कांस्टेबल पदों पर वैकेंसी, जानें सैलरी और सेलेक्शन प्रोसेस
बिहार पुलिस, कांस्टेबल पदों पर भर्ती करना चाहती है. योग्य उम्मीदवार CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
केंद्रीय चयन बोर्ड कांस्टेबल, सीएसबीसी बिहार ने बिहार पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 21 जुलाई से शुरू हो गई है. योग्य उम्मीदवार, बिहार पुलिस कांस्टेबल पदों पर आवेदन करने के लिये आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं. उम्मीदवार इन पदों पर 4 सितंबर 2020 तक आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये 484 कांस्टेबल पदों पर भर्ती होगी.
पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार के लिये यह वैकेंसी जारी की गई है. इसलिये महिला और पुरुष, दोनों उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
सैलरी
पद के लिए चयनित उम्मीदवारों का वेतनमान 21700-69100 प्रतिमाह होगा.
Bihar Police Constable Recruitment 2020: महत्वपूर्ण तारीखें
आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू: 21 जुलाई 2020
आवेदन की आखिरी तारीख: 4 सितंबर 2020
Bihar Police Constable Recruitment 2020: योग्यता
शैक्षणिक और आयु योग्यता: जो उम्मीदवार पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें भारत में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं या इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी. पद के लिए आवेदन करने की आयु सीमा 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
Bihar Police Constable Recruitment 2020: चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा शामिल होगी, इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी. परीक्षा और पीईटी के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. लिखित परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी और प्रश्न पत्र में 400 अंकों के प्रश्न होंगे.
Bihar Police Constable Recruitment 2020: एप्लिकेशन फीस
एसटी वर्ग से संबंधित महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 112 रुपये का भुगतान करना होगा और अन्य श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 450/- रुपये है. परीक्षा शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग शुल्क मोड के माध्यम से किया जा सकता है. ज्यादा जानकारी के लिये उम्मीदवार CSBC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं


जॉब
BRO में 10वी और 12वी पास के लिए निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…


BRO Recruitment 2022: सीमा सड़क संगठन, BRO ने अधिसूचना जारी कर विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं. जिसके माध्यम से मल्टी स्किल्ड वर्कर एवं स्टोर कीपर टेक्निकल के पद भरे जाएंगे. भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 22 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन का मौका दिया गया है. इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट bro.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र भरना होगा. हांलाकि स्टोर कीपर एवं ड्राइवर इंजन स्टेटिक पदों के लिए अंतिम तिथि 11 जुलाई है.
कुल 1178 पदों पर भर्ती निकाली गई है. जिसमें मल्टी स्किल्ड वर्कर के तहत राजमिस्त्री के 147, नर्सिंग सहायक 155 एवं ड्राइवर इंजन स्टैटिक के 499 पद शामिल हैं. वहीं स्टोर कीपर टेक्निकल के 377 पद हैं.
योग्यता
ड्राइवर इंजन स्टैटिक एवं राजमिस्त्री पदों के लिए 10वीं पास के साथ आईटीआई सर्टिफिकेट धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. वहीं नर्सिंग सहायक के लिए 12वीं पास के साथ नर्सिंग मिडवाइफरी का सर्टिफिकेट अथवा फार्मेसी में सर्टिफिकेट होना चाहिए. स्टोर कीपर टेक्निकल के लिए 12वीं पास के साथ स्टोर कीपर की जानकारी रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
आयु सीमा
पदों के लिए 18 से 27 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. हालांकि राजमिस्त्री पदों के लिए यह 25 वर्ष तक निर्धारित है. इसके अलावा भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए नीचे दी गई लिंक से नोटिफिकेशन देखें.
देश - दुनिया
नियम: ट्रैफिक पुलिस अगर आपकी बाइक की चाबी निकाले तो फ़ौरन करे, ये काम…

इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी में कई बार ड्राइविंग के दौरान हमसे गलतियां हो जाती हैं। जैसे, कार ड्राइविंग के दौरान सीट बेल्ट लगाना भूल गए। बाइक चलाने के दौरान हेलमेट पननना भूल गए। गाड़ी की लाइट या हॉर्न ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो ये भी ड्राइविंग की गलती मानी जाती है। हालांकि, इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि कोई ट्रैफिक कॉन्स्टेबल आपका चालान काट दे। यदि कॉन्स्टेबल आपकी गाड़ी से चाबी निकाल रहा है तो ये भी नियम के खिलाफ है। कॉन्स्टेबल को आपको अरेस्ट करने या व्हीकल सीज करने का भी अधिकार नहीं है। हालांकि, कई लोग इस बात को नहीं जानते। वे गलती पर ट्रैफिक पुलिस के देखकर डर जाते हैं। जबकि ऐसे मौके पर आपको अपने राइट्स के बारे में पता होना चाहिए।
ट्रैफिक कॉन्स्टेबल गाड़ी से चाबी निकालने का अधिकार नहीं
इंडियन मोटर व्हीकल एक्ट 1932 के तहत ASI स्तर का अधिकारी ही ट्रैफिक वॉयलेशन पर आपका चालान काट सकता है। एएसआई, एसआई, इंस्पेक्टर को स्पॉट फाइन करने का अधिकार होता है। ट्रैफिक कॉन्स्टेबल सिर्फ इनकी मदद के लिए होते हैं। उन्हें किसी की भी गाड़ी की चाबी निकालने का अधिकार नहीं है। इतना ही नहीं वो आपकी गाड़ी के टायर की हवा भी नहीं निकाल सकते हैं। वो आपसे गलत तरीके से बात या बदसलूकी भी नहीं कर सकते है। कोई ट्रैफिक पुलिसकर्मी आपको बिना वजह परेशान किया जा रहा है तब आप उसके खिलाफ कार्रवाई भी कर सकते हैं।
आप इन बातों का भी ध्यान रखें
>> आपका चालान काटने के लिए ट्रैफिक पुलिस के पास चालान बुक या फिर ई-चालान मशीन होना जरूरी है। यदि इन दोनों में से कुछ भी उनके पास नहीं है तो आपका चालान नहीं काटा जा सकता है।
>> ट्रैफिक पुलिस का यूनिफॉर्म में रहना भी जरूरी है। यूनिफॉर्म पर बकल नंबर और उसका नाम होना चाहिए। यूनिफॉर्म नहीं होने की सूरत में पुलिसकर्मी को अपना पहचान पत्र दिखाने के लिए कहा जा सकता है।
>> ट्रैफिक पुलिक का हेड कॉन्सटेबल आप पर सिर्फ 100 रुपए का ही फाइन कर सकता है। इससे ज्यादा का फाइन सिर्फ ट्रैफिक ऑफिसर यानी ASI या SI कर सकता है। यानी ये 100 रुपए से ज्यादा का चालान कर सकते हैं।
>> ट्रैफिक कॉन्स्टेबल आपकी गाड़ी की चाबी निकलता है, तो आप उस घटना का वीडियो बना लीजिए। इस वीडियो को उस एरिया के पुलिस स्टेशन में जाकर किसी सीनियर अधिकारी को दिखाकर उसकी शिकायत कर सकते हैं।
>> ड्राइविंग के दौरान आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस, पॉल्युशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट की ओरिजिनल कॉपी आपके पास होना चाहिए। वहीं गाड़ी के रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस की फोटोकॉपी से भी काम चल सकता है।
>> आपके पास मौके पर पैसे नहीं हैं तो बाद में फाइन भर सकते हैं। ऐसी स्थिति में कोर्ट चालान जारी करता है, जिसे कोर्ट में जाकर भी भरना पड़ेगा। इस दौरान ट्रैफिक अफसर आपका ड्राइविंग लाइसेंस अपने पास रख सकता है।धारा 183,184, 185 के तहत होगी कार्रवाई
इस मामले में अधिवक्ता गुलशन बागोरिया ने जानकारी देते हुए कहा था कि मोटर वाहन अधिनियम 1988 में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मचारी को वाहन की चाबी निकालना का अधिकार नहीं दिया गया है। पुलिस कर्मचारी द्वारा चेकिंग के दौरान वाहन मालिक से वाहन से संबंधित दस्तावेज ड्राइविंग लाइसेंस मांगने पर तुरंत दिखाने चाहिए। मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 3, 4 के तहत सभी वाहन चालकों को अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना जरूरी है। धारा 183,184, 185 के तहत वाहन की स्पीड लिमिट सही होना चाहिए। शराब पीकर गाड़ी चलाना, लापरवाही से वाहन चलाना आदि धाराओं में 6 महीने से लेकर 2 साल तक की सजा एक हजार रुपए से लेकर दो हजार रुपए तक जुर्माना या दोनों का भी प्रावधान इन अधिनियम के तहत है।
Tech & Auto
मार्केट में आयी Nokia की ये स्मार्टफोन, जाने अन्य फीचर्स…
टेक डेस्क, तोपचंद। भारतीय बाजार में एक बार फिर Nokia कंपनी नए फीचर्स के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। वहीं नोकिया यूजर्स इस स्मार्टफोन को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कंपनी के ओर से दावा किया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन तगड़ी बैटरी के साथ यूजर्स के हाथ में इसका नाम Nokia Style+ होगा। लॉन्च से पहले स्मार्टफोन को यूएस फेडरल कम्युनिकेशंस कमिशन (FCC) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा और इसमें 5000mAh की सुविधा होगी।
दमदार क्षमता के साथ बैटरी
इस स्मार्टफोन में 4,900mAh की बैटरी यूनिट होगी। Nokia Style+ को 5G स्मार्टफोन के रूप में लिस्टेड किया गया है जिसमें कई 5G NR बैंड के लिए समर्थन है। इसके अलावा, FCC वेबसाइट से पता चलता है कि हैंडसेट मॉडल नंबर AD-020US के साथ एक चार्जर ले जाएगा। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्मार्टफोन 20W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।
कैमरा
डेटाबेस स्मार्टफोन में 48MP मुख्य कैमरा, 5MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर के साथ पीछे की तरफ LCD डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा होगा। स्मार्टफोन में फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा होगा।
डिजाइन
Nokia Style+ ने इसी मॉडल नंबर के साथ चाइना क्वालिटी सर्टिफिकेशन (CQC) और वाईफाई अलायंस वेबसाइटों का भी दौरा किया है। वाईफाई एलायंस लिस्टिंग ने शुरू में स्मार्टफोन के मॉनीकर का खुलासा किया और सुझाव दिया कि फोन एंड्रॉइड 12 आउट ऑफ द बॉक्स चलाएगा।
-
Tech & Auto7 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
Tech & Auto6 days agoSILAI MACHINE YOJANA: सरकार दे रही है महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन,ऐसे उठाये फटाफट लाभ…
-
देश7 days agoPM KISAN YOJANA: किसानो के लिए बड़ी खुशखबरी…मिलेगा बड़ा तोहफा
-
ज्योतिष5 days agoPLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
ज्योतिष6 days agoVASTU TIPS : घर में इस दिशा में भूलकर भी न रखे चाबियां, नही तो उलझनों में पड़ सकती है आपकी जिंदगी, वास्तु के अनुसार जाने इसे शुभ दिशा में रखें के उपाये…
-
Tech & Auto5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
ज्योतिष7 days agoPLANT VASTU TIPS: घर के मुख्य द्वार पर तुलसी के पौधे रखने से होते है ये गज़ब के फायदे, वजह जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
जॉब6 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में निकली बंफर भर्ती,7 जुलाई तक करें अप्लाई
-
व्यापर6 days agoKisan Vikas Patra योजना में करें निवेश जल्द हो जायेगा पैसा डबल,ये रही स्कीम की प्रोसेस
-
Tech & Auto4 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

































You must be logged in to post a comment Login