देश - दुनिया
विराट कोहली की बेटी को धमकी देने वाला सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की बेटी वामिका को कुछ दिनों पहले रेप की धमकी मिली थी. मुंबई पुलिस के साइबर सेल ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए हैदराबाद से एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद उसे मुंबई लाकर पूछताछ की जाएगी. आरोपी की पहचान रामनागेश श्रीनिवास अकुबाथिनी के तौर पर हुई है, जो 23 साल का है. रामनागेश श्रीनिवास अकुबाथिनी पेशे से फूड डिलीवरी एप के लिए सॉफ्टवेयर बनाने का काम करता है
बता दें कि टी20 विश्व कप में शुरुआती मुकाबले हारने के बाद विराट कोहली समेत उनके परिवार को निशाना बनाया गया था. इस बीच उनकी 10 माह की बेटी को लेकर भी धमकियां दी गईं. अनुष्का शर्मा इससे काफी नाराज दिखी थीं. उन्होंने कहा था कि बेटी के लिए कमेंट्स पढ़कर उनका दिल टूट गया है. वो किसी भी अन्य मां की तरह बहुत गुस्से में हैं.
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक ने भी इसे शर्मनाक करार दिया था. इंजमाम ने कहा कि लोगों को भारतीय खिलाड़ियों और टीम के परफॉर्मेंस की आलोचना करने का पूरा हक है लेकिन खिलाड़ियों के परिवार को भला-बुरा कहना शर्मनाक है. इस खेल से उनके परिवार नहीं जुड़े हैं खिलाड़ी जुड़े हैं.
इंजमाम ने अपने यूट्यूब चैनल पर भारतीय टीम के खेल की समीक्षा के साथ-साथ इस मुद्दे को भी उठाया था. उन्होंने कहा, “लोगों को यह समझना चाहिए कि यह एक खेल है और इसमें जीत के साथ-साथ हार भी एक पहलू है और सभी टीमों को इसका स्वाद चखना ही होता है.”
दिल्ली महिला आयोग ने इस मामले पर एक्शन लिया था. महिला आयोग ने नोटिस जारी करते हुए पुलिस से सवाल किए थे. इसके साथ ही आयोग ने पुलिस द्वारा उठाए गए कदम की जानकारी भी मांगी थी.


देश - दुनिया
PM KISAN YOJANA : किसानो के लिए किस्त के बाद आया सबसे बड़ी खुशखबरी…

गांवों से लेकर शहरों तक आज भी ऐसे लोगों की संख्या काफी है, जो लोग गरीबी रेखा या उससे नीचे अपना जीवन व्यापन कर रहे हैं। ऐसे जरूरतमंद लोगों के लिए राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही अलग-अलग तरह की कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती हैं, ताकि जरूरतमंद लोगों की आर्थिक या अन्य तरीकों से मदद की जा सके। ऐसी ही एक योजना है पीएम किसान सम्मान निधि योजना, जिसके अंतर्गत जरूरतमंद और पात्र किसानों को आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। बीते दिनों 31 मई को इस योजना की 11वीं किस्त जारी की गई। वहीं, अब इसके बाद सरकार की तरफ से ई-केवाईसी करवाने की तारीख को बढ़ाकर किसानों को और समय दिया है, ताकि वो इस काम को करा सके। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कब तक और कैसे अपनी ई-केवाईसी करवा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं…
क्यों जरूरी है ई-केवाईसी?
दरअसल, सरकार की तरफ से ये पहले ही साफ कर दिया गया था कि योजना से जुड़े हर लाभार्थी को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपकी किस्त अटक सकती है।
बढ़ाई गई आखिरी तारीख
सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए ई-केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया है। जहां पहले इसकी आखिरी तारीख 31 मई थी, तो वहीं अब इसे बढ़ाकर 31 जुलाई 2022 कर दिया गया है।
ये रहा खुद ई-केवाईसी करवाने का तरीका:-
स्टेप 1
अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, और आप चाहते हैं कि इसे अब करा लें तो इसके लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान के आधिकारिक पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाना है।
स्टेप 2
यहां पर आपको ‘फार्मर्स कॉर्नर’ पर जाना है, और फिर ‘ई-केवाईसी’ के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालकर ‘सर्च’ पर क्लिक करना है।
स्टेप 3
फिर आपको मोबाइल पर आए ओटीपी को यहां दर्ज करना है। इसके बाद सबमिट कर दें। अब आखिरी स्टेप की तरफ बढ़ते हुए आपको आधार वाला ओटीपी (मोबाइल पर आए हुए) दर्ज करना है, और ऐसा करते ही आपकी ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी।
देश - दुनिया
SILAI MACHINE YOJANA: सरकार दे रही है महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन,ऐसे उठाये फटाफट लाभ…

Free Silai Machine Yojana : देश में महिलाओं की स्थिति को सुधारने और उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र और कई राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं को चला रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने वाले हैं। इस स्कीम का नाम फ्री सिलाई मशीन योजना है। योजना के अंतर्गत देशभर की महिलाओं को सरकार मुफ्त में सिलाई मशीन दे रही है। इस स्कीम का उद्देश्य देश में स्वरोजगार को बढ़ाना और महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करना है। इस योजना का लाभ केवल वही महिलाएं उठा सकती हैं, जिनकी उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच है। इस योजना को खासतौर पर गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए शुरू किया गया है। इस योजना का लाभ पाकर महिलाएं स्वरोजगार शुरू कर सकती हैं। ऐसे में उन्हें जीवन में किसी प्रकार की आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
इस योजना में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://www.india.gov.in/ पर विजिट करना है। उसके बाद आवेदन फॉर्म को अपने डिवाइस में डाउनलोड करना होगा। आवेदन फॉर्म भरते वक्त आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होता है। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं। इस स्थिति में आपके रजिस्ट्रेशन को रद्द किया जा सकता है।
आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
अगर आप फॉर्म में गलत जानकारी दर्ज करते हैं। इस स्थिति में आपका आवेदन रद्द हो जाएगा। इसके अलावा आपको अपने आवेदन के साथ उन जरूरी डॉक्यूमेंट्स को भी अटैच करना है, जिनकी आवश्यकता है।
अगर आवेदन करते समय आप मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अटैच नहीं करते। इस स्थिति में आपके आवेदन को अस्वीकार कर दिया जाएगा। मुफ्त सिलाई मशीन योजना में आवेदन करते समय आपको इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। मुफ्त सिलाई मशीन योजना में आवेदन करने के लिए आपको फॉर्म ध्यानपूर्वक फिल करके उसे सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ संबंधित कार्यालय में जमा करना होता है।
देश - दुनिया
GOLD-SILVER PRICE: सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने 10 ग्राम सोने की कीमत…

इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, इस हफ्ते सोने के मुकाबले चांदी की कीमत में ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार सर्राफा बाजार में इस हफ्ते चांदी 1,700 रुपए रुपए से ज्यादा की गिरावट आई है।
इस हफ्ते की शुरुआत, यानी 20 जून को ये 61,067 रुपए पर थी जो अब 25 जून को 59,350 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 1,717 रुपए कम हुई है। सोने की बात करें तो इस हफ्ते इसकी कीमत में 233 रुपए की गिरावट आई है। 20 जून को सोना 51,064 रुपए पर था, जो अब 50,829 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।
कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत
कैरेट भाव (रुपए/10 ग्राम)
24 50,829
23 50,625
22 46,559
18 38,122
ऑलटाइम हाई से सोना 5300 और चांदी 20000 रुपए सस्ते
इस गिरावट बाद सोना अभी अपने ऑलटाइम हाई से करीब 5,371 रुपए नीचे आ गया है। आपको बता दें कि सोने ने अगस्त 2020 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से करीब 20,630 रुपए प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का हाई 79,980 रुपए प्रति किलो है।
अच्छे मानसून से सोने को मिलेगा सर्पोट
एक्सपर्ट का मानना है कि इस साल मानसून बेहतर रहा तो सोने की खरीद आने वाले समय में और बढ़ेगी। ग्लोबल मार्केट में भी सोने की खपत बढ़ने की उम्मीद है, जिसका सीधा असर उसकी कीमतों पर पड़ेगा और घरेलू बाजार में भी सोना महंगा हो जाएगा। चांदी की इंडस्ट्रियल मांग लगातार बढ़ रही है, जो आने वाले समय में इसकी कीमतों में एक बार फिर इजाफा कराएगी।
मिस्ड कॉल देकर पता लगाएं सोने का रेट
आप सोना और चांदी का भाव आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। इसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं।
-
Tech & Auto5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
ज्योतिष6 days agoPLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
जॉब7 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में निकली बंफर भर्ती,7 जुलाई तक करें अप्लाई
-
व्यापर7 days agoKisan Vikas Patra योजना में करें निवेश जल्द हो जायेगा पैसा डबल,ये रही स्कीम की प्रोसेस
-
देश5 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर
-
Tech & Auto6 days agoINVERTER AC TIPS: इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में जाने कौन सी AC होती है खास, इसकी खूबियां जान आप भी हो जायेगे हैरान…
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर
-
ज्योतिष6 days agoVASTU TIPS : घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
Tech & Auto4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…





















You must be logged in to post a comment Login