्रेन पकड़ ली है और वह बाद में वहां पहुंचेंगे. आयोग ने कहा कि शिकायतकर्ता को रिजर्वेशन के बावजूद कोई बर्थ नहीं दी गई और उन्हें बिना सीट के यात्रा करनी पड़ी. किसी यात्री को अपनी रिजर्व बर्थ पर बैठने का अधिकार है और इसमें किसी औपचारिकता की जरूरत नहीं है. यदि बर्थ अपग्रेड कर दी गई थी तो उन्हें वह बर्थ मिलनी चाहिए थी. आयोग ने कहा कि यह रेलवे की लापरवाही का मामला है.

देश
जानें आज की पेट्रोल-डीजल नई रेट,चेक करें ऐसें…

रायपुर/दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की मंगलवार की कीमत जारी कर दी है. आज 13वें दिन भी ईंधन की कीमत में कोई इजाफा नहीं किया गया है यानी कीमत स्थिर रखी गई है.. इससे पहले 24 मार्च से ईंधन की कीमत बढ़नी शुरू हुई थी.
चलिए यहां जानते हैं दिल्ली से एमपी तक देश के तमाम राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल की नई रेट लिस्ट क्या है राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमत में मंगलवार को भी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है.
बता दें कि दिल्ली शहर में पिछले 13 दिन से तेल की कीमत ज्यों की त्यों बनी हुई है. इसी के साथ आज दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपये और 1लीटर डीजल के दाम 96.67 रुपये बने हुए है.
उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को पेट्रोल की कीमत 105.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल के रेट 96.58 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. वहीं राजधानी लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 105.25 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 96.83 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. गोरखपुर में पेट्रोल 105.11 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 96.69 रुपये प्रति लीटर है. वहीं गाजियाबाद में मंगलवार को पेट्रोल की कीमत 105.26 रुपये प्रति लीटर और डीजल के रेट 96.82 रुपये प्रति लीटर हैं.
नोएडा में आज पेट्रोल की कीमत 105.32 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 96.89 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. पंजाब के चंडीगढ़ की बात करें तो यहां 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 104.74 रुपये और डीजल की कीमत 90.83 रुपये प्रति लीटर है. वहीं अमृतसर में पेट्रोल की कीमत 104.93 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 93.60 रुपये प्रति लीटर हो गया है. जालंधर में मंगलवार को पेट्रोल की कीमत 104.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल के रेट 93.30 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.
लुधियाना में पेट्रोल के दाम 104.90 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 93.57 रुपये प्रति लीटर हो गई है. बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को पेट्रोल की कीमत 116.23 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 101.06 रुपये प्रति लीटर हो गई है. वहीं भागलपुर में आज पेट्रोल के दाम 116.80 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 101.58 रुपये प्रति लीटर हो गई है.
दरभंगा की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत 116.80 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 101.58 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. मधुबनी में आज पेट्रोल की कीमत 117.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल 102.28 रुपये प्रति लीटर पर बेचा जा रहा है.
राजस्थान में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में मंगलवार को मामूली बदलाव हुआ है. जयपुर में पेट्रोल की कीमत 118.22 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 101.10 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.
वहीं अजमेर में आज पेट्रोल की कीमत 117.62 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 100.56 रुपये प्रति लीटर है. बीकानेर में आज पेट्रोल के दाम 120.55 रुपये प्रति लीटर और डीजल के रेट 103.21 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. गंगानगर की बात करें तो यहां आज पेट्रोल के दाम 122.93 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 105.34 रुपये प्रति लीटर हो गई है.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत मंगलवार को 118.14 रुपये प्रति लीटर हो गई है और डीजल के दाम 101.16 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. इंदौर में आज पेट्रोल के रेट 118.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 101.22 रुपये प्रति लीटर हो गई है. ग्वालियर में आज पेट्रोल के रेट 118.37 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 101.37 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.
झारखंड में मंगलवार को पेट्रोल-डीजल की नई दरें लागू होने के बाद धनबाद में पेट्रोल की कीमत 108.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल के रेट 101.99 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. वहीं रांची में आज पेट्रोल 109.06 रुपये प्रति लीटर और डीजल 102.36 रुपये प्रति लीटर पर बेचा जा रहा है.
कोडरमा में आज पेट्रोल की कीमत 109.50 रुपये प्रति लीटर और डीजल के रेट 102.76 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. छत्तीसगढ़ में मंगलवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत में मामूली बदलाव हुआ है. यहां दुर्ग में मंगलवार को पेट्रोल के दाम 111.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल के रेट 102.90 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.
वहीं बस्तर में आज पेट्रोल 114.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 105.66 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है. यहां के जशपुर में आज पेट्रोल के दाम 113.04 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 104.41 रुपये प्रति लीटर है. रायपुर की बात करें तो यहां आज पेट्रोल के रेट 111.55 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 102.94 रुपये प्रति लीटर है. आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते हैं.
इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर और एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं. बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं.
देश
250 रुपये में खुलवाएं बेटी के नाम पर खाता,मिलेगी 15 लाख का फायदा;ये रही डिटेल…

बेटी के भविष्य की चिंता आपको ही करनी होगी. उसके फ्यूचर को ध्यान में रखते हुए आपको आज से ही प्लानिंग करनी होगी. अगर आप अभी तक उसके भविष्य के लिए कोई सेविंग शुरू नहीं कर पाएं हैं तो महज 250 रुपये में सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) का खाता खोल सकते हैं.
इस सरकारी योजना में आप शानदार रिटर्न कमाने के साथ टैक्स की बचत भी कर सकते है. क्या है सुकन्या समृद्धि योजना? सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) बेटियों के लिए शुरू की गई जमा योजना है.
इस योजना के तहत 10 वर्ष या उससे कम उम्र की लड़की के अभिभावक या माता-पिता खाता खोल सकते हैं. योजना के तहत, आप सालाना न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा कर सकते हैं. इस खाते को खुलवाने से आपको बेटी की पढ़ाई आदि पर भविष्य में होने वाले खर्च पर राहत मिलेगी.
कहां खुलेगा यह खाता? सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) का खाता आप किसी पोस्ट ऑफिस या कमर्शियल ब्रांच की अधिकृत शाखा में खुलवा सकते हैं. योजना के तहत बच्ची के जन्म लेने के 10 साल के अंदर आप यह खाता कम से कम 250 रुपये जमा करके खुलवा सकते हैं. किन दस्तावेजों की होगी जरूरत? एक वित्त वर्ष में आप इस खाते में न्यूनतम 250 रुपये और अधिकत 1.5 लाख रुपये तक जमा करा सकते हैं. खाता खुलवाने के लिए फॉर्म के साथ पोस्ट ऑफिस / बैंक में बेटी का बर्थ सर्टिफिकेट जमा कराना होगा. इसके साथ बच्ची और माता-पिता की फोटो आईडी देनी होगी.
मैच्योरिटी और ब्याज जब आप यह खाता खुलवाते हैं तो उस डेट से 21 साल बाद या बेटी के 18 साल होने पर शादी के समय (शादी की तारीख से 1 महीना पहले या तीन महीने बाद) खाता मैच्योर होता है. इस योजना के तहत खोले जाने वाले खाते पर 7.6 फीसदी सालाना ब्याज है.
कैसे मिलेगा 15 लाख का फायदा यदि आप इस योजना के तहत हर महीने 3 हजार रुपये का निवेश करते हैं तो आपका सालाना 36000 रुपये का निवेश हो गया. 14 साल बाद 7.6 प्रतिशत की कंपाउंडिंग के हिसाब से 9,11,574 रुपये हुए. बेटी की उम्र 21 साल होने पर यह रकम मेच्योरिटी पर करीब 15,22,221 रुपये हो जाएगी.
देश
सुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या है ये बदलाव…

Sukanya Samriddhi Yojana : अगर आप भी बेटी के भविष्य के लिए अभी से प्लानिंग कर रहे हैं तो सरकार की तरफ से चलाई जा रही तमाम योजनाओं में निवेश कर सकते हैं। ऐसे ही केंद्र सरकार की एक योजना है ‘सुकन्या समृद्धि योजना’ (SSY). इसमें निवेश पर 80C के तहत छूट भी मिलती है. आइए जानते हैं SSY में हुए 5 बड़े बदलावों के बारे में.
‘सुकन्या समृद्धि योजना’ के खाते को पहले बेटी की मौत या बेटी के रहने का पता बदलने पर बंद किया जा सकता था. लेकिन अब खाताधारक की जानलेवा बीमारी को भी इसमें शामिल किया गया है. अभिभावक की मौत होने पर भी समय से पहले अकाउंट बंद किया जा सकता है.
पहले दो बेटियों के खाते पर ही 80सी के तहत टैक्स छूट का लाभ मिलता था. तीसरी बेटी पर यह फायदा नहीं था. लेकिन अब यदि एक बेटी के बाद दो जुड़वां बेटियां होती हैं तो उन दोनों के लिए भी खाता खोलने का प्रावधान है.खाते में सालाना कम से कम 250 रुपये और अधिकतम डेढ़ लाख रुपये जमा करने का प्रावधान है. न्यूनतम राशि जमा नहीं होने पर अकाउंट डिफॉल्ट हो जाता है. नए नियमों के तहत खाते को दोबारा एक्टिव नहीं कराने पर मैच्योर होने तक खाते में जमा राशि पर लागू दर से ब्याज मिलता रहेगा. पहले ऐसा नहीं था.
पहले बेटी 10 साल में खाते को ऑपरेट कर सकती थी. लेकिन नए नियमों के अनुसार अब 18 साल की उम्र से पहले बेटियों को खाता ऑपरेट करने की मंजूरी नहीं है. इस उम्र तक अभिभावक ही खाते को ऑपरेट करेंगे. नए नियमों में तहत खाते में गलत ब्याज डलने पर उसे वापस पलटने के प्रावधान को हटाया गया है. इसके अलावा खाते का सालाना ब्याज हर वित्त वर्ष के अंत में क्रेडिट किया जाएगा.
-
जॉब7 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में निकलीं बंपर भर्ती, जाने शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
Lifestyle5 days agoVastu Tips: आईने को गलत दिशा में रखने से हो सकती है परेशनी, जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब6 days agoपरिवहन उप निरीक्षक की निकली भर्ती,उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…
-
जॉब6 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 100 पदों पर बम्फर भर्ती,1 लाख 50 तक मिलेगी सैलरी..
-
जॉब5 days agoभारतीय डाक विभाग में निकली बम्फर भर्ती,जल्द करें आवेदन
-
जॉब4 days agoपंजाब नेशनल बैंक में 12वीं पास के लिए चपरासी पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoनौकरी पाने का शानदार मौका : बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली इतने पदों पर भर्ती,लाखोँ में मिलेगी सैलरी…
-
जॉब6 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा मे निकली भारती,उम्मीद्वार जल्द करे आवेदन
-
देश - दुनिया4 days agoमौसम मे आज आयगा बदलाव:दक्षिण से आ रही हवा के चलते मौसम में नमी, हल्की बूंदाबांदी के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना
-
जॉब5 days agoइंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली भर्ती,उम्मीदवार जल्द करें आवेदन…




















You must be logged in to post a comment Login