ज्योतिष
Weekly Horoscope : इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके सितारे,जानिय; किसे मिलेगा भाग्य का साथ…

मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको कार्यक्षेत्र में बॉस की तरफ से तारीफ के साथ कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। यदि आप नई नौकरी की तलाश में थे, तो आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। हालांकि इस दौरान आपको गुप्त शत्रुओं और उन लोगों से विशेष सावधान रहना होगा जो आपको अक्सर भ्रमित करने का प्रयास करते हैं। कारोबार में मनचाहा लाभ मिलेगा। आय के नए स्रोत भी बनेंगे। कुल मिलाकर देखें तो आर्थिक रूप से यह सप्ताह शानदार रहने वाला है। सप्ताह के अंत तक भौतिक सुख-संसाधनों से जुड़ी कोई बड़ी चीज खरीद सकते हैं। घर-परिवार में भी माता-पिता, भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा। पुत्र-पुत्री में भी आपके विचारों की स्वीकार्यता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेगी। लव पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है।
उपाय : हनुमत उपासना और सुंदरकांड का पाठ शुभता प्रदान करते हुए सभी मनोकामनाओं को पूरा करेगा।
वृष
वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह जोश में आकर होश खाने से बचना होगा। किसी भी कार्य को करते समय जल्दबाजी से बचें और वाहन भी सावधानीपूर्वक चलाएं, अन्यथा चोट-चपेट लगने की आशंका है। कार्यक्षेत्र में लोगों की बातों पर ध्यान देने की बजाए अपने लक्ष्य पर फोकस करें। विरोधी आपकी छवि को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में बेहद सावधान रहें। विशेष रूप से विपरीत लिंग के साथ फ्लर्ट करने से बचें। छोटी-मोटी परेशनियों और निजी जीवन में कुछेक जिम्मेदारियों के बीच इष्ट-मित्रों का साथ खड़ा रहना आपको अत्यंत ही सुकून देने वाला होाग। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोेगों को कठिन परिश्रम करने पर ही सफलता के योग बनेंगे। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते बीतेगा। प्रेम संबंधों में सावधानी के साथ पींगे बढ़ाएं अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। विशेष रूप से अपने प्रेम संबंधों का महिमामंडन करने से बचें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। हालांकि आपको स्वयं भी अपने सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूर रहेगी। मौसमी बीमारी को लेकर सचेत रहें।
उपाय : लाल रंग के पुष्प चढ़ाकर शक्ति की साधना करें। साथ ही साथ प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
मिथुन
कोई भी चुनौती या परेशानी आपके साहस से बड़ी नहीं है। इस बात को मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह हमेशा याद रखना है। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में कामकाज का अतिरिक्त बोझ बना रहेगा। कामकाजी महिलाओं को घर और आफिस के साथ समन्वय बनाने में कुछेक मुश्किलें आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र की परेशानियों को लेकर घर बिल्कुल न जाएं, अन्यथा आपका पारिवारिक जीवन भी प्रभावित हो सकता है। किसी भी बड़ी योजना में निवेश करते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। कारोबार में भी पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचें। कॅरिअर और कारोबार की दृष्टि से सप्ताह की शुरुआत भले ही थोड़ी कठिनाई भरी रहे लेकिन उत्तरार्ध में चीजें आपके मनमुताबिक होती हुई दिखेंगी। प्रेम संबंधों में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं ओर अपने लव पार्टनर की मजबूरियों और अपेक्षाओं को समझने का प्रयास करें। प्रेम संबंध से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेते समय अपने परिजनों की भावनाओं की अनदेखी करने की भूल बिल्कुल न करें, अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। कठिन समय में जीवनसाथी आपके साथ परछाईं की तरह बना रहेगा।
उपाय : गणपति की साधना करें और बुधवार के दिन मूंग की दाल हरे कपड़े में बांधकर दान करें।
कर्क
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह सिर्फ और सिर्फ अपने लक्ष्य पर फोकस करना होगा। आपको इस बात का पूरा ख्याल रखना होगा कि आधी छोड़ सारी को धावै, आधी मिलै न सारी न पावै। ऐसे में किसी के बहकावे में आने की बजाय आपको अपनी प्राथमिकताओं पर ध्यान देते हुए अपने वर्तमान लक्ष्य की ओर ही आगे बढ़ना हेागा। आफिस में अपने कनिष्ठ पर हावी होने से बचें। आपको इस बात को भली भांति समझना होगा कि कार्यक्षेत्र में सीनियर के साथ जूनियर को भी मिलाकर चलने पर कार्य में सिद्धि संभव हो पाएगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लेागों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में कार्यक्षेत्र व्यवसाय आदि में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति रहेगी। परिश्रम के अनुरूप थोड़ा कम फल की प्राप्ति होने पर मन थोड़ा निराश रहेगा। घर-परिवार के किसी भी मामले को सुलझाते समय अति भावुकता में आकर कोई निर्णय लेने से बचें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। प्रेम प्रसंग आदि के क्षेत्र में परस्पर सहयोग की भावना में कमी आयेगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल में भी थोड़ी कमी रहेगी। सप्ताह के अंत में किसी लंबी या छोटी यात्रा संभव है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की आराधना तथा विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख, शांति और लाभ दिलाने वाला है। लंबे अरसे से अटके कार्य किसी मित्र या प्रभावी व्यक्ति की मदद से पूरे होंगे। रोजी-रोजगार की दिशा में किये गये प्रयास सफल होंगे। कारोबार के विस्तार की योजना बनेगी। भूमि-भवन या पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद सुलझेगा और फैसला आपके पक्ष में जाएगा। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और सीनियर आपके काम की तारीफ करेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों का क्रय करते समय अपनी जेब का ध्यान रखते हुए ही अंतिम निर्णय लें। परिवार में कोई मांगलिक कार्य सिद्ध होने के योग बनेंगे। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। माता-पिता की ओर से यथा संभव सुख, सहयोग प्राप्त होता रहेगा। प्रेम संबंधों में उपजी सारी गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्ते मधुर होंगे। लव पार्टनर के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे। जीवन साथी के साथ बेहतर तालमेल आदि बना रहेगा। सप्ताह के अंत तक संतान पक्ष की तरफ से कोई सुखद समाचार मिल सकता है।
उपाय : प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को जल दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में कामकाज का अधिक बोझ रहेगा, जिसे निबटाने के लिए अतिरिक्त परिश्रम करने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं सार्थक होगी। इस सप्ताह आपको अपने व्यवहार एवं व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव लाने की बहुत ज्यादा जरूरत रहेगी। यदि आप ऐसा करने में कामयाब रहते हैं तो आपके कठिन से कठिन कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। इस सप्ताह आपको अपनी सेहत के साथ संबंधों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इष्ट मित्रों के साथ सुख, सहयोग आदि में कुछ कमी आने पर निराश न हों, बल्कि अपने संबंधों को समय-समय पर रिवाइव करने का प्रयास करें। घर-परिवार से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेते समय स्वजनों की भावनाओं और अपेक्षाओं की अनदेखी न करें। प्रेम संबंध में अपने लव पार्टनर की निजी जिंदगी में जरूरत से ज्यादा दखलंदाजी करने से बचें, अन्यथा बनी बात बिगड़ सकती है। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए जीवनसाथी की की जरूरतों को समझें और अपने व्यस्ततम समय में से उसके लिए कुछ पल जरूर निकालें।
उपाय : प्रतिदिन गणेश जी की दूर्वा चढ़ाकर पूजा करें और बुधवार के दिन तुलसी का पौधा दान करें या फिर उसे घर में लगाकर प्रतिदिन उसकी पूजा एवं सेवा करें।
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख और सौभाग्य लिए है। सप्ताह की शुरुआत में किसी कार्य विशेष में मिली बड़ी सफलता आपकी खुशियों का बड़ा कारण बनेगी। संतान पक्ष की ओर से भी कोई सुखद समाचार मिल सकता है। इष्ट-मित्रों की ओर से विशेष सकारात्मक सहयोग बना रहेगा। इस सप्ताह आपकी प्रमोशन या मनचाहे स्थान पर ट्रांसफर की मनोकामना पूरी हो सकती है। कॅरिअर या कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्राओं के योग बनेंगे। यात्रा सुखद एवं लाभदायक रहेगी। हालांकि सट्टा या लॉटरी से उचित दूरी बनाए रखना श्रेयस्कर रहेगा। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। लंबे समय बाद किसी प्रियजन या प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी योजना में धन निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतें और उससे जुड़े रिस्क के बारे में अच्छी तरह से समझ लें, अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। प्रेम-प्रसंग में सावधानी के साथ कदम बढ़ाएं और अपने लव पार्टनर की भावनाओं का आदर करें। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने का अचानक से प्रोग्राम बन सकता है।
उपाय : देवी दुर्गा की उपासना करें और शुक्रवार के दिन वर्फी तथा इत्र का दान करें।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह कामकाज के सिलसिले में अधिक भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से बने-बनाए काम में कोई बाधा आने से मन थोड़ा खिन्न रहेगा।, हालांकि इष्ट-मित्रों की मदद से सप्ताह के उत्तरार्ध तक सभी मुश्किलें दूर हो जाएंगी और कार्य विशेष में मनचाही सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अपने विचारों को दूसरों पर थोपने से बचें और सहयोगियों को मिलाकर चलें, अन्यथा आपको न सिर्फ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता बल्कि इससे आपकी प्रतिष्ठा भी कम हो सकती है। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से भी सावधान रहें। विदेश से जुड़े काम करने वाले लोगों के लिए समय शुभ है। कांट्रैक्ट पर काम करने वालों के लिए भी समय शुभ है। वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अपनी दिनचर्या सही रखें और खान-पान का विशेष ख्याल रखें। बाहर का खाना खाने से बचें। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। एक-दूसरे की जरूरतें समझने और भावनाओं का आदर करने पर बिगड़ती बात बन जाएगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय : प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर सिंदूर का चोला चढ़ाएं।
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने जा रहा है। इस सप्ताह अपने समय और धन दोनों का प्रबंधन करने के चलना होगा अन्यथा आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। घर की मरम्मत या फिर सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों को खरीदते समय अपनी जेब का जरूर ख्याल रखें, अन्यथा बाद में उधार मांगने की नौबत आ सकती है। अधिक परिश्रम करने पर ही कार्यक्षेत्र में उन्नति एवं लाभ की संभावना बनेगी। सप्ताह के पूर्वार्द्ध की बजाय उत्तरार्द्ध का समय अधिक सकारात्मक रहेगा। लोगों के साथ अनावश्यक तर्क-वितर्क करने से बचें। इष्ट-मित्रों एवं सगे संबंधियों को मिलाकर चलें। भूमि-भवन से जुड़े मामले को यदि कोर्ट-कचहरी से बाहर निबटा लें तो ज्यादा बेहतर रहेगा। इस सप्ताह आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं, ऐसे में खान-पान पर पूरा ध्यान दें और कुछ समय अपनी ध्यान और योग के लिए निकालें। प्रेम सबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति की दखलंदाजी से मन व्यथित रहेगा। लव पार्टनर के साथ किसी भी गलतफहमी को सुलझाते समय विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें। जीवनसाथी के साथ मीठी नोक-झोंक के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय : प्रतिदिन हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें और शनिवार के दिन शनि संबंधी चीजों का विशेष रूप से दान करें।
मकर
मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह आलस्य और लापरवाही से बचना होगा, अन्यथा आपके बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। यदि आप अपने काम को किसी दूसरे के भरोसे छोड़ते हैं तो आपके कार्य न सिर्फ अटक सकते हैं, बल्कि आपको भारी नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। कारोबार में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचें अैर आर्थिक मामलों में सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें। असंमजस की स्थिति में अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। भूमि-भवन या वाहन आदि को खरीदते समय स्वजनों की सलाह की उपेक्षा न करें और इस संबंध सोच-समझकर ही निर्णय लें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में आई किसी भी मुश्किल से निकलने में किसी महिला मित्र की मदद काफी कारगर साबित हो सकती है। मामला प्रेम संबंध से जुड़ा हो या फिर घर-परिवार से, सबको साथ लेकर चलना ही श्रेयस्कर रहेगा। वाणी पर संयम रखें और कटु बचन न बोलें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कठिन समय में जीवनसाथी का साथ संबंल प्रदान करेगा। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा।
उपाय – प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और रुद्राष्टकम् का पाठ करें। शनिवार को सतनजा दान करें।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लि यह सप्ताह सामान्य रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में कठिन परिश्रम एवं संघर्ष से ही कार्य विशेष में सफलता मिलेगी। इस दौरान आप अपनी कमजोरियों को शत्रु पक्ष के सामने उजागर करने से बचें, अन्यथा वे इसका गलत लाभ उठाने की कोशिश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध रूप से कार्य करने पर ही सफलता एवं लाभ की संभावना बनेगी। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा बेहतर रहने वाला है। सप्ताह के उत्तरार्ध में कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। यात्रा सुखद एवं लाभदायक साबित होगी। यात्रा में किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात संभव है, जिसकी मदद से भविष्य में लाभ की योजनाएं बनेंगी। इस दौरान आपको अपने इष्ट-मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर-परिवार से जुड़े किसी बड़े फैसले को लेते समय आपके परिजन आपके साथ खड़े होंगे। धार्मिक-समाजिक कार्यों में अधिक समय व्यतीत होगा और आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम संबंध में मजबूती लाने के लिए परस्पर तालमेल की आवश्यकता रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे।
उपाय : हनुमत उपासना संकटों से बचाने और मनचाहा वरदान देने वाली साबित होगी। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा और सुंदरकांड का पाठ करें।
मीन
यदि एक कदम पीछे करने पर दो कदम आगे जाने की संभावना बने तो मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह ऐसा करने में जरा भी संकोच नहीं करना चाहिए। यदि आप इस सप्ताह अपने समय और उर्जा को सही दिशा में उपयोग करते हैं तो आपको अपने कार्यों में निश्चित ही सफलता मिलेगी। सप्ताह की शुरुआत में ही इष्ट-मित्रों अथवा किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लाभ की योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर की कृपा आप पर पूरे सप्ताह बरसती रहेगी। कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को कोई सुखद समाचार मिल सकत है। महिलाओं का अधिकांश समय पूजा-पाठ या फिर धार्मिक गतिविधियों में बीतेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति के आगमन से घर में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के अच्छा समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है।

ज्योतिष
Astrology : 27 फरवरी को इन राशियों का किश्मत चमकेगा सूर्य की तरह,पढ़े अपनी राशी का हाल…

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 27 फरवरी 2022 को रविवार है। रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से सूर्य देव की पूजा- अर्चना की जाती है। प. राघवेंद्र शर्मा से जानिए 27 फरवरी, 2022 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि– आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे।
अंकराशि : इन बर्थडेट वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा 27 फरवरी का दिन, मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, होगा धन- लाभ
वृष राशि- मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकता है।
मिथुन राशि- स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ सकता है। मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शिक्षा में व्यवधान आएंगे। तनाव से बचकर रहें। मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी हो सकती है।
कर्क राशि– मन में निराशा एवं असन्तोष हो सकता है। संयत रहें। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। कारोबार में सुधार के लिए प्रयास करें। पिता का साथ मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। जीवनसाथी को अभी स्वास्थ्य विकार रहेंगे।
शनि, मंगल, बुध एक ही राशि में, देखें ग्रहों की इस युति से किसे होगा फायदा- नुकसान, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक
सिंह राशि– आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। संयत रहें। परिवार में शान्ति रहेगी। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। माता के स्वास्थ्य को लेकर मन में चिंता बढ़ सकती हैं।
कन्या राशि– मानसिक शान्ति रहेगी। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। खर्च बढ़ेंगे। आय में वृद्धि भी होगी। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा। संचित धन में कमी आएगी। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। मित्रों के सहयोग मिलेगा।
तुला राशि– शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। बौद्धिक कार्यों में आय में वृद्धि हो सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थितियां रहेंगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। खर्चों की अधिकता रहेगी। संपत्ति से आय के साधन बनेंगे।
वृश्चिक राशि– वाणी में मधुरता रहेगी। कला या संगीत के प्रति रुझान हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। चिकित्सीय खर्च बढ़ेंगे। यात्रा का साथ मिलेगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी।
धनु राशि– मन प्रसन्न रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। मेहनत अधिक रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी। मन में सकारात्मकता रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। माता से धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
मकर राशि– मन अशान्त हो सकता है। आत्मसंयत रहें। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। किसी धार्मिक स्थान पर जाना हो सकता है। माता का साथ मिलेगा। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं।
कुंभ राशि– आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कारोबार में मेहनत अधिक रहेगी। मन अशान्त रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। लंबे समय से चले आ रहे विवाद से मुक्ति मिलने के योग हैं। सुखद समाचार मिलेगा।
मीन राशि– संयत रहें। मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। कारोबार विस्तार के लिए यात्रा लाभप्रद रहेगी। खर्चों में वृद्धि भी होगी। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। आय के नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।
ज्योतिष
PanchaGrahi Yoga :पंच ग्रही योग रूस और यूक्रेन के मध्य विवाद को बढ़ा रहा,ज्योतिषाचार्य अनुसार….

हिन्दू पंचांग अनुसार शनि की राशि मकर में पंच ग्रही योग का निर्माण हो रहा है। यह पंच ग्रही योग देश की दशा और दिशा को बदलने में निर्णायक भूमिका निभा सकता है। इससे पहले 1962 में जब अष्ट ग्रह योग बना था। तब चीन ने भारत पर हमला किया था।
बालाजी धाम काली माता मंदिर के ज्योतिषाचार्य डॉ. सतीश सोनी के अनुसार जब कुछ ग्रह विशेष राशि में एक साथ आते हैं। तो देश काल पात्र में कुछ बड़े परिवर्तन देखने को मिलते हैं। ऐसी परिस्थिति में सीमा विवाद होने के आसार ज्यादा होते हैं। पंच ग्रही योग रूस और यूक्रेन के मध्य विवाद को बढ़ा रहा है। जो अंतरराष्ट्रीय चिंता का विषय है। इसके साथ ही इस खगोलीय घटना का असर भारत में हो रहे चुनाव पर भी पड़ेगा।
पंच ग्रही योग के चलते कुछ सत्तारूढ़ दल सत्ता को खो सकते हैं। तो कुछ को करारा झटका मिल सकता है।क्योंकि पंच ग्रही योग 27 फरवरी से 10 मार्च तक रहेगा। 1 मार्च कि शाम चंद्रमा निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।तब मकर राशि में चतुर ग्रही योग रहेगा। और इसी बीच पांच राज्यों के चुनाव नतीजे आने को है।
इतना ही नहीं इस दौरान कालसर्प योग भी ब्रह्मांड में रहेगा। जो अप्रत्याशित घटना को जन्म दे सकता है। वहीं पंच ग्रही योग की स्थिति कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित भी होगी। जिसमें मेष राशि, वृषभ राशि, कर्क राशि, तुला राशि, मकर राशि ,वालों को चुनाव में लाभ दिलाएगा।
साथ ही जिन लोगों की कुंडली में शुक्र, शनि, बुध, चंद्र, मंगल, अच्छी स्थिति में हैं। उनके लिए पंच गृही योग बेहद शुभ रहने वाला होगा। और जिनके जन्मांग में पूर्ण कालसर्प योग है। उन्हें इस समय कालसर्प दोष शांति पूजा का अनुष्ठान कराने से बहुत बड़ा फायदा हो सकता है।
पंच ग्रही योग से पड़ने वाले प्रभाव
मकर राशि तथा कुंभ राशि शनि ग्रह से संचालित है। कुंभ राशि में जहां गुरु ग्रह हैं। वहीं मकर राशि में मंगल ग्रह हैं। अतः यह दोनों ही गृह वर्तमान में शनि की स्थिति में है।
शनि और मंगल की युति युद्ध जैसी स्थिति को निर्मित करती है। मकर में शनि के साथ मंगल, शुक्र, और बुध भी आपस में शत्रु भाव रखते हैं। ऐसे में ये भाव संघर्ष, तनाव और युद्ध का भाव बनकर उभरता है।
इन पंच ग्रही योग से राजनीतिक उथल-पुथल के साथ कई जगह पर सत्ता परिवर्तन के योग बनेंगे। मौसम में अचानक से गर्मी बढ़ने लगेगी, महंगाई बढ़ने से लोगों में असंतोष की भावना फेलेगी। मार्च में यह योग प्रबल रहेगा। इसके बाद अप्रैल माह में नौ ग्रह एक साथ अपनी राशि में परिवर्तन करेंगे। जिससे स्थितियां सामान्य होंगी।
ज्योतिष
Astrology : इन राशि वालों का चमकेगा किश्मत, दिन रहेगा शुभ;मिलेगा बिजनेस में बेहतर लाभ…
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत रहने वाला है, क्योंकि आज आपको व्यापार में छुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, जिन्हें पहचान कर उन पर अमल करेंगे और आपको धन लाभ होगा, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप अपनी व अपने परिवार के सदस्यों की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे, लेकिन आज आपको अपने किसी पूर्व में की गई गलती के कारण परिवार के किसी सदस्य से माफी मांगनी पड़ सकती है। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी को ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं, जहां आपको अपने मन की बात किसी से भी साझा करने से बचना होगा।
आज आपके व्यवसायिक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। आज आपके निजी सुखों में कुछ व्यावधान आ सकते हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे और आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनकर अक्समात यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। परिवार का माहौल आज शांतिपूर्ण रहेगा, क्योंकि परिवार के सदस्यों का तालमेल आपस में नहीं बैठेगा, जिसके कारण वरिष्ठ सदस्य भी निराश होंगे। आज आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।
आज का दिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से परेशानी भरा रहने वाला है, इसलिए आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि आज कुछ मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन आप योग और व्यायाम से भी उन्हें दूर करने में सफल रहेंगे। आज आपको अपने साले को धन उधार देने से बचना बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो कोई खटपट हो सकती है, जो थोड़ी लंबी खिंच सकती है। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों के लिए प्रयासरत रहेंगे और उन्हें पूरा करके ही मानेंगे।
आज का दिन आपके लिए खर्च रहेगा, इसलिए आज आपको अपने बेफिजूल के खर्चों पर लगाम लगानी होगी, तभी आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे, नहीं तो आपके धन कोष में कमी आ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आज आपको व्यापार की किसी भी डील को अपने किसी भी परिजन से सलाह लेकर फाइनल नहीं करना है, नहीं तो वह आपके लिए नुकसानदयक रहेगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को भी आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आज आप सायंकाल के समय आप अपनी माता जी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।
आज आप अपनी बुद्धि और विवेक से निर्णय लेकर अपने शत्रु को भी मात देंगे, जिसके कारण वह परेशान रहेंगे। आज आपकी बुद्धि आपको चारों ओर से मान सम्मान दिलवाएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। शासन सत्ता का भी आज आपको भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। आज आपका अपने किसी परिजन के स्वास्थ्य में गिरावट के कारण थोड़ा मन दुखी रहेगा, लेकिन सायंकाल के समय उसमें भी सुधार होगा। आज यदि आपका अपनी माताजी से कोई वाद विवाद हो, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को नहीं खोना है।
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपकी पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई उनका मनपसंद कार्य मिल सकता है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे, लेकिन उन्हें अपने जूनियर से बुरा व्यवहार करने से बचना होगा, नहीं तो उनके सीनियर्स से उन्हें डांट खानी पड़ सकती है। आज यदि आपका कोई कानूनी संबंधित मामला लंबे समय से लंबित पड़ा था, तो उसमें भी आज आपको विजय प्राप्त हो सकती है। आज आप अपने किसी परिजन से समय पर मदद न मिलने के कारण निराश रहेंगे, लेकिन फिर भी आप किसी से कुछ नहीं कहेंगे।
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है, क्योंकि सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों की वेतन पदोन्नति हो सकती है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे व उन्हें उनके परिवार के सदस्यों द्वारा भी उनके लिए किसी सरप्राइस पार्टी का आयोजन किया जा सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ अपने पुराने गिले-शिकवे दूर करेंगे। विद्यार्थियों को भी आज शिक्षा में आशातीत सफलता मिलने की पूरी संभावना है, जिन लोगों ने साझेदारी में किसी व्यापार को चलाया हुआ है, उन्हें अपने पार्टनर को समझना होगा, नहीं तो वह उनके लिए बाद में नुकसानदायक रहेंगी।
आज का दिन आपके लिए किसी संपत्ति प्राप्ति का दिन रहेगा, जो लोग किसी मकान, दुकान, फ्लैट, प्लॉट आदि की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो उनका वह सौदा फाइनल हो सकता है, जिसके कारण वह प्रसन्न होंगे और उनकी मन मुताबिक इच्छा पूरी होगी। नवविवाहित जातकों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आप अपनी माता जी के द्वारा सौपे किसी कार्य को समय पर पूरा करके देंगे। यदि आज आप किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो उसमें अपने पिताजी से आशीर्वाद लेकर करें, तो वह आपको सफलता अवश्य देगा।
आज का दिन आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन आपको उसमें ध्यान देना होगा कि अपनी आय को ध्यान में रख कर ही व्यय करें, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज यदि आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट चल रही थी, तो उसमें आज सुधार हो सकता है, जिसके कारण आपका मन भी प्रसन्न रहेगा और आप अपने कार्यों की ओर भी ध्यान देंगे, जो लोग किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो आज वह आसानी से मिल जाएगा, लेकिन आज आपको नौकरी में कार्यरत लोगों को आज अपने परिवार के लोगों से मिलने जुलने का मौका मिलेगा, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। आज आपका अपने किसी परिजन से कोई वाद-विवाद पनप सकता है।
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आप अपनी संतान की शिक्षा को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं, जिसके लिए आप उनके गुरुजनों अथवा परिवार के वरिष्ठ सदस्य से भी बातचीत कर सकते हैं, जो लोग विदेशों से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनके भी आज कुछ बेहतर अवसर मिल सकता है। आज आपको व्यापार में अक्समात धन लाभ मिलने के कारण आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, जिसके कारण आप धन भी काफी व्यय करेंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है, नहीं तो बाद में आपको धन के लिए परेशान होना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे।
आज का दिन रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है, क्योंकि उनको आज उनके मन मुताबिक कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। आज राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह उनके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आज आपको संतान पक्ष की ओर से कोई प्रशंतादायक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपकी व्यावसायिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी, लेकिन आज जीवनसाथी से आपकी कुछ नोकझोंक हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए।
-
देश - दुनिया6 days agoToday Gold Price: सोने के भाव में आई भारी गिरावट, जाने 10 ग्राम सोने की किमत…
-
देश7 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलावों,जानें क्या हैं…
-
Tech & Auto5 days agoAMO इलेक्ट्रिक के इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 12 हजार में ले जाएं घर,मिलेगी आसान EMI के साथ…
-
Lifestyle6 days agoHelth Tips : लिवर को बनाना है हेल्दी तो डाइट में शामिल करें ये फल,नहीं होगी शरीर में कोई परेशानी…
-
Tech & Auto3 days agoहोंडा पेश करेगी इलेक्ट्रिक एक्टिवा, मार्केट में आते ही मचा देगी खलबली…
-
amazing amazing7 days agoदेश का एक ऐसा अजीबोगरीब रेलवे स्टेशन, जिसे जानकर आप भी हो जायंगे हैरान…
-
जॉब7 days agoअसम राइफल्स में निकली बम्फर भर्ती,10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौक़ा;उम्मीदवार 12 मार्च तक करें आवेदन…
-
Tech & Auto6 days agoWhatsApp पर पार्टनर block कर दिए है तो,ऐसे करें जुगाड़ू ट्रिक से मैसेग…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips : घर में इन वास्तु दोष से हैं परेशान तो करें,ये उपाय…
-
जॉब5 days agoनौसेना में निकली इतने पदों पर भर्ती,उम्मीदवार जल्द करें आवेदन…






























You must be logged in to post a comment Login