Connect with us

Lifestyle

हर लड़की को अपने होने वाले पति से पूछने चाहिए ये 5 सवाल

Published

on

कहते हैं पति और पत्नी का रिश्ता ऐसा होता है, जो बिना कहे एक-दूसरे की भावनाओं को समझ जाते हैं। हालांकि वो बात अलग है कि कभी-कभार परिवार और बढ़ती जिम्मेदारियों के चलते यह रिश्ता बीच में ही दम तोड़ देता है।

हर लड़की को अपने होने वाले पति से पूछने चाहिए ये 5 सवाल

कहते हैं कि पति-पत्नी का रिश्ता ऐसा होता है, जिसमें दो लोग बिना बोले ही एक-दूसरे की मन की बात को समझ जाते हैं। हालांकि, इस बात को भी नकारा नहीं जा सकता कि इस रिश्ते में बात-बात पर मनमुटाव होना भी बेहद आम सी बात है। लेकिन कभी-कभार ऐसा देखा गया है कि परिवार और बढ़ती जिम्मेदारियों के चलते पति-पत्नी के रिश्ते की गाड़ी बिगड़ने लगती है।

कभी-कभी तो स्थिति यहां तक पहुंच जाती है कि औरतों को अपना रिश्ता बचाने के लिए करियर तक दांव तक पर लगाना पड़ता है। हालांकि, कई लोगों का ऐसा मानना है कि अगर जिस व्यक्ति से हम शादी करने का मन बना रहे हैं, उसके बारे में सब पहले से ही जान लें तो रिश्ते को निभाने में ज्यादा परेशानी नहीं आती। आइए जानते हैं कुछ उन सवालों के बारे में जिसे हर लड़की को अपने भावी पति से एक बार जरूर पूछना चाहिए।

घर की जिम्मेदारी में कितना योगदान

आज के जमाने में शादी कोई गुड्डे-गुड़िया का खेल नहीं है, जिसे जैसे चाहा वैसे चला लिया। शादी के बाद हर जोड़े के लिए सबसे मुश्किल टास्क होता है घर की बढ़ती जिम्मेदारियों को संभालना। ऐसे में अगर आप दोनों वर्किंग हैं तो यह आपके लिए सबसे मुश्किल काम में से एक है। ऐसे में आपको अपने होने वाले पति से सब पहला सवाल यही करना चाहिए कि शादी के बाद वह घर की जिम्मेदारियों को लेकर कितने चिंतित हैं। यह सवाल इसलिए भी सबसे ज्यादा जरूरी हो जाता है क्योंकि अक्सर कहा जाता है कि बच्चे के जन्म के बाद उसकी पूरी जिम्मेदारी मां को उठानी पड़ती हैं, जोकि सरासर गलत है।

पर्सनल या प्रोफेशन लाइफ में कितना साथ

आज के समय में ज्यादातर कपल्स वर्किंग हैं। ऐसे में छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा-फसाद होना बहुत आम सी बात है। लेकिन ऐसी सिचुएशन में सबसे ज्यादा जरूरी बात यह है कि आपका पार्टनर आपके साथ कैसे डील करता है। क्या वह आपकी पर्सनल से लेकर प्रोफेशन लाइफ के मसलों को सुलझाने में आपकी मदद करता है भी या नहीं। ऐसे में अगर आप जिस व्यक्ति से शादी करने का मन बना रही हैं उससे पहले इस बात को जरूर पूछ लें कि आपकी प्रोफेशन लाइफ उसके लिए कितना मायने रखती है। कहीं इन 5 कारणों से तो नहीं हो रही शादी में देरी, जानिए लंबी तलाश के बाद भी आप क्यों हैं अकेले

छोटे कपड़े पहनने पर विवाद तो नहीं

आजकल की लड़कियां अपने वर्क रूटीन के अलावा अपने फैशनसेंस को लेकर भी जानी जाती है। वह इन दिनों स्टाइलिश लेकिन कम्फर्टेबल कपड़ों को पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में जहां ज्यादातर लड़कों को अपनी होने वाली वाइफ हर अटायर में अच्छी लगती है तो वहीं कुछ लड़के अपनी वाइफ को सूट-साड़ी में ही देखना चाहते है, जिसको लेकर भी कभी-कभार रिलेशन में परेशानी शुरू हो जाती है।

एक-दूसरे के स्पेस का ख्याल

कहते हैं कि रिलेशनशिप को मजबूत बनाने के लिए एक-दूसरे को स्पेस देना भी बहुत जरूरी है। कभी-कभी पार्टनर के एक-दूसरे को स्पेस न देने की वजह से भी रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगती हैं। ऐसे में अगर आप भी शादी करने का मन बना रही हैं तो सबसे पहले अपने पार्टनर से रिलेशनशिप में आने वाली छोटी-छोटी जरूरतों, पर्सनल स्पेस जैसी बातों को पूछना न भूलें। 5 इशारे जो बताते हैं आप हैं दम घोंटू रिलेशनशिप में

घर चलाने में हिस्सेदारी

ज्यादातर वर्किंग लड़कियां इस तरह की परेशानी से गुजरती हैं। पति-पत्नी दोनों के कमाने से जहां घर की जिम्मेदारियों का बोझ हल्का होता है, तो वहीं कई मामलों में बात बिगड़ जाती है। ऐसे में शादी से पहले घर चलाने जैसी बातों को जरूर डिस्कस करना चाहिए। हम इस बात को अच्छे से जानते हैं कि लड़का और लड़की दोनों के लिए ही सेविंग्स का बहुत महत्व है लेकिन अगर आप शादी से पहले ही घर खर्च को लेकर एकदम निश्चित हो जाएंगे तो आपके रिश्ते में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आएगी।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Lifestyle

Health Tips: एक्सरसाइज करने में आ रही है परेशानी तो करे ये 5 उपाये…

Published

on

By

यदि आप एक्सरसाइज से हमेशा बचते रहे हैं तो आपको एक वर्कआउट रूटीन की शुरुआत करने में परेशानी हो सकती है। हालांकि एक बार इसकी आदत डाल लेने से अच्छी सेहत का रास्ता खुल जाता है। यह आदत आपके शारीरिक स्वास्थ्य के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। आइए जानते हैं डेली एक्सरसाइज के फायदे और वो 5 टिप्स जिनके जरिए आप वर्कआउट को आसानी से अपनी जिंदगी का हिस्सा बना सकते हैं।

डेली एक्सरसाइज के बड़े फायदे

अमेरिका की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, डेली एक्सरसाइज आपकी बेहतर हार्ट हेल्थ के लिए जरूरी है। इससे आपको दिल की बीमारियों का खतरा कम रहता है।
रोजाना व्यायाम करने से नॉर्मल वजन मेंटेन रहता है। ध्यान रहे कि मोटापा अधिकतर बीमारियों की जड़ है।
एक्सरसाइज आपके शरीर में ब्लड ग्लूकोज और इंसुलिन की मात्रा सही रखने में मदद करती है, जिससे टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम होता है।
एक्सरसाइज से शरीर लचीला होता है। आपकी मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत होती हैं।
डेली एक्सरसाइज चिंता को दूर भगाने में भी कारगर है। इससे आपके मन को शांति मिलती है। साथ ही मूड बेहतर करने वाले केमिकल रिलीज होते हैं, जो आपको खुश और आशावादी रखते हैं।
वर्कआउट करने से हमारी स्लीप साइकिल सुधरती है।
शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होने के कारण हमारी उम्र लंबी हो सकती है।

एक्सरसाइज की आदत डालने के लिए 5 टिप्स

1. सही वर्कआउट रूटीन का चयन करें

शुरुआत में अपने शरीर को कुछ भी करने के लिए प्रेशर में न डालें। आपको जो भी एक्सरसाइज अच्छी लगती है वो करें। ऐसा नहीं है कि इसके लिए जिम जाना ही जरूरी है। आप घर पर योगा जैसी एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। हमेशा वो एक्सरसाइज चुने जिसे करने में आप कंफर्टेबल हों और आपको मजा आए। तभी आप लंबे समय के लिए उसे रोज कर सकेंगे।

2. शुरुआत कम एक्सरसाइज से करें

कोई भी आदत बनाने के लिए 3 से 4 हफ्तों का समय लगता है। इसलिए पहले ही दिन एक घंटा एक्सरसाइज करेंगे तो दूसरे दिन से मन में इसे न करने के बहाने आने लगेंगे। वर्कआउट रूटीन की शुरुआत 5-10 मिनट की एक्सरसाइज से करें। अपने शरीर को इस आदत में ढलने का समय दें। धीरे-धीरे हर हफ्ते इस समय को बढ़ा सकते हैं।

3. छोटे लक्ष्य निर्धारित करें

एक बड़े लक्ष्य को पाने के लिए उसे छोटे-छोटे लक्ष्यों में बांटना जरूरी है। आप एक महीने में 30 किलो वजन नहीं घटा सकते। रूटीन के हिसाब से असलियत में जितना वजन घटा सकते हैं, उतने पर फोकस करें। छोटे लक्ष्य को पाकर ही आपको आगे के लिए प्रेरणा मिलेगी।

4. सिर्फ वजन पर ध्यान न दें

आपका उद्देश्य केवल वजन कम करना नहीं बल्कि खुद को सेहतमंद बनाना होना चाहिए। इसलिए शुरुआत में अपने आपको वजन घटाने के लिए फोर्स न करें। बेहतर मानसिक स्वास्थ्य, मसल गेन जैसी चीजों पर भी ध्यान दें।

5. एक्सरसाइज स्किप भी करें

अपने वर्कआउट रूटीन को हफ्ते के सात दिन फॉलो न करें। इससे आपका शरीर और दिमाग थक सकते हैं। हफ्ते में एक या दो दिन का रेस्ट लें और दोबारा उसी मोटिवेशन के साथ एक्सरसाइज शुरू करें। इसके अलावा यदि कभी आपकी तबीयत खराब होती है या कोई इमरजेंसी आती है तो गिल्टी महसूस न करें। दूसरे दिन 5 मिनट ज्यादा एक्सरसाइज करके इस आदत को बरकरार रखें।

Continue Reading

Lifestyle

Health Tips: क्या आपको भी ज्यादा खाने के बाद आती है नींद, तो जाने इसे ठीक करने के उपाये…

Published

on

By

 

ज्यादा खा लेने के बाद यदि आपको बहुत नींद आती है, तो आप अकेले नहीं है। इस स्थिति को फूड कोमा कहते हैं और यह होना सामान्य है। चिकित्सीय भाषा में इसे पोस्टप्रांडियल सोमनोलेंस भी कहा जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में सब कुछ।

क्या है फूड कोमा?

फूड कोमा में इंसान को बड़ा भोजन करने के बाद नींद और थकान का अनुभव होता है। ज्यादातर लोगों को दोपहर के खाने के बाद इसके लक्षण आते हैं। फूड कोमा के कॉमन लक्षण हैं..

ऊंघना
थकान
आलस आना
एनर्जी लेवल कम होना
फोकस न कर पाना

वैसे तो इस स्थिति में कोमा शब्द का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसे गंभीर कोमा नहीं समझा जा सकता। इसमें इंसान अपना होश नहीं खोता है।

फूड कोमा की वजह

फूड कोमा पर अब भी ज्यादा रिसर्च नहीं की गई है। हालांकि इसकी वजहों को लेकर कई थ्योरीज चर्चा में रहती हैं।

ब्लड सर्कुलेशन में बदलाव: ऐसा माना जाता रहा है कि पेट में ब्लड फ्लो बढ़ने से दिमाग में ब्लड कम पहुंचता है, जिससे फूड कोमा हो सकता है। पर इस थ्योरी को वैज्ञानिकों ने चैलेंज किया है। उनका कहना है कि यदि दिमाग भारी एक्सरसाइज के वक्त पूरे शरीर में एक समान ब्लड फ्लो मेंटेन कर सकता है, तो खाने की प्रक्रिया में ऐसा कोई बदलाव होना मुमकिन नहीं है।ज्यादा भोजन करने से फूड कोमा: ज्यादातर लोग भारी-भरकम खाने के बाद ही फूड कोमा की शिकायत करते हैं। कई शोधों में पाया गया है कि जो लोग ओवरईटिंग करते हैं, उन्हें खाने के बाद ज्यादा नींद आती है।

कार्बोहाइड्रेट, फैट, प्रोटीन की ज्यादा मात्रा: ये न्यूट्रीएंट्स नींद को ट्रिगर करते हैं। उदाहरण के लिए, कार्बोहाइड्रेट ब्लड में अमीनो एसिड ट्रिपटोफिन की मात्रा बढ़ाता है, जिससे स्लीप हॉरमोन सेराटोनिन की मात्रा बढ़ जाती है। प्रोटीन युक्त फूड्स में भी ट्रिपटोफिन ज्यादा होता है। फैट से कोलेसिस्टोकिनिन हॉरमोन की मात्रा बढ़ती है, जिससे नींद आने की भावना का अनुभव हो सकता है।शरीर की नेचुरल रिदम: हमारी बॉडी क्लॉक 24 घंटे की होती है। रिसर्च के अनुसार, रात में सोने के फेज के साथ ही दोपहर में भी सोने का एक छोटा फेज होता है। दोपहर 2 से 4 बजे के बीच के इस फेज में लोगों के वर्क परफॉर्मेंस पर बुरा असर पड़ता है और ज्यादा रोड एक्सीडेंट्स होते हैं।

इवोल्यूशन: फूड कोमा नेमाटोड्स (सूत्रकृमि) जैसे छोटे जीव में भी पाया गया है। इसका मतलब, हो सकता है कि इवोल्यूशन के कारण हमें ज्यादा खाने के बाद नींद आती है। हालांकि इस पर ज्यादा रिसर्च की जरूरत है।

फूड कोमा से होने वाले नुकसान

फूड कोमा आमतौर पर खाने के बाद 4 घंटे तक रहता है। इससे होने वाली थकान और नींद कुछ स्थितियों में रिस्की हो सकती है। उदाहरण- गाड़ी चलते समय या भारी मशीनों को संभालते वक्त।खाने के बाद नींद आना डायबिटीज की ओर इशारा कर सकता है। इसलिए हमेशा अपना ब्लड शुगर लेवल चेक करते रहें।

फूड कोमा से कैसे बचें?

ओवरईटिंग न करके फूड कोमा से बचा जा सकता है।
अपनी डाइट में सभी पोषक तत्वों को शामिल करें। अनहेल्दी खाना फूड कोमा की वजह बन सकता है।
शराब के सेवन से बचें। यह आपकी रात की नींद बिगाड़ सकती है, जिससे आपको दोपहर में नींद आने की परेशानी हो सकती है।खूब पानी पीएं। शरीर को हाइड्रेट रखने से ज्यादा थकान नहीं होती।
रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद पूरी करें।यदि नींद आपके काम में बाधा बन रही है तो आधे घंटे की झपकी लें। इससे आपको फ्रेश महसूस होगा।

Continue Reading

Lifestyle

Beauty Care Tips: आप भी है रूखी त्वचा से परेशान तो आजमाए ये घरेलू उपाये…

Published

on

By

कई बार बदलते मौसम के कारण रूखी त्वचा की समस्या का सामना करना पड़ता है. अगर सही समय पर इसका इलाज न किया जाए तो ये फट सकती है या संक्रमित हो सकती है. रूखी त्वचा को मॉइस्चराइज रखना बहुत जरूरी है. बहुत से लोग त्वचा को मॉइस्चराइज करने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करते हैं. हालांकि ये लंबे समय में त्वचा को काफी नुकसान पहुंचाते हैं. ऐसे में हम घरेलू नुस्खे भी आजमा सकते हैं. ये हमारी त्वचा को न केवल गहराई से पोषण देने का काम करेंगे बल्कि इससे आपके त्वचा ग्लोइंग और मुलायम भी बनी रहेगी.

सूरजमुखी के बीज का तेल

सूरजमुखी के बीज के तेल का इस्तेमाल आप त्वचा को मॉइस्चराइज करने के लिए कर सकते हैं. ये त्वचा को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करने का काम करता है.

नारियल का तेल

रूखी त्वचा के इलाज के लिए नारियल का तेल बहुत ही प्रभावी है. ये त्वचा को हाइड्रेट रखता है. नारियल के तेल में सैचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं. ये तेल त्वचा को मॉइस्चराइज करने का काम करता है.

डाइट में दूध करें शामिल

अपनी डाइट में दूध शामिल करें. ये रूखी त्वचा से छुटकारा दिलाने में मदद करता है. इसमें फॉस्फोलिपिड नामक फैट होता है. ये त्वचा के लिए फायदेमंद है.

शहद

शहद में कई गुण होते हैं जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं. ये त्वचा संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं. शहद मॉइस्चराइजिंग, हीलिंग और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. ये रूखी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है.

पेट्रोलियम जेली

कई बार बढ़ती उम्र के कारण भी त्वचा रूखी हो जाती है. ऐसे में आप पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये त्वचा को मॉइस्चराइज करने का काम करती है.

एलोवेरा

एलोवेरा रूखी त्वचा से राहत पाने में काफी मदद करता है. आप एलोवेरा जेल को अपनी त्वचा पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें. ऐसा करने से आपकी त्वचा पर निखार आएगा. ये त्वचा को गहराई से नमी प्रदान करने का काम करता है.

बादाम तेल

बादाम का तेल भी रूखी त्वचा के लिए बहुत उपयोगी है. आप बादाम के तेल से त्वचा की मसाज कर सकते हैं. आप शहद में बादाम का तेल मिलाकर भी त्वचा की मसाज कर सकते हैं. इसे 10 मिनट तक लगा रहने दें. इसके बाद तौलिए से पोंछ लें. ये त्वचा पर निखार लाने का काम करता है.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़5 hours ago

CG News: CRPF के जवान ने खुद को गोली मारकर और पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के रहने वाले एक सीआरपीएफ जवान ने गढ़चिरौली में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना...

छत्तीसगढ़1 day ago

पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला तो,पति कोर्ट पहुंचा और कहा ये..

तलाक के लिए की गई एक अपील पर हाई कोर्ट ने अहम टिप्पणी की है. पति ने पत्नी द्वारा डोर...

छत्तीसगढ़1 day ago

CG News: कानन पेंडारी जू में सांस की तकलीफ से 25 दिन में 4 वन्य प्राणियों की गई जान…

  बिलासपुर के कानन पेंडारी जूलॉजिकल पार्क में वन्य प्राणियों की मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है। गुरुवार को...

छत्तीसगढ़1 day ago

CG News : ट्रक और मिनीडोर की जबरदस्त टक्कर,मौके पर एक की मौत…

नेशनल हाइवे 130सी पर एक बार फिर भीषण हादसा हो गया है. ट्रक और मिनीडोर की जबरदस्त टक्कर में मिनीडोर...

छत्तीसगढ़1 day ago

CG News: महिला पंच ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…

बिलासपुर में महिला पंच ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर में ही पंखे से लटका हुआ मिला।...

#Exclusive खबरे

Calendar

March 2022
S M T W T F S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30 31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब6 days ago

    बैंक ऑफ बड़ौदा में इतने पदों पर निकली भर्ती, जानें शैक्षणिक योग्यता…

  • Tech & Auto7 days ago

    एक्टिवा का इलेक्ट्रिक गाड़ी मचा देगी मार्केट में ख़लबली, मिलेगी ये स्वैपिंग बैटरी… 

  • Tech & Auto5 days ago

    Jio Recharge Plan : jio ला रहा है आपके लिए सबसे सस्ता रीचार्ज प्लान, जाने इस प्लान के बारे में…

  • जॉब5 days ago

    ग्रेजुएट पास के लिए यहाँ निकली बम्फर भर्ती,मिलेंगी 70 हजार तक सैलरी…

  • जॉब6 days ago

    यहाँ निकली विभिन्न पदों पर बम्फर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…

  • छत्तीसगढ़6 days ago

    CG News: ऑफलाइन एग्जाम के ख़िलाफ़ NSUI के छात्रों ने किया विरोध…लगाए कुलपति मुर्दाबाद नारे…

  • देश6 days ago

    बड़ी खबर:  PPF, NPS और सुकन्या अकाउंट्स में जमा कर दें ये न्यूनतम राशि, नही तो हो सकता है आपको भारी नुकसान…

  • जॉब4 days ago

    सरकारी नौकरी : बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 105 पदों पर भर्ती,योग्य उम्मीदवार 24 मार्च तक करें आवेदन…

  • देश5 days ago

    जल्द बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल, इतने रुपये तक हो सकती है महंगी…

  • मध्यप्रदेश4 days ago

    MP रेल यात्रियों को मिली बड़ी सौगात : 6 साल का इंतजार हुआ खत्म,गोंदिया से जबलपुर रेल गाड़ी का हुआ शुभारंभ,