Tech & Auto
मस्क का नया प्लान: मस्क ने ट्वीट किया है की मॉनेटाइजेशन से भी पैसा कमाएंगे’ और बोर्ड डायरेक्टर की सैलरी कम करेंगे..
टेस्ला और स्पेसएक्स के फाउंडर ने ट्विटर को खरीदने के लिए फंड जुटाने (44 अरब डॉलर) में मदद करने वाले बैंकों से कहा है कि वह कंपनी की कॉस्ट कम करने के लिए बोर्ड और एग्जीक्यूटिव की सैलरी को कम करेंगे। इसके अलावा ट्वीट के मॉनेटाइजेशन से भी पैसा कमाएंगे।
बैंक ने 13 अरब डॉलर का लोन मंजूर किया
मस्क ने बैंक को भरोसा दिलाने में कामयाब रहे कि कि वह अपने कर्ज को चुका देंगे। इसके बाद बैंक उन्हें 13 अरब डॉलर का लोन देने पर सहमत हुए। इसके अलावा टेस्ला के स्टॉक के बदले 12.5 अरब डॉलर का मार्जिन लोन भी जुटाने में मस्क कामयाब रहे। ट्विटर डील के लिए बाकी बची हुई रकम वे खुद की पॉकेट से जुटाएंगे।
मस्क ट्विटर बोर्ड डायरेक्टर की सैलरी कम करने को लेकर ट्वीट कर चुके हैं। मस्क का मानना है कि इससे लगभग 3 अरब डॉलर की बचत होगी।
वेरिफाइड ट्वीट को इम्बेड या कोट करने पर पैसे चुकाने होंगे
वेरिफाइड ट्वीट को इम्बेड या कोट करने पर थर्ड पार्टी वेबसाइट से भी पैसा वसूलने की भी बात उन्होंने ने कही थी। साथ ही मस्क ने ब्लू टिक प्रीमियम सब्सक्रिप्शन सर्विस में बदलाव करने का सुझाव भी दिया, इसमें इसके कीमत करने वाली बात भी शामिल थी। अभी ट्विटर प्रीमियम ब्लू सर्विस की कॉस्ट 2.99 डॉलर है।
कर्मचारियों की छुट्टी हो सकती है
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार ट्विटर के लिए फंड जुटाने वाली पिच के दौरान एलन मस्क ने नौकरियों में कटौती का आइडिया पेश किया था। हालांकि इस तरह की चर्चा पर अभी तक ट्विटर की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया है। एलन मस्क की कोशिश है कि आने वाले समय में ट्विटर को फेसबुक की तरह पैसा कमाने वाली कंपनी बनाया जा सके। इसके लिए लगातार वो मंथन कर रहे हैं।

Tech & Auto
पोको C40 स्मार्टफोन जल्द होगी लांच,जानें इसके दमदार फीचर्स

पोको ने अपने नए फोन पोको C40 की लॉन्चिंग का ऐलान कर दिया है. ये फोन कंपनी का किफायती स्मार्टफोन हागा, जिसे ग्लोबल इवेंट में 16 जून को पेश किया जाएगा. आने वाला नया C40, पोको C सीरीज़ का एंट्री लेवल स्मार्टफोन होगा, और इसे ऑनलाइन इवेंट के ज़रिए ही पेश किया जाएगा. पोको ने आने वाले फोन की फोटो शेयर की है, जिसमें फोन का डिज़ाइन देखा जा सकता है. देखने से मालूम होता है कि इसका कैमरा स्क्वैर शेप में होगा, साथ ही ये भी देखा जा सकता है कि फोन की बॉडी का कलर और कैमरे के साइड का कलर अलग-अलग है.पोको C40 के बैक साइड पर फिंगरप्रिंट देखा जा सकता है।
कहा जा रहा है कि ये फोन, पोको के सिग्नेचर कलर येलो में आ सकता है. इसके अलावा कई रिपोर्ट में ये भी कहा जा रहा है कि पोको C40 का डिज़ाइन रेडमी 10C से काफी मिलता-जुलता है. कीमत का हुआ खुलासा इसके अलावा ये भी बात सामने आई है कि इस फोन को ग्लोबल लॉन्च से पहले ही वियतनाम में लॉन्च कर दिया गया है. कंपनी ने इस फोन को 4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ सिंगल वेरिएंट में पेश किया है।
वियतनाम में इसकी कीमत VND 3,490,000 (करीब 11,700 रुपये) है. फिलहाल इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि इसे भारत में कब लॉन्च किया जाएगा.कैसे हैं स्पेसिफिकेशंस पोको के इस फोन में 720×1560 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.71 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 60Hz के रिफ्रेश रेट और 400 निट्स की पीक ब्राइटनेट के साथ आता है।
कैमरे के तौर पर इसमें 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है. वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है. पावर के लिए इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी फोन के साथ 10 वॉट का ही चार्जर दे रही है।
Tech & Auto
इलेक्ट्रिक स्कूटर Honda U-Go जल्द होगा लांच,जानें कीमत और फीचर्स

इलेक्ट्रिक स्कूटर Honda U-Go को पिछले साल चीन में लॉन्च किया गया था और इसके तुरंत बाद, जापानी निर्माता ने भारत में भी स्कूटर के लिए एक पेटेंट दायर किया। पेटेंट 2021 के अगस्त में रजिस्टर किया गया था और अब इसे जर्नल किया गया है।
गौरतलब है कि गुआंगज़ौ मोटर्स ग्रुप कंपनी और जापान होंडा मोटर द्वारा स्थापित एक संयुक्त उद्यम, वूयांग-होंडा मोटर्स (गुआंगज़ौ) कंपनी के माध्यम से इलेक्ट्रिक स्कूटर को बनाया जा रहा है।आइए आगे आपको चीन में लॉन्च हो चुके U-Go Electric Scooter की खासियत के बारे में जानकारी देते हैं।जापान की यह दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा पिछले साल चीन में लॉन्च किए गए U-Go इलेक्ट्रिक स्कूटर को इंडिया लाने वाला है।कंपनी ने इसका पेटेंट इंडिया में दर्ज कराया है, जिसके बाद यह कयास लगने शुरू हो गए हैं।
यह इलेक्ट्रिक स्कूटर फुल चार्ज में 65 किमी की रेंज का दावा करात है। जो अभी भारत में उपलब्ध ज्यादातर प्रमुख ईवी की तुलना में थोड़ा कम है। दूसरा बैटरी पैक जोड़कर रेंज को दोगुना कर 130 किमी किया जा सकता है।
स्लिम टॉप सेक्शन में टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं। U-Go का प्रोफाइल दिखने में साधारण है और यह उपयोगितावादी नजर आता है। हालांकि, इसमें स्मार्ट अलॉय व्हील्स मिलते हैं और इसमें आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में ट्विन स्प्रिंग सस्पेंशन दिया गया है।
Tech & Auto
HONDA जल्द लॉन्च करने जा रहा अपना NEW इलेक्ट्रिक SCOOTER TVS iQube, जाने क्या है इसकी शुरवाती कीमत…

भारत में तेजी से बढ़ती इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता को देखते हुए तमाम कंपनियों ने अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल बाजार में लॉन्च करने शुरू कर दिए हैं। इसमें नया नाम जुड़ने वाला है टू व्हीलर निर्माता कंपनी होंडा का जो बहुत जल्द भारत में अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने वाली है।
होंडा जिस इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च करने वाली है रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका नाम होंडा यू गो (Honda YUGo) होगा, इस स्कूटर के दो वेरिएंट कंपनी चाइना में लॉन्च कर चुकी है जिसे अब भारत में पेश किया जाएगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने इस स्कूटर को लंबी रेंज के लिए डुअल बैटरी सेटअप के साथ हल्के वजन और आकर्षक डिजाइन वाला बनाया है ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं के बीच इस स्कूटर को पहुंचाया जा सके।
होंडा यूगो इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी और पावर की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसमें 48V, 30Ah क्षमता वाला रिमूवेबल लिथियम आयन बैटरी पैक देने वाली है। जिसके साथ बीएलडीसी तकनीक पर आधारित मोटर को जोड़ा जाएगा।
-
जॉब7 days agoप्रोफेसर बनने का शानदार मौक़ा,निकली भर्ती;जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि …
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी,वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…
-
जॉब6 days agoरेलवे में निकली 10 वीं पास के लिए भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…मिलेगा बंफर सैलरी…
-
जॉब6 days agoकांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..
-
जॉब6 days agoयहां 12वी पास के लिए ITBP में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoभारतीय वायु सेना में निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब6 days agoपंचायत सचिव की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoलाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoकांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..


















You must be logged in to post a comment Login