Connect with us

Today Gold Silvar Price: सोने और चांदी की कीमतों में आई तेजी, देखे 10 ग्राम सोने का भाव…

Published

on

 

Gold Price Today in Delhi: बुधवार को सोने की कीमतों में थोड़ी तेजी देखने को मिली. साथ ही चांदी की चमक भी बढ़ गई. राष्ट्रीय राजधानी में 10 ग्राम सोने की कीमत आज 20 रुपये बढ़कर 50,202 पर पहुंच गई. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,182 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी की कीमत आज 35 रुपये बढ़कर 55,467 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है. पिछले कारोबारी सत्र में यह 55,432 रुपये के स्तर पर थी. बताया जा रहा है कि वैश्विक बाजारों में सोने की कीमत में गिरावट देखी गई जबकि चांदी की कीमतों में कोई खास फेरबदल देखने को नहीं मिला.

बता दें कि मंगलवार को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 6 रुपये की मामूली बढ़त देखने को मिली थी. वहीं, चांदी की कीमतों में 137 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट देखने को मिली थी. बुधवार को डॉलर के मुकाबले अपने सर्वोच्च न्यूनतम स्तर के करीब चल रहा है. हालांकि, इसमें आज थोड़ी बहुत हल्की तेजी देखने को मिली. डॉलर के मुकाबले रुपया 79.96 के स्तर पर है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज़ ने बताया है कि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में स्पॉट गोल्ड प्राइस 1,708 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था. वहीं, चांदी 18.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड हो रही थी.

मिस्ड कॉल देकर पता लगाएं सोने का रेट
आपको बता दें आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं.

इस तरह चेक कर सकते हैं सोने की शुद्धता
बता दें अगर अब आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक ऐप बनाया गया है. ‘BIS Care app’ से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं. इस ऐप (App) के जरिए सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच ही नहीं बल्कि इससे जुड़ी कोई भी शिकायत भी कर सकते हैं. इस ऐप (App) में अगर सामान का लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और हॉलमार्क नंबर गलत पाया जाता है तो ग्राहक इसकी शिकायत तुरंत कर सकते हैं. इस ऐप के जरिए तुरंत ही ग्राहक को शिकायत दर्ज करने की जानकारी भी मिल जाएगी.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Lifestyle

डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए कारगर उपाय है ये बाबा रामदेव के घरेलू नुस्खे

Published

on

डायबिटीज के मरीज शुगर को कंट्रोल करने के लिए मल्टीग्रेन आटा का सेवन करें।

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो तनाव, खराब डाइट और बिगड़ते लाइफस्टाइल की वजह से पनपती है। ये बीमारी तब पनपती है जब पैंक्रियाज इंसुलिन का उत्पादन करना कम या फिर बंद कर देता है। इंसुलिन का कम उत्पादन होने से ब्लड में शुगर का स्तर तेजी से बढ़ने लगता है। बाबा रामदेव के मुताबिक अगर डायबिटीज को कंट्रोल नहीं किया जाए तो किडनी, लंग्स और आंखों पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ता है।

देश और दुनिया में डायबिटीज की बीमारी तेजी से पनप रही है। दुनिया में हर साल इस बीमारी की वजह से 10 लाख लोगों की मौत होती है। भारत डायबिटीज का हब है यहां शुगर के मरीजों की तादाद में इज़ाफा हो रहा है। डायबिटीज को कंट्रोल करना है तो खान-पान को सुधारना होगा। गर्मी में डायबिटीज के मरीज डाइट में आयुर्वेदिक डाइट चार्ट को अपनाएं दवाई के बिना भी ब्लड में शुगर का स्तर कंट्रोल रहेगा। आइए बाबा रामदेव से जानते हैं कि शुगर कंट्रोल करने के लिए डायबिटीज के मरीज कैसा डाइट चार्ट फॉलो करें।

डायबिटीज कंट्रोल करेगा ये जूस: डायबिटीज के मरीज शुगर को कंट्रोल करने के लिए खीरा, करेला और टमाटर का जूस पीएं। बाबा रामदेव के अनुसार ब्लड में शुगर का स्तर कंट्रोल करने के लिए रोजाना इस जूस का सेवन बेहद असरदार साबित होता है। खीरा, करेला और टमाटर बॉडी को हाइड्रेट रखेंगे, साथ ही शुगर को भी कंट्रोल करेंगे।

इस जूस का सेवन आप खाली पेट कर सकते हैं। रोजाना सुबह इस जूस का सेवन करने से इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग होगी साथ ही कई हेल्थ प्रोब्लम का भी उपचार होगा। करेले में प्रचुर मात्रा में एंटी- ऑक्सीडेंट्स, विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन के होता है जो बॉडी को हेल्दी रखता है।

मल्टीग्रेन आटा का सेवन करें: डायबिटीज के मरीज शुगर को कंट्रोल करने के लिए मल्टीग्रेन आटा का सेवन करें। गेहूं, बाजरा, मूंग, चावल, रागी और मकई से मिक्स आटा का सेवन करने से डायबिटीज के मरीजों को फायदा पहुंचेगा। इस आटा से बनी रोटी शुगर को कंट्रोल करेगी। मल्टीग्रेन आटा से बनी रोटी बॉडी में पोषक तत्वों की पूर्ति करती है। मल्टीग्रेन आटा में आपके शरीर को भरपूर मात्रा में फाइबर मिलता है जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और कब्ज की समस्या से भी निजात दिलाता है।

डायबिटीज को कंट्रोल करने में असरदार है नाशपाती समेत फाइबर रिच ये फल, जानिये क्या कहते हैं एक्सपर्ट

डायबिटीज के मरीज फ्रूट जूस को पीएं: डायबिटीज के मरीजों के लिए फ्रूट का सेवन बेस्ट है। लेकिन कभी आप जूस पीना चाहते हैं तो नारंगी, सेब और संतरा का जूस पी सकते हैं। डायबिटीज के मरीज गर्मी में जामुन का सेवन करें। जामुन का सेवन करने से डायबिटीज कंट्रोल रहती है। आम,लीची,अंगूर और केला का सेवन कम करें।

सूखे मेवे खाएं: डायबिटीज के मरीज शुगर को कंट्रोल करने के लिए सूखे मेवे खाएं। सूखे मेवे में बादाम,अखरोट और अंजीर ज्यादा खाएं आपको फायदा होगा।

थोड़ा-थोड़ा बार-बार खाएं: डायबिटीज के मरीज एक बार में भरपेट खाना नहीं खाएं बल्कि थोड़ा-थोड़ा बार-बार खाएं। साल 2018 में डायबिटीज एंड मेटाबॉलिज्म पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार डायबिटीज के मरीजों के लिए थोड़ी थोड़ी देर बाद खाते रहना सेहत के लिए बेहतर होता है।

Continue Reading

काम की बात : ऑनलाइन भी मिल सकता है PUC सर्टिफिकेट, जानिए क्या है पूरा प्रोसेस…

Published

on

Online PUC: वायु प्रदूषण को कम करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई ठोस कदम उठा रही हैं। ईंधन से चलने वाहनों का दुष्प्रभाव हमारे वातावरण पर पड़ता है। अगर आप वाहन चलाते हैं, तो आपके पास पीयूसी सर्टिफिकेट का होना अनिवार्य है। वाहनों की फिटनेस जांच करने के उद्देश्य से एमिशन स्टैंडर्ड्स के अंतर्गत गाड़ियों का पॉल्यूशन टेस्ट किया जाता है। वर्तमान समय में लोग गाड़ियों की जांच कराने के बाद उसका पॉल्यूशन सर्टिफिकेट ऑफलाइन पाते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि इसे आप ऑनलाइन भी प्राप्त कर सकते हैं। अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। आप आरटीओ की आधिकारिक वेबसाइट से पॉल्यूशन सर्टिफिकेट को ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। पीयूसी सर्टिफिकेट ऑनलाइन प्राप्त करने का प्रोसेस काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

आइए जानते हैं इसके बारे में –

इसे ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए आपको सबसे पहले अपने वाहन को नजदीकी पीयूसी जांच केंद्र पर ले जाना होगा। इसके बाद अपनी गाड़ी की जांच कराएं। जांच के दौरान आपकी गाड़ी के एग्जॉस्ट पाइप की जांच की जाएगी। जांच कराने के बाद ये पता चल जाएगा कि आपका वाहन कितना प्रदूषण करता है। इसके बाद आपको वाहन का ऑफलाइन पीयूसी सर्टिफिकेट मिल जाता है। वहीं आप इस सर्टिफिकेट को ऑनलाइन भी डाउनलोड कर सकते हैं।

इसके लिए आपको परिवहन सेवा की वेबसाइट पर विजिट करना है। उसके बाद आपको पीयूसी का ऑनलाइन स्टेटस चेक करना है।इसके बाद आप आसानी से पीयूसी का ऑनलाइन सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। ये प्रोसेस काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Continue Reading

Tech & Auto

खुशखबरी अब सस्ता होगा Netflix प्लान, कम दाम में मिलेगा भरपूर एंटरटेनमेंट, बेहद सस्ता प्लान लाने की तैयारी में है कंपनी

Published

on

 

 

Netflix ने मंगलवार को कहा कि उसने अप्रैल से जून के महीने में 970,000 से ज्यादा सब्सक्राइबर्स खो दिए हैं। साथ ही कंपनी ने ये भी अनुमान लगाया गया है कि वो करीब 2 मिलियन सब्सक्राइबर्स खो देगी।

Netflix ने मंगलवार को कहा कि उसने अप्रैल से जून के महीने में 970,000 से ज्यादा सब्सक्राइबर्स खो दिए हैं। साथ ही कंपनी ने ये भी अनुमान लगाया गया है कि वो करीब 2 मिलियन सब्सक्राइबर्स खो देगी। हालांकि, कंपनी का ये भी मानना है कि उसका बुरा समय खत्म हो चुका है और आने वाले महीनों में खासतौर पर तीसरी तिमाही में कंपनी को ग्रोथ देखने को मिलेगी। ये जानकारी न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के हवाले से मिली है।

नेटफ्लिक्स के शेयर इस साल की शुरुआत में भविष्य की वृद्धि के बारे में चिंताओं के कारण लगभग 67 प्रतिशत गिर गए थे। हालांकि, नेटफ्लिक्स के खुलासे के बाद के 7 प्रतिशत बढ़ गए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेटफ्लिक्स को काफी दिनों तक ग्रोथ मिलने के बाद अब इसे थोड़े बुरे दिनों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि, Walt Disney Co, Warner Bros Discovery और Apple Inc ने अपनी स्ट्रीमिंग सर्विसेज में काफी पैसा इन्वेस्ट किया है। इससे Netflix को काफी सब्सक्राइबर्स का घाटा हुआ है। इस बीच कंपनी ने ad सपोर्ट वाले सस्ते सब्सक्रिप्शन प्लान लाने की भी घोषणा की है।

कुछ हफ्तों पहले Netflix ने Microsoft के साथ अपनी ad सर्विसेज के लिए साझेदारी की घोषणा की है। ऐसे में ad सपोर्टेड सब्सक्रिप्शन को इस साल के अंत या 2023 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।

इन सबके साथ ही Netflix ने सब्सक्राइबर खोने की सबसे बड़ी वजह यानी पासवर्ड शेयरिंग पर भी काम शुरू किया है। नेटफ्लिक्स इसके लिए एक नए पेमेंट मेथड पर काम कर रहा है।

अनजान लोगों से फ्री में करें ऑनलाइन चैटिंग, ये हैं Omegle के बढ़िया अल्टरनेटिव

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी एक नया फीचर पेश कर रही है, जिससे यूजर्स वैलिड तरीके से दूसरे घर से प्लान को एक्सेस कर पाएंगे। इसके लिए यूजर्स एडिशनल पेमेंट देना होगा। इसे कंपनी ने पांच लैटिन अमेरिकी देशों में पेश करने की तैयारी में है। इस नई सुविधा के तहत add a home का ऑप्शन यूजर्स को दिया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़5 hours ago

CG News: खेलते-खेलते 6 साल का मासूम हुआ गायब, परिजन ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

  भिलाई में 6 साल का बच्चा तीन दिनों से लापता है। अब तक पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं...

छत्तीसगढ़1 day ago

Cg News : हरेली तिहार से गौ-मूत्र की खरीदी की शुरुआत,बिकेगा करीब 4 रुपये लीटर

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में हरेली तिहार (हरियाली अमावस्या) से गौ—मूत्र की खरीदी करने का फैसला किया है। राज्य के...

छत्तीसगढ़1 day ago

CG News : CM बघेल ने लिया बड़ा फैसला, पशुपालन और डेयरी व्यवसाय को करेगे प्रोत्साहित

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गांवों के गौठानों में पशुपालन और डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गौठानों में...

छत्तीसगढ़2 days ago

CG News: गोबर के बाद अब गौ मूत्र खरीदेगी छत्तीसगढ़ सरकार, हरेली तिहार के दिन से होगी शुरवात 

      मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर राज्य के गौठानों में गौ-मूत्र की खरीदी की तैयारी शुरू...

छत्तीसगढ़2 days ago

CG News: पिकनिक मनाने गए जतमाई वाटरफॉल में 4 दोस्त में 1 की गई जान, काफी मशक्कत के बाद मिला शव

  छत्तीसगढ़ के गरियाबंद स्थित जतमाई वाटरफॉल में 17 साल के एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। काफी...

#Exclusive खबरे

Advertisement

Calendar

July 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30 31
Advertisement
Advertisement

Trending

  • देश - दुनिया7 days ago

    SOLAR COOKING STOVE: बड़े काम की है ये सोलर चूल्हा, आज ही घर लाये.. साथ में मिल सकती है सब्सिडी, जाने कितनी है इसकी कीमत…

  • जॉब6 days ago

    आंगनबाड़ी में निकली 53,000 पदों पर भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी ,जानें आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • Tech & Auto4 days ago

    Tata Nexon का पॉपुलर एसयूवी इंजन के साथ नया मॉडल लॉन्च,मिल रही है सस्ती कीमत पर

  • Tech & Auto6 days ago

    SOLAR COOKING STOVE: बड़े काम की है ये सोलर चूल्हा, आज ही घर लाये.. साथ में मिल सकती है सब्सिडी, जाने कितनी है इसकी कीमत…

  • Tech & Auto4 days ago

    लॉन्च हुई 50km की स्पीड चलने वाली यह इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल, जाने क्या है इसकी कीमत

  • जॉब4 days ago

    10वीं पास के लिए निकली भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब3 days ago

    Work From Home : अब घर बैठे करे काम, मिलेगा 12000 हजार तक सैलरी,  इच्छुक उम्मीदवार कर सकते है आवेदन…

  • Tech & Auto5 days ago

    SOLAR COOKING STOVE: बड़े काम की है ये सोलर चूल्हा, आज ही घर लाये.. साथ में मिल सकती है सब्सिडी, जाने कितनी है इसकी कीमत…

  • Tech & Auto5 days ago

    Tata Nexon का पॉपुलर एसयूवी इंजन के साथ नया मॉडल लॉन्च,मिल रही है सस्ती कीमत पर 

  • जॉब3 days ago

    AIIMS नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : निकली भर्ती ,करें 24 जुलाई तक आवेदन