रायपुर छत्तीसगढ़
CGBSE 10th 12th Exam 2022: बोर्ड परीक्षा की प्रवेश पत्र जारी,ऐसे करें डाउनलोड करें…

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की ओर से दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 3 मार्च, 2022 से शुरू की जाएगी और 23 मार्च को समाप्त होंगी। वहीं, बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 2 मार्च, 2022 से शुरू होकर 30 मार्च, 2022 को समाप्त होगी।
CGBSE 10th 12th Exam 2022: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल (CGBSE) ने राज्य में दसवीं और बारहवीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जो भी छात्र इस बार बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वह CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपने पंजीयन नंबर और जन्मतिथि आदि का प्रयोग कर के लॉगिन करना होगा।
CGBSE 10th 12th Exam 2022: कब होगी परीक्षा?
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की ओर से दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 3 मार्च, 2022 से शुरू की जाएगी और 23 मार्च को समाप्त होंगी। वहीं, बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 2 मार्च, 2022 से शुरू होकर 30 मार्च, 2022 को समाप्त होगी। हालांकि, कोरोना महामारी के कारण इन तारीखों में बदलाव भी किए जा सकते हैं। अनुमान के मुताबिक इस बार बोर्ड परीक्षा में 6 लाख से अधिक छात्र शामिल होने वाले हैं।
CGBSE 10th 12th Exam 2022: एक दिन में एक ही पाली
छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षा में एक दिन में केवल एक ही पाली होगी। परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12.15 बजे तक निर्धारित किया गया है। छात्रों को प्रश्न पत्र 9 बजकर 5 मिनट पर दिए जाएंगे और 10 मिनट का अतिरिक्त समय प्रश्नों को पढ़ने के लिए होगा। खबरों के अनुसार इस बार कोरोना महामारी के कारण छात्रों की पढ़ाई को हुए नुकसान को देखते हुए पाठ्यक्रमों के सिलेबस में कटौती भी की गई है।
CGBSE 10th 12th Exam 2022: कैसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र?
छात्र नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
1. सबसे पहले छात्र छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे बोर्ड परीक्षा से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपने पंजीयन नंबर और जन्मतिथि को दर्ज कर के लॉगिन करें।
5. अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

रायपुर छत्तीसगढ़
RAIPUR : महिला स्व सहायता समूह को फर्जी घोषित करने सोशल मीडिया पर बदनाम और मारने की धमकी देने का आरोप शोभा ठाकुर ने लगाया, जानिए क्या है पूरा मामला

प्रदेश में महिला स्व सहायता समूह के द्वारा सरकार के कई योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है जिसमें से एक योजना शासकीय स्कूलों में निशुल्क स्कूल ड्रेस वितरण करने का शामिल है. वहीं स्कूल ड्रेस तैयार करने का काम महिला स्व शक्ति संगठन के माध्यम से रायपुर में किया जा रहा है.
बीते कुछ दिनों से इनके ही संगठन में शामिल 1 सदस्य द्वारा संगठन में कब्जा जमाने व सँगठन को फर्जी घोषित करने के लिए साजिश रचने व धमकी देने का आरोप वर्तमान संगठन अध्यक्ष द्वारा लगाया गया है. दरअसल महिला स्व शक्ति संगठन में पहले शामिल लक्ष्मी मिश्रा जिन पर वर्तमान अध्यक्ष शोभा ठाकुर जो की समूह की प्रदेश अध्यक्ष है उनका कहना है लक्ष्मी मिश्रा द्वारा संगठन को फर्जी घोषित करने सोशल मीडिया पर बदनाम करने जान से मारने की धमकी देने व समूह की महिलाओं से पैसे लेने तक का आरोप लगाई है.
इस तमाम आरोप को लेकर आज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शोभा ठाकुर ने प्रेस वार्ता कर तमाम जानकारी साझा करते हुए बताया कि तमाम आरोप संगठन पर कब्जा जमाने के लिए किया जा रहा है पैसे लेने के आरोप पर कहा मेरे ऊपर पैसा लेने के आरोप लगाया है मैं पैसा वापस करने तैयार हूं बशर्ते उन महिलाओं को सामने खड़ा करें जिनसे मैंने पैसा ली हूं. लेकिन लक्ष्मी मिश्रा द्वारा कोई भी महिला पीड़ित को सामने नहीं लाने का भी की भी बात उन्होंने कही है.
आगे बताया कि लक्ष्मी मिश्रा जो कि हमारे संगठन के सदस्य है हमारे हर धरना प्रदर्शन विरोध में शामिल रही है और आज यह दोहरी नीति अपना रही है एक संगठन से इस्तीफा दिए बगैर दूसरे संगठन बनाना उसमें शामिल होना एक नियम के खिलाफ है.
वहीं प्रेस वार्ता में शोभा ठाकुर ने यह भी बताया कि लक्ष्मी मिश्रा पुरुष संगठन को बढ़ावा देने का काम कर रही है जो कि नियम के विरुद्ध है उन्होंने यह भी बताया महिला स्व समूह सहायता की ओर से सभी कार्य को किया जाता है लेकिन पुरुष को करने सपोर्ट किया जा रहा है। या सभी तथ्य चारामा पुलिस थाना के थाना प्रभारी के पास मौजूद है.
रायपुर छत्तीसगढ़
संगठन को फर्जी बता रही लक्ष्मी मिश्रा, लगभग 1 साल पहले ही शोभा ठाकुर बनी थी महिला स्व शक्ति समूह के प्रदेश अध्यक्ष

महिला स्व शक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शोभा जिनको लगभग 1 साल पहले प्रदेश के समूह के द्वारा सबकी सहमति से उन्हें अध्यक्ष बनाया गया था। मगर अचानक लक्ष्मी मिश्रा जिन्होंने अभी-अभी संगठन बनाया है उन्हें अध्यक्ष बना दिया गया।जिसको लेकर शोभा ठाकुर हथकरघा विभाग से जवाब मांगने दफ्तर पहुंचे। मीडिया से बातचीत करते हुए शोभा ठाकुर ने कहा मेरे संगठन को फर्जी बता रही है जिसका जवाब मैं पत्रकारों के सामने दे रही किसके कहने से ऐसा कर रही है।
Breaking
Crime News: सरेआम सडक पर दौडा-दौड़कर युवक को मारा चाकू, पुलिस ने किया गिरफ्तार…

रायपुर के अश्वनी नगर से लाखे नगर की ओर जाने वाली सड़क पर मंगलवार देर रात एक युवक पर जानलेवा हमला हो गया। युवक को फिल्मी अंदाज में एक आरोपी दौड़ा रहा था। कुछ दूर में जैसे ही युवक उसकी पकड़ में आता वो इसे चाकू मार दिया करता। ये करीब 30 मिनट तक चलता रहा। घायल युवक पर चाकू से 4-5 वार किए गए।
सड़क पर खून बिखरा हुआ था। कुछ लोगों ने हमलावर को पुलिस बुलाने की धमकी दी, वो लोगों की तरफ बढ़ा और चाकू दिखाकर डराया। उसे पुलिस के नाम का भी खौफ नहीं था। जब घायल युवक सड़क पर गिर पड़ा तब भी हमलावर ने उस पर चाकू से वार किए। इसके बाद भाग गया। कुछ लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को खबर कर दी थी। बाद में घायल युवक को इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया।
बताया जा रहा है कि घायल युवक का नाम सुनील है। डंगनिया के रहने वाले इस युवक के पड़ोसी टिल्लू ने इस पर हमला किया है। पुलिस को उसकी तलाश है। दूसरी तरफ सुनील जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। पुलिस इस मामले में परिजनों से पूछताछ कर रही है। अब तक सामने आई बातों के मुताबिक कुछ दिन पहले सुनील और टिल्लू के बीच झगड़ा हाे गया था इसी का बदला लेने की नीयत ने उसने हमला किया।
पिछले महीने इसी इलाके में हत्या
डीडी नगर इलाके में गुलशन यादव (25) अपने दोस्त के साथ घूमने निकला था। इस दौरान एक दूसरा युवक भी किसी महिला के साथ जा रहा था। तभी गुलशन ने उस पर कुछ कमेंट पास कर दिया था। यह सुनते ही महिला के साथ बैठा युवक गुस्से में आ गया। उसने गुलशन से विवाद शुरू कर दिया। दोनों बाइक पर थे, इसलिए गुलशन आगे बढ़ गया। लेकिन आरोपी ने गुलशन का कुछ देर पीछा किया। फिर बाइक को जमीन पर ही पटका और दौड़ता हुआ गुलशन के पीछे गया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस अटैक में गुलशन की मौत हो गई थी।
-
देश - दुनिया6 days agoToday Gold Price: सोने के भाव में आई भारी गिरावट, जाने 10 ग्राम सोने की किमत…
-
देश7 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलावों,जानें क्या हैं…
-
Tech & Auto5 days agoAMO इलेक्ट्रिक के इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 12 हजार में ले जाएं घर,मिलेगी आसान EMI के साथ…
-
Lifestyle6 days agoHelth Tips : लिवर को बनाना है हेल्दी तो डाइट में शामिल करें ये फल,नहीं होगी शरीर में कोई परेशानी…
-
amazing amazing7 days agoदेश का एक ऐसा अजीबोगरीब रेलवे स्टेशन, जिसे जानकर आप भी हो जायंगे हैरान…
-
Tech & Auto3 days agoहोंडा पेश करेगी इलेक्ट्रिक एक्टिवा, मार्केट में आते ही मचा देगी खलबली…
-
जॉब7 days agoअसम राइफल्स में निकली बम्फर भर्ती,10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौक़ा;उम्मीदवार 12 मार्च तक करें आवेदन…
-
Tech & Auto6 days agoWhatsApp पर पार्टनर block कर दिए है तो,ऐसे करें जुगाड़ू ट्रिक से मैसेग…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips : घर में इन वास्तु दोष से हैं परेशान तो करें,ये उपाय…
-
जॉब5 days agoनौसेना में निकली इतने पदों पर भर्ती,उम्मीदवार जल्द करें आवेदन…























You must be logged in to post a comment Login