मनोरंजन
ये सेलेब्स हैं सबसे खतरनाक, सर्च करना पड़ सकता है भारी
इंटरनेट ने पूरी दुनिया को एक ग्लोबल विलेज में तब्दील कर दिया है जहां पर कोई भी किसी भी वक्त किसी से बात कर सकता है, उसके बारे में सर्च कर सकता है और तो और उससे मिल भी सकता है. लेकिन अब ऐसा करना भी बहुत भारी पड़ सकता है. एक रिपोर्ट के मुताबिक कुछ सेलेब्स को इंटरनेट पर सर्च करना आपको मुश्किल में डाल सकता है. ये लिस्ट अमेरिका की साइबर सिक्योरिटी कंपनी McAfee की ओर से जारी की गई है.
- अमेरिका की साइबर सिक्योरिटी कंपनी McAfee की तरफ से Most Dangerous Celebrity की एक लिस्ट जारी की गई है. अब वैसे तो इस लिस्ट में कई सेलेब्स के नाम हैं, लेकिन टॉप 10 भारतीयों की भरमार है. कई ऐसे सेलेब्स हैं जिनको इंटरनेट पर सर्च करना आपको भारी पड़ सकता है.
- इस लिस्ट में टॉप पर तो फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं, लेकिन दूसरे नंबर भारतीय अभिनेत्री तबु हैं. इसका मतलब ये हुआ कि तबु के बारे में इंटरनेट पर सर्च करने से बचना होगा क्योंकि ऐसा करने से आप अनजाने में उन साइट्स पर पहुंच जाएंगे, जहां शायद आपको जाना ही नहीं है
- लिस्ट में तीसरे नंबर पर तापसी पन्नू का नाम आया है. जितनी लोकप्रयिता तापसी ने कमा ली है, उसे देखते हुए फैन्स का उन्हें सर्च करना लाजिमी है. लेकिन अब जब उनका इस लिस्ट में नाम सामने आया है, मतलब अब इस कलाकार से भी इंटरनेट की दुनिया में थोड़ी दूरी बनानी पड़ेगी.
- चौथे नंबर पर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को रखा गया है. अनुष्का के भी करोड़ों फैन्स हैं और उनको काफी सर्च किया जात है. जब से वे मां बनने वाली हैं, उनके बारे में जानने की उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है. लेकिन इंटरनेट पर उनके बारे में जानने की कोशिश आप को ही अब फंसा सकती है.
- पांचवे नंबर पर सोनाक्षी सिन्हा हैं जिनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है. उन्हें भी इंटरनेट कई बार सर्च किया जाता है. लेकिन अब उनका भी इस लिस्ट में आना यही दिखाता है कि अपने फेवरेट सितारों से इंटरनेट पर दूरी बनाने का समय आ गया है.
- इस लिस्ट में और भी कई अभिनेत्रियों के नाम शामिल हैं. सारा अली खान को सातंवे स्थान पर रखा गया है. ड्रग्स केस के बाद से उन्हें काफी सर्च किया जा रहा है, लेकिन इससे बचना ही बेहतर होगा.
- अब होता ये है कि जब भी आप इन सेलेब्स को सर्च करने की कोशिश करते हैं, तो इंटरनेट के जरिए आप Malware साइट्स पर डायरेक्ट कर दिए जाते हैं. इस वजह से आपका डाटा भी खतरे में आ जाता है और आपने सिस्टम में भी कई तरह के वायरस आ सकते हैं. इसलिए लिस्ट में सामने आए इन सेलेब्स से इंटरनेट पर सामाजिक दूरी बनाना जरूरी हो गया है


मनोरंजन
इस शख्स ने सड़क पार कर रहे हाथियो के झुंड के लिए रोकी कार तो.. इस हाथी ने मजेदार अंदाज में किया ध्न्यवाद… देखे यह video

अगर कोई शख्स गाड़ी से जंगल के बीच से होकर गुजरता है तो उसे इस बात का बहुत ध्यान देना पड़ता है कि वो गाड़ी सतर्क हो कर चलाए क्योंकि अक्सर कई जानवर जंगलों के बीच से बनी सड़कों को पार करते रहते हैं और ऐसे में बड़ा हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है. मगर जब इंसान जानवरों का खयाल कर अच्छे से गाड़ी चलाए तो फिर ऐसे में जानवर भी इंसानों का आभार व्यक्त करने से नहीं चूकते हैं. हाल ही में ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब एक शख्स ने कुछ हाथियों के लिए अपनी गाड़ी रोक दी. अपने अजब-गजब वीडियोज के लिए फेमस ट्विटर अकाउंट Buitengebieden जानवरों से जुड़े कई फनी और क्यूट वीडियोज शेयर करता रहता है जिसमें जानवरों की मस्ती साफ नजर आती है. हाल ही में इस पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसे देखकर आपको पता चलेगा कि जानवर भी कैसे इंसानों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं.
हाथी ने दिया मजेदार रिएक्शन
वीडियो में एक सड़क है जिसके दोनों तरफ जंगल हैं. अचानक एक तरफ से हाथियों का बड़ा सा झुंड निकलता है और रोड के दूसरी तरफ जंगल में जाने लगता है. वीडियो बना रहा शख्स संभवतया कार में बैठा है और इस पल को रिकॉर्ड कर रहा है. ये पल अपने आप में ही काफी अनोखा है क्योंकि एक साथ इतने सारे हाथी झुंड में एक तरफ से दूसरी तरफ जा रहे हैं मगर इनसे ज्यादा अनोखा ये है कि जब सारे हाथी लगभग गुजर जाते हैं तो आखिर में जो हाथी बचता है, वो वीडियो बना रहे शख्स की ओर देखता है और उसके सामने सूंड उठा देता है. ये देखकर बिल्कुल ऐसा लग रहा है जैसे हाथी चालक को धन्यवाद दे रहा हो, या उससे बाय कह रहा हो.
वीडियो हो रहा वायरल
ये वीडियो इतनी तेजी से वायरल हो रहा है कि इसे अब तक 29 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वहीं 1 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. लोगों का कहना है कि हाथी का भी अपना स्वैग है, वो कार चालक का हालचाल ले रहा था. वहीं दूसरे ने कहा कि वो थैंक्यू नहीं, चेतावनी दे रहा था कि चालक झुंड के पास ना आए. एक शख्स ने कहा कि हाथी बेहद क्यूट लग रहा है. एक शख्स ने तो यहां तक कह दिया कि हाथी गुस्से में है इसलिए उसने ऐसा रिएक्शन दिया. अब चाहे हाथी गुस्से में रहा हो या फिर कुछ और, मगर उसका ये रिएक्शन लोगों को पसंद बहुत आ रहा है.
Elephant says thank you after the herd crossed the road.. 🙏 pic.twitter.com/ZDE0ufxKPH
— Buitengebieden (@buitengebieden_) April 17, 2022
मनोरंजन
इस शख्स ने सड़क पार कर रहे हाथियो के झुंड के लिए रोकी कार तो.. इस हाथी ने मजेदार अंदाज में किया ध्न्यवाद… देखे यह video

अगर कोई शख्स गाड़ी से जंगल के बीच से होकर गुजरता है तो उसे इस बात का बहुत ध्यान देना पड़ता है कि वो गाड़ी सतर्क हो कर चलाए क्योंकि अक्सर कई जानवर जंगलों के बीच से बनी सड़कों को पार करते रहते हैं और ऐसे में बड़ा हादसा होने का खतरा बढ़ जाता है. मगर जब इंसान जानवरों का खयाल कर अच्छे से गाड़ी चलाए तो फिर ऐसे में जानवर भी इंसानों का आभार व्यक्त करने से नहीं चूकते हैं. हाल ही में ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब एक शख्स ने कुछ हाथियों के लिए अपनी गाड़ी रोक दी.
अपने अजब-गजब वीडियोज के लिए फेमस ट्विटर अकाउंट Buitengebieden जानवरों से जुड़े कई फनी और क्यूट वीडियोज शेयर करता रहता है जिसमें जानवरों की मस्ती साफ नजर आती है. हाल ही में इस पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसे देखकर आपको पता चलेगा कि जानवर भी कैसे इंसानों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं.
हाथी ने दिया मजेदार रिएक्शन
वीडियो में एक सड़क है जिसके दोनों तरफ जंगल हैं. अचानक एक तरफ से हाथियों का बड़ा सा झुंड निकलता है और रोड के दूसरी तरफ जंगल में जाने लगता है. वीडियो बना रहा शख्स संभवतया कार में बैठा है और इस पल को रिकॉर्ड कर रहा है. ये पल अपने आप में ही काफी अनोखा है क्योंकि एक साथ इतने सारे हाथी झुंड में एक तरफ से दूसरी तरफ जा रहे हैं मगर इनसे ज्यादा अनोखा ये है कि जब सारे हाथी लगभग गुजर जाते हैं तो आखिर में जो हाथी बचता है, वो वीडियो बना रहे शख्स की ओर देखता है और उसके सामने सूंड उठा देता है. ये देखकर बिल्कुल ऐसा लग रहा है जैसे हाथी चालक को धन्यवाद दे रहा हो, या उससे बाय कह रहा हो.
वीडियो हो रहा वायरल
ये वीडियो इतनी तेजी से वायरल हो रहा है कि इसे अब तक 29 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वहीं 1 लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. लोगों का कहना है कि हाथी का भी अपना स्वैग है, वो कार चालक का हालचाल ले रहा था. वहीं दूसरे ने कहा कि वो थैंक्यू नहीं, चेतावनी दे रहा था कि चालक झुंड के पास ना आए. एक शख्स ने कहा कि हाथी बेहद क्यूट लग रहा है. एक शख्स ने तो यहां तक कह दिया कि हाथी गुस्से में है इसलिए उसने ऐसा रिएक्शन दिया. अब चाहे हाथी गुस्से में रहा हो या फिर कुछ और, मगर उसका ये रिएक्शन लोगों को पसंद बहुत आ रहा है.
Elephant says thank you after the herd crossed the road.. 🙏 pic.twitter.com/ZDE0ufxKPH
— Buitengebieden (@buitengebieden_) April 17, 2022
देश - दुनिया
रहस्यमयी: देश की सबसे डरावनी जगह जहाँ जाने से डरते है लोग आइये जानते है इस जगह के बारे में कुछ बाते…

भानगढ़ किले को एशिया की सबसे डरावनी जगहों में से एक माना जाता है। कई लोग इसे खतरनाक बताते हैं जबकि कई लोग कहते हैं कि यह भूतिया है, लेकिन तथ्य यह है कि रहस्यों से घिरा किला राजस्थान में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। भानगढ़ किला भारत के सबसे प्रेतवाधित स्थान में से एक है। ऐसे में जानते हैं कि क्या भानगढ़ का किला सच में भूतिया है और इससे जुड़ी कुछ रहस्मय बातें।
1) डरावना एहसास
जब आप यहां होते हैं, तो आप इसकी राजसी वास्तुकला पर आश्चर्यचकित हो सकते हैं,हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें यहां पर अजीब सा एहसास होता है जैसे कि कोई उनका पीछा कर रहा हो। यही कारण है कि इसकी लोकप्रियता के बावजूद, लोग लंबे समय तक किले में घूमने से बचते हैं।
2) साधू ने दिया था श्राप
रिपोर्ट्स की मानें तो भानगढ़ किले को गुरु बालू नाथ नामक एक साधु ने शाप दिया था। दरअसल, जिस जगह पर किला बनाया गया है, वह एक बार ऋषि के ध्यान स्थल था, और जब राजा ने उनसे अनुरोध किया कि वह यहां एक किला बनाना चाहते हैं, तो ऋषि एक शर्त पर सहमत हुए कि किले की छाया उन्हें नहीं छूनी चाहिए। राजा ने उसे विश्वास दिलाया कि उसके स्थान पर किले की छाया उसे नहीं छुएगी, हालांकि ऐसा नहीं हुआ और साधु के श्राप ने पूरा गांव नष्ट कर दिया।
3) तीन दोस्तों ने की थी रात में रुकने की हिम्मत
भानगढ़ से जुड़ी कई भयानक कहानियां लोगों के पास हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक बार तीन डेयरडेविल्स ने सूर्यास्त के बाद भानगढ़ किला परिसर में रहने का फैसला किया क्योंकि वह वास्तव में प्रेतवाधित है भी या नहीं। हालांकि, एक मशाल से लैस होने के बावजूद, उनमें से एक कुएं में गिर गया, हालांकि उसके दोस्तों ने उसे बचा लिया, और फिर उसे अस्पताल ले जाने के लिए वह दौड़ पड़े। लेकिन इस दौरान तीनों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
4) सूर्यास्त के बाद जाना है मना
रात में भानगढ़ किले के अंदर रहना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने भानगढ़ के कई स्थानों पर लोगों को सूर्यास्त के बाद और सूरज उगने से पहले परिसर में रहने के खिलाफ चेतावनी देने के लिए बोर्ड भी लगाए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, जो कोई भी रात में किले के अंदर जाने में कामयाब रहा, वे अपनी कहानी बताने के लिए कभी नहीं लौटे, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि रात में आत्माएं वहां घूमती हैं।
क्या भानगढ़ का किला भूतिया है?
इसको लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है, हालांकि इस पुराने किले की भूतिया सुंदरता से कोई इंकार नहीं कर सकता। लंबे समय से चले आ रहे एक युग का स्थायी प्रमाण, सत्य और कल्पना के रहस्यों में डूबा, भानगढ़ किला देखने लायक जगह है। अपने राजस्थान यात्रा पैकेज में एक निर्देशित टूर जोड़ें, ताकि आप एक गाइड के साथ किले का घूम सकें और किले के इतिहास और इसके आसपास की स्थानीय जानकारी के बारे में ज्यादा जान सकें।
-
ज्योतिष7 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…
-
जॉब7 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब7 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
ज्योतिष7 days agoVASTU TIPS: वास्तु के अनुसार भूलकर भी न करे झाड़ू से जुडी ये गलतियां, नही तो आ सकती है बड़ी मुसीबते जाने इसे सुधारने के उपाये…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये
-
जॉब7 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..
-
जॉब6 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
6 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब7 days agoयुवाओं के लिए खुशखबरी : ICAR IARI में निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
छतीसगढ़7 days agotoday corona update: देश मे मरीजो की पॉजिटिव रिपोर्ट 2,022, एवं कोरोना से संक्रमित मरीजो की संख्या 4.31 करोड़ के पार..




















You must be logged in to post a comment Login