व्यापर
सोने के दामो मे हुई बढोतरी, एवं चादी के दामो मे आयी गिरावट, जाने अपने शहर का रेट..
Gold Silver Latest Price Update In INR: एमसीएक्स पर गुरुवार को सोने की कीमत मामूली 0.06 फीसदी बढ़कर 50,855 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई। वहीं दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में 0.60 फीसदी की गिरावट आई और इसके साथ इसका भाव कम होकर 60,385 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है।
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन जहां एक ओर शेयर बाजार में जोरदार गिरावट देखने को मिली, वहीं सोने की कीमत में मामूली सुधार आया। हालांकि, चांदी के दाम में गिरावट का सिलसिला अभी भी जारी है। ऐसे में अगर आप आज आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए घर ने निकलने से पहले इनकी ताजा कीमत जान लेना फायदेमंद रहेगा। एमसीएक्स पर सोने की कीमत मामूली 0.06 फीसदी बढ़कर 50,855 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई।
चांदी का भाव आज इतना टूटा
एक ओर जहां सोने की चमक में इजाफा हुआ है, तो वहीं दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में सुधार नहीं हुआ। चांदी का दाम गुरुवार को 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ 60,385 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है। बता दें कि आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
ऐसे पता करें अपने शहर का भाव
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।
सोना तीन महीने के निचले स्तर पर
यहां बता दें कि बुधवार को गिरावट के साथ सोने का भाव तीन महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। इससे पिछले दिन मंगलवार को भी सोने की कीमतों में 115 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने की कीमत तीन महीने के निचले स्तर पर चल रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि डॉलर में कमी के बावजूद सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट है। मंगलवार को सोने और चांदी में कुछ मजबूती आई, लेकिन ये बढ़त ज्यादा देर तक कायम नहीं रही।

व्यापर
सोने की कीमत में आई भारी गिरावट,Gold खरीदने की सुनहरा मौका…
etoi news.com
Gold-Silver Rate Today, May 2022: अगर आप भी सोने की खरीददारी करना चाहते हैं तो ये खबर जरूर पढ़ लें. इस समय सोना अपने 3 महीने के निचले स्तर पर ट्रेड कर रहा है. इतना ही नहीं, महज एक हफ्ते में सोने की कीमत में 1,000 रुपये से ज्यादा की कमी आई है. अगर आप भी सोना-चांदी खरीदना चाहते हैं तो अपक लिए शानदार मौका है. सोना इस समय अपने 3 महीने के सबसे निचले स्तर पर है. इतना ही नहीं, महज एक हफ्ते में ही सोने की कीमत में 1000 रुपये से ज्यादा की कमी आई है.दरअसल, इस हफ्ते शेयर बाजार का महौल भी गिरावट में ही रहा है.
सोने के भाव में बीते एक हफ्ते में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है. इस हफ्ते के पहले कारोबार दिन सोमवार, 9 मई से ही सोने के भाव में गिरावट दिख रही थी. वहीं, हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भी सोने की कीमत में कमी आई है. सोने की कीमत में 13 मई 2022 को सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई.
12 मई को जहां 24 कैरेट सोने का भाव 51,118 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, वहीं 13 मई को इसकी कीमत 50,465 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई. यानी एक दिन के ट्रेडिंग सेशन में सोने का भाव 653 रुपये गिर गया. वहीं, पिछले हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन यानी 6 मई को 24 कैरेट सोने का बंद भाव 51,692 रुपये प्रति 10 ग्राम था.
13 मई के भाव से तुलना करने पर सोने के भाव में 1,227 रुपये की गिरावट आ चुकी है.भारतीय बाजार के अलावा वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमत में गिरावट का ही माहौल है.
वैश्विक बाजार में सोना अपने तीन महीने के सबसे निचले स्तर पर ट्रेड कर रहा है. डॉलर इस समय अच्छी मजबूती पर है, जिसके कारण सोने की कीमत में सुस्ती दिख रही है. इस हफ्ते भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले अपने सबसे निचले स्तर पर चला गया.
व्यापर
Gold- Price Today : सोने की कीमत में आई भारी गिरावट,जानें 10 ग्राम सोने का दाम

Gold-Silver Rate Today,13 May 2022: अगर आप भी सोने की खरीददारी करना चाहते हैं तो आपके लिए ये समय सही है. सोना 3 महीने के निचले स्तर पर ट्रेड कर रहा है आइए जानते हैं क्या है आज सोने-चांदी का लेटेस्ट रेट.शादियों के सीजन में सोने की खरीददारी करने वालों के लिए अच्छी खबर है. वैश्विक बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का असर भारतीय बाजारों पर भी दिख रहा है. सोने की कीमत में आज फिर गिरावट दिख रही है.
महज एक हफ्ते में ही सोने की कीमत में 1500 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी हुई है, जबकि अगर 3 महीने में सोना अपने निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है.मल्टीकमोडिटी एक्सचेंज पर आज सुबह 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का वायदा भाव 0.03 फीसदी गिरकर 50,158 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. जबकि खबर लिखे जाने तक सोने की कीमत में 0.07% की कमी आ चुकी थी. हालांकि सुबह बाजार खुलने के बाद सोने में मामूली बढ़त जरूर दिखी, लेकिन फिर सोने की कीमत गिरने लगी.
उधर चांदी में आज उछाल देखने को मिल रहा है. आज सुबह MCX पर चांदी 0.3 फीसदी उछाल के साथ 58,920 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी. हालांकि खबर लिखे जाने तक चांदी 359 रुपये की बढ़त के साथ 59,110 पर ट्रेड कर रही थी.वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमत में गिरावट का ही माहौल है.
ग्लोबल मार्केट में सोना अपने तीन महीने के निचले स्तर पर ट्रेड कर रहा है. दरअसल, डॉलर इस समय अच्छी मजबूती पर है, जिसके कारण सोने की कीमत में सुस्ती दिख रही है.
सोने अभी 0.1 फीसदी गिरावट के साथ 1,820.54 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है, जबकि चांदी का हाजिर भाव 0.5 फीसदी गिरकर 20.76 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया है. यानी वैश्विक बाजार में भी धातुओं की कीमत मे गिरावट दिख रहा है.
व्यापर
SIP Calculation : 5000 निवेश कर कमायें महीने की 35 हज़ार…ये रही डिटेल

SIP Calculation: अगर आप बिना जोखिम के बढ़िया मुनाफा कमाना चाहते हैं तो आप SIP से अलग SWP यानी सिस्टमैटिक विद्ड्रॉल प्लान पर विचार कर सकते हैं, जिसमें आपको हर महीने पेंशन के रूप में रकम मिलेगी. आइए जानते हैं इसके कैलकुलेशन.रिटायरमेंट के बाद के खर्चे की चिंता सभी को होती है, यही वजह है कि लोग अलग-अलग जगहों पर निवेश करते हैं.
अगर आपने अब तक रिटायरमेंट की प्लानिंग नहीं की है तो आज से ही कर लें, क्योंकि नौकरी के बाद मासिक सैलरी मिलना बंद हो जाएगी. आज यहां हम आपको बता रहे हैं कुछ खास निवेश के बारे में जिससे आपको रिटायरमेंट के बाद हर महीने पेंशन के रूप में मोटी रकम मिलेगी.अगर आप बिना जोखिम के निवेश करना चाहते हैं तो आप SIP से अलग SWP यानी सिस्टमैटिक विद्ड्रॉल प्लान पर विचार कर सकते हैं जिसमें आपको हर महीने पेंशन के रूप में रकम मिलेगी.
इसके तहत आप 20 साल तक हर महीने 5 हजार रुपये की मंथली एसआईपी करते हैं तो आपको हर महीने 35 हजार रुपये तक पेंशन मिल सकता है.सिस्टेमैटिक विद्ड्रॉल प्लान एक ऐसा निवेस है जिसके तहत निवेश को एक तय राशि म्यूचुअल फंड स्कीम से वापस मिलता है. इसमें निवेशक खुद यह तय करता है कि उसे कितने समय में कितना पैसा निकालना है. SWP के तहत आप अपना पैसा रोजाना, वीकली, मंथली, तिमाही, 6 महीन पर या सालाना आधार पर निकाल सकते हैं.
सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP)
आइए जानते हैं कैसे आप 5000 के निवेश से मोटा पेंशन पा सकते हैं.
20 साल तक SIP
मंथली SIP 5000 रुपये
अवधि 20 साल
अनुमानित रिटर्न 12 परसेंट
कुल वैल्यू 50 लाख रुपये
अब इससे अधिक मुनाफे के लिए आप SWP के लिए इस 50 लाख रुपये को अलग अलग स्कीम्स में डाल दें. अनुमानित रिटर्न 8.5 परसेंट है तो इस आधार पर आपको मंथली 35 हजार रुपये पेंशन के तौर पर मिलेंगे. आइए देखते हैं कैसे.
20 साल की SWP
अलग-अलग स्कीम में निवेश 50 लाख रुपये
अनुमानित रिटर्न 8.5 परसेंट
सालाना रिटर्न 4.25 लाख रुपये
मंथली रिटर्न 4.25 लाख/12= 35417 रुपये
फायदे
– SWP का सबसे बड़ा फायदा है कि ये एक रेगुलर निकासी है.
– इसके जरिये स्कीम से यूनिटों का रिडम्पशन होता है.
– इसमें अगर तय समय बाद सरप्लस पैसा होता है तो वह आपको मिल जाता है.
– इसके अलावा इसमें वैसे ही टैक्स लगेगा जैसा इक्विटी और डेट फंड के मामले में लगता है.
– इसके तहत जहां होल्डिंग की अवधि 12 महीने से ज्यादा नहीं है, वहां निवेशकों को शॉर्ट टर्म कैपिटल गेंस टैक्स देना होगा.
– इसके तहत आप अगर किसी स्कीम में निवेश कर रहे हैं तो उसमें एसडब्लूपी विकल्प को भी एक्टिवेट कर सकते हैं.
-
जॉब7 days agoNTPC में निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द से जल्द करे आवेदन, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoNTPC में निकली बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती,8 जून तक करें अप्लाई…
-
जॉब7 days agoइंटेलिजेंस ब्यूरो में 150 पदों पर निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…
-
जॉब5 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली भर्ती,8 जून तक करें अप्लाई…
-
जॉब5 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर की निकली भर्ती, 22 मई तक करे आवेदन…
-
जॉब5 days agoअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 410 पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब4 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब5 days agoबिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता… जल्द करें अप्लाई
-
जॉब6 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली भर्ती,8 जून तक करें अप्लाई…


















You must be logged in to post a comment Login