amazing amazing
गर्मी ऐसी की महिला ने गाड़ी के ऊपर सेकी रोटी, अब VIRAL हुआ वीडियो…

भारत के बड़े हिस्से में लगातार भीषण लू की स्थिति बनी हुई है। 122 वर्षों में सबसे गर्म मार्च के बाद, अप्रैल में तापमान और भी अधिक बढ़ रहा है और कोई नहीं जानता कि मई में क्या होगा। देश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान अप्रैल में 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। इस बीच, ओडिशा ने भी पिछले एक हफ्ते से गर्मी का कहर देखा है। विशेष राहत आयुक्त ने पूरे राज्य में, विशेष रूप से नौ जिलों के लिए, 30 अप्रैल तक हीटवेव अलर्ट जारी किया है। ऐसे में ओडिशा की गर्मी दिखाता एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसमें ओडिशा के सोनपुर जिले में एक महिला को चिलचिलाती धूप में कार के बोनट पर रोटी बनाते देखा जा सकता है। उस समय तापमान 40 डिग्री सेल्सियस बताया जा रहा था।
एक भारतीय फिल्म निर्माता और निर्देशक नीला माधब पांडा, जो ओडिशा के सोनपुर के मूल निवासी हैं, ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कार के बोनट पर रोटी बनाने वाली महिला का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया, मेरे शहर सोनपुर का सीन। यह इतना गर्म है कि कोई भी कार के बोनट पर रोटी बना सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, हीटवेव 28 और 29 अप्रैल को सुंदरगढ़, झारसुगुडा, संबलपुर, सोनपुर, अंगुल, देवगढ़, बलांगीर और बौध को प्रभावित करेगी। हालांकि, 30 अप्रैल को अंगुल, बौध और झारसुगुड़ा में स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है।
Scenes from my town Sonepur. It’s so hot that one can make roti on the car Bonnet 😓 @NEWS7Odia #heatwaveinindia #Heatwave #Odisha pic.twitter.com/E2nwUwJ1Ub
— NILAMADHAB PANDA ନୀଳମାଧବ ପଣ୍ଡା (@nilamadhabpanda) April 25, 2022
हालांकि, इस वायरल वीडियो ने ग्लोबल वार्मिंग का डर पैदा कर दिया है। जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र अंतर सरकारी पैनल (आईपीसीसी) की हाल ही में जारी रिपोर्ट ने चेतावनी दी है कि भारत सहित दक्षिण एशियाई देश अगले दो दशकों में कई जलवायु परिवर्तन-प्रेरित आपदाओं का सामना कर सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि जब तक 2030 तक ग्रीनहाउस गैस एमिशन में भारी कमी नहीं आती है, तब तक भारतीय अधिकारियों के लिए एक जलवायु आपदा को पलटना असंभव होगा।

amazing amazing
शख्स ने नदी में बहा दी करोडो रूपये की कार जाने क्यों? वजह ऐसा की जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान…

दुनिया रोज कुछ ऐसी अजब-गजब घटनाएं सामने आती हैं, जो सुर्खियां बन जाती हैं। जी नहीं हम एलन मस्क के किसी ट्वीट की बात नहीं कर रहे, बल्कि बात कर रहे हैं भारत के एक ऐसे शख्स की जिसने अपनी करोड़ों रुपये की चमचमाती हुई बीएमडब्ल्यू कार को नदी में बहा दिया।
मां के निधन से दुखी था मालिक
मामला बेंगलुरु का है, जहां कथित तौर पर अपनी मां के निधन के दुखी व्यक्ति अपनी चमचमाती हुई बीएमडब्ल्यू कार से श्रीरंगपटना में कावेरी नदी के किनारे पर पहुंचा। इसके बाद उसने कार से उतरने के बाद उसे नदी की तेज धारा में बहा दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, उस व्यक्ति ने जो बीएमडब्ल्यू एक्स 6 एसयूबी कावेरी नदी में बहाई थी, उसकी कीमत 1.3 करोड़ रुपये थी।
मछुआरों और राहगीरों ने दी सूचना
रिपोर्ट में बताया गया कि जब उस व्यक्ति ने अपनी एसयूवी को कावेरी नदी में गिराया था, उस समय वह अपनी मां के निधन के कारण बेहद उदास और दुखी था। जब, नदी के आस-पास मौजूद मछुआरों और राहगीरों ने नदी में इस लग्जरी कार को बहते हुए देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने ऐसे लगाया मालिक का पता
पुलिस ने समझा था कि ये कार किसी दुर्घटना का शिकार हुई है। किसी व्यक्ति के अंदर फंसे होने की आशंका के चलते पुलिस ने टीम के साथ उसे डंप करने की कोशिश की और काफी मशक्कत के बाद कार को नदी के बाहर निकाल लिया। इसके बाद पुलिस ने परिवहन विभाग से जानकारी जुटाकर कार के बेंगलुरु के महालक्ष्मी लेआउट में रहने वाले मालिक का पता लगाया।
पुलिस पूछताछ में शख्स ने साधी चुप्पी
हालांकि पुलिस पूछताछ के दौरान इस अजग-गजब काम के बारे में उस व्यक्ति ने कुछ ज्यादा नहीं बताया, लेकिन उसके परिजनों ने कहा कि वह अपनी मां की मौत के बाद से डिप्रेशन में पहुंच गया था, जिसके कारण उसने अपनी बीएमडब्ल्यू एसयूवी को नदी में बहाने का चौंकाने वाला फैसला कर लिया। इसके बाद पुलिस द्वारा उसके परिवार के सदस्यों के बयान करके उस व्यक्ति को छोड़ दिया गया।
amazing amazing
OMG बंदर ने कोतवाल परिसर से मोबाइल उठाया फिर हुआ ये…

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक बंदर के द्वारा कोतवाली परिसर से मोबाइल उठाकर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल एक बंदर कोतवाली परिसर में कोतवाल की टेबल से फरियादी का मोबाइल ले उड़ा. इसके बाद वहां हड़कंप मच गया. वहीं, बंदर से मोबाइल छुड़ाने के लिए फरियादी समेत पूरा पुलिस थाना लग गया, लेकिन वह एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग तो एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर काफी देर तक उछल कूद करता रहा. इससे सभी के पसीने छूट गए.
यह मामला हरदोई की कोतवाली हरपालपुर का है, जहां कोतवाली हरपालपुर क्षेत्र के सिरसा गांव के रहने वाले अनुराग मिश्रा अपनी फरियाद लेकर आए थे. उन्होंने जैसे ही अपना मोबाइल कोतवाल की टेबल पर रखा, तभी एक शातिर बंदर ने उनके मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया. इसके बाद बंदर के कब्जे से मोबाइल छुड़ाने के लिए पुलिस कर्मी और स्थानीय लोगों के साथ अनुराग मिश्रा मशक्कत में जुट जाते हैं, लेकिन बंदर कभी इस पेड़ तो कभी उस पेड़, तो कभी इस बिल्डिंग तो कभी उस बिल्डिंग उछल कूद करता रहता है. इस बीच इस घटना को किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.बंदर ने पुलिस समेत सभी को खूब छकाया और फिर…
बहरहाल, बंदर से मोबाइल छुड़ाने की कोशिश में पुलिस और फरियादा समेत कई स्थानीय लोगों के पसीने छूट गए. यही नहीं, फरियादी जिस काम के लिए कोतवाली आया था, वह उसे भूलकर बंदर से मोबाइल लेने के प्रयास में जुट गया. इस दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों का फरियादी को पूरा साथ मिला और कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अनुराग मिश्रा ने बंदर के कब्जे से मोबाइल हासिल कर लिया. इसके बाद मोबाइल मालिक के साथ पुलिस के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी.
amazing amazing
NASA ने किया ये चौकाने वाला दावा, कहा-अब धरती पर आएंगे एलियन, पढ़ें पूरी खबर…

दुनिया में इन दिनों एलियन की चर्चा तेज हो गई है। एलियंस के बारे में आए दिन नए-नए और चौंकाने वाले दावे किए जाते हैं। क्या ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व है? सालों से वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब खोजने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है। वह यह नहीं पता कर पाए हैं कि ब्रह्मांड में कोई ऐलियन जैसी चीज है भी या नहीं। हालांकि आए दिन एलियन के बारे में हैरान करने वाली खबरें आती हैं। लोगों ने कई बार एलियंस और यूएफओ को देखने का दावा किया है।
इसको लेकर अलग-अलग दलीलें भी दी जाती हैं।
अब इस बीच अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एलियंस से संपर्क करने के लिए एक नया प्लान बनाया है। नासा के इस प्लान के बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। आइए जानते हैं कि नासा ने एलियंस से संपर्क साधने के लिए क्या प्लान बनाया है? इंसान सालों से ब्रह्मांड में जीवन की तलाश कर रहा है। इसके लिए दुनिया की अंतरिक्ष एजेंसियां स्पेस में सिग्नल भेजती हैं। लेकिन अब नासा ने धरती की तरफ एलियंस को आकर्षित करने के लिए अंतरिक्ष में इंसानों की न्यूड तस्वीरों को भेजने का प्लान बनाया है।
नासा का यह प्लान जरूर अजीबोगरीब लग रहा होगा, लेकिन यह एक अपडेट बाइनरी कोड मैसेज का हिस्सा है। नासा इस मैसेज का एलियंस से संपर्क के लिए इस्तेमाल करेगा। नासा के वैज्ञानिक सालों से एलियंस से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।
नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) के खगोल वैज्ञानिक डॉ. जोनाथन जियांग और उनकी टीम ने इस बाइनरी कोड मैसेज को तैयार किया है। इस मैसेज में एक न्यूड महिला और पुरूष की तस्वीरों के अलावा, मैथ से जुड़े सवाल, डीएनए संरचना और सौर मंडल में
धरती से संबंधित जानकारियों को शामिल किया गया है।
शोधकर्ताओं ने बताया है कि एक बाइनरी-कोडेड मैसेज को तैयार किया गया है जो मिल्की वे आकाशगंगा में एक मैसेज ट्रांसमिट करेगा। उनका कहना है कि तैयार किए गए इस मैसेज में मैथ के सवाल और भौतिक के नियम भी हैं।
शोधकर्ताओं का कहना है कि धरती पर जीवन की जैव रासायनिक संरचनाओं की जानकारी को इस मैसेज में शामिल किया गया है। इसके अलावा सौर मंडल की डिजिटल तस्वीर और धरती की सतह के बारे में जानकारी दी गई है।
उनका कहना है कि इस मैसेज में इंसानों की डिजिटल तस्वीर भी है और मैसेज को कैसे वापस भेजना है उस तरीके को भी बताया गया है। जियांग और उनकी टीम ने प्रस्ताव दिया है कि इस मैसेज को चीन के गुइझोई में स्थित टेलीस्टोप या कैलिफोर्निया में SETI संस्थान के एलन टेलीस्कोप से ट्रांसमिट कर सकते हैं।
-
जॉब7 days agoSTATE BANK OF INDIA में निकली बंपर भर्ती, उमीदवार जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoकांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब5 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब7 days agoलाइब्रेरियन की निकली बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए
-
जॉब7 days agoGDS पदों पर भर्ती की अंतिम तिथि 5 जून,जल्द करें आवेदन…
-
जॉब5 days agoराजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर हो रही भर्ती, जाने भर्ती की अंतिम तिथि एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारिया..
-
जॉब6 days agoSTATE BANK OF INDIA में निकली बंपर भर्ती, उमीदवार जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब4 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

















You must be logged in to post a comment Login