Cgnews
महाशिवरात्रि के दिन महादेव को अति प्रिय होती है ये 5 चीजे…
महादेव और माता पार्वती के विशेष पूजन का दिन महाशिवरात्रि आने वाला है. हर साल ये पर्व फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है. इस बार महाशिवरात्रि 1 मार्च को मंगलवार के दिन मनाई जाएगी. मान्यता है कि इस दिन माता पार्वती और महादेव का विवाह हुआ था, इसलिए ये दिन महादेव और माता पार्वती दोनों को अत्यंत प्रिय है. जो भक्त महाशिवरात्रि का व्रत रखकर महादेव और मां गौरी की सच्चे मन से आराधना करते हैं, उनकी हर एक कामना पूरी होती है. इस बार महाशिवरात्रि पर कई शुभ योग भी बन रहे हैं, ऐसे में अगर आप भोलेनाथ का पूजन करते समय उन्हें उनकी पसंदीदा चीजों को अर्पित जरूर करें. इससे वे अत्यंत प्रसन्न होंगे और आपकी हर मनोकामना पूरी करेंगे.
महाशिवरात्रि पर बन रहे हैं शुभ योग
इस बार महाशिवरात्रि के दिन कई शुभ योग बनने जा रहे हैं. दिन में 11 बजकर 18 मिनट तक परिघ योग रहेगा. उसके बाद से शिव योग प्रारंभ हो जाएगा. परिघ योग में आप शत्रुओं को परास्त करने के लिए कोई विशेष उपाय कर सकते हैं या योजना बना सकते हैं, इसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी. वहीं शिव योग में आप कोई भी महत्वपूर्ण और शुभ काम कर सकते हैं. उस काम में सफलता मिलने के साथ आपको उसका कई गुणा पुण्य भी प्राप्त होगा. इतना ही नहीं, महाशिवरात्रि के दिन मकर राशि में मंगल, शनि, चंद्रमा, शुक्र और बुध ग्रह के एकसाथ होने से पंचग्रही योग भी बनने जा रहा है.
महादेव की पूजा में जरूर अर्पित करें ये चीजें
बेलपत्र
महादेव को बेलपत्र बेहद प्रिय है. हमेशा तीन पत्तियों की बेलपत्र महादेव को अर्पित की जाती है. शास्त्रों में इन तीन पत्तियों को त्रिदेव और महादेव के त्रिनेत्र की संज्ञा दी गई है. बेलपत्र चढ़ाने से महादेव अत्यंत प्रसन्न होते हैं, लेकिन खंडित बेलपत्र कभी न चढ़ाएं.
पीपल
क्या आपको पता है कि महादेव को पीपल के पत्ते भी अति प्रिय हैं. अगर आपको बेलपत्र किसी कारण से न मिल पाए तो आप महादेव को पीपल के पत्ते अर्पित कर सकते हैं. वे इससे भी बेहद प्रसन्न होते हैं.
भांग
आप इस दिन शिवजी को भांग के पत्ते या भांग से बनी ठंडाई भी अर्पित कर सकते हैं. कहा जाता है कि जब शिवजी ने समुद्र मंथन के दौरान विष पान किया था, तब भांग के पत्तों का इस्तेमाल उनकी जलन को शांत करने के लिए किया गया था. इसलिए महादेव को भांग के पत्ते भी अत्यंत प्रिय हैं.
धतूरा
महादेव को धतूरा चढ़ाने से भी वे अत्यंत प्रसन्न होते हैं. कहा जाता है कि धतूरा अर्पित करने से महादेव अपने भक्त के हर कष्ट को दूर कर देते हैं. धतूरे में औषधीय गुण होते हैं. विष की जलन शांत करने के लिए महादेव के लिए भांग के पत्तों के साथ धतूरे का भी इस्तेमाल किया गया था. तब से ये प्रभु को अत्यंत प्रिय है.
शमी के पत्ते
अगर आप पर शनि का प्रकोप है, तो आपको महाशिवरात्रि के दिन महादेव को शमी के पत्ते अर्पित करने चाहिए. शिवजी को शमी की पत्तियां बहुत प्रिय होती हैं.

Cgnews
CG News: BSP के सिंटर प्लांट के पास ऊंचाई से गिरा मजदुर, मौत…

भिलाई | इस्पात संयंत्र में काम करने वाले एक ठेका श्रमिक की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। वो सिंटर प्लांट तीन की मशीन -1 की बिल्डिंग के ऊपर से गिरा है। हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि ये कोई घटना है या आत्महत्या। भट्ठी पुलिस इसे आत्महत्या का ही मामला मान रही है। लेकिन, आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।पुलिस के मुताबिक उक्त घटना शनिवार की सुबह नौ बजे की है। ग्राम खोपली उतई निवासी रोशन कुमार साहू (30) की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। उसकी लाश सिंटर प्लांट तीन के मशीन-1 बिल्डिंग के पास मिली। उसके साथ काम करने वाला व्यक्ति उसी बिल्डिंग के अंदर था। वो ऊंचाई पर क्या करने गया, ये किसी को पता नहीं है। मृतक टेक्नो केयर इंजीनियर्स में काम करता था।मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट या मोबाइल पर कोई ऐसा चैट नहीं मिला है। जिससे ये स्पष्ट हो सके कि उसने आत्महत्या ही की है। मामला संदिग्ध है। घटना की जानकारी लगने पर भट्ठी पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है और ये निष्कर्ष निकाला है कि ये घटना आत्महत्या का है। अभी मृतक के परिवार वालों से पूछताछ नहीं की जा सकी है। इसलिए घटना का कारण स्पष्ट नहीं है।ये मामला आत्महत्या का लग रहा है। अभी परिवार वालों का बयान नहीं हो सका है। इसलिए इसका कारण पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।
Breaking
शिक्षकों को बड़ा झटका: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शिक्षकों की पदोन्नति पर लगाई रोक
प्रदेश में एक बार फिर शिक्षकों की पदोन्नति का मामला न्यायालयीन विवाद में फंस गया है। मिडिल स्कूल के 16 हजार शिक्षकों की पदोन्नति पर रोक के बाद अब प्राइमरी स्कूल के 30 हजार शिक्षक और प्रधानपाठक की पदोन्नति पर हाई कोर्ट ने रोक लगा दी है। इससे अब प्राइमरी और मिडिल को मिलाकर प्रदेशभर के 46 हजार शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया पर फिलहाल इंतजार करना पड़ेगा। ऐसे में प्राइमरी स्कूलों में प्रधानपाठक और हाई-हायर सेकेंडरी स्कूलों में व्याख्याताओं की कमी से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होगी।
छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा संवर्ग 2019 के नियम 15 को लेकर कुछ वरिष्ठ शिक्षकों ने अधिवक्ता अजय श्रीवास्तव के माध्यम से चुनौती दी थी। इसमें बताया था कि उक्त नियम के तहत पांच साल तक अनुभव रखने वाले सहायक शिक्षक प्रधानपाठक प्राइमरी स्कूल और शिक्षक के पद पर पदोन्नति के पात्र हैं। उक्त नियम को शिथिल कर अनुभव को तीन साल किया गया था।
नियमों में विसंगति का आधार बनाकर न्यायालय में चुनौती दी गई थी कि नियमों में एलबी कैडर की वरिष्ठता निर्धारण का कोई प्रविधान ही नहीं है। इससे अलग-अलग शिक्षा संभाग में अलग-अलग वरिष्ठता सूची का निर्धारण हो रहा है जो कि संविधान के अनुच्छेद 14 और 16 का उल्लंघन है। सुनवाई के बाद मुख्य न्यायाधीश की डिवीजन बेंच ने आगामी आदेश तक शिक्षक और प्रधानपाठक प्राइमरी स्कूल की पदोन्नति पर रोक लगा दी है।
मिडिल स्कूल की पदोन्नति पर पहले ही रोक
हाई कोर्ट की ओर से इसके पहले मिडिल स्कूल के शिक्षकों के व्याख्याता और प्रधानपाठक के पद पर पदोन्नति पर रोक लगाई गई थी। इसमें करीब 16 हजार शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया रुक चुकी है। बता दें कि शिक्षक एलबी का जब संविलियन नहीं हुआ था तब वर्ष 2010 में शिक्षाकर्मियों के लिए विभागीय पदोन्नति का प्रविधान किया गया था।इस नियम के अनुसार शिक्षक एलबी को एक परीक्षा देकर मिडिल स्कूल का प्रधानपाठक बनाना था।
इनमें से कुछ की परीक्षा कराकर प्रधानपाठक बनाया गया था और उन्हें ई-कैडर में रखा गया था। सरकार ने शिक्षकों के पदोन्नति के नियमों में एक साल के लिए शिथिलता लगाई थी। इसके अनुसार पदोन्नति के लिए शिक्षकों के अनुभव की सीमा को पांच वर्ष से घटाकर तीन वर्ष कर दिया गया था। इसी के तहत शिक्षकों के पदोन्नति के लिए प्रक्रिया चल रही थी।
शिक्षक संघों में रोषकुछ वरिष्ठ शिक्षकों ने मामले में उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। इसके बाद न्यायालय ने पदोन्नति की प्रक्रिया को रोकते हुए राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। मामले में शिक्षक संघों में भारी रोष है। उनका कहना है कि शिक्षा विभाग की कमी के कारण ही इस तरह अंतत: पदोन्नति में रोक लग गई है।
नियम न होने से डीईओ ने की मनमर्जी
शिक्षा विभाग की सबसे बड़ी पदोन्नति के लिए विभाग ने ठीक से कोई भी तैयारी नहीं की। 46 हजार पदोन्नति के लिए संयुक्त संचालक व जिला शिक्षा अधिकारियों को समय पर समुचित निर्देश देने कोई सक्षम एक नोडल अधिकारी तक नियुक्त नहीं किया गया, जिसके कारण संयुक्त व डीईओ ने अलग-अलग नियम की व्याख्या की और मनमर्जी की वरिष्ठता सूची बनाई।
– संजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन
शिक्षा विभाग के कामकाज का तरीका अव्यवहारिक
शिक्षा विभाग के व्याख्याता, मिडिल प्रधानपाठक, शिक्षक व प्राइमरी प्रधानपाठक के पद पर पदोन्नति को लेकर शिक्षा विभाग के कामकाज का तरीका बेहद अव्यावहारिक है। इसके कारण हजारों शिक्षकों की पदोन्नति रुक गई है इससे कहीं न कहीं बच्चों का भी नुकसान हो रहा है।
– राकेश शर्मा, प्रांताध्यक्ष, छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ
कोर्ट के निर्णय के बाद होगी प्रक्रिया
शिक्षकों के कुछ पदों के लिए पदोन्नति पर रोक लगाई है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। सरकार शिक्षकों की पदोन्नति करना चाहती है। मामले में निर्णय होते ही पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
Accident
सड़क हदसा: डिवाइडर से जा टकराया वाहन, छह महिलाओं की दर्दनाक मौत, पांच गंभीर रूप से हुए घायल…

रायपुर। राजधानी के अभनपुर के केंद्री के पास तेज रफ्तार एसएयूवी वाहन डिवाइडर से टकरा जाने से छह महिलाओं की मौत हो गई। सभी मृतक महिलाएं भिलाई के सुभाष नगर के रहने वाली हैं। माघ पूर्णिमा पर राजिम में पुन्नी मेला में स्नान करने के लिए वाहन से महिलाएं जा रही थी।हादसे में गंभीर रुप से घायल पांच महिलाओं और ड्राइवर को गंभीर हालत में पुलिस ने अभनपुर के स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर के आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक वाहन में 11 लोग सवार थे। जो भिलाई पावर हाउस से पुन्नी मेला के लिए निकले थे। तड़के 5 से 6 के बीच यह हादसा हुआ। जिसमें चार महिलाओं की की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक को इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। एक महिला की आबेंडकर अस्पताल में मौत गई।
हादसे में इन महिलाओं की हुई मौत
अभनपुर सड़क हादसे में सुचिता साहू (65), काजल (60), सविता दास (65), रीना चौधरी (75), रीना दास (75) शामिल है। जबकि अर्चना मोला (40) की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
-
Lifestyle7 days agoHealth Tips: अगर सफेद बालों से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा…
-
Trending4 days agoखुशखबरी: सुकन्या समृद्धि योजना में हुए ये 5 बदलाव जानिए क्या है ये योजना…
-
जॉब4 days agoखुशखबरी: अब केंद्रीय कर्मचारियों के सैलरी में होगी बढ़ोत्तरी…
-
जॉब4 days agoNMDC में निकली विभिन्न पदों पर बम्फर भर्ती,उमीदवार जल्द करे आवेदन
-
जॉब4 days agoसरकारी नौकरी: भारतीय स्टेट बैंक में निकली इतने पदों पर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब3 days agoइंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में इतने पदों पर निकली बंपर भर्ती, कैंडिडेट्स 27 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन…
-
जॉब4 days agoयहाँ निकली अप्रेंटिस की भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब4 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में निकली इतने पदों पर भर्ती,उम्मीदवार जल्द करे आवेदन
-
Breaking4 days agoCG News: शिक्षकों को लगा बड़ा झटका, यहां के हाई कोर्ट ने 46 हजार शिक्षकों की पदोन्नति पर लगाई रोक…
-
cook7 days agoमुर्गी के पेट से क्या निकल देखए , ये आप के साथ भी हो सकता है..


















You must be logged in to post a comment Login