Trending
खुशखबरी: बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 31 लाख रुपए, बस करना होगा ये काम…

इस महंगाई के दौर में मीडिल क्लास लोगों को जीवन यापन के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। दैनिक उपभोग की वस्तुओं से लेकर हर चीज के दाम दिन ब दिन बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में एक पिता को सबसे ज्यादा चिंता रहती है तो वो है अपनी बेटी की शादी की। हालांकि सरकार ने बेटियों की शादी के लिए कई योजनाएं बनाई है, लेकिन इससे मिलने वाला पैसा कहां पूरा हो पाता है। लेकिन आज हम आपको ऐसी योजना के बारे में बता रहे हैं, जिसमें निवेश करने से पिता को बेटी की शादी के लिए 31 लाख रुपए मिलेंगे।देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी (LIC) की कन्यादान पॉलिसी आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। इस पॉलिसी में आप अपनी बेटी के जन्म के साथ ही शादी के लिए पैसा जोड़ना शुरू कर सकते है और जब बेटी की उम्र शादी योग्य होगी तो आपको मैच्योरिटी में 31 लाख रुपए तक मिल सकते हैं। आप रोज अगर सिर्फ 151 रुपए भी बचाते हैं तो बेटी की शादी के लिए आपके पास 31 लाख रुपए जमा हो जाएंगे। वहीं इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80सी के तहत आपको टैक्स में छूट भी मिलती है।एलआईसी कन्यादान पॉलिसी में निवेश करने के लिए आपकी उम्र कम से कम 30 साल होनी चाहिए और बेटी की आयु 1 साल से कम नहीं होनी चाहिए। यह प्लान 25 के लिए मिलेगा, लेकिन प्रीमियम 22 साल ही देना होगा। आपकी और बेटी की अलग-अलग उम्र के हिसाब से भी यह पॉलिसी मिलती है। कन्यादान पॉलिसी में अगर आप रोजाना सिर्फ 151 रुपए भी बचाते हैं तो महीने में 4530 रुपए का निवेश करना पड़ेगा और 25 साल बाद पॉलिसी मैच्योर होने पर आपको पूरे 31 लाख रुपए मिलेंगे।

amazing amazing
जानिए 60 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर कैसे बना मॉडल…

केरल के 60 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर मम्मिक्का इन दिनों इंटरनेट मीडिया में छाए हुए हैं। कोझिकोड जिले के रहने वाले मम्मिक्का ने अपनी लुंगी और शर्ट छोड़कर एक लोकल ब्रांड के लिए सूट और सनग्लास को अपना लिया है। नए लुक में फोटोग्राफर शारिक वायालिल की ली हुईं उनकी तस्वीरें वायरल हो गई हैं। हजारों लोग इस नए माडल को बधाई दे रहे हैं। दरअसल, शारिक ने पूर्व में मम्मिक्का की एक फोटो खींची थी और उसे अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट कर दिया था। अभिनेता विनायकन जैसा दिखने की वजह से मम्मिक्का की यह फोटो वायरल हो गई। इसके बाद शारिक ने मम्मिक्का से अपनी वेडिंग सूट कंपनी के लिए माडलिंग करने के लिए कहा। फोटो शूट से पहले मम्मिक्का का मेकओवर किया गया जिसका एक वीडियो बनाया गया था।
Daily wage Labourer Mammika from Kerala & his photographer Vayalil Shareek became social media sensation, when the photographer shared his makeover photos on various social media platforms. pic.twitter.com/ZzweKJ3KDm
— sanatanpath (@sanatanpath) February 15, 2022
इंस्टाग्राम पर हजारों ने इस वीडियो को देखा है। पिछले हफ्ते साझा किए जाने के बाद से इसे 23 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।शारिक ने कहा कि उन्हें अपनी कंपनी के माडल के तौर पर मम्मिक्का से बेहतर कोई नहीं लगा। फोटोशूट की तस्वीरों से साबित हो चुका है कि वह गलत नहीं थे। इन तस्वीरों में मम्मिक्का हाथ में आइपैड लिए क्लासिक ब्लेजर और ट्राउजर पहने नजर आ रहे हैं। मम्मिक्का अपनी शोहरत का श्रेय शारिक को देते हुए कहते हैं कि अब वह अपने मजदूरी के काम के साथ-साथ माडलिंग में भी कोशिश करना चाहेंगे।
Trending
सोशल मिडिया के इस कम्पनी के टेक्नोलॉजी को लेकर मेटा के खिलाफ दर्ज हुआ FIR…

अमेरिकी राज्य टेक्सास ने यूजर्स की सहमति के बिना चेहरे की पहचान करने वाली अपनी तकनीक यानी फेस रिकग्नीशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने और वित्तीय नुकसान की मांग करने के लिए मेटा पर मुकदमा दायर किया है. टेक्सास के अटॉर्नी जनरल पैक्सटन ने राज्य के कानून का उल्लंघन करते हुए Facebook (जिसे अब मेटा के रूप में जाना जाता है) पर लाखों टेक्सास के बायोमेट्रिक डेटा को कैप्चर करने और यूजर्स को बताए बगैर, परमीशन लिए बिना उनका डेटा इस्तेमाल करने के लिए मुकदमा दायर किया है. पैक्सटन ने सोमवार देर रात एक बयान में कहा, फेसबुक अब लोगों और उनके बच्चों का फायदा नहीं उठाएगा, ताकि किसी की सेफ्टी और भलाई की कीमत पर लाभ कमाया जा सके. यह बिग टेक के धोखेबाज बिजनेस प्रैक्टिस का एक और उदाहरण है और इसे बंद होना चाहिए. मैं टेक्सास प्राइवेसी और सेफ्टी के लिए लड़ना जारी रखूंगा. फेसबुक कलेक्ट कर रहा यूजर्स का बायोमेट्रिक डेटा फेसबुक लाखों बायोमेट्रिक आइडेंटिफायर (रेटिना या आईरिस स्कैन, फिंगरप्रिंट, वॉयसप्रिंट, या हाथ या चेहरे की ज्योमेट्री के रिकॉर्ड के रूप में डिफाइन) को कलेक्ट कर रहा है, जो सोशल मीडिया ऐप का इस्तेमाल करने वाले फ्रेंड्स और फैमिली की तरफ से अपलोड किए गए फोटो और वीडियो में मौजूद है. इस इल्लीगल एक्टिविटी के जरिए, फेसबुक ने अपने काम को और डेवलप करने और इसका ज्यादा से ज्यदा फायदा उठाने के लिए यूजर्स और नॉन-यूजर्स की पर्सनल जानकारी का समान रूप से शोषण किया. मुकदमे में कहा गया है, टेक्सास के कैप्चर या बायोमेट्रिक आइडेंटिफायर एक्ट और भ्रामक व्यापार व्यवहार अधिनियम के इस्तेमाल के उल्लंघन को जानने के लिए कंपनी ने बार-बार परमीशन के बिना बायोमेट्रिक आइडेंटिफायर्स पर अरबों बार कब्जा कर लिया. मेटा ने ऑटोमैटिक टैगिंग सिस्टम को किया बंद बायोमेट्रिक प्राइवेसी कानून के साथ, इलिनोइस और वाशिंगटन के साथ टेक्सास अमेरिका के कुछ राज्यों में से एक है. 2021 की शुरूआत में, इलिनोइस में एक जस्टिस ने फेसबुक टैगिंग सिस्टम पर 650 मिलियन डॉलर के क्लास एक्शन सेटलमेंट को मंजूरी दी. मेटा ने नवंबर में इलिनोइस में ऑटोमैटिक टैगिंग सिस्टम को बंद कर दिया.
Tech & Auto
भारत सरकार ने चाइनीज ऐप्स के खिलाफ की बड़ी कार्यवाई, और 50 से ज्यादा ऐप्स किये बंद…

भारत सरकार ने एक बार फिर चाइनीज ऐप्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 54 चीनी ऐप्स को बैन करने का आदेश जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटनाक्रम से वाकिफ अधिकारियों ने बताया कि भारतीयों की निजता और सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए यह प्रतिबंध लगाए गए हैं। बैन किए गए 54 ऐप्स की लिस्ट में अधिकतर ऐप्स ऐसे थे जो चीन की दिग्गज कंपनियों- Tencent, Alibaba और NetEase chinese appsसे संबंधित थे। रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकतर ऐप्स 2020 में बैन किए गए ऐप्स का “रीब्रांडेड या रीक्रिस्टेड अवतार” थे।ऐप्स प्रतिबंधित करने का आदेश इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने जारी किया है। मंत्रालय का कहना था कि ये ऐप चीन जैसे विदेशों में भारतीयों के संवेदनशील डेटा को सर्वर पर ट्रांसफर कर रहे थे। IT मंत्रालय ने गूगल प्ले स्टोर से इन एप्लिकेशन को ब्लॉक करने के भी निर्देश दिए हैं। अधिकारी ने बताया, “54 ऐप्स को पहले ही प्लेस्टोर के जरिए भारत में एक्सेस करने से रोक दिया गया है।” ताजा आदेश में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69ए के तहत की गई है।एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “Tencent और अलीबाबा के कई ऐप्स ने ऑनरशिप छिपाने के लिए अपना रूप बदल लिया था। उन्हें हांगकांग या सिंगापुर जैसे देशों से भी होस्ट किया जा रहा है, लेकिन आखिर में डेटा चीनी सर्वर पर जा रहा था। यहां तक कि बाइटडांस के स्वामित्व वाले टिकटॉक और टेनसेंट के वीचैट जैसे ऐप भी उपलब्ध थे। इन ऐप्स को APK फाइल्स जैसे माध्यमों से डाउनलोड करने की सुविधा मिल रही थी और सरकार ने इसका संज्ञान लिया है।”
Free Fire पर भी मंडराया खतरा
बता दें कि पॉपुलर मोबाइल गेम गरेना फ्री फायर पर भी बैन होने का खतरा मंडरा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, Google Play स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर से यह गेम गायब हो गया था और ऐसा लगता है कि यह भारत में प्रतिबंधित ऐप्स की नई सूची में शामिल हो सकता है। हालांकि हम अभी तक गरेना इंटरनेशनल की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है। साथ ही, न तो Apple और न ही Google ने बैन होने से संबंधित कोई बयान जारी किया है।
-
देश7 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बदलावों,जाने क्या है बदलाव
-
Breaking6 days agoशिक्षकों को बड़ा झटका: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने 46 हजार शिक्षकों की पदोन्नति पर लगाई रोक
-
खेल7 days agoपिछले दो सालो से सेना में भर्ती नही होने से आक्रोश युवा, उतरे सड़कों पर…
-
छत्तीसगढ़7 days agoबैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली इतने पदों पर भर्ती, जल्द करे आवेदन…
-
Breaking6 days agoभारतीय डाक विभाग ने मेल मोटर सर्विस के इतने पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जल्द करे आवेदन…
-
Lifestyle6 days agoHealth Tips: अगर सफेद बालों से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा…
-
जॉब6 days agoसेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, मिलेंगी 78 हजार तक सैलरी
-
Trending3 days agoखुशखबरी: सुकन्या समृद्धि योजना में हुए ये 5 बदलाव जानिए क्या है ये योजना…
-
जॉब7 days agoयहाँ निकली शिक्षा विभाग में बंम्फर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब3 days agoखुशखबरी: अब केंद्रीय कर्मचारियों के सैलरी में होगी बढ़ोत्तरी…
















You must be logged in to post a comment Login