देश - दुनिया
रूस-युक्रेन युद्ध के चलते सीमेंट के दामो में हो सकती है भारी इजाफा…

देश में निर्माण गतिविधियों के जोर पकड़ने और वैश्विक अस्थिरता के साथ-साथ बढ़ते पेट्रोल, डीजल के दामों का असर सीमेंट के दामों पर भी देखने को मिल सकता है। केयर रेटिंग की रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक पिछले वित्तवर्ष के दौरान सीमेंट की मांग में तेजी बनी हुई है। ये तेजी आने वाले दिनों में भी बनी रह सकती है। बढ़ती मांग के हिसाब से दाम भी ऊंचे स्तर पर देखने को मिल सकते हैं।
आंकड़ों के मुताबिक वित्तवर्ष 2021-22 में सीमेंट क्षेत्र में अब तक की सबसे ज्यादा 20 फीसदी ग्रोथ देखने को मिली है। वहीं इसके पिछले वित्तवर्ष में इसमें 11 फीसदी की गिरावट थी। रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में चल रही सरकार के इंफ्रास्ट्रक्चर कामकाज की वजह से ये वृद्धि देखने को मिल रही है।
मांग में बढ़त
पिछले वित्तवर्ष की पहली तिमाही में इस क्षेत्र की मांग में 54 फीसदी ग्रोथ देखने को मिली। ये क्रम इसकी अगली तिमाही में 22 फीसदी की ग्रोथ के साथ बना रहा। तीसरी तिमाही में दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कंस्ट्रक्शन गतिविधियों पर लगाम के चलते इसमें कुछ गिरावट देखी गई। हालांकि उसके बाद चौथी तिमाही में एक बार फिर से 13 फीसद की बढ़त रही।देश में मध्य और दक्षिण भारत में ग्रामीण घर निर्माण के साथ साथ इंफ्रास्ट्रक्चर गतिविधियों की वजह से मांग ज्यादा बढ़ी है। वहीं पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र में मांग एक दायरे में रही है।
दाम का ये रहेगा ट्रेंड
रिपोर्ट के मुताबिक ऑल इंडिया रीटेल सीमेंट प्राइस दिसंबर को छोड़ कर पूरे वित्तवर्ष 2021-22 में ऊंचा ही बना रहा है। सिर्फ दिसंबर महीने में ये 349 रुपए प्रति बैग के निचले स्तर पर देखा गया। हालांकि इसके बाद वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में इसमें 23 फीसदी का इजाफा देखा गया है।
विशेषज्ञों के मुताबिक दाम बढ़ने की प्रमुख वजह रूस-यूक्रेन युद्ध और बढ़ते तेल के दाम हैं। इन वजहों से सीमेंट के उत्पादन की लागत प्रभावित होती है। आने वाले दिनों में भी आशंका यही जताई जा रही है कि दाम ऊंचे ही बने रहेंगे।
वित्तवर्ष 2022-23 में सीमेंट की मांग का ट्रेंड बढ़त की ओर ही इशारा कर रहा है। साथ ही छोटी अवधि में सीमेंट उत्पादनकर्ताओं पर बढ़ती लागत का दबाव रहेगा और ये इसका बोझ ग्राहकों पर डालेंगे।हालांकि अच्छी बात ये रहेगी की कंपनियों की तगड़ी प्रतिस्पर्धा को देखते हुए दामों में ये बढ़त बहुत ज्यादा होने के आसार नहीं हैं।

देश - दुनिया
महंगाई की मार जनता में हाहाकार: LPG सिलेंडर 1000 रुपए के पार पहुँचा, कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी 8 रुपए हुआ का इजाफा…

गैस सिलेंडर की कीमतों में गुरुवार को एक बार फिर इजाफा हुआ है। पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू LPG गैस सिलेंडर के दाम में 3 रुपए 50 पैसे की अबढ़ोतरी की है। वहीं कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी 8 रुपए का इजाफा किया गया है। एक महीने में यह लगातार दूसरी बार है, जब गैस के दाम बढ़ाए गए हैं। आज से दिल्ली और मुंबई में 14.2 किलो वाला घरेलू LPG सिलेंडर 1003 रुपए पर मिलेगा। पिछले एक साल में दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर 809 रुपए से 1003 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं कोलकाता में LPG के दाम 1029 रुपए और चेन्नई में 1018.5 रुपए तक आ गए हैं। इससे देश के अधिकतर शहरों में LPG सिलेंडर का भाव 1000 रुपए के पार पहुंच गया, लेकिन दिल्ली इसमें पीछे रह गई थी। अब पूरे देश में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 1000 रुपए के पार है।
इससे पहले 7 मई को भी बढ़े थे दाम
देश में इससे पहले 7 मई 2022 को भी घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ था और उस समय 50 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी।
कॉमर्शियल सिलेंडर भी महंगा
7 मई को LPG के रेट में बदलाव की वजह से घरेलू सिलेंडर जहां 50 रुपए महंगा हुआ तो वहीं, 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर करीब 10 रुपए सस्ता हुआ था। आज इसके रेट में 8 रुपए की वृद्धि की गई है। अब 19 किलो वाला सिलेंडर दिल्ली में 2,354, कोलकाता में 2,454, मुंबई में 2,306 और चेन्नई में 2,507 का बिक रहा है। एक मई को इसमें करीब 100 रुपए का इजाफा हुआ था। वहीं, मार्च को 19 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत दिल्ली में केवल 2012 रुपए थी। 1 अप्रैल को यह 2253 और 1 मई को बढ़कर 2355 रुपए पर पहुंच गया। पिछले एक साल में कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट में 750 रुपए का इजाफा हुआ है।
1 साल में 194 रुपए महंगा हुआ घरेलू गैस सिलेंडर
दिल्ली में 19 मई 2021 को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 809 रुपए थी, जो अब 1003 रुपए पर पहुंच गई है। यानी बीते एक साल में घरेलू गैस सिलेंडर कीमत 194 रुपए बढ़ी है। वहीं इस पर मिलने वाली सब्सिडी भी खत्म कर दी गई है।
देश - दुनिया
Weather Update: इन जिलो में गरज-चमक की साथ हो सकती है जमकर बारिश, मिल सकती है गर्मी से राहत…

दोपहर के बाद शहर में हल्के बादल भी छाए लेकिन राहत नहीं मिल पाई। शहर का अधिकतम तापमान 44.4 और न्यूनतम 30 डिग्री दर्ज किया, जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45.1 और न्यूनतम 26.4 डिग्री दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान साढ़े तीन डिग्री से अधिक बढ़ गया, इसके कारण रात में भी लोगों को काफी गर्माहट महसूस हुई और लोग परेशान दिखाई दिए।
इन जिलों में हो सकती है बारिश
अंडमान में मानसून एक्टिव हो गया है। सब कुछ ठीक रहा, तो 15 जून से 20 जून के बीच मध्यप्रदेश में जमकर बारिश होने लगेगी। प्रदेश के कई हिस्सों में घने बादल छाए हैं। अगले कुछ घंटों के दौरान भोपाल, गुना, सीहोर, विदिशा, राजगढ़, रायसेन, नरसिंहपुर, मंडला, सिवनी, जबलपुर में गरज चमक के बाद बारिश हो सकती है। 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। सागर, अनूपपुर और डिडोंरी में कहीं कहीं 50 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है। भोपाल, शाजापुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, दमोह और नर्मदापुरम में कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना है।
लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत
मौसम विभाग के मुताबिक इस समय कोई सिस्टम नहीं है, लगातार गर्म हवाएं आ रही हैं, इसके कारण गर्मी बढ़ी है। जहां तक बादलों की स्थिति है, आमतौर पर जब तापमान अधिक हो जाता है, तो लोकल सिस्टम के कारण बादलों की स्थिति बनती है। इस समय तापमान अधिक है, बादल भी कम बन रहे हैं हालांकि गरज चमक की स्थिति बन रही है। एक दो दिनों में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभवना है। इसके कारण तापमान में कुछ राहत मिल सकती है।
आज इन शहरों में लू का अलर्ट
भोपाल, रायसेन, अशोक नगर, उज्जैन, रीवा, सतना, सीधी, शिवपुरी, दतिया, गुना, ग्वालियर, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, शाहजापुर, दमोहह, छतरपुर, आगर, रतलाम, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, नीमच, मंदसौर, श्योपुर कलां, मुरैना और भिंड में लू चल सकती है।
देश - दुनिया
PM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट हुई जारी, जल्द करे चेक…

PM Kisan 11th Installment: पीएम किसान योजना के लाभार्थी किसानों के लिए खुशखबरी है. पीएम नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान की 11वीं किस्त जारी करने वाले हैं. आइए जानते हैं डिटेल्स. पीएम किसान लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी किसान योजना की 11वीं किस्त की रकम जल्दी ही जारी करने वाले हैं. किसान योजना के तहत 11वीं किस्त की लिस्ट जारी हो गई है. ऐसे में, अगर आपने भी इस योजना में आवेदन किया है तो फटाफट लिस्ट में अपना नाम चेक कर लें. यहां जानिए कैसे चेक कर सकते हैं लिस्ट में अपना नाम.
11वीं किस्त की रकम
निएम के अनुसार, पीएम किसान योजना की पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच जारी किया जाता है. वहीं, दूसरी किस्त का पैसा 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच जारी किया जाता है. इसके अलावा तीसरी किस्त का पैसा 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच भेजा जाता है. यानी इस महीने के अंत तक किसानों के खाते में 11 किस्त का पैसा ट्रांसफर हो जाएगा.
चेक करें नाम
1. पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं.
2. अब इसके होमपेज पर Farmers Corner चुने.
3. Farmers Corner सेक्शन के भीतर Beneficiaries List पर क्लिक करें.
4.अब आप ड्रॉप डाउन लिस्ट से राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव को चुनें.
5. इसके बाद आप ‘Get Report’ पर क्लिक करें.
6. इसके बाद लाभार्थियों की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी, जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं.
किस्त का स्टेटस
1. इसके लिए सबसे पहले पीएम किसान की वेबसाइट पर जाएं.
2. अब राइट साइड में फार्मर्स कॉर्नर पर जाएं.
3. इसके बाद आप बेनेफिशियरी स्टेटस ऑप्शन पर क्लिक करें.
4. अब आपके पास नया पेज खुलेगा.
5. यहां आप अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर डालें.
6. इसके बाद आपको अपने स्टेटस की पूरी जानकारी मिल जाएगी.
-
जॉब7 days agoशिक्षक पदों पर निकली भर्ती,आवेदन 20 मई तक…
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली 4700 से अधिक पदों पर भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
6 days agoयहां NTPC में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
Tech & Auto6 days agoलॉन्च होते ही TATA की यह इलेक्ट्रिक कार ने मचाई खलबली, जाने क्या है इसके फीचर्स और कीमत…
-
जॉब5 days agoPM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…
-
छत्तीसगढ़5 days agoखुशखबरी: CM बघेल ने मनरेगा के तहत मानदेय बढाने का किया बड़ा ऐलान…
-
जॉब6 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर भर्ती,जल्द ज़ारी होगी नोटिफिकेशन,ये रही पूरी डिटेल…
-
जॉब6 days agoलेक्चरर की निकली भर्ती,आवेदन 16 मई से शुरू…ये रही शैक्षणिक योग्यता


















You must be logged in to post a comment Login