Connect with us

ज्योतिष

Vastu Tips: सोते समय सिरहाने की पास न रखे ये वस्तुए…

Published

on

 

वास्तु अनुसार, हमारी आसपास की चीजें हमपर गहरा असर डालती है। इससे हमारे जीवन पर सकारात्मक व नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। वास्तु अनुसार, सोते समय बिस्तर के पास रखी कुछ चीजें भी वास्तुदोष का कारण बनती हैं। इसके कारण जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं, जिसे सिरहाने रखकर सोने से बचना चाहिए। किताब, अखबार या मैग्जीन कभी भी सिरहाने के पास न्यूजपेपर, किताबें, मैग्जीन आदि रखकर नहीं सोना चाहिए। वास्तु शास्त्र अनुसार, ऐसा करने से जीवन में नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसके अलावा जीवन में तनाव की स्थित आ सकती है।

ओखली अगर आपने बेड के पास ओखली रखी हैं तो इसे वहां से तुरंत हटा दें। वास्तु अनुसार, इसे पास रखकर सोने से वैवाहिक जीवन में तनाव आ सकता है। इसके अलावा घर-परिवार की सुख-शांति व खुशहाली भंग हो सकती है। खाने की चीजें अक्सर कई लोग सिरहाने के पास खाने की चीजें रख लेते हैं। मगर ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा नाराज हो सकती हैं। पानी की बोतल या जग आमतौर पर लोग रात को पानी की बोतल, गिलास, जग आदि सिरहाने के पास रखकर सोते हैं। मगर ऐसा करने से बचना चाहिए। ज्योतिष व वास्तु अनुसार, इससे कुंडली में चंद्र ग्रह कमजोर हो सकता है। ऐसे में मानसिक बीमारी होने का खतरा रहता है।

पर्स व पैसे कई लोग तकिए के नीचे पर्स, वॉलेट या पैसे रखकर सोते हैं। मगर वास्तु अनुसार, ऐसा करने से जीवन में आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है। जूते-चप्पल आमतौर पर लोग बेड के आसपास जूते-चप्पल उतारकर सोते हैं। मगर वास्तु अनुसार, ऐसा करने से जीवन में नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके कारण जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तेल सिरहाने के पास तेल की बोतल भी रखकर नहीं सोना चाहिए। वास्तु अनुसार, इससे जीवन में कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है।

 

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

ज्योतिष

Astrology : इस दिन जगेगा इन 3 राशि वालों का भाग्य, होगी विशेष कृपा

Published

on

देवगुरु बृहस्पति के उदित व अस्त का सभी 12 राशियों पर प्रबाव पड़ता है। गुरु ग्रह 23 मार्च को उदय होने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में गुरु को ज्ञान, संतान, भाई, शिक्षा, वैवाहिक जीवन, धन, संपत्ति, दान आदि का कारक माना जाता है। गुरु ग्रह के उदय होने से 3 राशि वालों को विशेष लाभ हो सकता है। जानें इन राशियों के बारे में

मेष- आपकी राशि के 11वें भाव में देवगुरु बृहस्पति उदित होंगे। 11वें भाव को आय का स्थान भी कहा जाता है। इस समय आपकी आय में बढ़ोतरी के योग बनेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ होगा। व्यापार में कोई डील फाइनल हो सकती है, जिसका भविष्य में लाभ होगा।

वृषभ- वृषभ राशि वालों के लिए गुरु ग्रह का उदित होना आपके लिए लाभकारी रहेगा। गुरु ग्रह आपकी राशि के दशम भाव में उदित हो रहे हैं। दशम भाव को कर्म, कार्यक्षेत्र और व्यवसाय का स्थान कहा जाता है। इस दौरान आपको नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। इस समय आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। कार्यस्थल पर आपकी तारीफ होने के योग बनेंगे।

सिंह- आपकी राशि के सप्तम भाव में गुरु ग्रह उदित होंगे। इसे दांपत्य जीवन और साझेदारी का स्तान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपके जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे। सिंगल जातकों को विवाह प्रस्ताव आ सकता है। साझेदारी के काम में मुनाफा होगा।

Continue Reading

ज्योतिष

Horoscope: ये 4 राशी वाले गुस्से को करे कंट्रोल, नही तो हो सकता है भारी नुकसान…

Published

on

By

ज्योतिष में तमाम ग्रह और नक्षत्रों के अलावा 12 राशियों का भी जिक्र किया गया है. कहा जाता है कि हर व्यक्ति का संबन्ध इन 12 राशियों में से किसी न किसी राशि (Zodiac Sign) से जरूर होता है. राशि के अनुसार ही व्यक्ति में गुण और अवगुण भी देखने को मिलते हैं क्योंकि हर राशि का अपना एक स्वामी ग्रह होता है. स्वामी ग्रह (Planet) की प्रकृति और गुण का प्रभाव राशि से जुड़े व्यक्ति में देखने को मिलता है. ज्योतिष के लिहाज से कुछ राशियों के स्वामी ग्रह उग्र मिजाज के होते हैं, ऐसे में उन राशियों से जुड़े व्यक्तियों को भी क्रोध का स्वभाव जन्म से ही देखने को मिलता है. यदि समय रहते इस आदत को नियंत्रित न किया जाए, तो ये क्रोध इतना बढ़ जाता है कि व्यक्ति इसके चलते खुद का ही नुकसान करने लगता है.

मेष राशि

इस राशि का स्वामी मंगल होता है. मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा गया है. ये उग्र स्वभाव का ग्रह है, इस कारण मेष राशि के लोगों के स्वभाव में भी क्रोध होता है. मंगल ग्रह को बहादुरी और पराक्रम का प्रतीक माना गया है. इस कारण मेष राशि के लोग भी काफी साहसी होते हैं. ये किसी भी काम को करने में नहीं डरते. ये लोग छोटी छोटी बातों को ईगो पर लेकर आग बबूला हो जाते हैं. किसी भी बात पर अगर इन्हें गुस्सा आ गया, तो इन्हें काबू कर पाना मुश्किल हो जाता है.

सिंह राशि

सिंह राशि अग्नि तत्व की राशि है और इसका स्वामी सूर्य है. वैसे तो ये लोग सूर्य के समान तेजस्वी होते हैं और राजा की तरह आजाद खयालों वाले होते हैं. ये जहां जाते हैं, अपना प्रभाव बहुत जल्दी बना लेते हैं. लेकिन इनके अंदर गुस्सा बहुत होता है. गुस्से के कारण ये कई बार अपना ही नुकसान कर बैठते हैं. इन्हें कब और किसकी बात बुरी लग जाए, इसका कुछ पता नहीं होता.

धनु राशि

धनु राशि के स्वामी गुरु हैं, इसलिए ये लोग काफी बुद्धिमान होते हैं और इनका शिक्षा के प्रति काफी झुकाव होता है. इनमें किसी चीज को जानने की उत्सुकता काफी होती है, इसलिए ये जीवनभर कुछ न कुछ सीखते रहते हैं और दूसरों को भी ज्ञान देते रहते हैं. लेकिन इनकी राशि अग्नि तत्व की है, इसलिए इनमें भी गुस्सा बहुत होता है. एक बार अगर ये किसी बात पर नाराज हो जाएं, तो इन्हें समझा पाना आसान नहीं होता. बुद्धिमान होने के कारण इनमें तार्किक शक्ति भी जबरदस्त होती है. ऐसे में ये सामने वाले को खरीखोटी सुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते. गुस्से की वजह से ये लोग कई बार अपने ही रिश्तों को खराब कर लेते हैं.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि का स्वामी भी मंगल है. इस राशि के लोगों को सम्मान बेहद प्यारा होता है. सम्मान पाने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं. अगर कोई इनके सम्मान को ठेस पहुंचाए, तो ये क्रोधवश​ किसी भी हद तक जा सकते हैं. अगर ये लोग किसी से चिढ़ जाएं, तो उसे सबक सिखा कर ही दम लेते हैं. इस दौरान कई बार ये खुद का नुकसान भी कर बैठते हैं.as

Continue Reading

ज्योतिष

Astrology : इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य,मिलेगी बड़ी सफ़लता…

Published

on

Rashifal: 8 मार्च को इन 3 राशि वालों का सूर्य के समान चमकेगा भाग्य, मिलेंगे नौकरी के नए प्रस्ताव, पढ़ें 12 राशियों का हाल
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 7 मार्च 2022 को सोमवार है। सोमवार का दिन भोलेनाथ को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भोलेनाथ की पूजा- अर्चना की जाती है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 8 मार्च, 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष राशि- मन में शान्ति‍ एवं प्रसन्नता रहेगी। माता का सानिध्य मिलेगा। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। मन निराशा एवं असन्तोष के भाव हो सकते हैं। मन में उत्साह का संचार होगा। आय में वृद्धि होगी।

वृष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है, लेकिन अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के योग भी बन रहे हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी। बातचीत में संयत रहें। रुका हुआ धन म‍िलेगा।

मिथुन राशि-  मानसिक शान्ति‍ रहेगी। कारोबार का विस्तार होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। व्यर्थ की भाग-दौड़ बढ़ सकती है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। यात्रा के योग हैं। शैक्ष‍िक कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कारोबार पर भी ध्यान रखें। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। आत्मविश्वास में कमी आएगी। मन अशान्त रहेगा। तनाव से बचें।

सिंह राशि- मन प्रसन्न रहेगा। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करते रहें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। आय बढ़ेगी। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पर‍िवार में धार्म‍िक आयोजन होंगे। संतान सुख में बढ़ोतरी होगी।

कन्या राशि- स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। जीवनसाथी के परिवार की किसी महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्‍यर्थ के व‍िवादों से बचने का प्रयास करें।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़5 hours ago

CG News: CRPF के जवान ने खुद को गोली मारकर और पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के रहने वाले एक सीआरपीएफ जवान ने गढ़चिरौली में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना...

छत्तीसगढ़1 day ago

पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला तो,पति कोर्ट पहुंचा और कहा ये..

तलाक के लिए की गई एक अपील पर हाई कोर्ट ने अहम टिप्पणी की है. पति ने पत्नी द्वारा डोर...

छत्तीसगढ़1 day ago

CG News: कानन पेंडारी जू में सांस की तकलीफ से 25 दिन में 4 वन्य प्राणियों की गई जान…

  बिलासपुर के कानन पेंडारी जूलॉजिकल पार्क में वन्य प्राणियों की मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है। गुरुवार को...

छत्तीसगढ़1 day ago

CG News : ट्रक और मिनीडोर की जबरदस्त टक्कर,मौके पर एक की मौत…

नेशनल हाइवे 130सी पर एक बार फिर भीषण हादसा हो गया है. ट्रक और मिनीडोर की जबरदस्त टक्कर में मिनीडोर...

छत्तीसगढ़1 day ago

CG News: महिला पंच ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…

बिलासपुर में महिला पंच ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव घर में ही पंखे से लटका हुआ मिला।...

#Exclusive खबरे

Calendar

March 2022
S M T W T F S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30 31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब6 days ago

    बैंक ऑफ बड़ौदा में इतने पदों पर निकली भर्ती, जानें शैक्षणिक योग्यता…

  • Tech & Auto7 days ago

    एक्टिवा का इलेक्ट्रिक गाड़ी मचा देगी मार्केट में ख़लबली, मिलेगी ये स्वैपिंग बैटरी… 

  • Tech & Auto5 days ago

    Jio Recharge Plan : jio ला रहा है आपके लिए सबसे सस्ता रीचार्ज प्लान, जाने इस प्लान के बारे में…

  • जॉब5 days ago

    ग्रेजुएट पास के लिए यहाँ निकली बम्फर भर्ती,मिलेंगी 70 हजार तक सैलरी…

  • जॉब6 days ago

    यहाँ निकली विभिन्न पदों पर बम्फर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…

  • देश6 days ago

    बड़ी खबर:  PPF, NPS और सुकन्या अकाउंट्स में जमा कर दें ये न्यूनतम राशि, नही तो हो सकता है आपको भारी नुकसान…

  • छत्तीसगढ़6 days ago

    CG News: ऑफलाइन एग्जाम के ख़िलाफ़ NSUI के छात्रों ने किया विरोध…लगाए कुलपति मुर्दाबाद नारे…

  • जॉब4 days ago

    सरकारी नौकरी : बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 105 पदों पर भर्ती,योग्य उम्मीदवार 24 मार्च तक करें आवेदन…

  • देश5 days ago

    जल्द बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल, इतने रुपये तक हो सकती है महंगी…

  • मध्यप्रदेश4 days ago

    MP रेल यात्रियों को मिली बड़ी सौगात : 6 साल का इंतजार हुआ खत्म,गोंदिया से जबलपुर रेल गाड़ी का हुआ शुभारंभ,