Lifestyle
Health Tips: अगर आप वजन बढ़ाने चाहते हो तो, अपने डाइट में शामिल करें ये फूड्स…

खुद फिट रखने के लिए सुबह जॉगिंग से लेकर व्यायाम या जिम में वर्कआउट कर पसीना बहाना पड़ता है। अधिकतर लोग वजन कम करने की चुनौती से जूझते हैं। लेकिन, कई लोग ऐसे भी होते हैं, जिनकी समस्या इससे ठीक विपरीत होती है। क्योंकि ऐसे बहुत से लोग हैं जो वजन के ज्यादा या कमी से परेशान हैं।स्वस्थ शरीर के लिए सही वजन का होना जरूरी होता है। हालांकि वजन बढ़ाना और सही प्रकार से वजन बढ़ाना, दोनों बिलकुल अलग बाते हैं। अगर आपका वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आपको कुछ कारगर उपायों को आजमाना होगा। वहीं स्वामी रामदेव के अनुसार रोजाना सुबह खाली पेट दूध और केले का सेवन करना चाहिए। इससे तेजी से वजन बढ़ सकता है।
आइए जानते हैं वजन बढ़ाने के लिए कुछ खास टिप्स-
डाइट चार्ट: वजन बढ़ाने के लिए भी बेहद जरूरी होता है कि आप दिनभर में क्या और किस वक्त खाने वाले हैं। अपनी डाइट चार्ट में संतुलित और स्वास्थ्यवर्द्धक आहार के साथ वर्कआउट को भी शामिल करें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आना शुरू हो जाएगा।
अश्वागंधा और दूध: बाबा रामदेव के मुताबिक दूध में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो व्यक्ति के समग्र स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होते हैं। वहीं, रोजाना दूध के साथ अश्वागंधा चूर्ण लेने से आपका वजन बढ़ सकता है।
सोयाबीन: सोयाबीन प्रोटीन हासिल करने का एक बढ़िया जरिया है और इसकी प्रोटीन ड्रिंक आपकी सही तरीके से वेट गेन में मदद कर सकती है। चूंकि प्रोटीन बिना फैट बढ़ाए वजन बढ़ाने में मदद करता है इसलिए यह एक बढ़िया उपाय है।
अंडा प्रोटीन: वेट गेन के लिए यह भी एक बढ़िया ड्रिंक है। अंडे का सेफद हिस्सा प्रोटीन का बढ़िया स्त्रोत है और यह आपके वेट गेन में सहायक साबित हो सकता है।
वेज प्रोटीन: हरी सब्जियां न सिर्फ वेट गेन में मदद करती हैं बल्कि ये शरीर को जबरदस्त एनर्जी भी देती हैं। वहीं वेजीटेबल प्रोटीन ड्रिंक आपके लिए वेट में काफी मदद कर सकता है। इसके अलावा इसकी स्पेशैलिटी यह भी है कि ये बाकी प्रोटीन्स की तुलना में जल्दी डाइजस्ट होता है।एक्स्पर्ट्स के मुताबिक वेट गेन का एक सीधा सा थम्ब रूल है। आप जितनी कैलरीज जलाते हैं उससे ज्यादा आपको गेन करनी होंगी। इसके अलावा आप अगर जिम जाते हैं तो सिर्फ अपने ट्रेनर्स पर निर्भन न रहें। एक प्रोफेश्नल न्यूट्रिशनिस्ट आपको ज्यादा बेहतर सुझाव दे सकता है इसलिए बेहतर होगा कि आप उससे सलाह लें।

Lifestyle
क्या आप भी मोटापे से परेशान है तो, शामिल करे अपने डाइट मे ये 4 तरह के ब्रेड्स..
कुछ ब्रेड के सेवन से ना सिर्फ शरीर को कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं, बल्कि वजन कम करने में भी कारगर साबित होते हैं. यहां जानें कुछ ऐसे ब्रेड्स के बारे में जो वजन घटाने के लिए होते हैं बेस्ट.
Best Breads For Weight Loss: नाश्ते में आप प्रत्येक दिन व्हाइट ब्रेड खाते होंगे, लेकिन व्हाइट ब्रेड सेहत के लिए उतना हेल्दी नहीं होता. खासकर, जो लोग अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें ब्रेड खाने में खास सावधानी बरतनी चाहिए. हालांकि, कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो ये सोचते हैं कि ब्रेड खाने से वजन बढ़ सकता है. उन्हें लगता है कि ब्रेड में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है. लेकिन, ऐसा नहीं है. कुछ ब्रेड ऐसे भी होते हैं, जो ना सिर्फ स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं, बल्कि वजन भी घटाते हैं. इनका सेवन नाश्ते में आप जरूर करें. हम आपको बता रहे हैं, ऐसे तीन तरह के ब्रेड के बारे में जो हेल्दी, टेस्टी होने के साथ ही तेजी से वजन कम करने में भी मदद करते हैं.
क्या रोज आप भी नाश्ते में लेते हैं ब्रेड? जान लें इसके ये बड़े नुकसान
वजन कम करने वाले ब्रेड
होल व्हीट ब्रेड करे वेट लॉस में मदद
टीओआईमें छपी एक खबर के अनुसार, इसे होल व्हीट ब्रेड या फिर ब्राउन ब्रेड भी कहा जाता है. इस ब्रेड को गेहूं से तैयार किया जाता है, जो मैदे वाली सफेद ब्रेड की तुलना में अधिक स्वास्थ्यवर्धक होता है. मैदे वाले ब्रेड में पोषक तत्व की मात्रा होल व्हीट ब्रेड की तुलना में काफी कम होती है. साथ ही यह वजन कम करने की बजाय बढ़ाता है. होल व्हीट ब्रेड दिल की सेहत के लिए अच्छा होता है. टाइप-2 डायबिटीज के होने के जोखिम को कम करता है. चूंकि, इस ब्रेड में चोकर, जर्म सभी मौजूद होते हैं, इसलिए ये सफेद या मैदे से बने ब्रेड से काफी हेल्दी होता है. होल व्हीट ब्रेड में फाइबर भी अधिक होता है, जो पेट को देर तक भरे होने का अहसास कराता है, इस तरह से आप जल्दी-जल्दी खाने से बच जाते हैं. इसमें विटामिन और मिनरल्स भी अधिक होते हैं.
होल ग्रेन ब्रेड से घटाएं वजन
होल ग्रेन ब्रेड पूरी तरह से साबुत अनाज से बनी होती है, जिससे यह और भी अधिक पौष्टिक तत्वों से भरपूर हो जाता है. इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है. ग्लाइसेमिक इंडेक्स से पता चलता है कि भोजन करने के बाद ब्लड शुगर कितनी तेजी से बढ़ता है. साबुत अनाज की ब्रेड में राई, जौ, जई, क्विनोआ, अमरंथ, बाजरा आदि शामिल होते हैं. इन अनाजों से बनी ब्रेड ना सिर्फ स्वादिष्ट, स्वास्थ्यवर्धक होते हैं, बल्कि विटामिन, फाइबर, प्रोटीन, मिनरल्स आदि से भरपूर होते हैं. यदि आप सफेद ब्रेड खाते हैं, तो इसे खाना छोड़ दें और होल ग्रेन ब्रेड का सेवन करें, क्योंकि ये वजन घटाने के लिए बेहतर विकल्प है. इस तरह के ब्रेड में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो आंतों को भी स्वस्थ रखती है. कार्डियोवैस्कुलर डिजीज के होने के रिस्क को भी कम करती है. इसे खरीदते समय पैकेट पर सामग्री के बारे में अच्छी तरह से पढ़ लें कि इसमें साबुत अनाज का 100 प्रतिशत इस्तेमाल हुआ है या नहीं.
: लहसुन और शहद का कॉम्बिनेशन वजन घटाए, यूं करें हर दिन सेवन
खमीरी ब्रेड खाएं वजन करें कम
इस ब्रेड को पारंपरिक तरीके से तैयार किया जाता है. इसे पानी और आटे को धीरे-धीरे फर्मेंट करके बनाई जाती है. फर्मेंटेशन प्रक्रिया आटे में मौजूद कुछ स्टार्च को तोड़ देती है, जिससे ब्रेड का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम हो जाता है. साथ ही नेचुरल प्रोबायोटिक्स भी इसमें बढ़ जाता है. इस तरह के ब्रेड के सेवन से आंत में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ते हैं. पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं. सूजन और एलर्जी होने की संभावनाओं को कम करते हैं. रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं. यदि आप वजन कम करने के लिए खमीरी ब्रेड का सेवन करेंगे, तो असर जल्दी होगा.
स्प्राउटेड ब्रेड खाकर करें वेट लॉस
इस तरह के ब्रेड में मैदा नहीं होता है. दरअसल, ये कई तरह के अनाज, बींस, बीजों को पानी में अंकुरित किए जाने के बाद बनाई जाती है. फिर इन्हें आटे में मिलाते हैं और फिर ब्रेड की तरह सेंका जाता है. इससे ब्रेड में मौजूद ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम हो जाता है. इससे अन्य अनाज से तैयार किए जाने वाले प्रोडक्ट्स की तुलना में स्प्राउटेड ब्रेड ब्लड शुगर लेवल को तेजी से नहीं बढ़ने देती है. सही मात्रा में आप इन सभी ब्रेड का सेवन नियमित रूप से करें, तो वजन कम करने के साथ ही डायबिटीज को भी कंट्रोल में रख सकते हैं.
Lifestyle
यदि आप भी कब्ज से हैं परेशान तो,अपनाये…ये घरेलू नूस्खे…

Constipation: कुछ चीजों को अपनी डाइट में शामिल करने से पेट संबंधित दिक्कतों को दूर किया जा सकता है. तो आइए जानने का प्रयास करते हैं कि ऐसी कौन-सी चीजें हैं, जिनकी मदद से कब्ज की शिकायत को दूर किया जा सकता है.बदलती लाइफस्टाइल के चलते ज्यादातर लोगों को तमाम तरह की दिक्कतें होने लगती है. इसमें पेट संबंधित परेशानी भी शामिल है. खराब खान-पान के चलते अधिकतर लोग बाहर का खाना खाने पर मजबूर होते हैं, जिसके चलते उन्हें गैस की दिक्कत होने लगती है. ऐसे में आइए जानने का प्रयास करते हैं कि किन चीजों को डाइट में शामिल करने से इस प्रकार की परेशानी में आराम मिल सकता है.
रोज पिएं पानी
सभी जानते हैं कि पानी बॉडी के लिए बेहद जरूरी है. इसलिए दिनभर में 7-8 गिलास पानी आपको जरूर पीना चाहिए. इसके सेवन से कब्ज की शिकायत भी दूर होती है. बॉडी को हाइड्रेट रखने में भी पानी काफी फायदेमंद होता है. गर्मियों के मौसम में तो आपको ज्यादा से ज्यादा पानी पीते रहना चाहिए.
शामिल करें फाइबर वाली चीजें
जिन लोगों के पेट में हमेशा गैस बनी रहती है और कब्ज जैसा महसूस होता है, उन्हें अपनी डाइट में भी कुछ बदलाव करना होगा. ज्यादा से ज्यादा फाइबर वाली चीजों का सेवन आपको करना चाहिए. इसमें दलिया, जौ, मटर, सेम, मसूर, नींबू और सेब शामिल है.
बेरीज भी जरूर खाएं
इसके अलावा गैस बनने की शिकायत को बादाम से दूर किया जा सकता है. इसके अलावा बेरीज भी काफी फायदेमंद है. दरअसल, इसका सेवन करना चाहिए, क्योंकि इसके सेवन से भी पेट संबंधित किसी भी प्रकार की दिक्कत को दूर किया जा सकता है.
Lifestyle
डायबिटीज के मरीज करे भिन्डी का सेवन, होगी सेहत के लिए फायेदेमंद..
भारतीय भोजन में कई प्रकार की पौष्टिक हरी सब्जियों का जिक्र मिलता है, भिंडी भी उन्हीं में से एक है। स्वाद के साथ-साथ भिंडी में मौजूद गुण, इसे सेहत के लिए भी कई प्रकार से लाभकारी बनाते हैं। शोध में पता चलता है कि भिंडी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जिसकी शरीर को नियमित रूप से आवश्यकता होती है। इतना ही नहीं भिंडी में विटामिन सी, के और ई सहित नियासिन, फोलेट, फास्फोरस, मैग्नीशियम,आयरन, मैंगनीज और कैल्शियम भी पाया जाता है, जो इसे स्वास्थ्य के लिए विशेष लाभप्रद बनाती है।
अध्ययनों से पता चलता है कि भिंडी का सेवन कई प्रकार के रोगों से बचाने में भी काफी लाभदायक हो सकता है। विशेषकर डायबिटीज रोगियों को भिंडी के सेवन की सलाह दी जाती है, क्योंकि इसमें मौजूद गुण शुगर लेवल को आसानी से नियंत्रित करने में सहायक माने जाते हैं।
जिन लोगों को एनीमिया की शिकायत होती है, भिंडी का सेवन करना उनके लिए भी विशेष फायदेमंद माना जाता है। आइए आगे विस्तार से समझते हैं कि भिंडी की सब्जी किस तरह से हमारे लिए फायदेमंद हो सकती है?
क्या डायबिटीज में फायदेमंद है भिंडी?
आहार विशेषज्ञ बताते हैं, भिंडी में फाइबर, विटामिन, खनिजों और एंटीऑक्सिडेंट्स की अच्छा मात्रा पाई जाती है। रक्त शर्करा को कम करने के लिए यह एक सुपरफूड है। इसमें फाइबर की मात्रा भी पाई जाती है जो पाचन को ठीक रखने के साथ ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में सहायक है।
इसके अलावा भिंडी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) भी कम होता है, जिससे भिंडी खाने से शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिल जाते हैं और शुगर बढ़ने नहीं पाता। कुछ शोध बताते हैं कि भिंडी गर्भकालीन मधुमेह के स्तर को नियंत्रित करने में भी मदद करती है।
तनाव को कंट्रोल करने वाली सब्जी
चूहों पर किए एक शोध में वैज्ञानिकों ने पाया कि भिंडी के बीज के अर्क में एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं जो तनाव को कम करने में आपकी मदद कर सकते हैं। तनाव के स्तर को प्रबंधित करना मधुमेह को कंट्रोल करने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
लंबे समय तक, तनाव का स्तर बढ़े रहने से रक्त शर्करा का स्तर भी बढ़ सकता है। मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए भिंडी का सेवन करना लाभकारी हो सकता है।
कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मददगार
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने को हृदय रोगों के प्रमुख कारक के तौर पर देखा जाता है। प्रयोगशाला में चूहों पर किए गए अध्ययन में भिंडी को मधुमेह के साथ कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी कारगर पाया गया है। फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों वाले खाद्य पदार्थ कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने में विशेष भूमिका निभा सकते हैं। भिंडी का सेवन करना इसमें आपके लिए काफी मददगार हो सकता है।
भिंडी के इन फायदों के बारे में भी जानिए
कोलेस्ट्रॉल और मधुमेह को कंट्रोल करने के साथ, भिंडी का सेवन शरीर के लिए कई अन्य तरीकों से भी फायदेमंद माना जाता है।
भिंडी में मौजूद विटामिन-सी इम्युनिटी बढ़ाने में आपकी मदद कर सकता है।
विटामिन ए, बी और सी से भरपूर होने के कारण गर्भवती महिलाओं के लिए भी भिंडी अच्छी होती है।
इसमें बहुत कम कैलोरी होती है, जिससे वजन बढ़ने का जोखिम कम होता है।
भिंडी में मौजूद विटामिन-के, हड्डियों को स्वस्थ रखने और इससे संबंधित बीमारियों को दूर करने में सहायक है।
-
जॉब5 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर निकली भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा 22 मई
-
जॉब7 days agoबैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी का बेहतरीन मौका, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, जल्द ही करे आवेदन..
-
जॉब7 days agoडाक विभाग मे निकली बम्पर भर्ती,जल्द ही करे आवेदन, जाने सैलरी, आवेदन की तिथि,शैक्षणिक योग्यता..
-
जॉब5 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब4 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब4 days agoPWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
जॉब5 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब5 days agoSBI में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी.. जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoCRPF में डिप्टी कमांडेंट की निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी.. जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब4 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर निकली भर्ती,आवेदन का अंतिम मौक़ा 22 मई
































You must be logged in to post a comment Login