Tech & Auto
देश में लॉन्च होते ही यह कार Tata Altroz DCA Automatic मचा देगी खलबली, जाने क्या इसकी कीमत…

टाटा ने भारत में अपनी प्रीमियम हैचबैक कार को नए वेरियंट में पेश किया है. इस कार का नाम टाटा अल्ट्रोज डीसीए ऑटोमैटिक है. इसकी शुरुआती कीमत 8.10 लाख रुपये है. इस कार में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है. टाटा की इस कार की बुकिंग 2 मार्च से पहले ही शुरू हो चुकी है. टाटा अल्ट्रोज डीसीए कुल सात वेरियंट में मौजूद है, जिसमें ब्लैक एडिशन हैं. टाटा मोटर्स की यह कार कई प्रीमियम फीचर्स के साथ आती है. इसमें 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो हर्मन साउंड सिस्टम के साथ आता है. इसमें रियर एसी वेंट भी मिलेंगे. साथ ही यह इसमें क्रूजर कंट्रोल भी मिलेगा.
टॉप स्पेसिफिकेशन मॉडल की कीमत 9.90 लाख रुपये (एक्स शोरूम) कीमत है. न्यू डुअल क्लच ट्रांसमिशन के अंदर 1.2 लीटर का रेवोट्रोन पेट्रोल इंजन दिया है. यह इंजन 86 पीएस की पावर और 113 एनएम की पीक टॉर्क पैदा कर सकता है. आज लॉन्च हुए वेरियंट और पुराने वेरियंट के अंतर की बात करें तो न्यू वेरियंट में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव नजर आएंगे. साथ ही न्यू एक्सटीरियर थीम कलर ओपेरा ब्लू भी नजर आएगी. इसके अलावा पांच रेगुलर कलर ऑप्शन भी मिलेंगे, जिसमें हार्बर ब्लू, एवेन्यू व्हाइट, कॉसमोस ब्लैक, डाउनटाउन रेड और आर्कडे ग्रे है
टाटा ने भारत में अपनी प्रीमियम हैचबैक कार को नए वेरियंट में पेश किया है. इस कार का नाम टाटा अल्ट्रोज डीसीए ऑटोमैटिक है. इसकी शुरुआती कीमत 8.10 लाख रुपये है. इस कार में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है. टाटा की इस कार की बुकिंग 2 मार्च से पहले ही शुरू हो चुकी है. टाटा अल्ट्रोज डीसीए कुल सात वेरियंट में मौजूद है, जिसमें ब्लैक एडिशन हैं. टाटा मोटर्स की यह कार कई प्रीमियम फीचर्स के साथ आती है. इसमें 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो हर्मन साउंड सिस्टम के साथ आता है. इसमें रियर एसी वेंट भी मिलेंगे. साथ ही यह इसमें क्रूजर कंट्रोल भी मिलेगा.
टॉप स्पेसिफिकेशन मॉडल की कीमत 9.90 लाख रुपये (एक्स शोरूम) कीमत है. न्यू डुअल क्लच ट्रांसमिशन के अंदर 1.2 लीटर का रेवोट्रोन पेट्रोल इंजन दिया है. यह इंजन 86 पीएस की पावर और 113 एनएम की पीक टॉर्क पैदा कर सकता है. आज लॉन्च हुए वेरियंट और पुराने वेरियंट के अंतर की बात करें तो न्यू वेरियंट में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव नजर आएंगे. साथ ही न्यू एक्सटीरियर थीम कलर ओपेरा ब्लू भी नजर आएगी. इसके अलावा पांच रेगुलर कलर ऑप्शन भी मिलेंगे, जिसमें हार्बर ब्लू, एवेन्यू व्हाइट, कॉसमोस ब्लैक, डाउनटाउन रेड और आर्कडे ग्रे है.
टाटा अल्ट्रोज डीसीए की राइवल कार
टाटा अल्ट्रोज डीसीए कार्स का मुकाबला मारुति सुजुकी बेलेनो, टोयोटा ग्लांजा, हुंडई आई20, फोक्सवेगन पोलो और होंजा जै़ज़ से होगा. यह प्रीमियम सेगमेंट की हैचबैक कार हैं. बेलेनो और ग्लांजा के अपेडेटेड वर्जन को इस महीने ही पेश किया जा चुका है और जल्द ही टोयोटा ग्लांजा का सीएनजी वेरियंट दस्तक देगा, कंपनी ने हाल ही में जानकारी दी है कि उसकी टोयोटा ग्लांजा सीएनजी 1 किलोग्राम में 25 किलोमीटर की माइलेज देगी.
टाटा अल्ट्रोज का इंजन
अभी तक टाटा अल्ट्रोज कार 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है. इस कार में 1.2 लीटर पेट्रोल, 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया गया है. यह 1.2 लीटर थ्री सिलेंडर यूनिट में डुअल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है. यह वायर टेक्नोलॉजी की मदद से एक से दूसरे गियर तक शिफ्ट होती है. यह कार 86 एचपी की पावर और 111 एनएम का पीक टॉर्क मिलेगा.
1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट 110 एचपी की पावर और 140 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट कर सकते हैं. साथ ही 1.5 लीटर डीजल 4 सिलेंडर इंजन 90 एचपी की पावर और 200 एनएम का टॉर्क पैदा कर सकता है.

Tech & Auto
जल्द लॉन्च होगी Realme 9 Series स्मार्टफोन, जाने क्या है इसके फीचर्स…

Realme 9 5G और Realme 9 5G SE को इस महीने की शुरुआत में स्मार्टफोन निर्माता द्वारा भारत में लॉन्च किया गया था। हैंडसेट 48-मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरों से लैस हैं और 5,000mAh की बैटरी पैक करते हैं। एक नई रिपोर्ट के अनुसार, Realme तीसरे Realme 9 सीरीज स्मार्टफोन पर काम कर रहा है, जो अप्रैल में भारत में डेब्यू कर सकता है। इसमें 108 मेगापिक्सल का कैमरा होने की बात कही गई है। याद दिला दें कि Realme 8 Pro कंपनी का पहला स्मार्टफोन था जिसमें 108-मेगापिक्सल कैमरा दिया गया था।
91Mobiles की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रीयलमी 9 सीरीज के तीसरे हैंडसेट पर काम कर रहा है जो अप्रैल में शुरू हो सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि स्मार्टफोन का नाम फिलहाल पता नहीं है। स्मार्टफोन निर्माता ने इस महीने की शुरुआत में Realme 9 5G और Realme 9 5G SE – इसका पहला स्पीड एडिशन (SE) स्मार्टफोन लॉन्च किया। इस बीच, Realme ने अभी तक Realme 9 5G और Realme 9 5G SE के साथ एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने के प्लान का खुलासा नहीं किया है।
रिपोर्ट के अनुसार, Realme 9 सीरीज स्मार्टफोन कैमरा परफॉर्मेंस पर फोकस कर सकता है और इसमें 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर हो सकता है। बता दें कि Realme 9 5G और Realme 9 5G SE दोनों 48-मेगापिक्सल के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, रियलमी 8 प्रो पहला रियलमी स्मार्टफोन था जिसमें 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा था और आने वाले स्मार्टफोन में रियलमी 9 सीरीज में सबसे ज्यादा मेगापिक्सल हो सकता है।
Realme 9 सीरीज स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशन फिलहाल अभी पता नहीं हैं और आने वाले हफ्तों में इसका खुलासा किया जा सकता है। Realme 9 5G और Realme 9 5G SE में 128GB तक स्टोरेज की पेशकश करते हैं। स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी पैक करते हैं और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा देते हैं। Realme 9 5G मीडियाटेक डाइमेंशन 810 5G प्रोसेसर से लैस है, जबकि Realme 9 5G SE स्नैपड्रैगन 778G 5G प्रोसेसर द्वारा संचालित है।
Tech & Auto
Crayon Envy इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च,इतने km चलेगी प्रति घंटा

क्रेयॉन मोटर्स ने हाल ही में भारत में अपना स्नो+ इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया था। अपने पहले प्रोडक्ट को लॉन्च करने के बाद कपंनी ई-मोबिलिटी सॉल्यूशंस पर ध्यान दे रही है।
इसी क्रम में क्रेयॉन मोटर्स ने इंडियन मार्केट में अपना अगला प्रोडक्ट Crayon Envy इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का दूसरा लो-स्पीड प्रीमियम ई-स्कूटर है। और बाजार की मौजूदा प्रीमियम बजट जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है।
आइये जानते हैं इसकी कीमत और खासियतों के बारे में Crayon Envy कीमत Crayon Motors Envy लो-स्पीड प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर 64,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। उत्पाद उपयोगिता को बड़े बूट स्पेस, कीलेस स्टार्ट और रिवर्स असिस्ट के साथ बढ़ाया जाता है।
Crayon Envy कलर ऑप्शन 2022 Crayon Envy इलेक्ट्रिक स्कूटर को 4 कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जिसमें सफेद, काला, नीला और सिल्वर रंग शामिल है। इसकी मोटर और कंट्रोलर पर 24 महीने की वारंटी है। उत्पाद वारंटी कंपनी की नीति के अनुसार है। व्यापक पैमाने पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए Envy ने 100 से अधिक खुदरा स्थानों पर उपलब्ध होगा।
क्रेयॉन मोटर्स कंपनी की गाजियाबाद मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में अपने स्कूटरों का डिजाइन और निर्माण करती है। बैटरी पैक और रेंज ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 250-वाट BLDC मोटर Crayon Envy 250-वाट BLDC मोटर पर चलती है जिसमें अधिकतम गति पर क्रूजिंग के लिए अधिकतम पॉवर जेनरेट करता है।
यह ट्यूबलेस टायर, डिस्क ब्रेक और 150 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस को स्पोर्ट करता है। Envy इलेक्ट्रिक स्कूटर को आप सिंगल चार्ज पर 160 किमी तक ले जा सकते हैं, ऐसा कंपनी का दावा है। Envy ई-स्कूटर चलाने की लागत 14 पैसे प्रति किमी बताई गई है। तकनीकी सुविधाओं में जियो टैगिंग और सेंट्रल लॉकिंग शामिल हैं।
स्कूटर में एक डिजिटल स्पीडोमीटर और मोबाइल चार्जिंग भी है। लो-स्पीड में चलने वाली ये स्कूटर उन लोगों के लिए बेहद किफायती है, जो कम दूरी के लिए दोपहिया इस्तेमाल करते हैं। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है।
Tech & Auto
ओला की यह इलेक्ट्रिक स्कूटर में अचानक लगी आग…

पुणे शहर में रजिस्टर्ड एक ओला S1 प्रो में आग लग गई। सड़क के बगल में खड़ा ये स्कूटर देखते ही देखते धू-धू कर जलने लगता है। ओला S1 Pro से पहले धुआं निकलना शुरू होता है और फिर छोटे से धमाके के साथ इसमें भयानक आग लग जाती है। यह वीडियो सोशल मीडिया में आने के बाद ओला का कहना है कि स्कूटर के मालिक से उनकी बात हो चुकी है और वे पूरी तरह सेफ हैं।
ओला इलेक्ट्रिक ने कहा-वह जांच में जुटी
इस घटना की पुष्टि करते हुए ओला इलेक्ट्रिक ने एक स्टेटमेंट जारी किया है जिसमें लिखा है, “पुणे में हमारी एक स्कूटर जल जाने की बात की मुख्य वजह की हम जांच कर रहे हैं और जल्द ही आप लोगों को इसकी ज्यादा जानकारी दी जाएगी। हम लगातार ग्राहक के कॉन्टैक्ट में हैं और वो पूरी तरह सेफ हैं। स्कूटर की सेफ्टी हमारे लिए सबसे अहम है और हम अपने प्रोडक्ट्स में अच्छी क्वालिटी का इस्तेमाल करते हैं। हम इस घटना की गंभरता को समझते हैं और आने वाले कुछ ही दिनों में हम आपको इसकी ज्यादा जानकारी देंगे।”
स्कूटर 1 लाख रुपए से शुरू होती है कीमत
ओला S1 की शुरुआती कीमत 1 लाख रुपए है। वहीं S1 प्रो स्कूटर की कीमत 1.30 लाख रुपए है। ओला इलेक्ट्रिक ने इस स्कूटर को दो वैरिएंट्स – S1 और S1 प्रो में पेश किया है। इनमें जहां S1 2.98 किलोवाट बैटरी पैक के साथ आया है, वहीं S1 प्रो को 3.97 किलोवाट बैटरी पैक से लैस है। S1 को एक बार फुल चार्ज करने पर यह 120 किमी का रेंज देता है और S1 प्रो 180 किमी का रेंज दे सकता है। इन दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की कीमत अलग-अलग राज्यों द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी के हिसाब से कम हो सकती है।
-
देश6 days agoमिली बड़ी तोहफ़ा,बढ़ी DA और डीआर में 3% का इजाफा
-
देश4 days agoमिली बड़ी तोहफ़ा,बढ़ी DA और डीआर में 3% का इजाफा
-
देश - दुनिया5 days agoखुशखबरी: कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, DA और DRD में 3% का हुआ इजाफा…
-
क्राइम न्यूज़6 days ago70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या
-
देश6 days agokitchen gas : इन पांच राज्यों में गैस सिलेंडर के दाम 1 हजार पार, ऐसे जानें अपने राज्य की क़ीमत
-
जॉब5 days agoकर्मचारी राज्य बीमा निगम में ऑफिसर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश3 days agoमिली बड़ी तोहफ़ा,बढ़ी DA और डीआर में 3% का इजाफा
-
देश - दुनिया5 days agoखुशखबरी: किसान सम्मान निधि योजना, PM किसान की 11वी क़िस्त का इंतजार कर रहे है तो ऐसे चेक करे स्टेटस…
-
छत्तीसगढ़4 days agoCG News : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी, कोरबा में मिल रहा सस्ता पेट्रोल-डीजल
-
जॉब4 days agoNMDC में बंपर पदो पर निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि कल… जल्द करे आवेदन…

















You must be logged in to post a comment Login