देश - दुनिया
देश में ओमिक्रोन संक्रमितों की संख्या 578 हुई, लिस्ट में मध्य प्रदेश का नाम भी जुड़ा, इस राज्य ने महाराष्ट्र को पछाड़ा

भारत में ओमिक्रोन के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत के 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ओमिक्रोन फैल गया है। सोमवार सुबह की स्थिति के अनुसार, भारत में ओमिक्रोन मरीजों की संख्या बढ़कर 578 हो गई है। बता दें, 2 दिसंबर को भारत में ओमिक्रोन का पहला मरीज मिला था। इसके बाद 22 दिसंबर को मरीजों का आंकड़ा 400 पहुंच गया था। अच्छी बात यह है कि भारत में अब तक ओमिक्रोन से एक भी मौत नहीं हुई है। अब तक सामने आए मरीजों में से 151 ठीक हो चुके हैं। यहां देखिए पूरी राज्यवार पूरी लिस्ट
जानिए भारत में कोरोना केस की आज की स्थिति
भारत में कोरोना मरीजों की रिकवरी का आंकड़ा 98.40 फीसदी पहुंच गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार सुबह यह जानकारी दी। पिछले 24 घंटों के बारे में बताया गया कि इस दौरान देश में कोरोना के 6,531 नए केस सामने आए हैं और 7,141 मरीज ठीक हुए हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 75,841 है।
19 राज्यों में ओमिक्रोन के मरीज, जानिए कहां कितनी
-
- दिल्ली: 142
- महाराष्ट्र: 141
- केरल: 57
- गुजरात : 49
- तेलंगाना: 41
-
- तमिलनाडु: 34
- कर्नाटक: 31
- राजस्थान: 43
- मध्य प्रदेश: 9
- आंध्र प्रदेश: 6
- बंगाल: 6
- हरियाणा: 4
-
- ओडिशा: 4
- जम्मू-कश्मीर: 3
- चंडीगढ़: 3
- यूपी: 2
- हिमाचल प्रदेश: 1
- लद्दाख: 1
- उत्तराखंड: 1
पहली बार लिस्ट में मध्य प्रदेश का नाम
देश में ओमिक्रोन प्रभावित राज्यों में पहली बार मध्य प्रदेश का नाम आया है। यहां के इंदौर में ओमिक्रोन के 9 मरीज मिले हैं। इसको लेकर बीते दो दिनों के असमंजस की स्थिति थी। दरअसल, स्थानीय लैब ने तो ओमिक्रोन की पुष्टि कर दी थी, लेकिन दिल्ली से आधिकारिक रिपोर्ट आना शेष थी। यही कारण है कि मध्य प्रदेश सरकार भी कुछ नहीं बोल पा रही थी। बहरहाल, अब दिल्ली से आई रिपोर्ट में भी ओमिक्रोन की पुष्टि हो गई है। इस बीच, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पूरे प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान कर चुके हैं।

देश - दुनिया
भारत ने श्रीलंका को 515 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक सहयोग के लिए आगे आया भारत
देश - दुनिया
गर्भ निरोधक पर लगाया इमरान खान सरकार टैक्स
देश - दुनिया
11 साल की बच्ची खाली चिप्स पैकेट्स इकट्ठा करके बनाती हैं गरीबों के लिए, कंबल

11 साल की बच्ची अपनी पॉकेट मनी लगाकर गरीबों के लिए कंबल और कुछ सामान तैयार कर उन्हें बांट रही हैसर्दियों के मौसम में हमें अपने घर के भीतर ही कंबल और रज़ाई से बाहर निकलने का मन नहीं करता. इंसान के दिल में दया उम्र से नहीं दिल से आती है. तभी तो एक ऐसे में ज़रा उन लोगों के बारे में सोचिए. में रहने वाली एक 11 साल की बच्ची के दिल में जब ये बात आई तो उसने कुछ ऐसा कर डाला कि सुर्खियों में छा गई. जिनके पास न घर है और न ही रज़ाई-कंबलएलिसा को एक कंबल तैयार करने में कुल 45 मिनट का वक्त लगता है, क्योंकि चिप्स पैकेट को आयरन करके इन्हें वेदर प्रूफ बनाया जाता है.
कंबल और अन्य चीज़ों के पैकेट को वे केयर पैकेज कहते हैं, जिन्हें डेंबिगशायर, कॉन्वी और फ्लिंटशायर में बांटा जाता है.वेल्स के प्रेसस्टैटिन की रहने वाली एलिसा डीन बेघर लोगों को सर्दी में थोड़ी राहत देने के लिए एक खास कंबल अपने हाथों से तैयार करती हैं.चूंकि वे बेघर लोगों की मदद करना चाहते हैं, इसलिए वे इसमें टोपी, मोज़े और दस्ताने जैसी चीज़ें भी रखते हैं. शुरुआत में एलिसा अपनी पॉकेट मनी से ही ये काम करती थीं, लेकिन अब उन्हें इसके लिए फंड भी मिल जाता.
उकी मां डैरलेन इस काम में उसकी मदद करती हैं और खाली पैकेट्स इकट्ठा करती हैं. नॉर्थ वेल्स लाइव से बात करते हुए उसकी मां ने बताया कि उनकी बेटी पर्यावरण के लिए काफी जागरूक है, ऐसे में ये काम वो दिलचस्पी से करती हैये कंबल एलिसा चिप्स के रैपर्स से तैयार करती है. कई बार वो इन्हें तैयार करने के लिए अपनी पॉकेट मनी भी लगाने से परहेज़ नहीं करती.एलिसा का एक कंबल तैयार करने के लिए कम से कम 44 चिप्स के पैकेट की ज़रूरत होती है.
वो अब तक ऐसे 80 कंबल बना चुकी है. हर कंबल के साथ एलिसा दस्ताने, मोज़े, टोपी और चॉकलेट ट्रीट भी रखती है. इसके लिए वो अपने परिवार और दोस्तों की भी मदद लेती है. कंबल बनाने के लिए एलिसा चिप्स के पैकेट्स को एक साथ आयरन करती है और फिर उनका कंपल बना देती है.
-
जॉब6 days agoयुवाओं के लिए सुनहरा मौका :12वीं पास के लिए यहाँ निकली बंम्फर वैकेंसी,जल्द करें अप्लाई, मिलेगी अच्छी सैलरी
-
जॉब6 days agoखाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन, 30 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन
-
छत्तीसगढ़7 days ago17 जनवरी को प्रदेश में रहेगी सरकारी अवकाश
-
जॉब6 days agoबंपर भर्ती: बिना इंटरव्यू होगा सेलेक्शन, जानिए लेखपाल बनने के लिए परीक्षा पैटर्न
-
जॉब4 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, जल्द करे अप्लाई ,जाने योग्यता क्या हैं
-
जॉब6 days ago78 पदों पर भर्ती : असिस्टेंट एडिटर एवं अन्य पदों की निकली भर्ती ,जल्द करे अप्लाई
-
जॉब5 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग विभिन्न पदों पर भर्ती,आवेदव की प्रक्रिया जारी,जल्द करे आवेदन
-
Lifestyle6 days agoओमीक्रोन का हल्का इंफेक्शन भी कर रहा इन अंगों को डैमेज, विशेषज्ञों ने जताई चिंता
-
जॉब4 days agoहिन्दुस्तान पेट्रोलियम में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आवेदन करने की अंतिम तिथि आज
-
खेल6 days agoIND vs SA 3rd Test : भारत को लगा 33 पर दूसरा झटका, मयंक 15 रन बनाकर आउट, रबाडा को मिली बड़ी सफलता

















You must be logged in to post a comment Login