छतीसगढ़
today Petrol Diesel Price: जारी किये गये तेल कंपनियों ने पट्रोल डीजल के दाम जाने आज कितनी रही इनकी कीमते
दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये व डीजल की कीमत 104.77 रुपये प्रति लीटर है।
तेल कंपनियों की तरफ से आज भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये व डीजल की कीमत 104.77 रुपये प्रति लीटर है।
कोलकाता में पेट्रोल का दाम 115.12 रुपये जबकि डीजल का दाम 99.83 रुपये प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 110.85 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर है। बता दें कि पिछले वर्ष 4 नवंबर के बाद से इन दोनों ईंधन के मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की गई थी।
सरकार के राजनीतिक विरोधियों का आरोप था कि पांच राज्यों के चुनाव के कारण मोदी सरकार ने तेल कंपनियों को मूल्य बढ़ाने से रोक रखा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव 112 डॉलर प्रति बैरल पहुंचने के बाद रविवार को तेल कंपनियों ने डीजल के थोक खरीदारों के लिए मूल्य में 25 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। तेल डीलरों का कहना है कि खुदरा मूल्य में धीरे-धीरे वृद्धि की जाएगी।
जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं।
शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 96.67 105.41
मुंबई 104.77 120.51
कोलकाता 99.83 115.12
चेन्नई 100.94 110.85
(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।)
इन राज्यों में 100 रुपये के पार पेट्रोल का भाव
बता दें कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये से ऊपर चल रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

छतीसगढ़
जून से आएंगे बड़े बदलाव, जाने कौन से है वह बदलाव, बढ़ जाएगा आपके जेब का बोझ…
Important Money Changes In June 2022: केंद्र सरकार की ओर से लिए गए फैसले के बाद अब कार के इंजन के हिसाब से बीमा कराने के लिए ज्यादा राशि का भुगतान करना पड़ेगा। अधिसूचना के मुताबिक, सिर्फ चार पहिया वाहनों के लिए ही नहीं, बल्कि दोपहिया वाहनों के लिए भी सरकार ने थर्ड पार्टी इंश्योरेंस प्रीमियम की दर में बदलाव किया है।
मई का महीना खत्म होने में महज पांच दिन बाकी है। हर बार की तरह नया महीना शुरू होते ही कुछ छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। तो इस बार भी जून की शुरुआत में होने वाले बदलावों के बारे में जानना आपके लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि इनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है। इनमें बैंकिंग नियमों से लेकर सोने की खरीदारी तक के नियम बदल जाएंगे। आइए जानते हैं कैसे जून का महीना आपकी जेब पर भारी पड़ने वाला है…
1- वाहनों का थर्ड पाटी बीमा महंगा
सबसे पहले बात कर लेते हैं जेब का खर्च बढ़ाने वाले पहले बदलाव की। तो बता दें कि एक जून 2022 से वाहनों का थर्ड पार्टी बीमा महंगा होने जा रहा है यानी आपको इंश्योरेंस प्रीमियम का ज्यादा भुगतान करना होगा। न केवल चार पहिया, बल्कि दो पहिया वाहन स्वामियों पर ये बढ़ी हुई दरें लागू होंगी। केंद्र सरकार ने बुधवार को थर्ड पार्टी मोटर व्हीकल इंश्योरेंस के प्रीमियम रेट में इजाफा कर दिया है।
इंजन क्षमता के हिसाब से प्रीमियम
केंद्र सरकार की ओर से लिए गए फैसले के बाद अब कार के इंजन के हिसाब से बीमा कराने के लिए ज्यादा राशि का भुगतान करना पड़ेगा। सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की ओर से जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक, मोटर इंश्योरेंस के प्रीमियम में इससे पहले साल 2019-20 के लिए बढ़ोतरी की गई थी। मंत्रालय के मुताबिक, अब 1,000 सीसी से कम क्षमता वाले इंजन के वाहनों को थर्ड पार्टी बीमा के लिए निर्धारित प्रीमियम 2,094 रुपये चुकाना होगा, जो कि 2019-20 में 2,072 रुपये था। इसके अलावा 1,000 सीसी से 1,500 सीसी वाली कारों का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस का प्रीमियम 3,221 रुपये से बढ़ाकर 3,416 रुपये किया गया है। 1,500 सीसी से ऊपर वाले वाहनों के लिए थर्ड पार्टी इंश्योरेंस प्रीमियम में मामूली बढ़ोतरी की गई है और यह 7,890 रुपये की जगह 7,897 रुपये हो गया है।
दोपहिया वाहनों के लिए ये प्रीमियम तय
केंद्र सरकार के अधिसूचना के मुताबिक, सिर्फ चार पहिया वाहनों के लिए ही नहीं, बल्कि दोपहिया वाहनों के लिए भी सरकार ने थर्ड पार्टी इंश्योरेंस प्रीमियम की दर में बदलाव किया है। अधिसूचना के मुताबिक, एक जून 2022 से 150 सीसी से लेकर 350 सीसी वाली बाइक का प्रीमियम 1,366 रुपये बसूला जाएगा, जबकि 350 सीसी से ज्यादा क्षमता वाले इंजन वाले दोपहिया वाहनों के लिए इंश्योरेंश प्रीमियम 2,804 रुपये फिक्स किया गया है।
2- गोल्ड हॉलमार्किंग का दूसरा चरण
अब बात करते हैं दूसरे बड़े बदलाव की। तो आपको बता दें कि गोल्ड हॉलमार्किंग का दूसरा चरण साल 2022 में एक जून 2022 से शुरू किया जाएगा। सरकार ने बीते दिनों इस बात की जानकारी साझा करते हुए कहा था कि जून की शुरुआत से गोल्ड हॉलमार्किंग के दूसरे चरण को शुरू कर दिया जाएगा, जिसके तहत सोने की शुद्धता का प्रमाण करना जरूरी होगा।
तीन अतिरिक्त कैरेट और 32 नए जिले
रिपोर्ट के मुताबिक उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने कहा कि अनिवार्य हॉलमार्किंग के दूसरे चरण के दायरे में सोने के आभूषणों के तीन अतिरिक्त 20, 23 और 24 कैरेट के अलावा 32 नए जिले भी आएंगे। जहां पहले चरण के क्रियान्वयन के बाद एक परख एवं हॉलमार्क केंद्र (एएचसी) स्थापित होगा। यहां बता दें कि पहले चरण की शुरुआत नोडल एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) ने 23 जून 2021 से देश के 256 जिलों में अनिवार्य गोल्ड हॉलमार्किंग को लागू करके की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, इन जिलों में हर दिन हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन (एचयूआईडी) के साथ 3 लाख से अधिक स्वर्ण आभूषणों की हॉलमार्किंग जारी है।
3- एसबीआई की होम लोन दरों में वृद्धि
अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के ग्राहक है या फिर आप एसबीआई से होम लोन के मन बना रहे हैं तो नए महीने की शुरुआत आपके लिए भी खर्च बढ़ाने वाली होगी। दरअसल, बता दें कि एसबीआई ने अपने होम लोन एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट (ईबीएलआर) को 40 बेसिस प्वाइंट (बीपीएस) बढ़ाकर 7.05 फीसदी कर दिया है, जबकि आरएलएलआर 6.65 फीसदी प्लस सीआरपी होगा। एसबीआई की वेबसाइट पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, ये बढ़ी हुई ब्याज दरें एक जून, 2022 से प्रभावी होंगी। गौरतलब है कि पहले, ईबीएलआर 6.65 फीसदी थी, जबकि रेपो-लिंक्ड लेंडिंग रेट (आरएलएलआर) 6.25 प्रतिशत निर्धारित थी।
4- इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक शुल्क लागू
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) ने कहा है कि आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (एईपीएस) के लिए जारीकर्ता शुल्क लागू कर दिया गया है। ये शुल्क 15 जून, 2022 को लागू किया जाएगा। इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक भारतीय डाक की एक सहायक कंपनी है, जो डाक विभाग द्वारा शासित है। नियमों के तहत हर महीने पहले तीन एईपीएस लेन-देन मुफ्त होंगे, जिसमें एईपीएस नकद निकासी, एईपीएस नकद जमा और एईपीएस मिनी स्टेटमेंट शामिल हैं। मुफ्त लेन-देन के बाद, प्रत्येक नकद निकासी या नकद जमा पर 20 रुपये और जीएसटी लगेगा, जबकि एक मिनी स्टेटमेंट लेन-देन पर 5 रुपये और जीएसटी लागू होगा।
5- एक्सिस बैंक बदलेगा बचत खाते के नियम
एक जून से एक और बड़ा बदलाव जो होने जा रहा है, वो है अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आसान बचत और वेतन कार्यक्रमों के लिए खाते में औसत मासिक शेष राशि की सीमा को 15,000 रुपये से बढ़ाकर अब 25,000 रुपये या एक लाख रुपये की सावधि जमा कर दिया गया है। लिबर्टी सेविंग अकाउंट के लिए यह 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये या 25,000 रुपये खर्च कर दी गई है। नया टैरिफ प्लान एक जून 2022 से प्रभावी होंगे।
छतीसगढ़
today Weather update: MP में 48-72 घंटे तक प्री-मानसून का असर, एवं बिहार के 7 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी…

नौतपा से पहले दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, UP, हरियाणा और बिहार में मानसून का ट्रेलर दिखने लगा है। लगातार दूसरे दिन राजधानी दिल्ली में धूल भरी आंधी चलने के साथ बारिश हुई, जिसके वजह से विस्तारा और इंडिगो ने कई फ्लाइट्स की उड़ान को टाल दिया। बारिश होने की वजह से तापमान में 3-4 डिग्री औसत की गिरावट हुई है।
मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे तक रुक-रुक कर बारिश होगी। इस दौरान 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। विभाग ने ओलावृष्टि का भी अनुमान जताया। वहीं बारिश होने की वजह से उत्तर-पश्चिमी भाग में तापमान में 3-4 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक नौतपा बुधवार से शुरू हो रहा है। इस दौरान उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक चला जाता है। नौतपा में 9 दिन तक प्रचंड गर्मी रहती है। वहीं देश के कई शहरों के तापमान में 11.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है।
राजस्थान में 60 KMPH की स्पीड से चली हवाएं राजस्थान में बदले मौसम ने लोगों को भीषण गर्मी और लू से राहत दी है। दो दिन बाद प्रदेश में नौतपा शुरू होने वाला है। इससे पहले, जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में अंधड़ और तूफानी बारिश ने खासा नुकसान पहुंचाया है। सोमवार को दिनभर जयपुर में बादल छाए रहने के बाद रात को अचानक धूलभरी हवाएं चलने लगीं। मौसम विभाग के अनुसार जयपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में हवा की स्पीड 60 KMPH से अधिक रही।
MP में 48-72 घंटे तक प्री-मानसून का असर दिखेगा
मध्य प्रदेश में भी तड़के सुबह बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा के अनुसार भोपाल सहित मध्य प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अगले दो-तीन दिन प्री-मानसून गतिविधि बरकरार रहने की संभावना है। साहा ने बताया कि राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इससे होती हुई एक ट्रफ लाइन अरब सागर तक जा रही है। यह अरब सागर से नमी खींच रही है। इस कारण प्रदेश के मौसम में बदलाव हुआ।
बिहार के 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया
बिहार के मधुबनी, कैमूर, रोहतास, जहानाबाद समेत 7 जिलों में देर रात बारिश हुई है। कई जिलों में हवा की रफ्तार 30-40 किमी/घंटा रही। मौसम विभाग ने राज्य के 7 जिलों के लिए ऑरेंज और एक जिले में यलो अलर्ट जारी किया है।
UP के कई हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बारिश
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत, मेरठ और गाजियाबाद में देर रात बारिश हुई है। इस दौरान ओलावृष्टि गिरने की भी खबर है। इससे पहले, UP में सोमवार को आंधी-तूफान की वजह से 7 लोगों की मौत हो गई।
हिमाचल के चूड़धार में 60 वर्ष बाद मई महीने में बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चूड़धार में 60 वर्ष बाद मई महीने में बर्फबारी हुई है। इससे पहले मई में 1962 में बर्फबारी हुई थी। इस प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पर अक्टूबर से अप्रैल महीने तक बर्फबारी होती थी, लेकिन इस बार मई महीने के अंतिम सप्ताह में यह बर्फबारी हुई है, जिसका आनंद श्रद्धालुओं ने भी जमकर उठाया। पढ़ें पूरी खबर…
पाकिस्तान में बने नए सिस्टम ने भारत में बदला मौसम
उत्तरी पाकिस्तान में बने नए सिस्टम से उत्तर भारत में मौसम में बदलाव हुआ है। इसके चलते अगले 5 दिन तक बारिश का दौर चलता रहेगा। इसके साथ मानसून की हलचल भी शुरू हो जाएगी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक तूफान नहीं आता, तो उत्तर और पश्चिमोत्तर भारत लू की चपेट में रहता। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में तूफान का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में 26 और 27 मई को हीटवेव चल सकती है।
छतीसगढ़
today corona update: देश मे मरीजो की पॉजिटिव रिपोर्ट 2,022, एवं कोरोना से संक्रमित मरीजो की संख्या 4.31 करोड़ के पार..

देश में कोरोना संक्रमण का खतरा खत्म नहीं हुआ है। रविवार को मामलों में कमी देखी गई थी लेकिन नए मामले सामने आने के बाद खतरा बढ़ता दिख रहा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे में कुल 2,022 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 2 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो गए, जबकि 46 मरीजों की मौत हो गई। अभी 14,832 मरीजों का इलाज चल रहा है।महामारी की शुरुआत से अभी तक देश में 4.31 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 4.25 करोड़ ठीक हुए हैं, जबकि 5 लाख से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई है।
WHO ने दी चेतावनी
इधर, कोरोना के मामलों में कमी के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चेताया कि निश्चित तौर पर महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। उन्होंने कहा, ‘हम अपने जोखिम पर हमारे बचाव नियमों में कमी करें।’ WHO के प्रमुख टेड्रोस एडनॉम गेब्रेयेसस ने कहा, ‘नमूनों की जांच और जीनोम सीक्वेंसिंग में कमी का मतलब है कि हम कोरोना वायरस की मौजूदगी को लेकर अपनी आंखें मूंद रहे हैं।’
ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट की भारत में दस्तक
देश में कोरोना के ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट के मामले सामने आने लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को SARSCOV-2 के BA.4 और BA.5 वेरिएंट के पहले मामलों की पुष्टि की है। तेलंगाना में 80 साल का मरीज BA.5 से संक्रमित पाया गया। इससे पहले हैदराबाद में ओमिक्रॉन वैरिएंट के सब वैरिएंट BA.4 का पहला और तमिलनाडु के चेंगलपट्टु में BA.4 का दूसरा केस मिला था।
खास बात ये है कि ये सभी मरीज पूरी तरह वैक्सीनेटेड हैं और उनमें कोरोना के सामान्य लक्षण हैं। नए वैरिएंट से संक्रमित मरीजों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री भी नहीं है।
जम्मू-कश्मीर में 8 नए संक्रमित मिले
जम्मू-कश्मीर में रविवार को कोविड के 8 नए मामले दर्ज किए गए। अच्छी बात रही कि मौत एक भी नहीं हुई। जिसमें से 6 जम्मू संभाग के, जबकि दो कश्मीर संभाग के थे। प्रदेश में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 4 लाख 54 हजार से ज्यादा हो गई है।
वहीं, दिल्ली में सबसे ज्यादा नए मरीज मिले। रविवार को यहां 365 केस आए, एक मरीज की मौत हुई। महामारी की शुरुआत से अभी तक दिल्ली में 26,201 लोगों ने जान गंवाई है। अभी यहां 1,972 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
दिल्ली के बाद सबसे ज्यादा 326 मामले मामले महाराष्ट्र में सामने आए। यहां अब तक 1 लाख 47 हजार 856 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अभी 1903 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
-
जॉब6 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर समेत विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..
-
जॉब7 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…
-
जॉब6 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब7 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर निकली भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा 22 मई
-
जॉब7 days agoयुवाओं के लिए खुशखबरी : ICAR IARI में निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoSBI में निकली 641 पदों पर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…
-
जॉब7 days agoजूनियर असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्ती,जाने आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता..



















You must be logged in to post a comment Login