जॉब
ग्रेजुएट पास युवाओं के लिए यहाँ निकली बम्फर भर्ती,मिलेंगी 70 हजार तक सैलरी…
बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के 100 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए 28 साल तक की उम्र के ग्रेजुएट उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट www.sidbi.in पर जाकर 24 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट के साथ इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
पदों की संख्या : 100
महत्वपूर्ण तारीख
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख – 24 मार्च, 2022
ऑनलाइन परीक्षा की तारीख – 16 अप्रैल, 2022
इंटरव्यू का संभावित कार्यक्रम – मई, 2022
कैटेगरीवाइज वैकेंसी डिटेल्स
अनारक्षित वर्ग : 43 पद
पिछड़ा वर्ग : 24 पद
अनुसूचित जाति : 16 पद
अनुसूचित जनजाति : 7 पद
ईडब्ल्यूएस : 10 पद
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवारों को बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट, sidbi.in पर विजिट करना होगा। फिर करियर सेक्शन में जाना होगा, जहां निर्धारित तारीख पर भर्ती नोटिफिकेशन डाउनलोड का लिंक और ऑनलाइन आवेदन का लिंक दोनों एक्टिव किए जाएंगे।
सैलरी
जनरल स्ट्रीम ग्रेड ए पदों के लिए निर्धारित स्केल के मुताबिक सैलरी दी जाएगी। जो 70 हजार रुपए प्रतिमाह से शुरू होगी।
शैक्षणिक योग्यता
भारत सरकार / यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में न्यूनतम 60 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएट की डिग्री पूरी की हो। हालांकि, एससी/ एसटी/ ओबीसी/ पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 55 फीसदी मार्क्स काफी हैं। वाणिज्य / अर्थशास्त्र / प्रबंधन में से किसी भी विषय में मास्टर डिग्री पूरी की हो। इनके अलावा सीए / सीएस / सीडब्ल्यूए / सीएफए या पीएचडी डिग्री धारक उम्मीदवार भी पात्र हैं।
भर्ती के लिए ये रही आयु सीमा
सहायक प्रबंधक पद के लिए आवेदक की उम्र न्यूनतम 21 वर्ष होनी चाहिए। जबकि अधिकतम 28 वर्ष से ज्यादा न हो। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में छूट प्रदान की जाएगी।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन…
यहां होम पेज पर ऊपर की ओर दिए गए करियर सेक्शन पर क्लिक करें।
इस पेज पर जॉब लिस्टिंग में से अपने लिए ऑफिसर्स ग्रेड-ए भर्ती पर क्लिक करें।
आवश्यक दिशा-निर्देश पढ़ लें और अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
मांगी गई जानकारी के आधार पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
लॉग इन करके अपना आवेदन पूरा करें और शुल्क भुगतान करें।
आवेदन फॉर्म की एक प्रति सुरक्षित सेव और प्रिंट आउट कर लें।

जॉब
रोजगार के अवसर: बिजली विभाग में बिना परीक्षा निकली बंपर पदों भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी, जाने क्या है आवदेन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

मैंगलोर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड (MESCOM) ने नेशनल अपरेंटिस ट्रेनिंग स्कीम (NATS) के तहत अपरेंटिस के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे MESCOM की आधिकारिक वेबसाइट mescom.karnataka.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक http://mhrdnats.gov.in/announcements पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक http://portal.mhrdnats.gov.in/sites/default/files/file_upload/MESCOM.pdf के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन (MESCOM Recruitment 2022) को भी चेक कर सकते हैं. इस भर्ती (MESCOM Recruitment 2022) प्रक्रिया के तहत कुल 183 पदों को भरा जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 25 मई
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 10 जून
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 183
योग्यता मानदंड
ग्रेजुएट अपरेंटिस- उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट होना चाहिए.
तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस- उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए.
वेतन
ग्रेजुएट अपरेंटिस- ₹9,000
तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस- ₹8,000
जॉब
सीएसआईआर-सेंट्रल ग्लास और सेरेमिक रिसर्च इंस्टीट्यूट में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

सीएसआईआर-सेंट्रल ग्लास और सेरेमिक रिसर्च इंस्टीट्यूट ने टेक्नीशियन और टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती निकाली हैं। नोटिस के अनुसार, टेक्नीशियन और टेक्निकल असिस्टेंट की कुल 70 वैकेंसी हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 मई है।
महत्वपूर्ण तारीख
आवेदन की आखिरी तारीख : 31 मई 2022
आवेदन की हॉर्ड कॉपी सबमिट करने की आखिरी तारीख : 15 जून 2022
योग्यता
टेक्नीशियन- 10वीं क्लास साइंस विषयों से न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ पास होना चाहिए। साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट जरूरी है।
टेक्निकल असिस्टेंट- इंजीनियरिंग के संबंधित ट्रेड में कम से से कम तीन साल का फुल टाइम डिप्लोमा 60 फीसदी अंकों के साथ किया होना चाहिए। संबंधित फील्ड में दो साल का अनुभव भी जरूरी है।
कैसे करें आवेदन
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट www.cgcri.res.in पर जाकर करें। इसके बाद सबमिट किए हुए आवेदन की हॉर्ड कॉपी और जरूरी डॉक्यूमेंट्स इस पते पर 15 जून तक भेज दें।
जॉब
12वीं पास के लिए निकली ट्रेड्समैन की भर्ती,उम्मीदवार 30 मई तक करें आवेदन..

Indian Army Jobs: उत्तर प्रदेश के फतेहगढ़ स्थिति राजपूत रेजिमेंटल सेंटर में दसवीं और 12वीं पास के लिए ट्रेड्समैन की भर्तियां निकल है. ट्रेड्समैन के अंतर्गत आने वाले पदों के लिए 30 मई तक आवेदन किया जा सकता है.
यदि आप 10वीं या 12 वीं पास हैं और भारतीय सेना में रोजगार का अवसर देख रहे हैं तो आपके पास एक सुनहरा अवसर है. दरअसल, भारतीय सेना के राजपूत रेजिमेंटल सेंटर, फतेहगढ़ ने 10वीं और 12वीं पास के लिए भर्तियां निकाली हैं. ये भर्तियां एलडीसी, मोची, रसोइया, दर्जी, माली, नाई, सफाईवाला और धोबी के पद के लिए हैं. ट्रेड्समैन के अंतर्गत आने वाले इन पदों के लिए कुल 23 भर्तियां की जानी है, जिसके लिए 30 अप्रैल से शुरू हो गई है. आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 मई निर्धारित की गई है.
राजपूत रेजिमेंटल सेंटर फतेहगढ़ (उत्तर प्रदेश) के लिए होने वाली इन भर्तियों के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा. परीक्षा अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, गणित और रीजनिंग पर आधारित होगी. परीक्षा और साक्षात्कार का केंद्र राजपूत रेजिमेंटल सेंटर फतेहगढ़ (उत्तर प्रदेश) होगा.
उल्लेखित पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों की पोस्टिंग ऑल इंडिया लेबल पर की जाएगी. रेजिमेंट ने यह स्पष्ट किया है कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को यात्रा और रहने का खर्चा खुद वहन करना होगा.
आवेदकों को अपने आवेदन के साथ अपने एजुकेशनल सर्टिफिकेट और टेक्निकल सर्टिफिकेट की फोटोकॉपी भी भेजनी होगी. इसके अलावा, आवेदकों को अपना पता लिखकर रजिस्टर्ड डाक की स्टैंप लगे हुए दो लिफाफे भी आवेदन के साथ भेजने होंगे. आवेदन, क्वाटर मास्टर, द राजपूत रेजिमेंटल सेंटर, फतेहगढ़ (उत्तर प्रदेश) के पते पर भेजे जाएंगे.
-
देश7 days agoकर्मचारियों को लगा ज़ोरदार झटका : डीए पर हो सकती है ब्रेक, ये रही वजह..
-
देश7 days agoकर्मचारियों के लिए अच्छी ख़बर,बढ़ेगा Da;हुआ ऐलान…
-
देश6 days agoकर्मचारियों को लगा ज़ोरदार झटका : डीए पर हो सकती है ब्रेक, ये रही वजह..
-
जॉब6 days agoबंधन बैंक में निकली इतने पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक 12 वी पास उम्मीदवार जल्द से जल्द कर आवेदन…
-
देश4 days agoखुशखबरी: अब महंगाई भत्ता में हुआ बड़ा इजाफा, जानिए अब कितनी मिलेगी सैलरी…
-
जॉब5 days agoCGPSC में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1.2 लाख सैलरी,जाने आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
व्यापर5 days agoBank Holidays : मई में रहेगा 13 दिन बैंक बंद,RBI जारी की लिस्ट;यहाँ देखें पूरी लिस्ट…
-
देश - दुनिया5 days agoखुशखबरी: अब महंगाई भत्ता में हुआ बड़ा इजाफा, जानिए अब कितनी मिलेगी सैलरी…
-
Tech & Auto5 days agoसिर्फ 1,500 रुपये से भी कम में मिनी एयर कंडीशनर; जो आपको AC जैसी हवा देगा..
-
देश - दुनिया6 days agoयात्रीगण कृपया ध्यान दे: ट्रेन पे सफर करते समय भूलकर भी न करे ये 4 गलतियाँ नही तो लग सकता है भारी जुर्माना…































You must be logged in to post a comment Login