Connect with us

प्रदेश

गुस्साई युवती ने अपने मुंहबोले भाई के साथ मिलकर पीट-पीट कर, कर दी हत्या, दोनों भाई-बहन मौके से फरार

Published

on

अपने दोस्त से चल रहे मनमुटाव से गुस्साई युवती ने अपने मुंहबोले भाई के साथ मिलकर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद दोनों भाई-बहन मौके से फरार हो गए। मृतक के सिर और मुंह पर लगभग 12 बार रॉड और पत्थर से मारा गया। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को वारदात के महज तीन घंटे बाद ही गांव घाटा से गिरफ्तार कर लिया। यह घटना सोमवार की है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-56 थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से हत्या में इस्तेमाल रॉड और पत्थर बरामद कर लिए हैं। मंगलवार को कोर्ट में पेश कर दोनों को जेल भेज दिया गया।

गांव घाटा निवासी प्रेम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे उसके घर के पास ऑटो रिक्शा चालक को पीटने की जानकारी मिली। उसने वहां जाकर देखा तो एक युवक खून से लथपथ पड़ा हुआ था, तत्काल उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑटो चालक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बगैरन निवासी आसिफ (25) के रूप में हुई।

तीन घंटे में हत्यारोपी दबोचे

एसीपी प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि घटना की कड़ी से कड़ी जोड़कर पुलिस ने तीन घंटे बाद हत्यारोपी दोनों भाई-बहन को गांव घाटा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के गांव अंथरा निवासी याकूब (26) और बदायूं के ही बगैरन निवासी सोनिया (24) के रूप में हुई। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि सोनिया जालंधर में सिलाई का काम करती है। मुंहबोला भाई याकूब ऑटो रिक्शा चलाता है।

शादी करना चाहती थी युवती

सोनिया ने बताया कि ऑटो चलाने वाले आसिफ के साथ उसकी 2018 से दोस्ती थी। वह उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन दोनों का झगड़ा चल रहा था। सोमवार को आसिफ से मिलने के लिए वह जालंधर से गुरुग्राम पहुंची थी। वहां पर बीयर पीने के बाद बातचीत हुई और फिर उसने मुंहबोले भाई के साथ मिलकर आसिफ की हत्या कर दी।

 

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

प्रदेश

जनवरी में ज्यादा ठंड पड़ रही,तापमान सामान्य से नीचे;न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड

Published

on

By

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से इस बार सर्दी लंबी हो रही है। इस माह रिकॉर्ड बारिश और पहाड़ी राज्यों से आ रही सर्द हवा के कारण कई वर्षों बाद जनवरी में ज्यादा ठंड पड़ रही है। इस महीने में अभी तक 28 दिन में से 20 दिन अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। महीने के 14 दिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या इससे नीचे रहा है।
जनवरी में कड़ाके की सर्दी शहर में लगातार तीसरा दिन रहा सर्दइस माह 14 दिन 10 डिग्री से नीचे रहा न्यूनतम तापमान शुक्रवार को रहा सबसे कम तापमान इस महीने कड़ाके की सर्दी के बीच 23 जनवरी से लगातार लुढक़ रहे पारे ने शुक्रवार को रिकॉर्ड बनाया। शहर में इस महीने का सबसे कम न्यूनतम तापमान (6.4 डिग्री सेल्सियस) रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 5 डिग्री से कम रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 6 डिग्री से नीचे रहा। आद्र्रता सुबह के समय 68 प्रतिशत और शाम के समय 43 प्रतिशत थी। उत्तरी हवा 2 किलोमीटर प्रति घंटा की औसत गति से चली।
 
सुबह 6 बजे के लगभग न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड
शीत लहर की जकड़ में आने से शहर के उपनगरीय और बाहरी क्षेत्रों में सर्दी सितम ढा रही है। शहर और बाहरी इलाकों के बीच तापमान में 2.0 से 4.5 डिग्री सेल्सियस का अंतर बना हुआ है। शुक्रवार को सबसे सर्द सुबह जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के आसपास के क्षेत्र की रही। विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला में सुबह 6 बजे के लगभग न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
 
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी
अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सहायक आलोक गुप्ता के अनुसार इस बार मानसूनी सीजन में बारिश तुलनात्मक रूप से कम हुई है। उसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के एक के बाद एक प्रभाव आ रहे हैं। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी हो रही है। उत्तरी सर्द हवा से तापमान में गिरावट और तेज ठंड का दौर बना हुआ है। शनिवार को मौसम मुख्यत: शुष्क रहने का अनुमान है।
Continue Reading

प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के वन मंत्री राकेश पठानिया सहित 1843 नए पॉजिटिव मामले सामने आए

Published

on

By

हिमाचल में ओमिक्रॉन वैरिएंट के 8 नए मरीज मिले हैं। इनमें कुल्लू जिला के 5 और शिमला, सोलन और चंबा से 1-1 मरीज शामिल है। राज्य में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 23 पहुंच गई है। प्रदेश में शुक्रवार को 9 लोगों की कोरोना से मौत हुई। मृतकों में 4 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल है।

कांगड़ा जिला के 4, मंडी के 3, हमीरपुर और बिलासपुर के 1-1 व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है। 12 दिन में 86 लोगों की मौत कोरोना हो गई है। प्रदेश में अब तक 3960 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं। बेशक तीसरी लहर में संक्रमित होने के बाद अधिकतर लोग घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हो, लेकिन कोरोना से हो रही मौत के आंकड़े डराने वाले हैं।

1843 नए पॉजिटिव मिले

प्रदेश के वन मंत्री राकेश पठानिया सहित 1843 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। कांगड़ा जिला में सबसे ज्यादा 371 लोगों कोरोना से संक्रमित पाए गए। राहत की बात यह है कि शुक्रवार को पॉजीटिविटी रेट कम होकर 15.57 प्रतिशत रह गया है। एक्टिव केस में भी लगातार सातवें दिन कमी दर्ज की गई है। वीरवार को 10336 मामलों की तुलना में शुक्रवार को 9752 एक्टिव केस रह गए हैं।

हिमाचल में कोरोना की स्थिति

कुल संक्रमित – 267577

कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए – 253840

कोरोना से मौत – 3960

एक्टिव केस – 9752

कोरोना के जिलावार नए केस : बिलासपुर – 126,चंबा – 69,हमीरपुर – 181,कांगड़ा – 371,किन्नौर – 35 कुल्लू – 66लाहौल स्पीति – 2,मंडी – 259शिमला – 176 ,सिरमौर – 152,सोलन – 276,ऊना – 130

Continue Reading

प्रदेश

मौसम साफ होते ही अगले 4 दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, मध्यप्रदेश में सर्दी का सितम जारी

Published

on

By

मौसम साफ होते ही प्रदेश में हवा की दिशा बदली है। जिसके बाद आज कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं कहीं-कहीं कोहरे से जनजीवन प्रभावित हुआ है। इधर मध्यप्रदेश में सर्दी का सितम जारी है। इंदौर में सीवियर कोल्ड डे बना हुआ है।मौसम विभाग की माने तो छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार है।
मौसम साफ होते ही हवा की दिशा में बदलाव होने से कई इलाके शीतलहर के हालात बने
दरअसल बारिश के बाद मौसम साफ होते ही हवा की दिशा में बदलाव होने से कई इलाके शीतलहर के हालात बने हुए हैं।बलरामपुर के सामरी पाठ सहित मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।सरगुज़ा सभाग के सभी जिलों में ठंड से जनजीवन प्रभावित हुआ है। इधर बलौदाबाजार समेत अन्य जिलों में कोहरे के चलते यातायात प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ने के बाद तापमान में कमी आई है।
तापमान 4 से 5 डिग्री तक घटने की उम्मीद
वहीं आने वाले दिनों में रात का तापमान 4 से 5 डिग्री तक घटने की उम्मीद है। 28 जनवरी के बाद ठंड का प्रभाव कम होने के आसार है।26 जनवरी तक रहेगा सर्द मौसममध्यप्रदेश के अधिकांश जिलों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कोहरे और ठंड से लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। इंदौर में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही ठंड लौटी है। आज भी तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। वहीं कल तक ठंड से राहत मिलने के आसार है।
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़1 week ago

जांजगीर-चांपा : बेकाबू कैप्सूल वाहन ने बाइक को मारी टक्कर,एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

जांजगीर-चांपा -जिले में बड़ा हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक बेकाबू कैप्सूल वाहन ने बाइक को ठोकर मार दी. इस...

छत्तीसगढ़1 week ago

नक्सलियों ने लगातार दुसरे दिन आगजनी की वारदात,9 ट्रैक्टर, 2 जेसीबी और ग्रेडर वाहन को किया आग के हवाले

कांकेर: जिले की महाराष्ट्र सीमा पर नक्सलियों ने लगातार दुसरे दिन आगजनी की वारदात को अंजाम देते 12 वाहनों को...

छत्तीसगढ़2 weeks ago

छत्तीसगढ़ के सुकमा में भारतीय सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़,बीजापुर इलाके में चार माओवादियों की ढेर ; जवानों को बड़ी कामयाबी मिली

छत्तीसगढ़ के सुकमा में भारतीय सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। राज्य के बस्तर इलाके में दो...

छत्तीसगढ़2 weeks ago

छत्तीसगढ़ : डीपी शुक्ल उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय भकूर्रा नवापारा में 96 % बच्चों का कोविड टीकाकरण

15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों के लिए इन दिनों वैक्सीनेशन अभियान तेजी से चल रहा है। इसमें स्कूलों...

छत्तीसगढ़2 weeks ago

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी में परिचारक पदों पर भर्ती प्रस्तावित शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी में परिचारक पदों पर भर्ती के लिए प्रस्तावित शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थगित कर दी गई...

#Exclusive खबरे

Calendar

January 2022
S M T W T F S
  1
2 3 4 5 6 7 8
9 10 11 12 13 14 15
16 17 18 19 20 21 22
23 24 25 26 27 28 29
30 31  
क्राइम न्यूज़23 seconds ago

लोहरौली गांव में एक दिलदहला देने वाली वारदात: इकलौते पुत्र की हत्या करके शव को डालें गांव के पोखरे में; जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

जॉब57 mins ago

RPSC ने कृषि विभाग में एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफीसर एवं असिस्टेंट पदों पर भर्ती;जल्द करें अप्लाई

जॉब1 hour ago

युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी पाने का गोल्डन चांस :10 वीं पास के लिए निकली बंम्फर भर्ती,मिलेंगी अच्छी सैलरी

जॉब1 hour ago

10वीं पास युवाओं के लिए एक अच्छा मौका : सेंट्रल रेलवे के तहत अपरेंटिस 2422 पदों पर भर्ती;जल्द करें अप्लाई

Tech & Auto2 hours ago

भारत में आया Realme 9i प्राइमरी 50 मेगापिक्सल के साथ, 33W की फास्ट चार्जिंग;6 जीबी LPDDR4X रैम के साथ 128 जीबी

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब6 days ago

    यहाँ निकली खाद्य निरीक्षक की बंम्फर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई ;अंतिम तिथि 30 जनवरी

  • जॉब5 days ago

    वित्त मंत्रालय में असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर 590 पदों पर निकली भर्ती ,जल्द करें अप्लाई

  • जॉब4 days ago

    नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के पास एक और मौका,ग्रुप सी पदों पर जारी वैकेंसी में आवेदन की आखिरी तारीख 2 फरवरी तक बढ़ी

  • जॉब3 days ago

    भारतीय नौसेना में नौकरी पाने का युवाओं के पास सुनहरा अवसर : भारतीय नौसेना में एसएससी पदों पर भर्ती; जल्द करें अप्लाई

  • जॉब6 days ago

    भारतीय सेना में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : भारतीय सेना की मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री रेजिमेंट में 107 पदों पर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई

  • जॉब3 days ago

    DRDO में निकली 150 पदों पर भर्ती,7 फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन

  • जॉब4 days ago

    साइंटिफिक ऑफिसर बनने का शामदार मौक़ा : BARC के 160 पदों पर निकली भर्ती ;जल्द करें अप्लाई

  • जॉब3 days ago

    संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में निकली 165 पदों पर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई; ये रहीं योग्यता

  • जॉब5 days ago

    रेल मंत्रालय का बड़ा फैसला : एनटीपीसी के रिजल्ट को लेकर मचे विवाद,रेलवे की दोनों परीक्षाओं पर रोक

  • जॉब6 days ago

    भारतीय सेना में निकली 12 वी पास के लिए भर्ती,जल्द करें अप्लाई