प्रदेश
8 साल की बच्ची पर छोड़ दिया पालतू डॉग, आवाज सुनकर बच्ची के परिजन मौके पर पहुंचे।

ग्वालियर में मामूली बात पर बहस के बाद पड़ोसी ने 8 साल की बच्ची पर पालतू डॉग छोड़ दिया। छत पर खेल रही बच्ची को डॉग ने हाथ और पैर पर कई जगह काट लिया। इसी दौरान उसकी 5 साल की छोटी बहन ने कूलर के पीछे छुपकर जान बचाई। घबराहट में वह एक घंटे तक वहीं बैठी रही।
डॉग के काटने के दौरान शोर मचाने की आवाज सुनकर बच्ची के परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने जब पड़ोसी को फटकार लगाई तो आरोपी उन्हें धमकाने लगा। घायल बच्ची को पहले परिजन अस्पताल लेकर गए। इसके बाद बहोड़ापुर थाना में मामला दर्ज करवाया। घटना सोमवार की है, लेकिन मामले में FIR बुधवार को दर्ज हुई।
बहोड़ापुर के 24 बीघा कॉलोनी स्थित सिल्वर अपार्टमेंट में चौथी मंजिल पर फ्लैट नंबर 401 में दीपक कुमार जैन रहते हैं। उनके नीचे वाले फ्लोर पर फ्लैट नंबर 303 में अनिल उर्फ अन्नू शर्मा भी रहते हैं। पिछले दिनों दीपक कुमार ने अनिल शर्मा से कहा था कि वे अपने डॉग को लेकर छत पर न आया करें। बच्चे खेलते रहते हैं। इस बात को लेकर दोनों में नोकझोंक भी हुई थी। सोमवार को दीपक की 8 और 5 साल की बेटी छत पर खेल रही थी। इस दौरान अनिल शर्मा अपने डॉग को लेकर छत पर पहुंचा।
आरोप है कि इसी दौरान दीपक ने अपने डॉग को अनिल की बड़ी बेटी परी के ऊपर छोड़ दिया। डॉग ने मासूम को काटकर लहूलुहान कर डाला। जब दीपक ने घटना का विरोध किया तो अनिल ने जान से मारने की धमकी दी। दीपक का आरोप है, अनिल ने कहा कि इस बार बड़ी बेटी को कटवाया है, अगली बार छोटी बेटी पर छोड़ दूंगा।
छोटी बेटी को ढूंढ़ते हुए पहुंचे, तो वह छुपी मिली
दीपक जैन ने बताया कि बड़ी बेटी को डॉग से बचाकर रूम में पहुंचे, फिर याद आया कि ऊपर परी की बहन भी खेल रही थी। उन्हें लगा ऐसा न हो कि वह घबराकर कहीं नीचे कूद गई हो। इस पर वह छत पर देखने पहुंचे, तो बच्ची कूलर के पीछे छुपकर घबराई हुई बैठी मिली। उन्होंने उसे देखकर राहत की सांस ली। इसके बाद उसे घर लेकर आए।
पांच साल पहले भी हुआ था झगड़ा
दीपक जैन का कहना है कि अनिल शर्मा से कभी भी कुछ कहो, तो वह झगड़ा करने लगता है। 5 साल पहले उसने मुझसे झगड़ा किया था। उस वक्त भी डॉग के बारे में कहने पर मुझसे भिड़ गया था। तभी से उससे बातचीत बंद है। कुछ दिनों पहले बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए डॉग को छत पर लाने से मना किया था। तभी भी नोकझोंक हुई थी।

प्रदेश
जनवरी में ज्यादा ठंड पड़ रही,तापमान सामान्य से नीचे;न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड
प्रदेश
हिमाचल प्रदेश के वन मंत्री राकेश पठानिया सहित 1843 नए पॉजिटिव मामले सामने आए

हिमाचल में ओमिक्रॉन वैरिएंट के 8 नए मरीज मिले हैं। इनमें कुल्लू जिला के 5 और शिमला, सोलन और चंबा से 1-1 मरीज शामिल है। राज्य में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 23 पहुंच गई है। प्रदेश में शुक्रवार को 9 लोगों की कोरोना से मौत हुई। मृतकों में 4 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल है।
कांगड़ा जिला के 4, मंडी के 3, हमीरपुर और बिलासपुर के 1-1 व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है। 12 दिन में 86 लोगों की मौत कोरोना हो गई है। प्रदेश में अब तक 3960 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं। बेशक तीसरी लहर में संक्रमित होने के बाद अधिकतर लोग घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हो, लेकिन कोरोना से हो रही मौत के आंकड़े डराने वाले हैं।
1843 नए पॉजिटिव मिले
प्रदेश के वन मंत्री राकेश पठानिया सहित 1843 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। कांगड़ा जिला में सबसे ज्यादा 371 लोगों कोरोना से संक्रमित पाए गए। राहत की बात यह है कि शुक्रवार को पॉजीटिविटी रेट कम होकर 15.57 प्रतिशत रह गया है। एक्टिव केस में भी लगातार सातवें दिन कमी दर्ज की गई है। वीरवार को 10336 मामलों की तुलना में शुक्रवार को 9752 एक्टिव केस रह गए हैं।
हिमाचल में कोरोना की स्थिति
कुल संक्रमित – 267577
कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए – 253840
कोरोना से मौत – 3960
एक्टिव केस – 9752
कोरोना के जिलावार नए केस : बिलासपुर – 126,चंबा – 69,हमीरपुर – 181,कांगड़ा – 371,किन्नौर – 35 कुल्लू – 66लाहौल स्पीति – 2,मंडी – 259शिमला – 176 ,सिरमौर – 152,सोलन – 276,ऊना – 130
प्रदेश
मौसम साफ होते ही अगले 4 दिनों तक कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, मध्यप्रदेश में सर्दी का सितम जारी
-
जॉब6 days agoयहाँ निकली खाद्य निरीक्षक की बंम्फर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई ;अंतिम तिथि 30 जनवरी
-
जॉब5 days agoवित्त मंत्रालय में असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर 590 पदों पर निकली भर्ती ,जल्द करें अप्लाई
-
जॉब4 days agoनौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के पास एक और मौका,ग्रुप सी पदों पर जारी वैकेंसी में आवेदन की आखिरी तारीख 2 फरवरी तक बढ़ी
-
जॉब3 days agoभारतीय नौसेना में नौकरी पाने का युवाओं के पास सुनहरा अवसर : भारतीय नौसेना में एसएससी पदों पर भर्ती; जल्द करें अप्लाई
-
जॉब6 days agoभारतीय सेना में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : भारतीय सेना की मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री रेजिमेंट में 107 पदों पर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई
-
जॉब3 days agoDRDO में निकली 150 पदों पर भर्ती,7 फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन
-
जॉब4 days agoसाइंटिफिक ऑफिसर बनने का शामदार मौक़ा : BARC के 160 पदों पर निकली भर्ती ;जल्द करें अप्लाई
-
जॉब3 days agoसंजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में निकली 165 पदों पर भर्ती ,जल्द करें अप्लाई; ये रहीं योग्यता
-
जॉब5 days agoरेल मंत्रालय का बड़ा फैसला : एनटीपीसी के रिजल्ट को लेकर मचे विवाद,रेलवे की दोनों परीक्षाओं पर रोक
-
जॉब6 days agoभारतीय सेना में निकली 12 वी पास के लिए भर्ती,जल्द करें अप्लाई





























You must be logged in to post a comment Login