Connect with us

अति-वृष्टि और बाढ़ से हुए नुकसान पर केन्द्र से अभी तक नहीं मिली राज्य को कोई सहायता

Published

on

राज्य सरकार प्रदेश में अति वृष्टि एवं बाढ़ से हुए अत्यधिक नुकसान की भरपाई के लिये लगातार केन्द्र सरकार से सहायता प्रदान करने का आग्रह कर रही है, लेकिन अभी तक कोई सहायता राशि प्राप्त नहीं हुई है। दूसरी ओर केन्द्र सरकार ने कर्नाटक और बिहार राज्य को इसी प्रयोजन के लिये सहायता राशि प्रदान की है। यह स्थिति तब है जब केन्द्रीय अध्ययन दल द्वारा मध्यप्रदेश के प्रभावित जिलों में हुए नुकसान का दो बार आंकलन किया जा चुका है और केन्द्र सरकार को रिपोर्ट प्रस्तुत की जा चुकी है।
मध्यप्रदेश सरकार ने अति वृष्टि और बाढ़ प्रभावितों के प्रति मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए केन्द्र सरकार की सहायता का इंतजार किये बिना अपने सीमित संसाधनों से त्वरित कार्यवाही की और अभी तक प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद कर रही है। राज्य सरकार ने अब तक प्रभावित परिवारों को लगभग 200 करोड़ की सहायता राशि का वितरण किया है। इसमें फसलों की राहत राशि शामिल नहीं है। अति-वृष्टि से सबसे अधिक प्रभावित मंदसौर, आगर और नीमच जिलों में फसल क्षति के लिये भी राज्य सरकार ने राशि का वितरण प्रारंभ कर दिया है। इन जिलों में अभी तक फसल राहत मद में 270 करोड़ रुपये की सहायता वितरित की जा चुकी है। सरकार ने सभी जिलों में सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया है और राहत के प्रकरण तैयार किये जा रहे हैं। राज्य सरकार अपने स्तर पर प्रभावित लोगों की मदद करने में कोई कसर बाकी नहीं रखने के लिये प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने अक्टूबर माह के प्रारंभ में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें प्रदेश में अति-वृष्टि से हुए नुकसान की पूरी जानकारी दी थी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से इसे गंभीर आपदा की श्रेणी में रखने की माँग भी की थी। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से भी मुलाकात कर उन्हें शीघ्र राहत राशि जारी करने का ज्ञापन सौंपा था। मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव ने भी इस संबंध में केन्द्र में गृह सचिव से मुलाकात कर राहत राशि जारी करने का अनुरोध किया है। केन्द्र का अध्ययन दल दो बार प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर चुका है। केन्द्र सरकार की आईएमसीटी प्रदेश के 21 जिलों में दौरा कर अति-वृष्टि से हुई तबाही को देख चुकी है। इसके बाद भी अभी तक भारत सरकार द्वारा एनडीआरएफ के तहत मध्यप्रदेश को कोई भी सहायता राशि प्रदाय नहीं की गई है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में अति-वृष्टि से लगभग 55 लाख किसानों की 60 लाख हेक्टेयर फसल खराब हो गई है। साथ ही प्रदेश की 11 हजार किलोमीटर सड़कें भी खराब हुई हैं। लगभग सवा लाख घरों को भी नुकसान पहुँचा है। भारी बारिश के दौरान राज्य सरकार ने सभी एजेंसियों की मदद से लगभग 75 हजार लोगों की जान बचाकर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया।
इस प्राकृतिक आपदा में लोगों को जल्दी राहत दिलाने के लिये प्रदेश सरकार ने भारत सरकार को एनडीआरएफ से 6621.28 करोड़ रुपये की सहायता के लिये एक अक्टूबर को ही अनुरोध कर दिया था, जबकि वर्ष 2013, 2015 और 2017 में बाढ़ तथा सूखा की स्थिति में भारत सरकार को सहायता के लिये मेमोरेण्डम नवम्बर माह में भेजे गये थे।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

जॉब

TGT और PGT टीचर की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि..मिलेगा 1.50 लाख तक सैलरी

Published

on

UP TGT PGT Recruitment 2022: UPSESSB ने उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के लिए TGT और PGT टीचर की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. TGT के 3539 और PGT के 624 पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई हैं.लंबे इंतजार के बाद यूपी में शिक्षकों के 4,163 पदों के लिए भर्तियों की घोषणा हुई है. इसके लिए 21 वर्ष और उससे अधिक आयु के योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने उत्तर प्रदेश के माध्यमिक स्कूलों में ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेंड टीचर (PGT) के लिए आवेदन मांगे हैं.UPSESSB ने 2022 में उत्तर प्रदेश के विभिन्न शिक्षण पदों के लिए रिक्तियों की घोषणा की है।

TGT और PGT के लिए कुल 4,163 रिक्त पदों पर भर्तियां होनी हैं. इनमें TGT के 3,539 और PGT के 624 पद शामिल हैं. इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है.दोनों श्रेणियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 9 जून से शूरू हो चुकी है. आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है. इच्छुक अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.upsessb.pariksha.nic.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.उम्मीदवार के पास पात्रता मानदंड में बताए गए सभी आवश्यक प्रमाण पत्र होने चाहिए और उन्हें ऑनलाइन अपलोड करना होगा.

दोनों श्रेणियों के पदों के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 3 जुलाई रखी गई है. योग्य उम्मीदवार इस तिथि तक पंजीकरण कर सकते हैं. वहीं, रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 6 जुलाई रखी गई है.TGT और PGT के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा तिथि जल्द घोषित की जाएगी. इसकी जानकरी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी. बता दें कि TGT के कुल पदों में से 3,213 में पुरुष और 326 महिलाएं भर्ती की जाएंगी।

इसके तहत अंग्रेजी, हिंदी, गणित, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, शारीरिक शिक्षा, विज्ञान, गृह विज्ञान, कला, वाणिज्य, गायन और संगीत, कृषि, जीव विज्ञान, उर्दू और संगीत के लिए शिक्षकों के पद भरे जाने हैं.वहीं, PGT के कुल उपलब्ध पदों में से 549 पर पुरुष और 75 पर महिलाएं रखी जानी हैं. इसके तहत नागरिक शास्त्र, रसायन विज्ञान, भौतिकी, जीव विज्ञान, भूगोल, गणित, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास, हिंदी, कृषि, शिक्षा शाखा, मनोविज्ञान, संस्कृत और कला विषयों के लिए शिक्षक रखे जाने हैं. आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष है और अधिकतम आयु के लिए कोई सीमा नहीं है ।

वेतनमान
TGT : रुपये 44900- 142000/- (लेवल-7)
PGT: रुपये 47600- 151100/- (लेवल-8)

Continue Reading

जॉब

STATE BANK OF INDIA में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक जल्द करे आवेदन…

Published

on

 

भारतीय स्टेट बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार पदों के लिए SBI की आधिकारिक साइट sbi.co.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 27 मई को शुरू हुई थी और 16 जून, 2022 को समाप्त होगी। इस भर्ती के माध्यम से 14 पदों को भरेगा।

आवेदन और अन्य  की हार्ड कॉपी इस कार्यालय को नहीं भेजी जानी चाहिए।

वैकेंसी डिटेल्स

रिस्क स्पेशलिस्ट सेक्टर: 5 पद
रिस्क स्पेशलिस्ट सेक्टर: 2 पद
रिस्क स्पेशलिस्ट क्रेडिट: 1 पद
रिस्क स्पेशलिस्ट क्लाइमेंट रिस्क: 1 पद
रिस्क स्पेशलिस्ट IND AS: 3 पद
रिस्क स्पेशलिस्ट मार्केट रिस्क : 2 पद

शैक्षणिक योग्यता

जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वह पहले शैक्षणिक योग्यता जानने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ लें।

सिलेक्शन प्रोसेस

चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू शामिल होंगे। इंटरव्यू 100 अंकों का होगा। इंटरव्यू में अर्हक अंक बैंक द्वारा तय किए जाएंगे। चयन हेतु मेरिट लिस्ट केवल इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर अवरोही क्रम में तैयार की जाएगी।

आवेदन फीस

आवेदन फीस सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये है। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए कोई फीस/इंफॉर्मेशन फीस नहीं है।  भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग आदि का उपयोग करके स्क्रीन पर पूछी गई जानकारी प्रदान करके किया जा सकता है।

Continue Reading

देश - दुनिया

बड़ी खबर: देश में कोरोना के नए केस 8000 के पार पहुँचा, 10 कोरोना से संक्रमित मरीजो की हुई का मौत…

Published

on

जून के शुरुआती हफ्ते में देश में कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। अगर, पिछले 7 दिनों का ट्रेंड देखें तो देश में कोरोना मरीज दोगुना बढ़ गए हैं। 4 जून को देश में 4,270 पॉजिटिव थे। शुक्रवार को 8,263 नए संक्रमित मिले, जो इस साल के सबसे ज्यादा मामले हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 4,200 मरीज ठीक हुए। जबकि 10 संक्रमितों का मौत हो गई। इससे पहले गुरुवार को देश में 7,584 मरीज मिले और 24 की मौत हुई।
कोरोना के नए केस के मामले में महाराष्ट्र दूसरे दिन भी टॉप पर रहा, तो वहीं केरल के भी रोजाना मामले डराने वाले हैं। यहां हर रोज दो हजार पॉजिटिव मिल रहे। वहीं, कर्नाटक सरकार ने राज्य में मास्क जरूरी कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना के शुरुआती दिनों से देश में कुल मरीजों की संख्या 4 करोड़ 32 लाख से ज्यादा हो गई। वहीं, 38.9 मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि 5.24 लाख से ज्यादा मरीजों की मौत हो गई।
महाराष्ट्र लगातार दूसरे दिन भी टॉप, पिछले 24 घंटे में तीन हजार से अधिक पॉजिटिव
महाराष्ट्र में कोरोना ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,081 पॉजिटिव केस मिले, जो पिछले करीब चार महीने में सबसे ज्यादा हैं। वहीं, शुक्रवार को 1,323 मरीज ठीक हुए। हालांकि, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई। अकेले मुंबई में शुक्रवार को 1,956 नए केस मिले। यहां 763 मरीज ठीक हुए। बीते 10 दिन (1 जून से 10 जून) में यहां एक्टिव मरीज 136% बढ़ गए। यहां अभी इलाज करा रहे लोगों की संख्या 9,191 है।
महाराष्ट्र में गुरुवार को कोविड-19 के 2,813 नए मामले आए, कल भी एक भी मरीज की मौत नहीं हुई थी। बुधवार को राज्य में संक्रमण के 2,701 नए मामले आए थे। यहां पॉजिटिविटी रेट 7.55% है। महाराष्ट्र में अभी 13,329 एक्टिव केस हैं।
केरल में आज भी दो हजार से अधिक मामले
महाराष्ट्र के बाद नए केस के मामले में केरल दूसरे नंबर है। कुछ दिन पहले तक यह टॉप पर था। राज्य में लगातार रोजाना दो हजार से ज्यादा केस आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 2,415 नए पॉजिटिव केस मिले,1,301 मरीज ठीक हुए और 5 संक्रमितों की मौत हो गई। केरल में पॉजिटिविटी रेट 13.19% है, मतलब 100 में से करीब 13 मरीज संक्रमित मिल रहे, जो अन्य राज्यों के मुकाबले काफी ज्यादा है।
गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को नए केस 10% बढ़े हैं। गुरुवार को 2,193 नए पॉजिटिव केस मिले,1,296 मरीज ठीक हुए और 17 संक्रमितों की मौत हुई थी। बुधवार को 2,271 नए संक्रमित मिले थे।
दिल्ली में फिर बढ़े केस
राजधानी दिल्ली में गुरुवार को नए केस फिर बढ़े। गुरुवार को दिल्ली में 655 नए मरीज मिले, 419 मरीज ठीक हुए, जबकि 2 संक्रमितों की मौत हो गई। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को नए केस में सिर्फ 5% की बढ़ोतरी हुई। गुरुवार को 622 नए संक्रमित मिले थे। राजधानी में पॉजिटिविटी रेट 3.11% पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक दिल्ली में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 2,008 है।
कर्नाटक में मास्क फिर जरूरी
कर्नाटक में लगातार बढ़ते कोरोना केस को देखते हुए राज्य सरकार ने शुक्रवार को नई गाइडलाइन जारी की। नई गाइडलाइन के मुताबिक मॉल, पब्लिक प्रोग्रामों, होटलों, पबों, रेस्तरां, एजुकेशनल सेंटर्स, फैक्ट्री, दफ्तरों, होस्टलों में फेस मास्क जरूरी कर दिया है। कर्नाटक में कोरोना के नए केस 2% से अधिक हो गए हैं।
यहां पिछले 24 घंटे में 525 नए केस आए, जो गुरुवार के मुकालबे 5% ज्यादा है। गुरुवार को राज्य में 471 नए संक्रमित मिले थे। पिछले 24 घंटे में 228 मरीज ठीक हुए, गनीमत रही मौत एक भी नहीं हुई। कोरोना के शुरुआती दिनों से लेकर अब तक कुल केस और ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3.9 लाख से ज्यादा है। राज्य में अब तक 40 हजार से ज्यादा संक्रमितों ने जान गंवा दी है।महामारी के दौरान हमने 70 लोगों का रेस्क्यू किया -एस जयशंकर बेंगलुरु में विदेश नीति पर आयोजित एक कार्यक्रम में विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर ने कहा-मैंने बहुत सरकारें देखीं, विदेश नीति में बदलाव देखे। पिछले 8 सालों में सबसे बड़ा बदलाव ये आया है कि विदेश नीति जन केंद्रित हो गई है। कोरोना महामारी के दौरान हमारे बहुत से नागरिक विदेशों में फंसे हुए थे। इस दौरान हम 70 लाख लोगों को वहां से निकालकर भारत लेकर आए। ये इतिहास में अब तक सबसे बड़ा निकासी अभियान था।
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़2 days ago

CG News: नाइट शिफ्ट कर लौट रही नर्सिंग छात्राओं से भरी बस खेत में अनियंत्रित होकर जा पलटी, हादसे में 20 छात्राये गंभीर रूप से घायल…

  छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नर्सिंग छात्राओं से भरी बस सड़क किनारे खेत में पलट गई है। इस हादसे में...

छत्तीसगढ़3 days ago

फ्री में मिल सकती है सिलाई मशीन, जाने कैसे करे आवेदन एवं महत्वपूर्ण जानकारिया…

      Free Silai Machine Yojana 2022: हमारे देश में कई ऐसे लोग हैं, जो सच में जरूरतमंद है जिन्हें...

छत्तीसगढ़3 days ago

CG Weather Update: भीषण गर्मी से लोगो के छुट रहे है पसीने, दिन का तापमान 45, और रात तक भी पारा 33 के पार पहुँचा…

  छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। भीषणता का अनुमान...

छत्तीसगढ़4 days ago

today weather update: बढ़ रहा है गर्मी का कहर, जानिए कहां तक पहुंचा मानसून…

    Weather Update: दक्षिण-पश्चिम मानसून दस्तक दे चुका है और सही गति से आगे बढ़ रहा है, लेकिन इससे...

छत्तीसगढ़1 week ago

तेल कंपनियों ने जारी किये पेट्रोल डीजल के दाम, जाने अपने शहरों के दाम..

  आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब6 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब5 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • देश6 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए

  • जॉब5 days ago

    राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर हो रही भर्ती, जाने भर्ती की अंतिम तिथि एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारिया..

  • जॉब6 days ago

    STATE BANK OF INDIA में निकली बंपर भर्ती, उमीदवार जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता… 

  • जॉब4 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब5 days ago

    सरकारी टीचर बनने का शानदार मौका : टीचर की निकली बंपर पदों पर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब6 days ago

    KIOCL में मैनेजर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 2.80 लाख सैलरी, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब4 days ago

    ग्रेजुएट्स पास के लिए निकली लाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • देश4 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए