प्रदेश
फसल बेचने के विवाद पर पुत्र ने पिता की कर दी हत्या

बाड़मेर के धोरीमन्ना थाने के बांडा बेरा गांव में जमीन विवाद में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पारिवारिक कलह के चलते कलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर दी है। इसमें बेटा अकेला है या अन्य और कोई सदस्य साथ में इसकी जांच की जा रही है। पुलिस दो बेटों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने बताया कि धोरीमन्ना इलाके के बांडा बेरा गांव में रात को मुसे खान ढाणी के बाहर की तरफ सो रहा था। इस दौरान कलयुगी बेटे ने पिता की लाठी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस जांच में हत्या की वजह पारिवारिक कलह सामने आ रही है। वारदात के समय मृतक मुसे खान और उसके बेटे मुकीन खान (21) अमीर खान (20), छोटा बेटा सलीम खान (12) पत्नी और दो बेटियां घर पर थी। एक बेटा अरबाब मजदूरी करने गए गुजरात गया था। पुलिस हर पहुलओं पर जांच कर रही है कि हत्या बेटे ने की या किसी अन्य ने की है।
धोरीमन्ना थानाधिकारी हरचंदराम ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में बेटे द्वारा पिता की हत्या करना सामने आया है। वारदात में एक बेटे ने हत्या की है या और भी कोई बेटा या अन्य कोई सदस्य साथ में है इसकी जांच की जा रही है। दोनों बेटों को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
खेत की जमीन की फसल है वजह
प्रारंभिक पड़ताल में यह भी सामने आया है कि मृतक के खेत में जीरे की फसल वही गई है जिसकी बिक्री को लेकर विवाद उपजा। जीरे की फसल को बेचने को लेकर बाप बेटों में अनबन हुई जिसके बाद पुत्र ने लाठियों से अपने पिता की हत्या कर दी पुलिस दोनों बेटों को हिरासत में ले चुकी है घर के अन्य सदस्यों और ढाणी के आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

प्रदेश
जनवरी में ज्यादा ठंड पड़ रही,तापमान सामान्य से नीचे;न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड
प्रदेश
हिमाचल प्रदेश के वन मंत्री राकेश पठानिया सहित 1843 नए पॉजिटिव मामले सामने आए

हिमाचल में ओमिक्रॉन वैरिएंट के 8 नए मरीज मिले हैं। इनमें कुल्लू जिला के 5 और शिमला, सोलन और चंबा से 1-1 मरीज शामिल है। राज्य में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 23 पहुंच गई है। प्रदेश में शुक्रवार को 9 लोगों की कोरोना से मौत हुई। मृतकों में 4 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल है।
कांगड़ा जिला के 4, मंडी के 3, हमीरपुर और बिलासपुर के 1-1 व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है। 12 दिन में 86 लोगों की मौत कोरोना हो गई है। प्रदेश में अब तक 3960 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं। बेशक तीसरी लहर में संक्रमित होने के बाद अधिकतर लोग घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हो, लेकिन कोरोना से हो रही मौत के आंकड़े डराने वाले हैं।
1843 नए पॉजिटिव मिले
प्रदेश के वन मंत्री राकेश पठानिया सहित 1843 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। कांगड़ा जिला में सबसे ज्यादा 371 लोगों कोरोना से संक्रमित पाए गए। राहत की बात यह है कि शुक्रवार को पॉजीटिविटी रेट कम होकर 15.57 प्रतिशत रह गया है। एक्टिव केस में भी लगातार सातवें दिन कमी दर्ज की गई है। वीरवार को 10336 मामलों की तुलना में शुक्रवार को 9752 एक्टिव केस रह गए हैं।
हिमाचल में कोरोना की स्थिति
कुल संक्रमित – 267577
कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए – 253840
कोरोना से मौत – 3960
एक्टिव केस – 9752
कोरोना के जिलावार नए केस : बिलासपुर – 126,चंबा – 69,हमीरपुर – 181,कांगड़ा – 371,किन्नौर – 35 कुल्लू – 66लाहौल स्पीति – 2,मंडी – 259शिमला – 176 ,सिरमौर – 152,सोलन – 276,ऊना – 130
प्रदेश
मौसम साफ होते ही अगले 4 दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, मध्यप्रदेश में सर्दी का सितम जारी
-
जॉब6 days agoयहाँ निकली खाद्य निरीक्षक की बंम्फर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई ;अंतिम तिथि 30 जनवरी
-
जॉब5 days agoवित्त मंत्रालय में असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर 590 पदों पर निकली भर्ती ,जल्द करें अप्लाई
-
जॉब4 days agoनौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के पास एक और मौका,ग्रुप सी पदों पर जारी वैकेंसी में आवेदन की आखिरी तारीख 2 फरवरी तक बढ़ी
-
जॉब3 days agoभारतीय नौसेना में नौकरी पाने का युवाओं के पास सुनहरा अवसर : भारतीय नौसेना में एसएससी पदों पर भर्ती; जल्द करें अप्लाई
-
जॉब6 days agoभारतीय सेना में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : भारतीय सेना की मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री रेजिमेंट में 107 पदों पर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई
-
जॉब3 days agoDRDO में निकली 150 पदों पर भर्ती,7 फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन
-
जॉब4 days agoसाइंटिफिक ऑफिसर बनने का शामदार मौक़ा : BARC के 160 पदों पर निकली भर्ती ;जल्द करें अप्लाई
-
जॉब3 days agoसंजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में निकली 165 पदों पर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई; ये रहीं योग्यता
-
जॉब5 days agoरेल मंत्रालय का बड़ा फैसला : एनटीपीसी के रिजल्ट को लेकर मचे विवाद,रेलवे की दोनों परीक्षाओं पर रोक
-
जॉब6 days agoभारतीय सेना में निकली 12 वी पास के लिए भर्ती,जल्द करें अप्लाई

























You must be logged in to post a comment Login