छत्तीसगढ़
CG News: यहां ग्राफिक्स की दुकान में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की 4 गड़िया पहुची…

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दर्री स्थित मोहन टॉकीज के पास ग्राफिक्स की दुकान पर भीषण आग लग गई। घटना की सूचना पर तत्काल एनटीपीसी की दमकल वाहन पहले मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। भीषण आग को देखते सीएसईबी, नगर निगम के दमकल वाहन को भी बुलाया गया और 4 दमकल वाहन की मदद से घण्टों मश्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दुकान संचालक प्रेम गभेल ने बताया कि सामने दुकान और पीछे मकान है। रात लगभग 10 बजे दुकान बंद कर वो पीछे मकान में गया था। फिर कुछ देर बाद आचनक आग की लपटें दिखाई दीं। तब उसने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। आगजनी का काम शॉर्ट सर्किट हो सकता है। दुकान में हुई आगजनी की घटना में उसे लगभग से लाखों का नुकसान हुआ है। दुकान में रखे सारे ग्राफिक्स के मशीन और अन्य सामान जलकर खाक हो गए हैं। दर्री थाना प्रभारी पौरूष कुर्रे ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंची थी और आप पर भी काबू पाने का प्रयास किया गया मामले की जांच की जा रही है

छत्तीसगढ़
Crime News: नौकरी लगाने का झांसा देकर दो युवको ने की लाखो रुपये की ठगी, गिरफ्तार…

बिलासपुर। दीपक कुमार झा द्वारा कार्यालय के सभाकक्ष में विभिन्न मामलों में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए बैठक लेकर राजपत्रित अधिकारियों, थानों एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया था। उक्त निर्देशों का पालन करते हुए करहीबाजार पुलिस ने सायबर सेल की मदद से धारा 420 भादवी के मामले में फरार 02 आरोपियों को रायपुर से गिरफ्तार किया है।शत्रुहन साहू के लड़के राजू साहू की नौकरी हाईकोर्ट बिलासपुर में बाबु के पद पर लगाने का झांसा देकर प्रार्थी शत्रुहन साहू से 500000/रूपयें छलपूर्वक सलीम खान एवं गौरव जोशी द्वारा रकम प्राप्त किया गया तथा नारायण ध्रुव एवं दुकलहा ध्रुव द्वारा उक्त झांसा देने में सलीम खान एवं गौरव जोशी का सहयोग किया गया तथा गौरव जोशी द्वारा उक्त 5 लाख रूपयें के एवज में नौकरी नही लगाने की बात पर एक आईसीआईसीआई बैंक पचपेड़ी नाका रायपुर का चेक क्रमांक 020895 एकाउण्ट नंबर 134601501766 प्रार्थी शत्रुहन साहू को दिया गया जो बैंक में उक्त खाते पर रकम नही होना पाया गया। कि शत्रुहन साहू के लिखित आवेदन पर उक्त आरोपियों के विरूद्ध अप.क. 153/2018 धारा 420,34 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
1170734विवेचना दौरान आरोपियान (1.) नारायण ध्रुव पिता गीतुराम ध्रुव उम्र 29 साल साकिन सोनाडीह केंवट मोहल्ला चौकी करहीबाजार (2.) रामकुमार ध्रुव उर्फ दुकलहा धु्रव पिता स्व. रत्नु राम धु्रव उम्र 39 साल साकिन कोसमंदी गौरा चौक थाना पलारी को दिनांक 05.04.2018 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था। तभी से आरोपी गौरव जोशी और सलीम खान फराक थे। मामले में वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी हितेश जंघेल के नेतृत्व में प्रआर. वरूण कुमार साहू, आरक्षक विकास कुर्रे एवं सायबर सेल टीम प्रभारी उप निरीक्षक उमेश वर्मा, आरक्षक कुमार जायसवाल, महिला आरक्षक नेहा तिवारी की मदद से फरार आरोपी (1.) गौरव जोशी उर्फ गोलू (2). सलीम खान को रायपुर से गिरफ्तार किया गया । आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। आरोपी गौरव जोशी थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर के अपराध में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने पर 02 वर्ष की सजा काट चुका हैं।आरोपी गिरफ्तार 01. गौरव जोशी उर्फ गोलू पिता विजय जोशी उर्फ विजय देवीदास जोशी उम्र 35 वर्ष म.नं. 629 साहू आटा चक्की के पास न्यू चंगोराभाठा थाना डी. डी. नगर रायपुर हाल मुकाम नं. 34 टगौर उद्यान के पास टैगोर नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर 02. सलीम खान पिता रहीमखान उम्र 37 वर्ष साकिन बोरिया रोड नेशनल इलेक्ट्रीकल के पीछे संतोषी नगर थाना टिकरापारा रायपुर जिला रायपुर
छत्तीसगढ़
CG News: कॉंग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, अमेठी का सपना छत्तीसगढ़ में हो रहा में हो रहा है साकार…

रायपुर। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के विकास माडल की चर्चा की। शुक्रवार को थौरी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा अमेठी के विकास के लिए मैने जो सपना देखा था, उसे छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल की सरकार धरातल पर पूरा कर रही है।
राहुल गांधीने कहा छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की आर्थिक समृद्धि की दिशा में काम कर रही है, इसके तहत वहां हर जिले में फूड पार्क और प्रसंस्करण इकाईयां स्थापित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार बनी तो यह सपना अमेठी में भी पूरा किया जाएगा। राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ में स्थापित किए जा रहे 140 फूड पार्कों और गोठानों के विकास की चर्चा की। कहा, सुराजी गांव योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन 10 हजार 500 गोठानों को रुरल इंडस्ट्रीयल पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा।
गोठानों में आजीविका मिशन के कार्य
गोठानों में दाल मिल, तेल मिल, राइस मिल जैसी प्रोसेसिंग इकाइयां स्थापित की जा रही हैं। कृषि आधारित इन इकाइयों के अलावा गोबर से बिजली बनाने, गुलाल और चंदन बनाने, साबुन बनाने जैसे दर्जनों उद्यम गोठानों में शुरु किए गए हैं। जिनमें किसानों के परिजनों को रोजगार मिल रहा है। इनके अलावा छत्तीसगढ़ में कोदो-कुटकी-रागी का समर्थन मूल्य तय करते हुए लघु वनोपज सहकारी संघ के माध्यम से उनकी खरीदी की व्यवस्था की गई है। इन लघु धान्य फसलों का राज्य में ही प्रसंस्करण करके उनकी देशभर में मार्केटिंग की जा रही है।
बस्तर काफी और जशपुर में चाय की खेती को प्रोत्साहन
बस्तर में काफी और जशपुर में चाय की खेती को प्रोत्साहित करते हुए उनकी प्रोसेसिंग और ब्रांडिंग की जा रही है। इसी तरह कांकेर में सीताफल से आइस्क्रीम बनाने, कोंडागांव में तिखुर शेक बनाने, सुकमा में ईमली कैंडी बनाने तथा नारायणपुर में फूल झाड़ू का निर्माण शुरु करके इन उत्पादों की भी देशभर में मार्केटिंग की जा रही है।
छत्तीसगढ़
राजनांदगांव शराब दुकान के सामने आरक्षक का मिली शव,जानें मौत की वजह…

छत्तीसगढ़ के दुर्ग राजनांदगांव बाइपास पर शराब दुकान के सामने कार में पुलिस आरक्षक पीयूष सिंह बैस की संदिग्ध हालत में शव मिला है। सिपाही के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी व भिलाई मोहन नगर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची हैं।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर में घटनास्थल पर आरक्षक कार मे बैठकर शराब पी रहा था। खुद शराब पीने के साथ ही वो आने जाने वाले राहगीरों को भी शराब का आफर कर रहा था। बताया जा रहा है कि आरक्षक रात भर कार में ही था।
अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने आशंका जताई है कि दिल का दौरा पड़ने से आरक्षक की मौत हुई है। आरक्षक आईयूसीएडब्ल्यू में पदस्थ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-
देश - दुनिया6 days agoToday Gold Price: सोने के भाव में आई भारी गिरावट, जाने 10 ग्राम सोने की किमत…
-
देश7 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलावों,जानें क्या हैं…
-
Tech & Auto5 days agoAMO इलेक्ट्रिक के इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 12 हजार में ले जाएं घर,मिलेगी आसान EMI के साथ…
-
Lifestyle6 days agoHelth Tips : लिवर को बनाना है हेल्दी तो डाइट में शामिल करें ये फल,नहीं होगी शरीर में कोई परेशानी…
-
amazing amazing7 days agoदेश का एक ऐसा अजीबोगरीब रेलवे स्टेशन, जिसे जानकर आप भी हो जायंगे हैरान…
-
Tech & Auto3 days agoहोंडा पेश करेगी इलेक्ट्रिक एक्टिवा, मार्केट में आते ही मचा देगी खलबली…
-
जॉब7 days agoअसम राइफल्स में निकली बम्फर भर्ती,10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौक़ा;उम्मीदवार 12 मार्च तक करें आवेदन…
-
Tech & Auto6 days agoWhatsApp पर पार्टनर block कर दिए है तो,ऐसे करें जुगाड़ू ट्रिक से मैसेग…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips : घर में इन वास्तु दोष से हैं परेशान तो करें,ये उपाय…
-
जॉब5 days agoनौसेना में निकली इतने पदों पर भर्ती,उम्मीदवार जल्द करें आवेदन…


















You must be logged in to post a comment Login