व्यापर
रियल एस्टेट डेवलपर्स पर कर्ज का बोझ घटा, 10% तक बढ़ सकते हैं मकानों के दाम..
![]()
रियल एस्टेट सेक्टर लागत और ब्याज बढ़ने पर भी बेहतर स्थिति में है। हाई बेस इफेक्ट के बावजूद चालू वित्त वर्ष देश में मकानों की मांग 5 से 10% बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि, बीते वित्त वर्ष हाउसिंग डिमांड 33-38% बढ़ी थी, लेकिन यह उछाल लो बेस इफेक्ट की वजह से थी। इससे एक साल पहले वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान कोविड और लॉकडाउन के चलते देश में मकानों की मांग 20-25% घटी थी।
रेटिंग एजेंसी क्रिसिल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महामारी के दौर में हाउसिंग सेक्टर के हालात सुधरे हैं। टॉप 6 शहरों-मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरू, पुणे, कोलकाता और हैदराबाद में इन्वेंटरी (बिन बिके मकान) लेवल 2-4 साल रह गया है। महामारी से पहले यह 3-5.5 साल था। मंगलवार को जारी रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 31 मार्च को खत्म वित्त वर्ष 2021-22 में रियल एस्टेट डेवलपर्स पर कर्ज का बोझ घटा है और उनकी क्रेडिट प्रोफाइल मजबूत हुई है।
महंगाई का दिखा असर
देश में बढ़ती महंगाई का असर हाउसिंग सेक्टर पर भी नजर आने लगा है। 2016 से लेकर 2021 के बीच घर खरीदने के सामर्थ्य (अफोर्डेबिलिटी) में 20% तक इजाफा हुआ था, लेकिन वित्त वर्ष 2021-22 की दूसरी छमाही से इसमें गिरावट शुरू हो गई।
10% तक बढ़ सकते हैं दाम
क्रिसिल रिसर्च के डायरेक्टर अनिकेत दानी ने कहा, ‘चालू वित्त वर्ष में टॉप-6 शहरों में मकानों के दाम 6-10% बढ़ सकते हैं।’ उन्होंने कहा कि कुछ बिल्डरों ने प्रति तिमाही 2% दाम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं और यह ट्रेंड अगले दो वित्त वर्ष जारी रह सकता है।

व्यापर
नींबू की कीमत में आई गिरावट,120 रुपए दर्जन नहीं, बल्कि मिल रहे हैं सिर्फ 30 रुपए में…

नींबू का रेट घट गया है.अब आपको एक दर्जन के लिए 120 रुपए नहीं बल्कि सिर्फ 30 रुपए देने होंगे. दिल्ली आजादपुर मंडी के साथ-साथ बिहार, यूपी और महाराष्ट्र में भी नींबू का रेट घट गया है.
खुदरा बाजार में 10 रुपए में 4 नींबू बिक रहा है. आप 40-50 रुपए से लेकर 80 रुपए प्रति किलो नींबू खरीद सकते हैं.अब नींबू की चोरी नहीं होगी. जी हां, नींबू का रेट घट गया है. दिल्ली आजादपुर मंडी में शुक्रवार को नींबू 40-50 रुपये प्रति किलो बिका. वहीं बिहार, यूपी, महाराष्ट्र में भी नींबू का रेट घट गया है. दिल्ली खुदरा बाजार में 30 रुपए दर्जन नींबू लोगों ने खरीदे.
एक महीने पहले बाजारों में नींबू 400 रुपए किलो तक बिका है. एक महीने के अंदर ही नींबू की दरों में 60% गिरावट आयी. विक्रेताओं के मुताबिक ज्यादा पैदावार और मंडियों में ज्यादा नींबू आने के कारण कीमत घटा है. आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात नींबू की आमद बढ़ी है. ठीक एक महीने पहले 6-8 गाड़ियां ही नींबू लेकर आती थीं. वहीं अब 16 गाड़ियों से नींबू आ रहा है.
जानें कितना है नींबू के दाम :
एक महीने पहले नींबू की कीमत में इस कदर इजाफा था कि लोग इसे ठेले पर से चोरी कर लेते थे. लोग कहने लगे थे कि सोने के भाव नींबू बिक रहा है. तेलंगाना के एक मंडी से निकली गाड़ी में से नींबू से भरी दो टोकरी गायब हो गई थी. वहीं देश के कई जगहों से चोरी की खबर ने लोगों को चौंकाया भी था. हालांकि अब नींबू की कीमतों के घट जाने से लोगों में राहत है. लोग इसे गर्मी में राहत से भरी खबर कह रहे हैं. बता दें कि गुजरात में आए तूफान और आंध्रप्रदेश में बे मौसम बारिश से नींबू के उत्पादन पर असर पड़ा था. वहीं डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी भी नींबू के महंगे होने का कारण बनी थी.
देश में नींबू का उत्पादन करीब 35 लाख टन
क्या आपको पता है कि अपने देश में नींबू का उत्पादन करीब 35 लाख टन होता है. हर साल सवा तीन लाख हेक्टेयर में इसकी खेती की जाती है. आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु जैसी जगहों पर इसकी पैदावार काफी अधिक होती है. साल में तीन बार इसके फल लगते हैं. इस कारण कभी पैदावार में कमी होती है तो नींबू के दामों में इजाफा हो जाता है. पैदावार सामान्य होते ही कीमत भी सामान्य हो जाती है. जानकारों के मुताबिक नींबू की खेती में पानी ज्यादा चाहिए होता है. इससे नींबू में रस बढ़ता है. लेकिन अधिक बारिश के कारण फल सड़ भी जाते हैं.
व्यापर
बैंक की एफडी दरों में हुई बढ़ोतरी,चेक करें लिस्ट…

केनरा बैंक 46 दिनों से 90 दिनों के कार्यकाल पर 4 फीसदी ब्याज दर प्रदान कर रहा है, जो पिछले 3.9 फीसदी से 10 आधार अंक अधिक है। बैंक ने 91 से 179 दिनों की एफडी पर ब्याज दर को 10 बीपीएस बढ़ाकर 4.05 फीसदी कर दिया है? जो पहले 3.95 फीसदी थी।सरकार के स्वामित्व वाले, केनरा बैंक ने गुरुवार से विभिन्न टेन्योर पर फिक्स्ड डिपोजिट ब्याज दरों को 10 बीपीएस से 25 बीपीएस तक बढ़ा दिया है।
सीनियर सिटीजंस एफडी दरों में बढ़ोतरी के सबसे बड़े लाभार्थी के रूप में उभरे हैं। केनरा बैंक 46 दिनों से 90 दिनों के कार्यकाल पर 4 फीसदी ब्याज दर प्रदान कर रहा है, जो पिछले 3.9 फीसदी से 10 आधार अंक अधिक है। बैंक ने 91 से 179 दिनों की एफडी पर ब्याज दर को 10 बीपीएस बढ़ाकर 4.05 फीसदी कर दिया है? जो पहले 3.95 फीसदी थी।इससे पहले बैंक ने 180 दिनों से लेकर 1 साल से कम की एफडी पर 4.4 की दर से ब्याज की पेशकश की थी।
12 मई से, दरें 180 से 269 दिनों तक 4.50 फीसदी और 270 दिन और एक साल की कम एफडी पर ब्याज दरें 4.55 फीसदी कर दी गई हैं। 1 साल में मैच्योर होने वाली एफडी के लिए ब्याज दरों में 20 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की गई है, जो पिछले 5.10 फीसदी से बढ़कर 5.30 फीसदी कर दी गई हैं।
इस बीच, 1 वर्षण् से अधिक 2 वर्ष से कम अवधि की एफडी पर ब्याज – 25 आधार अंक बढ़ाकर 5.40 फीसदी कर दिया गया है जो पहले की पेशकश की गई 5.15 फीसदी थी।इसके अलावा, 2 साल और उससे अधिक में 3 साल से कम समय में मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज दर – पूर्व के 5.20 फीसदी से 25 आधार अंक बढ़ाकर 5.45 फीसदी कर दिया गया है।
साथ ही, 3 साल और उससे अधिक की एफडी पर 5 साल से कम की एफडी पर 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की गई है, जिसमें ब्याज दर अब पिछले 5.45 फीसदी से 5.70 फीसदी है, जबकि 5 साल और उससे अधिक की जमा राशि पर दर को बढ़ाकर 5.75 फीसदी कर दिया गया है। पहले की पेशकश से 5.5 फीसदी से 10 साल तक। बैंक ने 7 दिन से 45 दिन की मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया. यह इस अवधि पर 2.90 फीसदी की पेशकश करना जारी रखता है।
अपनी वेबसाइट पर, केनरा बैंक ने कहा कि “दरें केवल 5 लाख रुपए और उससे अधिक की एकल जमा के लिए लागू हैं। घरेलू/एनआरओ सावधि जमा के नवीनीकरण के लिए न्यूनतम अवधि जमा के आकार के बावजूद 7 दिन है। 5 लाख से कम, न्यूनतम अवधि जमा 15 दिन है।
बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 2 करोड़ रुपए से कम और 180 दिनों और उससे अधिक की अवधि के साथ जमा पर 0.50 फीसदी का अतिरिक्त ब्याज प्रदान करता है। साथ ही, केनरा बैंक केनरा टैक्स सेवर डिपॉजिट स्कीम (आम जनता) के लिए 5.75 फीसदी प्रतिवर्ष प्रदान करता है। स्वीकार्य अधिकतम जमा 1.50 लाख रुपए है।
व्यापर
पेट्रोल-डीजल की नई रेट जारी,जानें अपने शहर की रेट…चेक करें लिस्ट यहाँ

छह अप्रैल के बाद से पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर है. आज भी इसकी कीमत में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है. देश की राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम 105.41 और डीजल के दाम 96.67 रुपये प्रति लीटर हैं.
मुंबई में आज एक लीटर पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये और डीजल की कीमत 104.77 रुपये है.दिल्ली-मुंबई के अलावा देश के दो अन्य महानगरों की बात करें तो कोलकाता में आज पेट्रोल का भाव 115.12 और डीजल का भाव 99.83 रुपये प्रति लीटर है.
वहीं, चेन्नई में पेट्रोल के दाम 110.85 रुपये और डीजल के दाम 100.94 रुपये प्रति लीटर पर बने हुए हैं. अगर आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें देखना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करकेचेक कर सकते हैं.जहां एक तरफ देशभर में 39 दिनों से पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं तो वहीं दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है.
इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल का भाव 112 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेड कर रहे हैं. वैश्विक स्तर पर तेल का औसत भाव 1.33 डॉलर यानी 102 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर है.
भारत में अभी पेट्रोल की औसत कीमत 113 रुपए प्रति लीटर है. पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले टैक्स की बात करें तो दिल्ली में 1 मई के मुताबिक, पेट्रोल का बेस प्राइस 56.33 रुपए है. 0.20 रुपए का प्रति लीटर ट्रॉंसपोर्टेशन कॉस्ट लगता है.
एक्साइजड्यूटी 27.90 रुपए प्रति लीटर और वैट 17.13 रुपए प्रति लीटर है. इसमें डीलर कमिशन 3.85 रुपए प्रति लीटर शामिल है. इस तरह यह 105.41 रुपए पर पहुंच जाता है.
-
जॉब7 days agoNTPC में निकली बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर की निकली भर्ती, 22 मई तक करे आवेदन…
-
जॉब6 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली भर्ती,8 जून तक करें अप्लाई…
-
जॉब5 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब6 days agoअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 410 पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता… जल्द करें अप्लाई
-
जॉब5 days agoयहां भारतीय खाद्य निगम में निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट पास उम्मीदवार जल्द से जल्द करे आवेदन…
-
जॉब6 days agoबैंक ऑफ इंडिया में निकलीं 600 पदों भर्ती, आवेदन का अंतिम मौक़ा आज…
-
जॉब5 days agoयहां NTPC में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर निकली भर्ती,8 जून तक करें अप्लाई…


















You must be logged in to post a comment Login