ज्योतिष
Vastu Tips: किचन में न रखे ऐसी चीजे नही तो हो सकती है बड़ी परेशानी…

Vastu Tips: रसोई में जलने-कटने का खतरा अधिक रहता है जिसके चलते कई लोग फर्स्ट एड बॉक्स, यानि दवा के डिब्बे के लिये रसोईघर का चुनाव करते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई घर में कभी भी दवाइयों का डिब्बा नहीं रखना चाहिए। रसोई घर में दवाई रखने से घर के सदस्यों की सेहत पर असर पड़ता है। हमेशा उनकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहता है।
कोई न कोई छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी समस्या उन्हे घेरे रहती हैं। इसलिए ध्यान रहे कि गलती से भी कभी दवाईयों का डिब्बों रसोईघर में ना रखें अन्यथा घर के लोगों की सेहत पर इसका असर बहुत बुरा हो सकता है।

ज्योतिष
Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में लगी हर चीज को रखने और लगाने के अपने कुछ नियम और कायदे होते हैं। अगर इन बातों को ध्यान में रखकर घर में किसी भी चीज का इस्तेमाल किया जाए, तो इसके शुभ और फलदायी लाभ होते हैं और घर में सकारात्मकता आती है। इसी तरह घर की दीवारों पर घड़ी लगाने को लेकर भी कुछ नियम बताए गए हैं।
हम सभी के घरों में घड़ी लगी होती है। घरों में अक्सर हम घड़ी को उस जगह पर लगाते हैं जहां से हम आसानी से उसे देख सकते हैं। लेकिन ऐसा करते वक्त हम घड़ी की दिशा का थोड़ा भी ध्यान नहीं रखते। दरअसल वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर में सुख, शांति और समृद्धि के लिए सही दिशा में घड़ी का होना जरूरी है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक गलत दिशा में लगी घड़ी सेहत खराब करने के साथ ही नेगेटिव एनर्जी भी लाती है। इसका घर के लोगों स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है।
घर की दीवार पर लगी घड़ी सिर्फ समय बताने का कार्य ही नहीं करती बल्कि कई शुभ और अशुभ संकेत भी देती है. वास्तु नियमों के अनुसार अगर घड़ी का गलत तरह से इस्तेमाल किया जाए, तो ये नुकसान का कारण भी बन जाती है. जीवन पर घड़ी का प्रभाव पड़ता है. घर में रुकी हुई घड़ी नकारात्मकता तो फैलाती ही है. साथ ही, घर भी घड़ी की तरह निर्जीव हो जाता है।
आज हम आपको घर की दिवारों पर घड़ी लगाने को लेकर वास्तु शास्त्र के नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर में किस दिशा में और कैसे घड़ी लगी होनी चाहिए जिससे घर में साकारात्मकता का वास हो और सुख, शांति के साथ-साथ समृद्धि भी आए…
दीवारों पर इस दिशा में लगाएं घड़ी
– घर में खुशहाली और तरक्की चाहिए तो पूर्व दिशा में घड़ी लगाएं। इस दिशा में लगी घड़ी बेहद शुभ मानी जाती है- वास्तु के हिसाब से घर में घड़ी का दक्षिण दिशा में लगा होना शुभ नहीं होता है। इससे से स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है।
– कभी भी भूलकर भी घर में घड़ी को दक्षिण दिशा में ना लगाएं। इस दिशा में लगी घड़ी स्वास्थ्य पर प्रभाव डालने के साथ ही पैसों की किल्लत भी लाती है।
– वास्तु के अनुसार घर के मेन गेट पर घड़ी नहीं लगानी चाहिए। इस जगह पर लगी घड़ी नकारात्मक ऊर्जा लाती है, जिससे घर में रहने वाले लोगों की खुशियों को बुरी नजर लगती है।
– घर में खुशहाली और सुख समृद्धी बनाएं रखने के लिए पेंडूलम वाली घड़ी ना लगाएं। इसके साथ ही इस बात का ध्यान भी रखें कि आपके घर में लगी घड़ी बंद ना हो। इसके अलावा घड़ी पर धूल ना जमने दें।
इन बातों का जरूर रखें ध्यान
– घर में बंद पड़ी घड़ी ना रखें। वास्तु के अनुसार घड़ी के बंद होने पर आप पीछे रह जाते हैं और समय आगे निकल जाता है।
– घर में हरे और ऑरेंज कलर की घड़ी रखने से नेगेटिव एनर्जी आती है।
– लिविंग रूम में चौकोर शेप वाली घड़ी लगाएं। इससे घर के लोगों में शांति और प्यार बना रहता है।
ज्योतिष
आज का राशिफल: कर्क राशि के जातको का आज स्वास्थ रहेगा अच्छा, सिंह, कन्या राशि आज सकारात्मक उर्जा से भरे रहंगे.. पढ़े अपनी राशि…

कर्क राशिफल
आज समय थोड़ा कठिन बना रहेगा, लेकिन आपके परिश्रम में कमी नहीं रहेगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. पेट दर्द की शिकायत हो सकती है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी, परंतु दोपहर के बाद परिस्थिति अधिक अनुकूल बनेगी. स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है. दोपहर के बाद कोई चिंता दूर होगी. कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है. विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी.
सिंह राशिफल
आज हर काम सावधानीपूर्वक करें. मानसिक रूप से तनाव रहेगा. कुछ अस्वस्थता का अनुभव कर सकते हैं. परिजनों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है. ऐसे समय में संयम बरतना ही हितकर होगा. आज धन और यश की हानि हो सकती है. संतान के विषय में चिंता रहेगी. बौद्धिक और राजनीतिक चर्चा से दूर रहें. निवेश के लिए समय अनुकूल है.
कन्या राशिफल
आध्यात्मिकता के प्रति आपको आकर्षण अधिक रहेगा. आप को आर्थिक रूप से लाभ होने की संभावना है. नए काम का आरंभ करने के लिए समय शुभ है. प्रियजनों के साथ मुलाकात होगी. आप विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे. दोपहर के बाद स्थिति में बदलाव होगा. मानसिक और शारीरिक रूप से कुछ चिंता का अनुभव करेंगे. माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. स्थायी संपत्ति के लिए किए जा रहे प्रयास आज टालें.
ज्योतिष
वास्तु टिप्स: वास्तु के अनुसार दुसरो के इन 6 चीजो को का नही करना चाहिये इस्तेमाल…

अक्सर आपने बड़े-बुजुर्गों से सुना होगा कि कभी दूसरों की चीजों को मांगकर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। वास्तु शास्त्र में भी ऐसा करने की मनाही है। वास्तु के अनुसार, कुछ चीजें दूसरों से मांगकर इस्तेमाल करने से हमारे अंदर नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। कहते हैं कि इन छोटी-छोटी चीजों से बड़ा नुकसान हो सकता है। जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार, दूसरों की किन चीजों को मांगकर नहीं करना चाहिए इस्तेमाल-
रुमाल- वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी दूसरे इंसान का रुमाल पास रखने से रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। इसे वाद-विवाद से भी जोड़कर देखा जाता है। इसलिए कभी भी किसी दूसरे व्यक्ति का रुमाल अपने पास नहीं रखना चाहिए।
घड़ी- वास्तु शास्त्र में घड़ी को सकारात्मकता और नकारात्मकता दोनों से जोड़कर देखा जाता है। कलाई पर किसी दूसरे व्यक्ति की घड़ी को पहनना अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से व्यक्ति का खराब समय शुरू हो सकता है।
अंगूठी- वास्तु में किसी व्यक्ति की अंगूठी मांगकर पहनना अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने व्यक्ति के सेहत, जीवन व आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ता है।
पेन- वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी किसी व्यक्ति को किसी दूसरे का पेन अपने पास नहीं रखना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से करियर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे धन हानि भी हो सकती है।
कपड़े- वास्तु के अनुसार, कभी भी किसी इंसान को दूसरे के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से हमारे अंदर नकारात्मकता का प्रवेश होता है और जीवन में मुश्किलें आती हैं।
-
जॉब7 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब7 days agoPM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…
-
छत्तीसगढ़7 days agoखुशखबरी: CM बघेल ने मनरेगा के तहत मानदेय बढाने का किया बड़ा ऐलान…
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoONGC में 3614 पदों पर भर्ती,अंतिम तिथि 22 मई…
-
देश5 days agoPM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…
-
जॉब5 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली 4700 से अधिक पदों पर भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब7 days agoकंप्यूटर ऑपरेटर्स पर निकली वैकेंसी, 21000 तक सेलरी, जल्द ही करे आवेदन..
-
छतीसगढ़7 days agoBanking news: भारत सरकार ने जारी किये बैंक के नये नियम, जाने क्या है वो नये नियम..
-
जॉब6 days agoरक्षा मंत्रालय में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,ये रही आवेदन की तिथि…






























You must be logged in to post a comment Login