Connect with us

प्रदेश

भरपूर स्टाक के चलते चने में मंदी, मसूर की बोवनी जोरों पर जारी,चने की बोवनी में और बाजार में काफी स्टाक

Published

on

स्टाकिस्टों और व्यापारियों के पास चने का भारी स्टाक मौजूद होने के कारण इसकी कीमतों में इकतरफा मंदी की स्थिति बनी हुई है। सोमवार को चना कांटा नीचे में 5000 ऊपर में 5050 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। हालांकि अब कुछ व्यापारियों का मानना है कि चने की बोवनी में और बाजार में काफी स्टाक आ चुका है।

ऐसे में इन दामों पर ज्यादा मंदी अब नजर नहीं आ रहा है। कीमतें निम्न स्तर पर पहुंच गई हैं। इधर, चना दाल में भी लेवाल कमजोर होने से भाव में 50 रुपये की गिरावट रही। मसूर में सीमित पूछपरख निकलने और आवक पर्याप्त नहीं होने से भाव में सुधार रहा। मसूर नीचे में 7250 ऊपर में 7300 रुपये तक बोली गई। हालांकि देश में मसूर का स्टाक अब धीरे धीरे घट रहा है विदेशों में ऊंचे दाम होने से आयात भी बेपड़ता होने लगा है।ऐसे में मसूर आयात सौदे काफी कम ही हो रहे।

इस बीच मसूर की बोवनी जोरों पर चल रही है और क्षेत्रफल बढ़ने की संभावना। तुअर की आवक नीचे दामों पर कम होने और मिलों की छुटपुट खरीदारी रहने से घटते दामों में रुकावट आई है। काबुली की आवक भी अच्छी रही लेकिन दाम स्थिर बने हुए हैं। किसानी मंडी में 2-4 रुपये की मामूली बढ़त दिखी।

दलहन के दाम : चना कांटा 5050, विशाल 4800-4900 डंकी चना 4400 मसूर 7250 तुअर महाराष्ट्र सफेद 5800- 6000 कर्नाटक 6100-6300 निमाड़ी तुअर 5200-5500 मूंग बेस्ट 7000-7200 मीडियम 6000-6600 उड़द बोल्ड 6800-7000 नई उड़द 5500- 6500 हलकी 2500-4500 रुपये।
दालों के दाम : चना दाल 5750-5850 मीडियम 6050- 6150 बेस्ट 6250-6350 मसूर दाल 8450-8550 बेस्ट 8650- 8750 मूंग दाल 7900-8000 बेस्ट 8100-8200 मूंग मोगर 8500-8600 बेस्ट 8700- 8800 तुअर दाल 8300-8400 मीडियम 8500-8600 बेस्ट 8700-8900 नई दाल 9000- 9400 उड़द दाल 9300-9400 बेस्ट 9500-9600 उड़द मोगर 9800-10000 बेस्ट 10100- 10300 रुपये क्विंटल। काबुली चना कंटेनर भाव : (42-44) 9300, (44-46) 9200, (58-60) 9000, (60-62)8900 रुपये।
इंदौर चावल भाव : दयालदास अजीतकुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 9000 से 9500, तिबार 7500 से 8000 , दुबार 6500 से 7000, मीनी दुबार 6000 से 6500, बासमती सेला 5000 से 7500, मोगरा 3500 से 5500, दुबराज 3500 से 4000, कालीमूंछ डिनरकिंग 7000, राजभोग 6000, परमल 2400 से 2600, हंसा सेला 2400 से 2550, हंसा सफेद 2300 से 2400, पोहा 3200 से 3600 रुपये क्विंटल बिका।
Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

प्रदेश

बाबरी विध्वंस की बरसी पर मथुरा में कड़ी सुरक्षा, धारा 144 लागू

Published

on

By

बाबरी मस्जिद के विध्वंस की बरसी पर मथुरा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पूरे शहर में भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। शहर को सुपरजोन, जोन और सेक्टरों में विभाजित किया गया है। कई सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। कानून और व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखने के लिए ड्रोन और सीसीटीवी का इस्तेमाल किया जा रहा है।

वहीं 6 दिसंबर को सुरक्षा के मद्देनजर श्रीकृष्ण जन्मस्थान-शाही ईदगाह की ओर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्ट कर वाहनों को निकालने की व्यवस्था की है। जगह-जगह पर बैरियर लगाकर पुलिस व यातायात बल तैनात रहेगा। गोविंद नगर की ओर से श्रीकृष्ण जन्मस्थान और पोतरा कुंड की ओर से श्रीकृष्ण जन्म स्थान की ओर कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा।

एसएसपी ने बताया कि सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एसएसपी ने कहा कि मथुरा में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। 145 चौकियों पर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। संदिग्ध लोगों और वाहनों पर नजर रखी जा रही है। मथुरा में पहले से ही दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 लागू है, जिसमें चार या अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर रोक है। विशेष रूप से, कुछ समूहों ने पिछले महीने 6 दिसंबर को शाही ईदगाह में एक अनुष्ठान करने के लिए एक कॉल जारी किया था। हालांकि, अनुमति से इनकार कर दिया गया था।

डीगगेट की ओर होकर वृंदावन जाने वाले वाहनों को पुलिस ने भूतेश्वर चौराहे, गोवर्धन चौराहा होते हुए गोकुल रेस्टोरेंट से मसानी और छटीकरा की ओर से जाने की व्यवस्था की है। कोई भी भारी वाहन गोवर्धन चौराहे से शहर में प्रवेश नहीं करेगा। वृंदावन से आने वाले वाहन मसानी से गोकुल रेस्टोरेंट होते हुए गोवर्धन चौराहा से भूतेश्वर की ओर जायेंगे। भरतपुर गेट से डीग गेट की तरफ जाने वाले सभी वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे।

प्रतिबंधित मार्ग :

– धौलीप्याऊ तिराहा से स्टेट बैक चौराहे की तरफ सभी चार पहिया/भारी वाहन प्रतिबंधित।
– टैंक चौराहे से स्टेट बैंक चौराहे की ओर सभी चार पहिया/भारी वाहन प्रतिबंधित।
– कृष्णापुरी तिराहा (सदरबाजार) से सभी भारी वाहन प्रतिबंधित।
– गोकुल बैराज तिराहा से टैंक चौराहे की ओर सभी भारी वाहन प्रतिबंधित।
– गोकुल रेस्टोरेण्ट से मसानी की ओर सभी भारी वाहन प्रतिबंधित।
– वृंदावन / मसानी से मथुरा शहर की ओर सभी छोटे /भारी वाहन प्रतिबंधित।
– गोवर्धन चौराहे से भूतेश्वर चौराहे की ओर सभी छोटे/ भारी वाहन प्रतिबंधित।

डायवर्जन :

-जिन वाहनों को गोकुल रेस्टोरेंट से मसानी होते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे को जाना है वो वाहन टाउन शिप से गोकुल बैराज, लक्ष्मीनगर होते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे जाएंगे।
– इसी प्रकार से जिन वाहनों को यमुना एक्सप्रेस-वे से वृंदावन से मसानी होते हुए मथुरा को आना है वो वाहन राया कट से लक्ष्मीनगर होते हुए आ सकेंगे।

– गोविंद नगर गेट से जन्म भूमि की ओर किसी भी वाहन को आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। डीग गेट से जन्म स्थान के सामने की सड़क पोतरा कुंड तक, पोतरा कुंड महाविद्या कॉलोनी पोतरा कुंड रेलवे क्रॉसिंग के पास तथा जगन्नाथ पुरी पोतरा कुंड के सामने जगन्नाथपुरी की ओर से पोतरा कुंड की दूसरी साइड से किसी भी प्रकार के वाहन को आने-जाने की अनुमति नहीं दी गयी है।
– भूतेश्वर तिराहे से आगे कोई भी वाहन डींगगेट/ श्रीकृष्ण जन्म स्थान की ओर नहीं जायेगा। गणेशरा कट/जन्मभूमि लिंक रोड़ से कोई भी वाहन किसी भी दशा में पोतरा कुण्ड की और नहीं जाने दिया जाएगा।

Continue Reading

प्रदेश

कोरोना से अनाथ हुए बच्चों की देखभाल करेगी योगी सरकार, हर महीने देगी 4 हजार रुपये

Published

on

By

उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी से अनाथ हुए बच्चों की देखभाल के लिए राज्य सरकार हर महीने चार हजार रुपए देगी। शनिवार को इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाल सेवा योजना की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के दौरान जिन बच्चों ने अपने माता-पिता को खो दिया है उनकी पूरी जिम्मेदारी सरकार उठाएगी। कोरोना के दौरान अनाथ हुई बेटियों की शादी में भी सरकार 1.10 लाख रुपए देगी।

मुख्यमंत्री ने क्या ऐलान किया?

  1. कोविड में अनाथ हुए बच्चों की पढ़ाई, विवाह का खर्च सरकार की तरफ से दी जाएगी।
  2. ऑनलाइन पढ़ाई के लिए ऐसे बच्चों को लैपटॉप और टैबलेट सरकार देगी।
  3. हर महीने ऐसे बच्चों की परवरिश के लिए 4 हजार रुपए दिए जाएंगे।
  4. जिन बच्चों की उम्र 10 साल से कम है और जिनके गार्जियन नहीं हैं, उन्हें राज्य के बाल संरक्षण गृह में रखा जाएगा, सरकार उनकी देखरेख करेगी।
  5. अनाथ बालिकाओं की शादी हेतु सरकार 1.10 लाख रुपए सहायता के रूप में देगी।

555 बच्चों को किया जा चुका है चिन्हित : कोरोनाकाल में अनाथ हुए 555 बच्चों को अब तक चिन्हित किया जा चुका है। इसके अलावा सभी जिलों के डीएम से भी रिपोर्ट मांगी गई है। महिला कल्याण विभाग के निदेशक मनोज कुमार राय ने बताया की सभी जनपदों के डीएम को ऐसे सभी बच्चों की सूची तैयार कर भेजने के आदेश दिए हैं। जिससे ऐसे सभी बच्चों के संबंध में सूचनाएं संबंधित विभागों, जिला प्रशासन को पूर्व से प्राप्त सूचनाओं, चाइल्ड लाइन, विशेष किशोर पुलिस इकाई, गैर सरकारी संगठनों, ब्लॉक तथा ग्राम बाल संरक्षण समितियों, कोविड रोकथाम के लिए विभिन्न स्तरों पर गठित निगरानी समितियों और अन्य बाल संरक्षण हितधारकों के सहयोग व समन्वय किया जा रहा है।

नड्‌डा ने दिए थे बेसहारा बच्चों के लिए योजना लाने का निर्देश : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को 22 मई को चिट्ठी लिखी थी। पार्टी अध्यक्ष ने पत्र में कहा था कि 30 मई को केंद्र सरकार के 7 साल पूरे हो रहे हैं। इस अवसर पर हमारे मुख्यमंत्री किसी भी प्रकार का कोई उत्सव या कार्यक्रम नहीं करेंगे। नड्‌डा ने भाजपा के मुख्यमंत्रियों से कहा था कि देश महामारी के दौर से गुजर रहा है, ऐसे में कोरोना से बेसहारा हुए बच्चों के लिए कार्यक्रम करें और जरूरतमंदों की मदद करें। उन्होंने पत्र में लिखा था कि मैं मुख्यमंत्रियों से निवेदन करना चाहूंगा कि वे महामारी में अनाथ हुए बच्चों के लिए कोई योजना बनाएं जिससे वे आगे अपने पैरों पर खड़े हो सकें।

Continue Reading

प्रदेश

सीएम शिवराज सिंह चौहान हरिद्वार पहुंचे,विश्वविद्यालय में आयोजित पौधारोपण व अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे

Published

on

By

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हरिद्वार पहुंचे। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ चिन्मय पंड्या ने उनका स्‍वागत किया। दोपहर वे गायत्री तीर्थ शांतिकुंज के स्‍वर्ण जयंती वर्ष के तहत देव संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित पौधारोपण व अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज के प्रमुख डा. प्रणव पंड्या से भी शिष्टाचार भेंट करेंगे। इसके बाद वह पतंजलि योग पीठ में व्‍याख्‍यान में भाग लेंगे। सीएम शिवराज शुक्रवार को कनखल स्थित हरिहर आश्रम में श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि के आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।

सीएम शिवराज ने ट्वीट कर लिखा पावन मां गंगा के तट पर स्थित हरिद्वार में श्री प्रज्ञेश्वर महादेव जी महाकाल मंदिर में दर्शन-पूजन कर देशवासियों के कल्याण, सुख-समृद्धि की कामना की। श्री महादेव जी की कृपा हम सभी पर बनी रहे, सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़2 days ago

बड़ी उपलब्धि: कायाकल्प स्वच्छ अस्पताल योजना में जिला अस्पताल को 89.1% अंक हासिल कर छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान, डॉ राजीव तिवारी ने स्वास्थ्य कर्मियों का जताया आभार

जिला अस्पताल में पदस्थ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ राजीव तिवारी ने कहा कि हमारे बलरामपुर जिला अस्पताल  के सभी स्वास्थ्य...

छत्तीसगढ़2 days ago

छत्तीगढ़ के बेटे का हुआ इसरो में चयन : बचपन का सपना हुआ साकार,मां ने बताई अपने बेटे की इमोशनल जर्नी.

बिलासपुर : कहते हैं, जिंदगी में कुछ करने के लिए लगन और मेहनत की आवश्यकता होती है। सफलता जरूर मिलेगी।...

छत्तीसगढ़5 days ago

उत्तर भारत में कोहरे और चक्रवात का असर, आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों को चक्रवात के कारण रद

उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण जहां कई ट्रेनों का संचालन रद करने के साथ मार्ग परिवर्तित किया गया...

छत्तीसगढ़5 days ago

छत्तीसगढ़ में खराब मौसम का अलर्ट जारी, जवाद चक्रवात के कारण ये 7 ट्रेनें रद्द

अंडमान सागर और उसके आसपास एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि यह...

छत्तीसगढ़6 days ago

धान बेचने में मदद के लिए किसान सहयोग समिति का गठन,छत्‍तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू, दतरेंगा में अभी तक 16 किसानों ने 384 क्विंटल धान बेचा

छत्‍तीसगढ़ में एक दिसंबर से धान खरीदी शुरू हो गई है। बुधवार को दतरेंगा धान खरीदी केंद्र में सुबह से खरीदी...

#Exclusive खबरे

Calendar

December 2021
S M T W T F S
  1 2 3 4
5 6 7 8 9 10 11
12 13 14 15 16 17 18
19 20 21 22 23 24 25
26 27 28 29 30 31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • क्राइम न्यूज़6 days ago

    खाने में पीरियड्स का खून मिलाकर देती थी पत्नी, संक्रमण फैला तो इस तरह हुआ खुलासा

  • जॉब5 days ago

    न्यायालयों में नौकरी का मौका:1255 पदों के लिए ऑनलाइन मंगाए आवेदन, 30 दिसंबर आखिरी तारीख

  • क्राइम न्यूज़4 days ago

    9 साल की लड़की से रेप का मामला, कुत्ते को पुलिस ने किया अरेस्ट!

  • देश - दुनिया7 days ago

    प्रेमी जोड़े ने हाथ बांधकर चलती ट्रेन से लगाई छलांग, दोनों की दर्दनाक मौत

  • देश - दुनिया7 days ago

    अपने प्रेमी के सामने खुद और बेटी को निर्वस्त्र करती थी मां, वीडियो कॉल पर होता था गंदा

  • छत्तीसगढ़5 days ago

    छत्तीसगढ़ में खराब मौसम का अलर्ट जारी, जवाद चक्रवात के कारण ये 7 ट्रेनें रद्द

  • व्यापर3 days ago

    म्यूचुअल फंड के इस नियम से बदल जाएगी आपकी किस्मत, बन जाएंगे सीधे करोड़पति, जानें कैसे?

  • देश - दुनिया4 days ago

    मुझे पैदा क्यों होने दिया? लड़की ने डॉक्टर पर किया केस, जीता 1 करोड़

  • छत्तीसगढ़5 days ago

    उत्तर भारत में कोहरे और चक्रवात का असर, आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों को चक्रवात के कारण रद

  • देश - दुनिया7 days ago

    आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, केएल राहुल,राशिद खान को मिलेगी दोगुनी रकम