Tech & Auto
30 हजार के रेंज में खरीदने वाले हैं,तो ये है सबसे बेस्ट Ac ; 54 डिग्री सेल्सियस तक करेगी काम

गर्मी का मौसम आ गया है और मार्च बीतते बीतते लोगों के माथे पर पसीने की बूंदें छलक ने लगी हैं। मार्च के महीने में ही हवा तो कुछ ऐसी चल रही है, कि ऐसा लग रहा है कि हलक सूख जा रहा है, जबकि अभी अप्रैल और मई जून की तपती दोपहरी तो बाकी है। शहरों में बड़ा मुश्किल हो जाता है, जब इतनी भयंकर गर्मी पड़ती है, जबकि गांव में तो लोग पेड़ की छांव में भी सुस्ता लेते हैं। खुली हवा में सांस ले लेते हैं, लेकिन शहरों में बिना एसी के गुजारा करना किसी मुसीबत से कम नहीं होता है। शहरों के लिए तो एयर कंडीशनर लगभग अनिवार्य सा बनता जा रहा है, लेकिन इसके साथ ही लोगों को अपने बजट का भी ध्यान रखना है। तो आइए जानते हैं कि वह कौन सी ऐसी है जो आप ₹30000 में खरीद सकते हैं।
सनसुई फाइव स्टार
सनसुई एक जानी-मानी कंपनी है, और इस कंपनी का डेढ़ टन का 5 स्टार स्प्लिट एसी का खरीद सकते हैं। रिलायंस डिजिटल पर यह मात्र ₹29990 में मिल रहा है। अगर आपके पास एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई, कोटक महिंद्रा का कार्ड है तो आप ₹2000 की बचत भी कर सकते हैं।इसमें EMI का भी ऑप्शन है, इस AC में आपको PM 2.5 एयर फिल्टर, ट्रिपल इनवर्टर और हिडेन LED डिस्प्ले आपको मिलता है। यह एक बढ़िया ऑप्शन है जो आप खरीद सकते हैं।
हायर एसी
यह AC अभी रिलायंस डिजिटल पर डेढ़ टन की छमता के साथ ₹29990 का ही आ रहा है, जबकि इसका थ्री स्टार क्वालिटी है। इसमें MAR1000 का कोड इस्तेमाल करने पर आपको कुछ डिस्काउंट भी मिल सकता है। कंपनी की तरफ से बताया जा रहा है कि यह 54 डिग्री सेल्सियस तक भी काम कर सकता है।
आईएफबी एसी
3 स्टार रेटिंग 1 टन कैपेसिटी वाले आईएफबी के इनवर्टर स्प्लिट एसी को आप ₹28990 में खरीद सकते हैं और अगर आप 10 पर्सेंट की छूट चाहते हैं तो एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, कोटक महिंद्रा के बैंक कार्ड को इस्तेमाल कर सकते हैं। जाहिर तौर पर इसमें भी EMI का ऑप्शन अवेलेबल है।
लॉयड एसी
एक टन कैपेसिटी और 3 स्टार रेटिंग के इन्वर्टर स्प्लिट एसी को आप ₹29990 में खरीद सकते हैं, जबकि 10 परसेंट कैशबैक कई बैंक के ऑफर के साथ मिल रहा है। यह सारी चीजें आप रिलायंस डिजिटल स्टोर पर जाकर या ऑनलाइन पता कर सकते हैं।
ओनिडा एसी
ओनिडा का एयर कंडीशनर भी आप खरीद सकते हैं, इसमें तीन स्टार और डेढ़ टन की कैपेसिटी वाला इनवर्टर स्प्लिट एसी आप ₹29990 में खरीद सकते हैं। इसमें भी कई तरह के डिस्काउंट आपको उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट पर यह AC 42 परसेंट डिस्काउंट के साथ 25,999 रुपये में उपलब्ध है।
ब्लू स्टार एसी
जैसा कि सभी जानते हैं कि AC रूम के साइज़ के अनुसार ही लगाना चाहिए। ऐसे में अगर आपका कमरा छोटा है तो आप Blue Star के 0.8 टन के एसी को खरीद सकते हैं। इस AC पर कंपनी 26 परसेंट का डिस्काउंट भी दे रही है। फ्लिपकार्ट पर यह 27490 रुपये में मिल जायेगा। बता दें कि ऑनलाइन शॉपिंग के जमाने में कुछ भी खरीदना बेहद आसान हो गया है। बेशक वह AC क्यों ना हो। आप ना केवल रिलायंस डिजिटल बल्कि फ्लिपकार्ड, अमेजन जैसी वेबसाइट पर भी AC खरीदने का ऑप्शन ढूंढ सकते हैं। निश्चित रूप से गर्मी में यह राहत देने का काम करेगा, खासकर तब जब आप शहरों में रहते हैं। वैसे आजकल तो AC गांव और कस्बों में भी आम बात हो गई है।

Tech & Auto
इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालो को मिलेगा सस्ता कर्ज, जानिए SBI के ग्रीन लोन प्लान.. पढ़े पूरी खबर…

नई दिल्ली: डीजल-पेट्रोल के लगातार बढ़ते दाम और सरकार की इलेक्ट्रिक व्हीकल (EVs) को बढ़ावा देने की योजना के कारण इन दिनों इलेक्ट्रिक कार लोगों के लिए पसंदीदा बनती जा रही है. कई लोग अब अपनी पेट्रोल या डीजल कार से इलेक्ट्रिक व्हीकल की ओर स्विच करने पर विचार कर रहे हैं. इसका कारण यह है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल को चलाने में डीजल-पेट्रोल वाले वाहनों की तुलना में कम खर्च आता है.
आयकर विभाग ने इलेक्टिक व्हीकल की परिभाषा दी है. विभाग की वेबसाइट के अनुसार, “इलेक्ट्रिक व्हीकल” ऐसा व्हीकल है जो विशेष रूप से एक इलेक्ट्रिक मोटर से संचालित होता है, जिसकी संकर्षण ऊर्जा (traction energy) व्हीकल में विशेष रूप से स्थापित ट्रैक्शन बैटरी सप्लाई करती है. ऐसे इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए कई बैंक आकर्षक दरों पर लोन की पेशकश कर रहे हैं. आइए, यहां उन बैंकों पर एक नजर डालते हैं, जो इलेक्ट्रिक कार की खरीद के लिए लोन की पेशकश कर रहे हैं.
SBI ग्रीन लोन
पब्लिक सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीद को प्रोत्साहित करने के लिए देश में सर्वप्रथम ग्रीन कार लोन (Electric Vehicle) लॉन्च किया था. इसमें ब्याज दर मौजूदा व्हीकल लोन स्कीम की दर से 20 बेसिक पांइट कम है. एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार, चुनिंदा मॉडलों पर ऑन रोड कीमत का 90 फीसदी से लेकर 100 फीसदी लोन मिलेगा. ग्रीन कार लोन की ब्याज दरें 7.05 फीसदी से लेकर 7.75% तक है. इसके अलावा यूनियन बैंक भी इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए आकर्षक ब्याज दर पर लोन दे रहा है. वहीं, एक्सिस बैंक सैलरीड पर्सन और निजी व्यवसाय चलाने वाले कस्टमर्स को इलेक्ट्रिक व्हीकल के रोड कीमत का 85 फीसदी तक कर्ज दे रहा है.
ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत 34 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को मिला 18.60 लाख करोड़ रुपए का लोन
कार लोन की सीमा नहीं
नए इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर खरीदने के लिए आप 10 लाख रुपए तक का लोन ले सकते हैं, जबकि कार के लिए कोई सीमा नहीं रखी गई है. नए इलेक्ट्रिक 4-व्हीलर के कर्ज को आप 84 महीने में चुका सकते हैं, जबकि नए इलेक्ट्रिक 2-व्हीलर के लिए इसकी सीमा 36 महीने से लेकर 60 महीने तक है.
Tech & Auto
Honda लॉन्च करेगा कम कीमत में इलेक्ट्रिक कार, जानिए क्या है कंपनी का प्लान? पढ़े पूरी खबर…

नई दिल्ली. दुनिया भर में तेजी से इलेक्ट्रिक व्हीकल में मांग बढ़ती जा रही है. वर्तमान सभी बड़ी कार निर्माता कंपनियां इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. हालांकि, अभी इलेक्ट्रिक कारों की ज्यादा कीमत के चलते यह आम लोगों को बजट से बाहर है. इसी को देखते हुए जनरल मोटर्स और होंडा ने किफायती इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण के लिए साथ आई हैं.
General Motors और Honda नेक्स्ट जनरेशन की अल्टियम बैटरी टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से सस्ती इलेक्ट्रिक कारों को निर्माण करेंगे. इन कारों,एक कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर शामिल होगा. 2027 तक उत्तरी अमेरिका में इसकी बिक्री शुरू होने की उम्मीद है.
हाइड्रोजन फ्यूल का होगा इस्तेमाल
जीएम ग्लोबल प्रोडक्ट डेवलपमेंट, परचेजिंग और सप्लाय चैन के कार्यकारी उपाध्यक्ष डौग पार्क्स ने एक बयान में कहा कि हमारी योजना एक इलेक्ट्रिक वाहन के निर्माण करने की है, जिसकी कीमत आगामी शेवरले इक्विनॉक्स ईवी से कम है. जीएम और होंडा ने पिछले कुछ वर्षों में सफलतापूर्वक भागीदारी की है. 2013 में कंपनियों ने नेक्स्ट जनरेशन के फ्यूल सेल सिस्टम और हाइड्रोजन स्टोरेज टेक्नोलॉजी के सह-विकास पर एक साथ काम करना शुरू किया.
ये कार बनाएंगी कंपनियां
2018 में होंडा और जीएम ने घोषणा की कि वे इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बैटरी विकसित करने के लिए मिलकर काम करेंगे. दोनों कंपनियों ने उस समय कहा था कि वे जीएम अगली पीढ़ी की बैटरी प्रणाली के आधार पर सहयोग करेंगे. इसके बाद पिछले साल कंपनियों ने घोषणा की थी कि जीएम अपने अल्टियम-ब्रांडेड इलेक्ट्रिक वाहन आर्किटेक्चर और बैटरी सिस्टम का उपयोग करके एक होंडा एसयूवी और एक एक्यूरा एसयूवी का निर्माण करेगी.होंडा अलग लॉन्च करेगी इलेक्ट्रिक कार कंपनियों ने उस समय कहा था कि होंडा एसयूवी को प्रोलॉग नाम दिया जाएगा और दोनों एसयूवी में होंडा द्वारा डिजाइन की गई बॉडी, इंटीरियर और ड्राइविंग फीचर्स होंगे. लेकिन होंडा ने जून में यह भी कहा कि वह इस दशक के अंत में अपने इलेक्ट्रिक वाहन बनाने की योजना बना रही है.
Tech & Auto
TaTa ने उठाया इलेक्ट्रिक SUV से पर्दा, सिंगल चार्ज पर देगी इतने की रेंज…

नई दिल्ली. Tata Motors ने आज अपनी आने वाली कॉन्सेप्ट कर्व इलेक्ट्रिक कार से पर्दा उठा दिया है. यह टाटा के नए डिजिटल डिजाइन और नई जनरेशन 2 ईवी आर्किटेक्चर पर आधारित है. टाटा मोटर्स ने कहा है कि कॉन्सेप्ट CURVV को EV के रूप में पेश किया जाएगा. अगले दो वर्षों में बाजारों में आने की संभावना है. कार निर्माता एसयूवी का आईसीई (पेट्रोल-डीजल) वैरिएंट भी तैयार करेगी.
टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने कहा, ” नए वित्तिय वर्ष की शुरुआत और एक नए ‘वादे’ के साथ एक नई शुरुआत की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है. यह एक बिल्कुल नया ‘कॉन्सेप्ट’ और एक नया ‘डिज़ाइन’ है. इस शानदार इलेक्ट्रिक एसयूवी कॉन्सेप्ट CURVV में सभी को एक साथ रखा गया है.”
Nexon EV से ज्यादा पॉपुलर होगी यह कार
टाटा का कहना है कि कॉन्सेप्ट CURVV के एक मजबूत एसयूवी है. इसे सिएरा कॉन्सेप्ट एसयूवी के आधार पर विकसित किया गया है, जिसे 2020 में ऑटो एक्सपो के दौरान प्रदर्शित किया गया था. कॉन्सेप्ट CURVV को आखिरी रूप देने के लिए डिजाइन को और विकसित किया गया है. लॉन्च होने पर Tata Concept CURVV भारत में ब्रांड की SUV लाइन-अप में Nexon से ज्यादा पॉपुलर होगी.
500 km तक मिलेगी रेंज
टाटा ने कॉन्सेप्ट CURVV के पावरट्रेन, बैटरी और परफॉर्मेंस के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है. हालांकि, कार निर्माता ने कहा कि CURVV एक बार चार्ज करने पर 400 किलोमीटर से 500 किलोमीटर के बीच की रेंज देगीईवी फोर व्हीलर 90 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी टाटा की टाटा का कॉन्सेप्ट CURVV अपने प्रोडक्शन रेडी अवतार में पहले कंपनी के विकसित EV पोर्टफोलियो के विस्तार के रूप में बाजार में प्रवेश करेगा, जिसमें वर्तमान में Nexon EV और Tigor EV शामिल हैं. भारत में ईवी फोर व्हीलर सेगमेंट में फिलहाल टाटा मोटर्स की हिस्सेदारी 90 फीसदी से ज्यादा है. टाटा का जनरेशन 2 ईवी आर्किटेक्चर एडवांस, फ्लेक्सिबल और मल्टी-पावरट्रेन ऑप्शन की पेशकश करने में सक्षम होगा.
-
Tech & Auto6 days agoमार्केट में खलबली मचा रही Yamaha MT 15 V2 जल्द करे बुकिग… जाने क्या है इसके फीचर्स और कीमत…
-
Tech & Auto6 days agoWhatsApp का ये धमाकेदार ट्रिक मचाया धमाल, मैसेज भेजना हुआ आसान;जानें ये बेहतरीन ट्रिक
-
देश - दुनिया5 days agoincome Tex के 10 ऐसे नियम जो 1 अप्रैल से हो गए है लागू, जिसे हर व्यक्ति को है जानना जरूरी…
-
Lifestyle5 days agoहार्ट अटैक आने से पहले दिखाई देती है ये 6 संकेत,न करें कभी नज़र अंदाज
-
Tech & Auto4 days agoखुशखबरी: अब पेट्रोल के टेंशन से हो जाइए फ्री.. Hero के इस बाइक मे हुआ नया बदलाव…
-
देश6 days agoस्कीम : सुकन्या समृद्धि योजना में खुलवाएं खाता,मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज
-
देश - दुनिया3 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…
-
देश3 days agoएक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी
-
जॉब7 days agoNTPC में इन पदो पर निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार बिना परीक्षा पा सकते है नौकरी… जाने क्या है आवेदन की तिथि…
-
रायपुर छत्तीसगढ़5 days agoबिरगांव निगम में गंदा पानी से हुवे जनता बेहाल पानी के लिए मची होड़ पार्षदों ने किया बजट का बहिष्कार


















You must be logged in to post a comment Login