ज्योतिष
Astrology : इस दिन जगेगा इन 3 राशि वालों का भाग्य, होगी विशेष कृपा

देवगुरु बृहस्पति के उदित व अस्त का सभी 12 राशियों पर प्रबाव पड़ता है। गुरु ग्रह 23 मार्च को उदय होने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में गुरु को ज्ञान, संतान, भाई, शिक्षा, वैवाहिक जीवन, धन, संपत्ति, दान आदि का कारक माना जाता है। गुरु ग्रह के उदय होने से 3 राशि वालों को विशेष लाभ हो सकता है। जानें इन राशियों के बारे में
मेष- आपकी राशि के 11वें भाव में देवगुरु बृहस्पति उदित होंगे। 11वें भाव को आय का स्थान भी कहा जाता है। इस समय आपकी आय में बढ़ोतरी के योग बनेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ होगा। व्यापार में कोई डील फाइनल हो सकती है, जिसका भविष्य में लाभ होगा।
वृषभ- वृषभ राशि वालों के लिए गुरु ग्रह का उदित होना आपके लिए लाभकारी रहेगा। गुरु ग्रह आपकी राशि के दशम भाव में उदित हो रहे हैं। दशम भाव को कर्म, कार्यक्षेत्र और व्यवसाय का स्थान कहा जाता है। इस दौरान आपको नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। इस समय आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। कार्यस्थल पर आपकी तारीफ होने के योग बनेंगे।
सिंह- आपकी राशि के सप्तम भाव में गुरु ग्रह उदित होंगे। इसे दांपत्य जीवन और साझेदारी का स्तान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपके जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर रहेंगे। सिंगल जातकों को विवाह प्रस्ताव आ सकता है। साझेदारी के काम में मुनाफा होगा।

ज्योतिष
राशि परिवर्तन: मीन राशि में बन रहा बुधादित्य योग, तुला, वृश्चिक और कर्क समेत 7 राशियों का खुलने है वाला है किस्मत का द्वार…

ज्योतिष शास्त्र में बुध और आदित्य (सूर्य) जब एक ही राशि में आते हैं तो इसे बुधादित्य योग के नाम से जानते हैं। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार जिस राशि में भी यह योग बनता है कि उस राशि के जातकों और मित्र राशियों के लिए बेहद शुभ परिणाम देने वाला होता है। इस बार बुधादित्य योग आज से 12 दिन बाद यानी 24 मार्च को यह योग बनने जा रहा है। बुधादित्य योग के प्रभाव से तुला, वृश्चिक और कर्क समेत 7 राशियों के लिए आने वाला समय किस्मत पलटने वाला हो सकता है।
कैसे बन रहा बुधादित्य योग ?
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, पिछली 6 मार्च को बुध ग्रह मकर से कुंभ राशि में गोचर कर चुके हैं। वहीं तीन दिन बाद 15 मार्च को सूर्यदेव का कुंभ से मीन राशि में परिवर्तन होगा। इसके बाद 24 मार्च को बुध कुंभ से निकलकर मीन राशि में पहुंचेंगे जा बुधादित्य योग का कारक होगा। इस प्रकार से इस बार यह शुभ7 संयोग मीन राशि में होगा।इन 7
राशियों को मिलेंगे शुभ परिणाम:
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, मीन राशि के साथ ही मीन की मित्र राशियों वृष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों के लिए आना वाला समय बेहद शुभ रहने वाला है। इन राशियों के जातकों को नौकरी व परीक्षा से जुड़े मामलों में मनचाही परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। वहीं कुछ राशियों के जातकों को आय में वृद्धि का लाभ भी मिल सकता है।
ज्योतिष
Horoscope: ये 4 राशी वाले गुस्से को करे कंट्रोल, नही तो हो सकता है भारी नुकसान…

ज्योतिष में तमाम ग्रह और नक्षत्रों के अलावा 12 राशियों का भी जिक्र किया गया है. कहा जाता है कि हर व्यक्ति का संबन्ध इन 12 राशियों में से किसी न किसी राशि (Zodiac Sign) से जरूर होता है. राशि के अनुसार ही व्यक्ति में गुण और अवगुण भी देखने को मिलते हैं क्योंकि हर राशि का अपना एक स्वामी ग्रह होता है. स्वामी ग्रह (Planet) की प्रकृति और गुण का प्रभाव राशि से जुड़े व्यक्ति में देखने को मिलता है. ज्योतिष के लिहाज से कुछ राशियों के स्वामी ग्रह उग्र मिजाज के होते हैं, ऐसे में उन राशियों से जुड़े व्यक्तियों को भी क्रोध का स्वभाव जन्म से ही देखने को मिलता है. यदि समय रहते इस आदत को नियंत्रित न किया जाए, तो ये क्रोध इतना बढ़ जाता है कि व्यक्ति इसके चलते खुद का ही नुकसान करने लगता है.
मेष राशि
इस राशि का स्वामी मंगल होता है. मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा गया है. ये उग्र स्वभाव का ग्रह है, इस कारण मेष राशि के लोगों के स्वभाव में भी क्रोध होता है. मंगल ग्रह को बहादुरी और पराक्रम का प्रतीक माना गया है. इस कारण मेष राशि के लोग भी काफी साहसी होते हैं. ये किसी भी काम को करने में नहीं डरते. ये लोग छोटी छोटी बातों को ईगो पर लेकर आग बबूला हो जाते हैं. किसी भी बात पर अगर इन्हें गुस्सा आ गया, तो इन्हें काबू कर पाना मुश्किल हो जाता है.
सिंह राशि
सिंह राशि अग्नि तत्व की राशि है और इसका स्वामी सूर्य है. वैसे तो ये लोग सूर्य के समान तेजस्वी होते हैं और राजा की तरह आजाद खयालों वाले होते हैं. ये जहां जाते हैं, अपना प्रभाव बहुत जल्दी बना लेते हैं. लेकिन इनके अंदर गुस्सा बहुत होता है. गुस्से के कारण ये कई बार अपना ही नुकसान कर बैठते हैं. इन्हें कब और किसकी बात बुरी लग जाए, इसका कुछ पता नहीं होता.
धनु राशि
धनु राशि के स्वामी गुरु हैं, इसलिए ये लोग काफी बुद्धिमान होते हैं और इनका शिक्षा के प्रति काफी झुकाव होता है. इनमें किसी चीज को जानने की उत्सुकता काफी होती है, इसलिए ये जीवनभर कुछ न कुछ सीखते रहते हैं और दूसरों को भी ज्ञान देते रहते हैं. लेकिन इनकी राशि अग्नि तत्व की है, इसलिए इनमें भी गुस्सा बहुत होता है. एक बार अगर ये किसी बात पर नाराज हो जाएं, तो इन्हें समझा पाना आसान नहीं होता. बुद्धिमान होने के कारण इनमें तार्किक शक्ति भी जबरदस्त होती है. ऐसे में ये सामने वाले को खरीखोटी सुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते. गुस्से की वजह से ये लोग कई बार अपने ही रिश्तों को खराब कर लेते हैं.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि का स्वामी भी मंगल है. इस राशि के लोगों को सम्मान बेहद प्यारा होता है. सम्मान पाने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं. अगर कोई इनके सम्मान को ठेस पहुंचाए, तो ये क्रोधवश किसी भी हद तक जा सकते हैं. अगर ये लोग किसी से चिढ़ जाएं, तो उसे सबक सिखा कर ही दम लेते हैं. इस दौरान कई बार ये खुद का नुकसान भी कर बैठते हैं.as
ज्योतिष
Astrology : इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य,मिलेगी बड़ी सफ़लता…

Rashifal: 8 मार्च को इन 3 राशि वालों का सूर्य के समान चमकेगा भाग्य, मिलेंगे नौकरी के नए प्रस्ताव, पढ़ें 12 राशियों का हाल
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 7 मार्च 2022 को सोमवार है। सोमवार का दिन भोलेनाथ को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भोलेनाथ की पूजा- अर्चना की जाती है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 8 मार्च, 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।
मेष राशि- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। माता का सानिध्य मिलेगा। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। मन निराशा एवं असन्तोष के भाव हो सकते हैं। मन में उत्साह का संचार होगा। आय में वृद्धि होगी।
वृष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है, लेकिन अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के योग भी बन रहे हैं। वाहन सुख में वृद्धि होगी। बातचीत में संयत रहें। रुका हुआ धन मिलेगा।
मिथुन राशि- मानसिक शान्ति रहेगी। कारोबार का विस्तार होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यर्थ की भाग-दौड़ बढ़ सकती है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। यात्रा के योग हैं। शैक्षिक कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं।
कर्क राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कारोबार पर भी ध्यान रखें। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। आत्मविश्वास में कमी आएगी। मन अशान्त रहेगा। तनाव से बचें।
सिंह राशि- मन प्रसन्न रहेगा। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करते रहें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। आय बढ़ेगी। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मिक आयोजन होंगे। संतान सुख में बढ़ोतरी होगी।
कन्या राशि- स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। जीवनसाथी के परिवार की किसी महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यर्थ के विवादों से बचने का प्रयास करें।
-
जॉब6 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में इतने पदों पर निकली भर्ती, जानें शैक्षणिक योग्यता…
-
Tech & Auto7 days agoएक्टिवा का इलेक्ट्रिक गाड़ी मचा देगी मार्केट में ख़लबली, मिलेगी ये स्वैपिंग बैटरी…
-
Tech & Auto5 days agoJio Recharge Plan : jio ला रहा है आपके लिए सबसे सस्ता रीचार्ज प्लान, जाने इस प्लान के बारे में…
-
जॉब6 days agoयहाँ निकली विभिन्न पदों पर बम्फर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoग्रेजुएट पास के लिए यहाँ निकली बम्फर भर्ती,मिलेंगी 70 हजार तक सैलरी…
-
छत्तीसगढ़6 days agoCG News: ऑफलाइन एग्जाम के ख़िलाफ़ NSUI के छात्रों ने किया विरोध…लगाए कुलपति मुर्दाबाद नारे…
-
देश6 days agoबड़ी खबर: PPF, NPS और सुकन्या अकाउंट्स में जमा कर दें ये न्यूनतम राशि, नही तो हो सकता है आपको भारी नुकसान…
-
जॉब4 days agoसरकारी नौकरी : बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 105 पदों पर भर्ती,योग्य उम्मीदवार 24 मार्च तक करें आवेदन…
-
देश5 days agoजल्द बढ़ सकती है पेट्रोल-डीजल, इतने रुपये तक हो सकती है महंगी…
-
मध्यप्रदेश4 days agoMP रेल यात्रियों को मिली बड़ी सौगात : 6 साल का इंतजार हुआ खत्म,गोंदिया से जबलपुर रेल गाड़ी का हुआ शुभारंभ,






























You must be logged in to post a comment Login