Connect with us

अपनी विधवा मां के लिए वर की तलाश कर रहा है बेटा

Published

on

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में फ्रेंच कॉलोनी रहा चंदननगर अक्सर जगद्धात्री पूजा और बिजली के कारीगरों की वजह से सुर्खियों में रहता है। लेकिन इस बार वो इलाके के एक युवक गौरव अधिकारी के फेसबुक पर लिखे इस पोस्ट के कारण सुर्खियों में है। इसी महीने आस्था नामक एक युवती ने भी अपनी मां के लिए 50 साल के एक सुंदर व्यक्ति की तलाश में एक ट्वीट किया था। वो ट्वीट काफी वायरल हुआ था।

आस्था ने कहा था कि वह अपनी मां के लिए जो आदमी तलाश रही हैं उसे जीवन में काफी स्थापित और शाकाहारी होना चाहिए। इसके अलावा वो शराब नहीं पीता हो।पांच साल पहले गौरव के पिता का निधन हो गया था। उसके बाद उनकी 45 वर्षीया मां घर में अकेले ही रहती हैं। लेकिन आखिर उन्होंने फ़ेसबुक पर ऐसी पोस्ट क्यों लिखी?

गौरव बताते हैं, “मेरे पिता कुल्टी में नौकरी करते थे। वर्ष 2014 में उनके निधन के बाद मां अकेले पड़ गई हैं। मैं अपने माता-पिता की इकलौती संतान हूं। मैं सुबह सात बजे ही नौकरी पर निकल जाता हूं और लौटने में रात हो जाती है। पूरे दिन मां अकेले ही रहती हैं। मुझे महसूस हुआ कि हर आदमी को साथी या मित्र की जरूरत है।”

क्या आपने इस पोस्ट को लिखने से पहले अपनी मां से बात की थी?

गौरव ने बताया, “मैंने मां से बात की थी। मां मेरे बारे में सोच रही हैं। लेकिन मुझे भी उनके बारे में सोचना है। एक संतान के तौर पर मैं चाहता हूं कि मां के जीवन के बाकी दिन बेहतर तरीके से गुजरें।”

क्या लिखा था गौरव ने?

गौरव ने आखिर अपने फेसबुक पोस्ट में क्या लिखा है? उन्होंने लिखा है, “मेरी मां डोला अधिकारी हैं। मेरे पिता का निधन पांच साल पहले हो गया था। नौकरी की वजह से मैं अधिकतर घर से बाहर रहता हूं। इससे मां अकेली पड़ जाती हैं। मेरी मां को किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद हैं। लेकिन मैं अपनी मां के लिए एक साथी चाहता हूं।

मुझे लगता है कि पुस्तकें और गीत कभी किसी साथी की जगह नहीं ले सकते। एकाकी जीवन गुजारने की बजाय बेहतर तरीके से जीना ज़रूरी है। मैं आने वाले दिनों में और व्यस्त हो जाऊंगा। शादी होगी, घर-परिवार होगा। लेकिन मेरी मां? हमलोगों को रुपये-पैसे, जमीन या संपत्ति का कोई लालच नहीं हैं। लेकिन भावी वर को आत्मनिर्भर होना होगा। उसे मेरी मां को ठीक से रखना होगा।

मां की खुशी में ही मेरी खुशी है। इसके लिए हो सकता है कि कई लोग मेरी खिल्ली उड़ाएं या किसी को लग सकता है कि मेरा दिमाग खराब हो गया है। ऐसे लोग मुझ पर हंस सकते हैं। लेकिन उससे मेरा फैसला नहीं बदलेगा। मैं अपनी मां को एक नया जीवन देना चाहता हूं। चाहता हूं कि उनको एक नया साथी और मित्र मिले।”

उनकी इस पोस्ट पर कैसी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं?

गौरव बताते हैं, “इस पोस्ट के बाद कई लोगों ने फोन कर विवाह की इच्छा जताई है। इनमें डाक्टर और मैरीन इंजीनियर से लेकर शिक्षक तक शामिल हैं। उनमें से किसी योग्य पात्र को तलाश कर मां का दूसरा विवाह कराना ही फिलहाल मेरा प्रमुख लक्ष्य है।”

लेकिन क्या समाज के लोग इस पोस्ट के लिए आपका मजाक नहीं उड़ा रहे हैं?

गौरव का कहना है कि “पीठ पीछे तो लोग लाख तरह की बातें करते हैं। लेकिन अब तक सामने किसी ने कुछ नहीं कहा है। वह कहते हैं, मैंने महज प्रचार पाने के लिए यह पोस्ट नहीं लिखी है। बहुत से युवक-युवतियां मेरी तरह अपने मां-बाप के बारे में जरूर सोचते होंगे। लेकिन समाज के डर से वह लोग आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाते।”

गौरव को उम्मीद है कि उनकी इस पहल से ऐसे दूसरे लोग भी आगे आएंगे। गौरव जिस बऊबाजार इलाके में रहते हैं उसी मोहल्ले के शुभमय दत्त कहते हैं, “ये एक अच्छी पहल है। कई लोग कम उम्र में ही पति या पत्नी के निधन से अकेले पड़ जाते हैं। रोजी-रोटी की व्यस्तता की वजह से संतान भी उनका वैसा ध्यान नहीं रख पाती। ऐसे में जीवन की दूसरी पारी की शुरुआत का विचार बुरा नहीं है।”

एक सामाजिक संगठन मानविक वेलफेयर सोसायटी के सदस्य सोमेन भट्टाचार्य कहते हैं, “ये पहल सराहनीय है। लोग तो कुछ न कुछ कहेंगे ही। लेकिन अपनी मां के भविष्य के बारे में एक पुत्र की यह चिंता समाज की बदलती मानसिकता का संकेत है।”

नई नहीं परंपरा

पश्चिम बंगाल में विधवा विवाह की परंपरा नई नहीं हैं। विधावाओं के पुनिर्विवाह के लिए समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर ने सबसे पहले आवाज उठाई थी। इस साल उनकी दो सौवीं जयंती मनाई जा रही है। उनके प्रयासों की वजह से ही 16 जुलाई, 1856 को देश में विधवा विवाह को कानूनी तौर पर मान्यता मिली थी।

खुद विद्यासागर ने अपने पुत्र का विवाह भी एक विधवा से ही किया था। इस अधिनियम से पहले तक हिंदू समाज में ऊंची जाति की विधवा महिलाओं को दोबारा शादी की इजाजत नहीं थी। अपने इस प्रयास के दौरान विद्यासागर को काफी सामाजिक विरोध झेलना पड़ा था। कट्टरपंथियों ने उनको जान से मारने तक की धमकियां दी थीं। लेकिन वह पीछे नहीं हटे। आखिर में उनका प्रयास रंग लाया।

लेकिन विडंबना यह है कि ईश्वर चंद्र विद्यासागर के प्रयासों से विधवा विवाह को कानूनी मान्यता मिलने के बावजूद पश्चिम बंगाल में विधवाओं के पुनर्विवाह की परंपरा धीरे-धीरे खत्म हो गई। बनारस से वृंदावन तक तमाम आश्रमों में बंगाल की विधवाओं की बढ़ती तादाद इस बात की पुष्टि करती है।

बंगाल में विधवाओं की हालत देश में सबसे बदतर

राष्ट्रीय महिला आयोग ने कुछ साल पहले सुप्रीम कोर्ट में पेश अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि सीपीएम की अगुवाई वाली सरकार के शासनकाल के दौरान बंगाल में विधवाओं की हालत देश में सबसे बदतर है। उसी दौर में राज्य की विधवाओं के बनारस और वृंदावन जाने का सिलसिला तेज हुआ।

नाटिंघम विश्वविद्यालय के स्कूल आफ इकोनामिक्स के इंद्रनील दासगुप्ता के साथ विधवा पुनर्विवाह अधिनियम, 1856 की नाकामी पर शोध करने वाले कोलकाता स्थित भारतीय सांख्यिकी संस्थान के दिगंत मुखर्जी कहते हैं, “ईश्वर चंद्र विद्यासागर की अगुवाई में चले सामाजिक आंदोलन के दबाव में तत्कालीन ब्रिटिश सरकार ने उक्त अधिनियम को पारित जरूर कर दिया था। लेकिन आगे चल कर समाज में इसका खास असर देखने को नहीं मिला। विधवाओं को समाज में अछूत ही माना जाता रहा।”

वह कहते हैं कि एकल परिवारो के मौजूदा दौर में विधवाओं की हालत औऱ बदतर हुई है। यही वजह है कि बनारस औऱ वृंदावन के विधवाश्रमों में बंगाल की विधवाओं की तादाद साल-दर-साल बढ़ती जा रही है।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Lifestyle

हेल्थ टिप्स: ऑफिस की इन आदतों से बढ़ सकता है आपका वजन, बरते सावधानिया

Published

on

 

बढ़ते हुए वजन की समस्या, बच्चों से लेकर वयस्कों तक सभी उम्र के लोगों में देखी जा रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसके लिए जीवनशैली की गड़बड़ी और खान-पान की आदतों को प्रमुख जोखिम कारक के तौर पर देखते हैं। विशेषकर यदि आप भी सेंडेंटरी लाइफस्टाइल में जीवन गुजार रहे हैं तो इसके जोखिम को लेकर सावधान हो जाने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं पिछले कुछ वर्षों में बढ़ते वजन की समस्या उन लोगों में काफी तेजी से रिपोर्ट की जा रहा है जिनका ज्यादातर समय ऑफिस में बैठे-बैठे बीत जाता है। इसके अलावा ऑफिस के दौरान की जाने वाली कुछ गलतियां भी आपकी इस समस्या का कारण बन सकती हैं।

डॉक्टर्स कहते हैं, सिर्फ ऑफिस में बैठने की आपकी आदत ही मोटापे का कारण नहीं है, बल्कि ऑफिस में रोजाना हम जाने-अनजाने कई ऐसी गलतियां करते रहते हैं जो तेजी से वजन बढ़ाने का कारण बन सकती हैं। आमतौर पर इन आदतों को काफी सामान्य माना जाता है, जिसपर कोई खास ध्यान नहीं देता है। हालांकि इसके दुष्प्रभाव आपके लिए वजन बढ़ाने के साथ कई तरह की अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारण बन सकते हैं।

Continue Reading

देश

मुलायम सिंह की पत्नी साधना गुप्ता की मौत,मेदांता हॉस्पिटल में था एडमिट…

Published

on

साधना गुप्ता : साधना गुप्ता को कुछ दिनों से बुखार और फेफड़े में संक्रमण था। इसीलिए उनको गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का निधन हो गया है। उनका गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। साधना के फेफड़े में संक्रमण होने की वजह से उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। बता दें कि साधना गुप्ता प्रतीक यादव की मां थीं और बीजेपी नेता अपर्णा यादव की सास थीं। मुलायम सिंह आज ही साधना को देखने के लिए मेदांता पहुंचे थे। साधना गुप्ता को कुछ दिनों से बुखार भी था। इसीलिए उनको गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था।

मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं साधना 

मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी का नाम मालती देवी था। अखिलेश यादव , मालती और मुलायम सिंह के ही बेटे हैं। साधना गुप्ता, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं। वह मूल रूप से औरैया के विधूना की रहने वाली थीं। उनकी पहली शादी साल 1986 में फर्रुखाबाद के चंद्रप्रकाश गुप्ता से हुई थी।

शादी के बाद साधना ने बेटे प्रतीक को जन्म दिया था लेकिन पति से उनकी बनी नहीं इसलिए उनका तलाक हो गया। बाद में साधना गुप्ता ने मुलायम सिंह से शादी कर ली। साधना, मुलायम सिंह से 20 साल छोटी थीं। उनके एक बेटा प्रतीक यादव भी है। साधना गुप्ता यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की सौतेली मां थीं।

मालती देवी था मुलायम की पहली पत्नी का नाम

अखिलेश यादव की बायोग्राफी ‘बदलाव की लहर’ में इस बात का जिक्र है कि मुलायम (Mulayam Singh Yadav) की मां मूर्ति देवी अक्सर बीमार रहती थीं। उस समय साधना गुप्ता ही मूर्ति देवी की देखभाल करती थीं। एक बार इलाज के दौरान एक नर्स मूर्ति देवी को गलत इंजेक्शन देने जा रही थीं, जिसके बाद साधना ने उस नर्स को रोक दिया। जब मुलायम को ये बात पता लगी तो वह उनसे प्रभावित हो गए और दोनों के रिश्ते की शुरुआत हो गई।

साल 2003 में साधना को मिला पत्नी का दर्जा

मुलायम सिंह यादव ने पहली पत्नी मालती देवी के निधन के बाद ही सार्वजनिक तौर पर साधना (Sadhna Gupta) को अपनी पत्नी का दर्जा दे दिया था। ये साल 2003 का समय था। साधना की वजह से अखिलेश यादव अपने पिता से नाराज भी हो गए थे। हालांकि साधना और उनके बेटे प्रतीक कभी राजनीति में नहीं आए। लेकिन प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव ने विधानसभा का चुनाव लड़ा है। अपर्णा यादव इस समय बीजेपी की नेता हैं।

Continue Reading

मनोरंजन

बॉलीवुड न्यूज़: फिल्म ‘चुप’ का टीजर , हुआ रिलीज, सनी की हुई वापसी

Published

on

 

हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्म निर्देशक गुरु दत्त का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर उन्हें सोशल मीडिया के जरिए याद किया जा रहा है। लेकिन इन सबके बीच फिल्ममेकर आर बाल्की ने इसी खास दिन पर अपनी फिल्म ‘चुप’ का टीजर रिलीज कर दिया है। उन्होंने इस टीजर के जरिए गुरु दत्त को श्रद्धांजलि दी है, जिसमें सनी देओल और साउथ सुपरस्टार सलमान दुलकर की शानदार एक्टिंग दिखाई दे रही है।

37 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत सलमान दुलकर से होती है, जो देखने में बेशक एक बच्चे की तरह लग रहे है लेकिन उनका स्टाइल एक साइको किलर की तरह है। टीजर में वह कागज के फूल बनाते हुए नजर आ रहे हैं और बार-बार हैप्पी बर्थडे बोल रहे हैं। इसके बाद ही टीजर में सनी देओल की झलक दिखाई गई है। वहीं, इस टीजर के आखिर में गुरु दत्त की फिल्म ‘कागज के फूल’ की आलोचना होने पर निशाना साधा गया है।

फिल्म के टीजर के बारे में आर बाल्कि ने कहा कि गुरु दत्त की ‘कागज के फूल’ को आज के समय में एक शानदार फिल्म के रूप में देखा जाता है लेकिन ये भी सच है कि जब यह फिल्म रिलीज हुई थी तब इसे कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था। हमें किसी कलाकार के काम के प्रति अधिक संवेदनशील होना चाहिए। यह भी सच है कि उनके काम के बारे में जो भी लिखा जा रहा है, वह उनके काम के सामने बहुत कम संवेदनशील है।

आर बाल्कि के निर्देशन में बनने वाली ‘चुप’ एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें सनी देओल और सलमान दुलकिर के अलावा, श्रेया नजर आएंगी। टीजर में अभिनेत्री की झलक भी देखने को मिली है। श्रेया को ‘स्कैम 1992’ से मिली है। हालांकि, अब तक इस फिल्म की रिलीज डेट का एलान नहीं किया गया है। ऐसे में फैंस को इस फिल्म के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़2 days ago

CG News: घर के बहार खेलते वक्त 8 साल का मासूम बच्चा हुआ गायब, शक के दायरे में पिता, पुलिस ने दर्ज की FIR

रायपुर में बच्चे के किडनैप होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में केस भी दर्ज किया...

छत्तीसगढ़4 days ago

Corona Update : छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों में 132 नये मरीज

रायपुर, चार जुलाई छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 132 और लोगों के संक्रमित होने की...

छत्तीसगढ़5 days ago

weather update : मौसम विभाग ने रायपुर,बिलासपुर,समेत कई जिलों में किया अलर्ट, जारी

छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत लगभग सभी जिलों में बारिश सोमवार सुबह से ही शुरू है. आगामी 24 घंटे...

छत्तीसगढ़6 days ago

सरकार दे रही है महिलाओ को मुफ्त में सिलाई मशीन, जाने क्या आवेदन प्रकिया..

Free Silai Machine Yojana 2022: देश में स्वरोजगार और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार विभिन्न योजनाओं को...

छत्तीसगढ़1 week ago

1 जुलाई से सस्ते होंगे कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम, 198 रुपए की कमी आई…

1 जुलाई यानी आज से दिल्ली में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किलो) की कीमतों में 198 रुपए की कमी आई...

#Exclusive खबरे

Calendar

July 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30 31

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • 6 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही खलबली मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन, जल्द ही घर लाइए इस बेहतरीन मशीन को…

  • व्यापर4 days ago

    एचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर

  • Tech & Auto3 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने  क्या है इसकी कीमत…

  • व्यापर2 days ago

    एचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर

  • जॉब6 days ago

    नवोदय विद्यालय में निकली प्रिंसिपल सहित विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा 142000 तक सैलरी

  • Tech & Auto3 days ago

    TVS ने लॉन्च किया यह जबरदस्त बाइक, जिसे देखे आप रह जायेंगे हैरान, देखे क्या है इसकी कीमत और बेहतरीन फीचर्स…

  • Tech & Auto6 days ago

    POCO F4 5G का ये बेहतरीन स्मार्टफ़ोन आते ही मचा रही खलबली, देखे इसके जबरदस्त फीचर्स और कीमत…

  • मनोरंजन4 days ago

    Crosses Limit : फैशन की सारी हदों को पार कर निकल पड़ी सिर्फ ब्रा पहनकर घूमने ,एक्ट्रेस पर चढ़ा बोल्डनेस का ऐसा खुमार…पढ़िये खबर

  • देश2 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : जल्द मिलने वाली है तीन-तीन खुशखबरी,पढ़िये पूरी खबर

  • जॉब6 days ago

    सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल, पीजीटी, टीजीटी व अन्य शिक्षकों के पदों पर निकली वैकेंसी, जाने आवेदन प्रकिया, आवेदन की अंतिम तिथि 22 जुलाई..