पीएम मोदी और शी जिनपिंग के डिनर में साउथ इंडियन थाली, बिरयानी, ये थे लजीज व्यंजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के सम्मान में शुक्रवार को डिनर रखा. चीनी राष्ट्रपति के लिए साउथ इंडियन थाली परोसी गई. पीएम मोदी ने इस नॉनवेज थाली के लिए विशेष निर्देश दिए थे.
शी जिनपिंग की थाली में तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश के व्यंजन शामिल किए गए. उनके मीनू में राजमा, मालाबार लॉबस्टर, कोरी केम्पू, मटन युलरथियाडु, कुरुवेपिल्लई मीन वरुवल, तंजावुर कोझी करी, बीटरूट जिंजर चॉप, पच सुंडकाई, अरिका कोक्सहंबू, अर्चाविता सांभर, बिरयानी, इंडियन ब्रेड, अड प्रधामन, हलवा, आइसक्रीम, चाय और मसाला चाट शामिल रहे.
इस तरह चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग और पीएम मोदी की पहले दिन की मुलाकात का अंतिम चरण डिनर के साथ खत्म हुआ. पीएम मोदी ने जिनपिंग के सम्मान में खास तौर पर दक्षिण भारतीय व्यंजन पकाने के निर्देश दिए थे.
शी जिनपिंग के लिए टूरिस्ट गाइड बने पीएम मोदी
इससे पहले पीएम मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को महाबलीपुरम के तीर्थस्थलों की सैर कराई. इस दौरान पीएम मोदी खुद टूरिस्ट गाइड की भूमिका नजर आए. पीएम मोदी महाबलीपुरम के महत्वपूर्ण स्मारकों की वास्तुकला और महत्व के बारे में चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग को विस्तार से बताते नजर आए.
पीएम मोदी चीनी राष्ट्रपति को अर्जुन तपस्या स्थल, पंचरथ, कृष्ण का माखन लड्डू और शोर मंदिर लेकर गए. पीएम मोदी ने चीनी नेता शी जिनपिंग को इनकी नक्काशी और पारंपरिक सभ्यता व संस्कृति के बारे में बताया और दिखाया.
तमिल परिधान में नजर आए पीएम मोदी
इस दौरान पीएम मोदी पारंपरिक तमिल परिधान ‘विष्टी’ (सफेद धोती), आधी बांह की सफेद कमीज के साथ ही गमछा कंधे पर डाले नजर आए. वहीं, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग सफेद कमीज और काली पतलून पहने दिखे. पीएम मोदी ने दूसरे अनौपचारिक भारत-चीन शिखर सम्मेलन के लिए महाबलीपुरम पहुंचे शी जिनपिंग का स्वागत किया.
वहीं, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की शुक्रवार की मुलाकात को बेहद सफल बताया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि महाबलीपुरम में पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भारत-चीन भागीदारी को मजबूत करने को लेकर बातचीत की.

क्राइम न्यूज़
CG News: प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मौत….

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के रहने वाले प्रेमी जोड़े ने बालोद में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। दोनों 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के दिन से लापता थे। अब एक ही पेड़ पर दोनों की फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। मामला गुरूर थाना के राजाराव पठार गांव है।गुरुर पुलिस को बुधवार सुबह सूचना मिली की राजाराव पठार गांव में ही एक पेड़ पर 2 लोगों की लाश लटकी हुई है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू करने पर पता चला कि दोनों धमतरी शहर के रहने वाले हैं। लड़के की पहचान गगन मारकंडे(21) के रूप में हुई है, जबकि लड़की 17 साल की नाबालिग है। इसके बाद धमतरी की सिटी कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। इसके साथ ही परिजनों को भी सूचित किया गया है।
15 फरवरी को हुई थी शिकायत
इधर, 15 फरवरी को ही दोनों के परिजनों ने लापता होने की शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। लड़की के परिजनों ने पुलिस को बताया था कि लड़की 14 फरवरी को सुबह स्कूटी लेकर निकली थी। मगर शाम तक वापस नहीं लौटी है। परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जताई थी।वहीं लड़की के परिजनों की शिकायत के बाद शीतला पारा हाटकेश्वर के रहने वाले गगन के पिता किशन ने भी इस मामले की शिकायत की थी। धमतरी पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू की थी। लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला था। इस बीच पुलिस को बुधवार सुबह बालोद पुलिस ने इस घटना की सूचना दी है ।
आत्महत्या के कारणों को नहीं चल सका पता
पुलिस अब इस केस की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। दोनों ने आत्महत्या क्यों की, इस बात का पता नहीं चल पाया है। परिजनों से पूछताछ के बाद पूरी जानकारी सामने आ सकेगी। फिलहाल प्रथम दृष्यटता में ये मामला प्रेम प्रसंग से ही जुड़ा लगा रहा है।

रायपुर। राजधानी रायपुर में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने एक बार फिर विशेष अभियान छेड़ा है। जिसके तहत 150 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार विशेष गुंडा अभियान के तहत शहर के 24 थानों में कार्रवाई की गई। इस दौरान 150 बदमाशों को पुलिस ने धर दबोचा। बता दें कि पुलिस ने बदमाशों की लिस्ट जारी कर उनके ठिकानों पर दबिश देकर कार्रवाई कर रही है।
उल्लेखनीय है कि राजधानी में बीते कुछ महीनों से अपराध का ग्राफ बढ़ा हुआ है। वहीं अब बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने विशेष गुंडा अभियान के जरिए SSP गश्त पर उतरे हैं। पुलिस कॉम्बिंग गश्त कर रही है।
Breaking
CG News: टैक्स वसूली न होने से कई निगमों में रुका कर्मियों का वेतन…

रायपुर। राज्य के कई नगर निगमों में बकाया कर वसूली न होने के कारण जनवरी का वेतन रूक गया है। इसके खिलाफ संयुक्त नगर निगम अधिकारी-कर्मचारी संघ ने मोर्चा खोल दिया है। संघ ने चेतावनी दी है कि 17 फरवरी तक भुगतान नहीं हुआ तो प्रदर्शन किया जाएगा। अधिकारी-कर्मचारी संघ रायपुर के अध्यक्ष संतोष पांडेय ने कहा कि हम निगम के लिए काम करते हैं। वेतन रोकने के लिए बकाया कर वसूली का न होने का बहाना ठीक नहीं है।
निगम की माली हालत खराब
रायपुर नगर निगम की माली हालत इतनी अधिक खराब हो चुकी है कि कर्मचारी ही नहीं, अधिकारियों तक को वेतन के लाले पड़ गए हैं। हर महीने करीब 17 करोड़ का वेतन भुगतान होता है, लेकिन निगम का खजाना खाली होने से जनवरी का वेतन नहीं मिल पाया है। निगम के अधिकारियों केमुताबिक जनवरी का वेतन भुगतान न करने की वजह नगर-निगम केस्थापना व्यय में 17 करोड़ रुपये का न होना है। इसी मद से निगम कर्मचारियों को वेतन का भुगतान किया जाता है। इसमें लगातार पैसे की कमी बनी हुई है।
टैक्स भुगतान नहीं करने वाले बकाएदारों पर सख्ती
पिछले कुछ महीने से राजस्व अमले को करोड़ों का बकाया संपत्तिकर, समेतिक कर के साथ यूजर चार्ज वसूलने का लक्ष्य दिया गया था। अब तक निगम के खजाने में बड़े बकायेदारों से 87 करोड़ जमा हुए हैं, जबकि सालों से करों का भुगतान नहीं करने वाले बड़े बकायेदारों की जोन वार सूची जारी कर उनकी संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए गए हैं।
दुर्ग निगम में वेतन के लिए तीन करोड़ की जरूरत
दुर्ग नगर निगम में जनवरी के वेतन का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। इन कर्मियों को वेतन भुगतान के लिए तीन करोड़ रुपये की जरूरत है। महासमुंद नगर पालिका में हर माह 46 लाख रुपये वेतन भुगतान होता है। यहां कर्मचारियों को जनवरी केवेतन नहीं दिया गया है। धमतरी नगर निगम में करों की वसूली न हो पाने के कारण कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया है। कांकेर नगर पालिका परिषद में भी कर्मचारियों को जनवरी केवेतन का भुगतान अभी नहीं हुआ है। राजनांदगांव नगर निगम में कमजोर राजस्व वसूली के कारण पिछले डेढ़ माह से कर्मचारियों को वेतन भुगतान नहीं हुआ है।
वसूली के लिए निगम ने भेजी है नोटिस
वहीं, भिलाई निगम ने 170 बकायदारों से पांच करोड़ बकाया वसूली न होने पर कुर्की नोटिस को भेजा है। जगदलपुर नगर निगम में कुल 500 कर्मचारी हैं। कम वसूली पर छह कर्मचारियों का वेतन रोका गया था। बाद में भुगतान कर दिया गया। जांजगीर में नगरीय निकायों द्वारा टैक्स की वसूली की जा रही है। कर्मचारियों के वेतन का भुगतान कर दिया गया है। इसी तरह अंबिकापुर नगर निगम में किसी भी कर्मचारी का वेतन नहीं रुका है। कोरबा नगर निगम में कार्यरत कर्मचारियों को भी प्रति माह समय पर वेतन का भुगतान किया जा रहा है।
वेतन की कर रहे व्यवस्था
अधिकारी-कर्मचारियों को जनवरी का वेतन जल्द देने की व्यवस्था कर रहे हैं। निगम की राजस्व की स्थिति मजबूत करने राज्य सरकार के फैसले के अनुरूप संपत्ति कर के साथ यूजर चार्ज लिया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि राजस्व नहीं देने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करे।
-
देश7 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बदलावों,जाने क्या है बदलाव
-
Breaking6 days agoशिक्षकों को बड़ा झटका: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने 46 हजार शिक्षकों की पदोन्नति पर लगाई रोक
-
खेल7 days agoपिछले दो सालो से सेना में भर्ती नही होने से आक्रोश युवा, उतरे सड़कों पर…
-
छत्तीसगढ़7 days agoबैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली इतने पदों पर भर्ती, जल्द करे आवेदन…
-
Breaking6 days agoभारतीय डाक विभाग ने मेल मोटर सर्विस के इतने पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जल्द करे आवेदन…
-
Lifestyle6 days agoHealth Tips: अगर सफेद बालों से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा…
-
जॉब6 days agoसेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, मिलेंगी 78 हजार तक सैलरी
-
Trending3 days agoखुशखबरी: सुकन्या समृद्धि योजना में हुए ये 5 बदलाव जानिए क्या है ये योजना…
-
जॉब7 days agoयहाँ निकली शिक्षा विभाग में बंम्फर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब3 days agoखुशखबरी: अब केंद्रीय कर्मचारियों के सैलरी में होगी बढ़ोत्तरी…



























You must be logged in to post a comment Login