Connect with us

ज्योतिष

ये राशि की कन्या होती है गुस्सैल स्वभाव की, जाने कौन सी है ये राशि…

Published

on

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी राशियों का एक स्वामी ग्रह होता है। इन ग्रहों का प्रभाव जातकों के जीवन पर पड़ता है। मंगल ग्रह की राशिवालों का स्वभाव उत्साही, आत्मविश्वासी और जिद्दी होता है। शनि की राशि के लोग मेहनती, ईमानदार और शांत स्वभाव के होते हैं। ज्योतिषाचार्य के अनुसार कुछ राशियों से संबंधित लड़कियां का क्रोध हमेशा सातवें आसमान पर रहता है। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में जिनका गुस्से पर नियंत्रण नहीं रहता है।

मेष राशि (Aries)

मेष राशिवालों पर मंगल का प्रभाव रहता है। इस कारण इन राशि की लड़कियां गुस्सैल स्वभाव की होती हैं। इस राशियों की लड़कियों को जल्द बुरा लग जाता है। गुस्सा में किसी भी भला-बुरा कह देती हैं।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि की लड़कियों का गुस्सा तेज होता है। कभी हदें पार कर देती हैं। वह अपना नियंत्रण खो देती हैं। इस दौरान कुछ ऐसा बातें कह देती हैं, जिससे रिश्ते में दूरियां बन जाती है। इस राशि की लड़कियों का गुस्सा जल्द शांत नहीं होता है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि की लड़कियां भी गुस्सैल स्वभाव की होती हैं। वे अपने क्रोध पर कंट्रोल नहीं रख पाती हैं। गुस्से में आकर बहुत कुछ कह डालती हैं। जिस कारण आगे पछताना पड़ता है। सिंह राशि की लड़कियां स्वाभिमानी होती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि की लड़कियों को गुस्सा जल्द नहीं आता है। लेकिन जब इन्हें गुस्सा आता है, तब किसी की नहीं सुनती हैं।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

ज्योतिष

Vastu Tips: घर की इस खास दिशा में रखें ये सामान, बनी रहेगी कुबेर और लक्ष्मी की कृपा…

Published

on

By

वास्तु का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। अगर हमारा घर या कार्यस्थल वास्तु अनुसार बना हो तो घर में सुख- समृद्धि बनी रहती है। वहीं अगर घर वास्तु के अनुसार नहीं बना हो मतलब घर की हर चीज की दिशा वास्तु के अनुसार नहीं हो तो घर में बेवजह क्लेश होती है और दरिद्री छा जाती है, जिससे मां लक्ष्मी रूठ कर चलीं जातीं हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा माना जाता है। आइए जानते हैं इस दिशा में क्या रखना चाहिए, ताकि धन के देवता कुबरे की विशेष कृपा बनी रहे…

इन चीजों को रखना चाहिए उत्तर दिशा में:

घर की तिजोरी को रख सकते हैं:

उत्तर दिशा के स्वामी धन और समृद्धि के देवता कुबेर हैं। ऐसे में इस दिशा में घर की तिजोरी रखनी चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

नीले रंग का पिरामिड लगाएं:

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर की उत्तर दिशा में नीले रंग का एक पिरामिड लगाएं। इस दिशा में नीले रंग का पिरामिड रखने से धन का भंडार कभी खाली नहीं होता है। संभव हो इस दिशा में दीवारों का रंग भी नीला ही करवाएं।

इस दिशा में रखें भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्ति:

घर की पूर्व-उत्तर दिशा में भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्ति जरूर रखें। साथ ही दिन में एक बार यहां दीया जरूर जलाएं। इसके अलावा इस स्थान की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। ऐसा करने से घर में रुपए-पैसों की तंगी नहीं रहेगी

Continue Reading

ज्योतिष

Weekly Horoscope : इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके सितारे,जानिय; किसे मिलेगा भाग्य का साथ…  

Published

on

मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको कार्यक्षेत्र में बॉस की तरफ से तारीफ के साथ कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। यदि आप नई नौकरी की तलाश में थे, तो आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। हालांकि इस दौरान आपको गुप्त शत्रुओं और उन लोगों से विशेष सावधान रहना होगा जो आपको अक्सर भ्रमित करने का प्रयास करते हैं। कारोबार में मनचाहा लाभ मिलेगा। आय के नए स्रोत भी बनेंगे। कुल मिलाकर देखें तो आर्थिक रूप से यह सप्ताह शानदार रहने वाला है। सप्ताह के अंत तक भौतिक सुख-संसाधनों से जुड़ी कोई बड़ी चीज खरीद सकते हैं। घर-परिवार में भी माता-पिता, भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा। पुत्र-पुत्री में भी आपके विचारों की स्वीकार्यता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेगी। लव पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है।

उपाय : हनुमत उपासना और सुंदरकांड का पाठ शुभता प्रदान करते हुए सभी मनोकामनाओं को पूरा करेगा।
वृष 
वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह जोश में आकर होश खाने से बचना होगा। किसी भी कार्य को करते समय जल्दबाजी से बचें और वाहन भी सावधानीपूर्वक चलाएं, अन्यथा चोट-चपेट लगने की आशंका है। कार्यक्षेत्र में लोगों की बातों पर ध्यान देने की बजाए अपने लक्ष्य पर फोकस करें। विरोधी आपकी छवि को बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसे में बेहद सावधान रहें। विशेष रूप से विपरीत लिंग के साथ फ्लर्ट करने से बचें। छोटी-मोटी परेशनियों और निजी जीवन में कुछेक जिम्मेदारियों के बीच इष्ट-मित्रों का साथ खड़ा रहना आपको अत्यंत ही सुकून देने वाला होाग। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोेगों को कठिन परिश्रम करने पर ही सफलता के योग बनेंगे। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते बीतेगा। प्रेम संबंधों में सावधानी के साथ पींगे बढ़ाएं अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। विशेष रूप से अपने प्रेम संबंधों का महिमामंडन करने से बचें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। हालांकि आपको स्वयं भी अपने सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूर रहेगी। मौसमी बीमारी को लेकर सचेत रहें।

उपाय : लाल रंग के पुष्प चढ़ाकर शक्ति की साधना करें। साथ ही साथ प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
मिथुन
कोई भी चुनौती या परेशानी आपके साहस से बड़ी नहीं है। इस बात को मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह हमेशा याद रखना है। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में कामकाज का अतिरिक्त बोझ बना रहेगा। कामकाजी महिलाओं को घर और आफिस के साथ समन्वय बनाने में कुछेक मुश्किलें आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र की परेशानियों को लेकर घर बिल्कुल न जाएं, अन्यथा आपका पारिवारिक जीवन भी प्रभावित हो सकता है। किसी भी बड़ी योजना में निवेश करते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। कारोबार में भी पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचें। कॅरिअर और कारोबार की दृष्टि से सप्ताह की शुरुआत भले ही थोड़ी कठिनाई भरी रहे लेकिन उत्तरार्ध में चीजें आपके मनमुताबिक होती हुई दिखेंगी। प्रेम संबंधों में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं ओर अपने लव पार्टनर की मजबूरियों और अपेक्षाओं को समझने का प्रयास करें। प्रेम संबंध से जुड़ा कोई बड़ा फैसला लेते समय अपने परिजनों की भावनाओं की अनदेखी करने की भूल बिल्कुल न करें, अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। कठिन समय में जीवनसाथी आपके साथ परछाईं की तरह बना रहेगा।

उपाय : गणपति की साधना करें और बुधवार के दिन मूंग की दाल हरे कपड़े में बांधकर दान करें।
कर्क
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह सिर्फ और सिर्फ अपने लक्ष्य पर फोकस करना होगा। आपको इस बात का पूरा ख्याल रखना होगा कि आधी छोड़ सारी को धावै, आधी मिलै न सारी न पावै। ऐसे में किसी के बहकावे में आने की बजाय आपको अपनी प्राथमिकताओं पर ध्यान देते हुए अपने वर्तमान लक्ष्य की ओर ही आगे बढ़ना हेागा। आफिस में अपने कनिष्ठ पर हावी होने से बचें। आपको इस बात को भली भांति समझना होगा कि कार्यक्षेत्र में सीनियर के साथ जूनियर को भी मिलाकर चलने पर कार्य में सिद्धि संभव हो पाएगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लेागों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में कार्यक्षेत्र व्यवसाय आदि में उतार-चढ़ाव जैसी स्थिति रहेगी। परिश्रम के अनुरूप थोड़ा कम फल की प्राप्ति होने पर मन थोड़ा निराश रहेगा। घर-परिवार के किसी भी मामले को सुलझाते समय अति भावुकता में आकर कोई निर्णय लेने से बचें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। प्रेम प्रसंग आदि के क्षेत्र में परस्पर सहयोग की भावना में कमी आयेगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल में भी थोड़ी कमी रहेगी। सप्ताह के अंत में किसी लंबी या छोटी यात्रा संभव है।

उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की आराधना तथा विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख, शांति और लाभ दिलाने वाला है। लंबे अरसे से अटके कार्य किसी मित्र या प्रभावी व्यक्ति की मदद से पूरे होंगे। रोजी-रोजगार की दिशा में किये गये प्रयास सफल होंगे। कारोबार के विस्तार की योजना बनेगी। भूमि-भवन या पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद सुलझेगा और फैसला आपके पक्ष में जाएगा। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और सीनियर आपके काम की तारीफ करेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों का क्रय करते समय अपनी जेब का ध्यान रखते हुए ही अंतिम निर्णय लें। परिवार में कोई मांगलिक कार्य सिद्ध होने के योग बनेंगे। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। माता-पिता की ओर से यथा संभव सुख, सहयोग प्राप्त होता रहेगा। प्रेम संबंधों में उपजी सारी गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्ते मधुर होंगे। लव पार्टनर के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे। जीवन साथी के साथ बेहतर तालमेल आदि बना रहेगा। सप्ताह के अंत तक संतान पक्ष की तरफ से कोई सुखद समाचार मिल सकता है।

उपाय : प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को जल दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में कामकाज का अधिक बोझ रहेगा, जिसे निबटाने के लिए अतिरिक्त परिश्रम करने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं सार्थक होगी। इस सप्ताह आपको अपने व्यवहार एवं व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव लाने की बहुत ज्यादा जरूरत रहेगी। यदि आप ऐसा  करने में कामयाब रहते हैं तो आपके कठिन से कठिन कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। इस सप्ताह आपको अपनी सेहत के साथ संबंधों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इष्ट मित्रों के साथ सुख, सहयोग आदि में कुछ कमी आने पर निराश न हों, बल्कि अपने संबंधों को समय-समय पर रिवाइव करने का प्रयास करें। घर-परिवार से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेते समय स्वजनों की भावनाओं और अपेक्षाओं की अनदेखी न करें। प्रेम संबंध में अपने लव पार्टनर की निजी जिंदगी में जरूरत से ज्यादा दखलंदाजी करने से बचें, अन्यथा बनी बात बिगड़ सकती है। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए जीवनसाथी की की जरूरतों को समझें और अपने व्यस्ततम समय में से उसके लिए कुछ पल जरूर निकालें।

उपाय : प्रतिदिन गणेश जी की दूर्वा चढ़ाकर पूजा करें और बुधवार के दिन तुलसी का पौधा दान करें या फिर उसे घर में लगाकर प्रतिदिन उसकी पूजा एवं सेवा करें।

तुला
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख और सौभाग्य लिए है। सप्ताह की शुरुआत में किसी कार्य विशेष में मिली बड़ी सफलता आपकी खुशियों का बड़ा कारण बनेगी। संतान पक्ष की ओर से भी कोई सुखद समाचार मिल सकता है। इष्ट-मित्रों की ओर से विशेष सकारात्मक सहयोग बना रहेगा। इस सप्ताह आपकी प्रमोशन या मनचाहे स्थान पर ट्रांसफर की मनोकामना पूरी हो सकती है। कॅरिअर या कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्राओं के योग बनेंगे। यात्रा सुखद एवं लाभदायक रहेगी। हालांकि सट्टा या लॉटरी से उचित दूरी बनाए रखना श्रेयस्कर रहेगा। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। लंबे समय बाद किसी प्रियजन या प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी योजना में धन निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतें और उससे जुड़े रिस्क के बारे में अच्छी तरह से समझ लें, अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। प्रेम-प्रसंग में सावधानी के साथ कदम बढ़ाएं और अपने लव पार्टनर की भावनाओं का आदर करें। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने का अचानक से प्रोग्राम बन सकता है।
 
उपाय : देवी दुर्गा की उपासना करें और शुक्रवार के दिन वर्फी तथा इत्र का दान करें।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह कामकाज के सिलसिले में अधिक भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से बने-बनाए काम में कोई बाधा आने से मन थोड़ा खिन्न रहेगा।, हालांकि इष्ट-मित्रों की मदद से सप्ताह के उत्तरार्ध तक सभी मुश्किलें दूर हो जाएंगी और कार्य विशेष में मनचाही सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अपने विचारों को दूसरों पर थोपने से बचें और सहयोगियों को मिलाकर चलें, अन्यथा आपको न सिर्फ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता बल्कि इससे आपकी प्रतिष्ठा भी कम हो सकती है। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से भी सावधान रहें। विदेश से जुड़े काम करने वाले लोगों के लिए समय शुभ है। कांट्रैक्ट पर काम करने वालों के लिए भी समय शुभ है। वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अपनी दिनचर्या सही रखें और खान-पान का विशेष ख्याल रखें। बाहर का खाना खाने से बचें। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। एक-दूसरे की जरूरतें समझने और भावनाओं का आदर करने पर बिगड़ती बात बन जाएगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

उपाय : प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर सिंदूर का चोला चढ़ाएं।
धनु

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने जा रहा है। इस सप्ताह अपने समय और धन दोनों का प्रबंधन करने के चलना होगा अन्यथा आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। घर की मरम्मत या फिर सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों को खरीदते समय अपनी जेब का जरूर ख्याल रखें, अन्यथा बाद में उधार मांगने की नौबत आ सकती है। अधिक परिश्रम करने पर ही कार्यक्षेत्र में उन्नति एवं लाभ की संभावना बनेगी। सप्ताह के पूर्वार्द्ध की बजाय उत्तरार्द्ध का समय अधिक सकारात्मक रहेगा। लोगों के साथ अनावश्यक तर्क-वितर्क करने से बचें। इष्ट-मित्रों एवं सगे संबंधियों को मिलाकर चलें। भूमि-भवन से जुड़े मामले को यदि कोर्ट-कचहरी से बाहर निबटा लें तो ज्यादा बेहतर रहेगा। इस सप्ताह आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं, ऐसे में खान-पान पर पूरा ध्यान दें और कुछ समय अपनी ध्यान और योग के लिए निकालें। प्रेम सबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति की दखलंदाजी से मन व्यथित रहेगा। लव पार्टनर के साथ किसी भी गलतफहमी को सुलझाते समय विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें। जीवनसाथी के साथ मीठी नोक-झोंक के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।

उपाय : प्रतिदिन हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें और शनिवार के दिन शनि संबंधी चीजों का विशेष रूप से दान करें।
मकर

मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह आलस्य और लापरवाही से बचना होगा, अन्यथा आपके बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। यदि आप अपने काम को किसी दूसरे के भरोसे छोड़ते हैं तो आपके कार्य न सिर्फ अटक सकते हैं, बल्कि आपको भारी नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। कारोबार में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचें अैर आर्थिक मामलों में सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें। असंमजस की स्थिति में अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। भूमि-भवन या वाहन आदि को खरीदते समय स्वजनों की सलाह की उपेक्षा न करें और इस संबंध सोच-समझकर ही निर्णय लें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में आई किसी भी मुश्किल से निकलने में किसी महिला मित्र की मदद काफी कारगर साबित हो सकती है। मामला प्रेम संबंध से जुड़ा हो या फिर घर-परिवार से, सबको साथ लेकर चलना ही श्रेयस्कर रहेगा। वाणी पर संयम रखें और कटु बचन न बोलें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कठिन समय में जीवनसाथी का साथ संबंल प्रदान करेगा। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा।

उपाय – प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और रुद्राष्टकम् का पाठ करें। शनिवार को सतनजा दान करें।
कुंभ

कुंभ राशि के जातकों के लि यह सप्ताह सामान्य रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में कठिन परिश्रम एवं संघर्ष से ही कार्य विशेष में सफलता मिलेगी। इस दौरान आप अपनी कमजोरियों को शत्रु पक्ष के सामने उजागर करने से बचें, अन्यथा वे इसका गलत लाभ उठाने की कोशिश कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध रूप से कार्य करने पर ही सफलता एवं लाभ की संभावना बनेगी। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा बेहतर रहने वाला है। सप्ताह के उत्तरार्ध में कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। यात्रा सुखद एवं लाभदायक साबित होगी। यात्रा में किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात संभव है, जिसकी मदद से भविष्य में लाभ की योजनाएं बनेंगी। इस दौरान आपको अपने इष्ट-मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। घर-परिवार से जुड़े किसी बड़े फैसले को लेते समय आपके परिजन आपके साथ खड़े होंगे। धार्मिक-समाजिक कार्यों में अधिक समय व्यतीत होगा और आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम संबंध में मजबूती लाने के लिए परस्पर तालमेल की आवश्यकता रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे।

उपाय : हनुमत उपासना संकटों से बचाने और मनचाहा वरदान देने वाली साबित होगी। प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा और सुंदरकांड का पाठ करें।
मीन

यदि एक कदम पीछे करने पर दो कदम आगे जाने की संभावना बने तो मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह ऐसा करने में जरा भी संकोच नहीं करना चाहिए। यदि आप इस सप्ताह अपने समय और उर्जा को सही दिशा में उपयोग करते हैं तो आपको अपने कार्यों में निश्चित ही सफलता मिलेगी। सप्ताह की शुरुआत में ही इष्ट-मित्रों अथवा किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लाभ की योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर की कृपा आप पर पूरे सप्ताह बरसती रहेगी। कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को कोई सुखद समाचार मिल सकत है। महिलाओं का अधिकांश समय पूजा-पाठ या फिर धार्मिक गतिविधियों में बीतेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति के आगमन से घर में खुशियों का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के अच्छा समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है।

Continue Reading

ज्योतिष

जानें फाल्गुन मास में किन देवी-देवताओं की पूजा करने से होगा लाभ… 

Published

on

By

हिंदू धर्म में सभी महीनों का अलग-अलग महत्व होता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर महीने में कुछ खास काम करने की सलाह दी जाती है. हिंदी कैलेंडर का अंतिम मास फाल्गुन मास है. हिंदू कैलेंडर का अंतिम महीना होने के कारण भगवान की पूजा की जाती है और मोक्ष प्राप्त करने के लिए विशेष प्रयास किए जाते हैं. आपको इस महीने देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहिए. इस महीने को खुशियों का महीना भी कहा जाता है. महाशिवरात्रि और होली जैसे प्रमुख त्योहार इस महीने के दौरान होते हैं. इस वर्ष फाल्गुन मास 17 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च को समाप्त होगा. आइए जानें फाल्गुन मास में आपको कौन-कौन से काम करने चाहिए जिससे आपको सुख की प्राप्ति हो.

भगवान कृष्ण की पूजा करें

वैसे तो बहुत से लोग सालभर भी भगवान कृष्ण की पूजा करते हैं लेकिन विशेष रूप से फाल्गुन के महीने में श्री कृष्ण की पूजा की जाती है. इस महीने में लड्डू गोपाल की भक्ति और सेवा फलदायी साबित होती है. इस पूरे महीने में मुख्य रूप से लड्डू गोपाल की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

शिवलिंग पर जल चढ़ाएं

फाल्गुन मास में नियमित रूप से शिवलिंग पर जल चढ़ाएं. फाल्गुन मास में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. क्योंकि इसी महीने में शिवरात्रि भी पड़ती है, इसलिए भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है.

फाल्गुन मास में दान करें

फाल्गुन के पूरे महीने में दान करना बहुत फलदायी होता है. अगर आप अपने घर में सुख-समृद्धि चाहते हैं तो आपको अपनी क्षमता के अनुसार गरीबों को दान देना चाहिए. इस महीने गरीबों को दान देने के साथ-साथ पितरों को भी प्रसाद चढ़ाना चाहिए. अपनी क्षमता के अनुसार गरीबों को धन, अनाज और वस्त्र दान करने चाहिए.

पवित्र नदी में स्नान करें

फाल्गुन मास में सुबह जल्दी उठकर पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि इस महीने में गंगा जैसी पवित्र नदी में स्नान करने का विशेष महत्व है. शास्त्रों के अनुसार जो व्यक्ति इस महीने पवित्र नदी में स्नान करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.

देवी लक्ष्मी की पूजा करें

फाल्गुन मास में लक्ष्मी पूजा का भी विशेष महत्व है. ऐसा माना जाता है कि फाल्गुन मास के दौरान देवी लक्ष्मी की पूजा करने से विशेष आशीर्वाद मिलता है. आप खुद को कभी भी आर्थिक परेशानी में नहीं पाएंगे. पूजा के समय आपको देवी लक्ष्मी को कमल के फूल और खीर का भोग लगाना चाहिए.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़2 hours ago

2021 बैच के 66 डॉक्टरों को संविदा नियुक्ति दी

2021 में MBBS पासआउट 66 डॉक्टरों को संविदा नियुक्ति दी है। इन सभी डॉक्टरों काे बस्तर और सरगुजा के आदिवासी...

छत्तीसगढ़2 hours ago

फिल्म के एक सीन में 4 नई गाड़ियां ब्लास्ट की हैं

हुमा कुरैशी और कार्तिकेय गुम्माकोंडा स्टारर फिल्म वलिमै की चर्चा जोरों पर है। एच. विनोथ लिखित-निर्देशित, बोनी कपूर निर्मित इस...

छत्तीसगढ़4 hours ago

पंजाब में अकाली दल और भाजपा को समर्थन का संदेश

  डेरा सच्चा सौदा सिरसा की राजनीतिक विंग ने पंजाब विधानसभा चुनावों में रातों रात अपना फैसला बदल दिया। सुबह...

छत्तीसगढ़4 hours ago

1 बजे तक 35.88% वोटिंग

  त्तर प्रदेश में थर्ड फेज की वोटिंग जारी है। 16 जिलों की 59 सीटों पर दोपहर एक बजे तक...

छत्तीसगढ़6 hours ago

CG News: इंडिगो की फ्लाइट में हुई चोरी, यात्री के बैग से हुए 35 हजार पार, जाँच में जुटी पुलिस…

रायपुर के एयरपोर्ट से जयपुर के लिए निकले एक यात्री का कैश चोरी हो गया। जब यात्री ने नाराजगी जताई...

#Exclusive खबरे

Calendar

February 2022
S M T W T F S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • Trending6 days ago

    खुशखबरी: सुकन्‍या समृद्धि योजना में हुए ये 5 बदलाव जानिए क्या है ये योजना…

  • जॉब6 days ago

    खुशखबरी: अब केंद्रीय कर्मचारियों के सैलरी में होगी बढ़ोत्तरी… 

  • जॉब6 days ago

    NMDC में निकली विभिन्न पदों पर बम्फर भर्ती,उमीदवार जल्द करे आवेदन

  • जॉब6 days ago

    सरकारी नौकरी: भारतीय स्टेट बैंक में निकली इतने पदों पर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्‍यता

  • जॉब5 days ago

    इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में इतने पदों पर निकली बंपर भर्ती, कैंडिडेट्स 27 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन…

  • 5 days ago

    ये कंपनी ला रही है बिजली से चलने वाली हवाई जहाज, जानिए कब तक होगा लॉन्च…

  • Trending5 days ago

    खुशखबरी: बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 31 लाख रुपए, बस करना होगा ये काम…

  • Lifestyle4 days ago

    Health Tips: अलसी के सेवन से महिलाओं के 7 परेशनी होती है दूर, जानिए इसे खाने के तरीके…

  • देश4 days ago

    सुकन्‍या समृद्धि योजना में हुए इन 5 बदलाव;जाने क्या है

  • Breaking6 days ago

    CG News: शिक्षकों को लगा बड़ा झटका, यहां के हाई कोर्ट ने 46 हजार शिक्षकों की पदोन्नति पर लगाई रोक…