क्राइम न्यूज़
बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन तोड़कर बदमाश फरार, पीछा करने पर भागे..
जयपुर में बाइक सवार बदमाशों ने गुरुवार दोपहर चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया। एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन तोड़कर बदमाश फरार हो गए। प्रताप नगर थाना पुलिस ने सूचना पर नाकाबंदी लगाई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।
एसआई मुकेश कुमार ने बताया कि चेन स्नेचिंग की वारदात सेक्टर-8 प्रताप नगर निवासी मंजु गुप्ता (61) पत्नी राम अवतार गुप्ता के साथ हुई। गुरुवार सुबह वह खरीदारी करने बाजार गई थी। दोपहर करीब 11:20 बजे वह बाजार से घर लौट रही थी। इसी दौरान घर से महज कुछ दूरी पर ही बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने उसके गले पर झपट्टा मारा। गले में पहनी सोने की चेन तोड़ ली।
शोर मचाने पर दोनों बदमाश तेजी से बाइक लेकर रवाना हो गए। कुछ दूरी तक पीड़िता उनके पीछे भागी, लेकिन बदमाश तेजी से नर्मदा अपार्टमेंट से गोपीनाथ हॉस्पिटल की तरफ भाग गए। चेन स्नेचिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सोने की चेन करीब 19 ग्राम वजनी है। पुलिस वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगालने के साथ ही बाइक सवार चेन स्नेचरों की तलाश कर रही है।

क्राइम न्यूज़
गांजे तस्करी करते युवक गिरफ्तार,5 किलो गाँजा और बाईक जब्त

जशपुर पुलिस को बड़ाई सफलता मिली है. गांजे की तस्करी करते एक युवक को गिरफ्तार किया है. जो बाइक में ओडिशा गाँजा ला रहा था. जिसकी सूचना पुलिस को मुखबिर के जरिये मिली थी.
जिस पर टीम गठित किया गया था, एवं नाकेबंदी कर कार्रवाई की गई. वही गांजा तस्कर को कुनकुरी के जयस्तंभ चौक पर गिरफ्तार किया गया. तस्कर के कब्जे से 5 किलो गाँजा और बाईक जब्त की गई है.
आरोपी बगीचा के सरडीह का निवासी है. इस कार्रवाई को कुनकुरी पुलिस ने अंजाम दिया है. . बता दें कि अवैध कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को कार्य योजना तैयार कर इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं.
क्राइम न्यूज़
Crime News: अस्पताल के डिलीवरी रूम में ले जाकर 14 साल के नाबालिग के साथ युवक ने चाकू आड़ में किया दुष्कर्म…

बाड़मेर में सरकारी अस्पताल के डिलीवरी रूम में 14 साल की नाबालिग के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। नाबालिग को चाकू दिखाकर उसके साथकिया गया। फिर आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिया। उसे वायरल करने की धमकी दी। घर पहुंचने पर पीड़िता ने परिजनों को वारदात के बारे में बताया तब जाकर थाने में 19 मई को मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
पुलिस के अनुसार लड़की के परिजनों ने बताया कि 16 मई सुबह करीब 11 बजे बेटी का पेट दर्द हो रहा था। इसलिए वह अपने भाई के साथ गुड़ामालानी अस्पताल में इलाज के लिए गई थी। अस्पताल में भीड़ ज्यादा होने के कारण बहन को छोड़कर भाई बाजार से सामान लेने के लिए चला गया। इस बीच नाबालिग को अकेला देख नासिर खान पुत्र हाजी खान अस्पताल परिसर में खाली पड़े डिलीवरी रूम में ले गया। यहां उसके साथ मारपीट कर रेप किया और भाग गया।
भाई जब लौटकर अस्पताल आया तब पीड़िता ने आपबीती बताई। इसके बाद दोनों अस्पताल से बिना इलाज करवाए घर आ गए। घर पर पीड़िता ने अपनी मां को भी घटना की जानकारी दी।
गुड़ामालानी एएसआई सोनाराम के मुताबिक परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपी नासिर खान (26) के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल भी करा दिया गया है। आरोपी गैस, कुकर व टीवी सर्विस का काम करता है।
घर पर सर्विस के लिए आया था आरोपी
आरोपी नासिर कुछ महीने पहले भी पीड़िता के घर पर सर्विस करने के लिए गया था। तब से आरोपी नाबालिग को जानता था। वह उदाणियों की ढाणी, गुड़ामालानी का ही रहने वाला है। परिवार को शक है आरोपी पीड़िता पर नजर रख रहा था। पीड़िता को अस्पताल में अकेली देख मौका का फायदा उठाया। उधर, गुड़ामालानी अस्पताल प्रभारी डॉ. गणेशाराम का कहना है कि यह मामला मेरी जानकारी में नहीं है। पता करके बताता हूं। अभी मैं मीटिंग में हूं।
क्राइम न्यूज़
भीषण दुर्घटना, ट्रक एवं पेट्रोल टैंकर की टक्कर से 6 लोगो की मौत..
चंद्रपुर में शुक्रवार तड़के हुई एक भीषण दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हुई है। यहां तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक और पेट्रोल टैंकर आपस में टकरा गए हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों में आग लग गई और आग की चपेट में आकर 6 लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया। दुर्घटना में दोनों वाहनों के ड्राइवरों की मौत हुई है। हालांकि, शव इतनी बुरी तरह से जल गए हैं कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा हैइस भीषण दुर्घटना के बाद कई घंटों तक चंद्रपुर शहर की ओर जाने वाली सड़क जाम रही। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली। आग की लपटों से पास के जंगल में आग लग गई।
दुर्घटना के बाद पास के जंगल में लगी आग
चंद्रपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शहर के मुख्य मार्ग पर अजयपुर गांव के पास एक पेट्रोल टैंकर और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हुई है। ट्रक के टायर के फटने के बाद वह अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे टैंकर से टकरा गया और उसमें भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना के बाद फैले पेट्रोल की वजह से आसपास के कई पेड़ जल गए हैं। सुबह 10 बजे तक जंगल में लगी आग पर काबू करने का प्रयास जारी था।
पेट्रोल और लकड़ियों की वजह से बड़ी हुई दुर्घटना
चंद्रपुर से फायर बिग्रेड की एक दर्जन गाड़ियां आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर पहुंची हुईं हैं। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। दुर्घटना का शिकार हुए एक ट्रक में लकड़ियां रखी हुई थीं। माना जा रहा है कि पेट्रोल और लकड़ियों की वजह से यह दुर्घटना भयावह हुई।
-
जॉब7 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब7 days agoPM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…
-
जॉब6 days agoONGC में 3614 पदों पर भर्ती,अंतिम तिथि 22 मई…
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश5 days agoPM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…
-
जॉब5 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली 4700 से अधिक पदों पर भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब7 days agoकंप्यूटर ऑपरेटर्स पर निकली वैकेंसी, 21000 तक सेलरी, जल्द ही करे आवेदन..
-
जॉब6 days agoरक्षा मंत्रालय में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,ये रही आवेदन की तिथि…
-
जॉब4 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
देश - दुनिया7 days agoबड़ी खबर: साइक्लोन असानी को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा- कई राज्यों में हो सकती है भारी बारिश…































You must be logged in to post a comment Login