गोपाल कांडा पर उमा भारती की प्रतिकिया

हरियाणा विधानसभा में भाजपा को 90 में से 40 सीटों पर जीत मिली है। वह बहुमत के आंकड़े से छह सीटे कम है। इसी बीच गोपाल कांडा की हरियाणा लोकहित पार्टी ने बिना शर्त भाजपा को समर्थन देने की बात कही है। इसके लिए आज उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ दिल्ली में बैठक की और खुद की रगों में आरएसएस का खून बताया। इसे लेकर भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने पार्टी को नसीहत देते हुए कई ट्वीट किए हैं। उमा भारती ने ट्वीट कर कहा, ‘मुझे जानकारी मिली है कि गोपाल कांडा नाम के एक निर्दलीय विधायक का समर्थन भी हमें मिल सकता है। इसी पर मुझे कुछ कहना है। अगर गोपाल कांडा वही व्यक्ति है जिसकी वजह से एक लड़की ने आत्महत्या की थी तथा उसकी माँ ने भी न्याय नहीं मिलने पर आत्महत्या कर ली थी, मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है, तथा यह व्यक्ति ज़मानत पर बाहर है।’
उन्होंने आगे कहा, ‘गोपाल कांडा बेकसूर है या अपराधी, यह तो कानून साक्ष्यों के आधार पर तय करेगा, किंतु उसका चुनाव जीतना उसे अपराधों से बरी नहीं करता। चुनाव जीतने के बहुत सारे फैक्टर होते हैं। मैं भाजपा से अनुरोध करूंगी कि हम अपने नैतिक अधिष्ठान को न भूलें। हमारे पास तो नरेंद्र मोदी जी जैसी शक्ति मौजूद है, एवं देश क्या पूरे दुनिया की जनता मोदी जी के साथ है तथा मोदी जी ने सतोगुणी ऊर्जा के आधार पर राष्ट्रवाद की शक्ति खड़ी की है।’
पूर्व मंत्री ने कहा, ‘हरियाणा में हमारी सरकार जरूर बने, लेकिन यह तय करिए कि जैसे भाजपा के कार्यकर्ता साफ़-सुथरे जिंदगी के होते हैं, हमारे साथ वैसे ही लोग हों।’ भारती ने हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव में जीत को लेकर भाजपा को बधाई भी दी। उन्होंने लिखा, ‘माननीय नरेंद्र मोदी जी का, अमित शाह जी का, जेपी नड्डा जी, मनोहर लाल खट्टर जी का एवं देवेंद्र फडणवीस जी का महाराष्ट्र एवं हरियाणा के शानदार जीत के लिए अभिनंदन।’

देश - दुनिया
AADHAAR CARD: क्या आप भी आधार कार्ड में फोटो और मोबइल नंबर करवाना चाहते है अपडेट, तो न होये परेशन ये रहा पूरा प्रोसेस…

आधार कार्ड लगभग हर एक भारतीय नगारिक के पास होता है। ये एक पहचान पत्र है, जिसे लगभग सभी कामों से जोड़ा गया है। भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा इसे जारी किया जाता है, और इसमें 12 अंकों का एक यूनिक आधार नंबर होता है। बैंक में खाता खुलवाना हो, पैन कार्ड बनवाना हो, राशन कार्ड बनवाना हो, सिम कार्ड खरीदना हो आदि कामों के लिए आधार कार्ड का पास में होना बेहद जरूरी है। क्योंकि अगर ये पास में न हो तो आपके कई काम तक अटक सकते हैं। ठीक ऐसे ही आपके आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर लिंक होना भी जरूरी है, वरना आपके कई काम रूक सकते हैं। इसलिए अगर आपने अब तक अपने आधार कार्ड से कोई मोबाइल नंबर लिंक नहीं करवाया है और साथ ही आप अपने आधार की फोटो को बदलना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको इसका सरल तरीका बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं…
पहले जानें क्यों हैं ये जरूरी?
सबसे पहले आपके लिए ये जानना जरूरी है कि आधार में मोबाइल नंबर को अपडेट करवाना क्यों जरूरी है। दरअसल, बैंक से जुड़े काम, सरकारी योजनाओं में आवेदन के समय, पीएफ से जुड़ा काम आदि के लिए आपको आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर की जरूरत होती है क्योंकि इस पर ओटीपी आता है।
ऐसे अपडेट करवा सकते हैं मोबाइल नंबर और फोटो:-
स्टेप 1
अगर आप अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट करवाना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले अपने नजदीकी आधार केंद्र पर जाना है। साथ में आधार कार्ड लेकर जाएं या नंबर याद रखें।
स्टेप 2
आधार केंद्र पर जाकर आपको वहां के अधिकारी से मिलना है, और उनको बताना है कि आप अपना मोबाइल नंबर और फोटो अपडेट करवाना चाहते हैं।
स्टेप 3
अब केंद्र पर मिले फॉर्म को भरें, और इसमें अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर (वो जिसे आपको अपडेट करवाना है) आदि जानकारियां भरनी हैं।
स्टेप 4
फॉर्म देकर अधिकारी आपका नंबर अपडेट कर देंगे, और आप साथ ही अपना फोटो भी अपडेट करवा सकते हैं। इस दौरान आपका बायोमैट्रिक भी होगा।
Knowledge
प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन भरते समय न करे भूल से भी ये काम हो सकता है भारी नुकसान…
हर कोई चाहता है कि उसका खुद का घर हो, लेकिन इस महंगाई भरे दौर में खुद का घर बनाना किसी सपने के पूरे होने जैसा है। जो लोग किराए के मकान में रहते हैं, वो हर बार घर लेने की सोचते जरूर हैं लेकिन हर बार ये सपने पूरे नहीं हो पाते हैं। ऐसे ही नाजाने कितने परिवार हैं जो अपने घर लेने की सोचते हैं। इन लोगों के सपने को साकार करने के लिए ही केंद्र सरकार द्वारा एक योजना चलाई जाती है, जिसका उद्धेश्य लोगों को घर लेने के लिए आर्थिक मदद की जाती है। दरअसल, इस योजना का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको आवदेन करना होता है, लेकिन इस दौरान आपको कुछ बातों का ध्यान रखना है वरना आप दिक्कत में भी पड़ सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आपको कौन सी गलतियां नहीं करनी हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं…
भूलकर न करें ये गलतियां:-
आधार कार्ड शेयर न करें
अगर आप इस पीएम आवास योजना के लिए पंजीकरण करवा रहे हैं, तो भूलकर भी किसी को भी अपना असली आधार कार्ड न दें। फोटोकॉपी जमा करवाएं और आधार कार्ड को अपने पास ही रखें, नहीं तो इसका गलत इस्तेमाल तक हो सकता है।
बैंक खाता जानकारी न दें
आपको अपने बैंक खाते की जानकारी भी किसी को शेयर नहीं करनी चाहिए। अपने बैंक खाते की संख्या और अन्य गोपनीय जानकारियां यहां शेयर न करें।
पैसे किसी को न दें
प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने के नाम पर लोगों से ठगी भी की जा रही है। आपको ध्यान देना है कि आपको किसी को भी पैसे नहीं देने हैं। अगर आपसे योजना के नाम और घर दिलाने के नाम पर कोई पैसे मांगता है, तो ऐसे लोगों से दूर रहें और इनकी शिकायत करें।
गोपनीय जानकारी देने से बचें
आपको इस बात का ध्यान रखना है कि अपनी कोई भी गोपनीय जानकारी किसी के साथ भी शेयर न करें। आवेदन के समय अगर आपसे एटीएम कार्ड नंबर और इसका पिन आदि पूछा जाता है, तो ऐसी जगह से आवेदन न करवाएं और न ही जानकारी शेयर करें।
Tech & Auto
आते ही खलबली मचा रही POCO F4 5G का यह स्मार्टफ़ोन, 64 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा, देखे क्या है इसकी कीमत…

पोको कंपनी ने F सीरीज के तहत भारत में पोको F4 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन में शार्प इमेज और वीडियो कैप्चर करने के लिए ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल किया गया है। फोन में 6.67 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले और क्वालकॉम का स्नेपड्रैगन 870 SoC प्रोसेसर दिया गया है।
पोको F4 5G स्मार्टफोन की कीमत 27,999 रुपए से शुरू
पोको F4 5G को भारत में तीन स्टोरेज वैरिएंट में पेश किया गया है। फोन के बेस वैरिएंट 6GB +128GB की कीमत 27,999 रुपए तय की गई है।
वहीं 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 29,999 रुपए है, जबकि टॉप मॉडल 12GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत 33,999 रुपए है। यह स्मार्टफोन ग्रीन और ब्लैक कलर फिनिश में पेश किया गया है। लॉचिंग ऑफर के तहत फोन को 2,000 रुपए सस्ते में खरीदा जा सकेगा।
डिस्प्ले और डिजाइन
पोको F4 5G में है 6.67 इंच की फुल HD+ एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले में 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है और जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है।
फोन के बैक में बिना किसी कॉर्निंग ग्लास प्रोटेक्शन के ग्लास फिनिश है। फ्रंट कैमरा के लिए पैनल पर एक छोटा सा होल-पंच दिया गया है।
पोको F4 5G में स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट मिलेगा
पोको F4 5G में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जिसे 12GB तक LPDDR5 रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह फोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड MIUI 13 पर काम करता है। फोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है, जो 65W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
पोको F4 5G फोन में है 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
पोको F4 5G स्मार्टफोन में पीछे की तरफ तीन कैमरों का सेटअप दिया गया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है। इसके अलावा कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और दो मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल किया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में पोट्रेट, HDR, ब्यूटी, वीलॉग और मूवी इफेक्ट जैसे कई सारे मोड्स मिलेंगे।
कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, एक डुअल सिम कार्ड ट्रे और हैडफोन के लिए एक जैक शामिल है।
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto7 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
ज्योतिष7 days agoPLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर
-
Tech & Auto7 days agoINVERTER AC TIPS: इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में जाने कौन सी AC होती है खास, इसकी खूबियां जान आप भी हो जायेगे हैरान…
-
देश7 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर
-
Tech & Auto5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
ज्योतिष7 days agoVASTU TIPS : घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
देश - दुनिया7 days agoमंडी भाव: सरसों तेल इतने रूपये हुआ सस्ता, सोयाबीन-मूंग में भी आई भारी गिरावट, देखे इनके नये रेट…
-
देश5 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर




























You must be logged in to post a comment Login