Connect with us

Tech & Auto

भारत सरकार ने चाइनीज ऐप्स के खिलाफ की बड़ी कार्यवाई, और 50 से ज्यादा ऐप्स किये बंद…

Published

on

 

भारत सरकार ने एक बार फिर चाइनीज ऐप्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 54 चीनी ऐप्स को बैन करने का आदेश जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटनाक्रम से वाकिफ अधिकारियों ने बताया कि भारतीयों की निजता और सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए यह प्रतिबंध लगाए गए हैं। बैन किए गए 54 ऐप्स की लिस्ट में अधिकतर ऐप्स ऐसे थे जो चीन की दिग्गज कंपनियों- Tencent, Alibaba और NetEase chinese appsसे संबंधित थे। रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकतर ऐप्स 2020 में बैन किए गए ऐप्स का “रीब्रांडेड या रीक्रिस्टेड अवतार” थे।ऐप्स प्रतिबंधित करने का आदेश इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने जारी किया है। मंत्रालय का कहना था कि ये ऐप चीन जैसे विदेशों में भारतीयों के संवेदनशील डेटा को सर्वर पर ट्रांसफर कर रहे थे। IT मंत्रालय ने गूगल प्ले स्टोर से इन एप्लिकेशन को ब्लॉक करने के भी निर्देश दिए हैं। अधिकारी ने बताया, “54 ऐप्स को पहले ही प्लेस्टोर के जरिए भारत में एक्सेस करने से रोक दिया गया है।” ताजा आदेश में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69ए के तहत की गई है।एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “Tencent और अलीबाबा के कई ऐप्स ने ऑनरशिप छिपाने के लिए अपना रूप बदल लिया था। उन्हें हांगकांग या सिंगापुर जैसे देशों से भी होस्ट किया जा रहा है, लेकिन आखिर में डेटा चीनी सर्वर पर जा रहा था। यहां तक ​​कि बाइटडांस के स्वामित्व वाले टिकटॉक और टेनसेंट के वीचैट जैसे ऐप भी उपलब्ध थे। इन ऐप्स को APK फाइल्स जैसे माध्यमों से डाउनलोड करने की सुविधा मिल रही थी और सरकार ने इसका संज्ञान लिया है।”

Free Fire पर भी मंडराया खतरा

बता दें कि पॉपुलर मोबाइल गेम गरेना फ्री फायर पर भी बैन होने का खतरा मंडरा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, Google Play स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर से यह गेम गायब हो गया था और ऐसा लगता है कि यह भारत में प्रतिबंधित ऐप्स की नई सूची में शामिल हो सकता है। हालांकि हम अभी तक गरेना इंटरनेशनल की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है। साथ ही, न तो Apple और न ही Google ने बैन होने से संबंधित कोई बयान जारी किया है।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Tech & Auto

Poco M4 Pro 5G स्मार्टफोन हुआ लांच, जानिए क्या है इसके कीमत और फीचर्स… 

Published

on

By

Poco M4 Pro 5G Smartphone भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ये स्मार्टफोन 3 वेरिएंट में आएगा जिसमें पोको M4 प्रो 5जी के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये, 6GB + 128GB वर्जन की कीमत 16,999 रुपये और 8GB +128GB वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है।यह स्मार्टफोन 3 कलर ऑप्शन- पावर ब्लैक, कूल ब्लू और पोको येलो में उतारा गया है।यह नया स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर रिटेल होगा। पोको ने पिछले साल यूरोपीय बाजारों में इस फोन को पहले ही लॉन्च कर दिया था, और अब इसे भारतीय ग्राहकों के लिए मिड रेंज में उतार दिया गया है। यह टर्बो रैम के साथ 4GB, 6GB और 8GB के तीन वेरिएंट में आता है, जिसका मतलब है कि फोन की रैम को बढ़ाया जा सकता है।

प्रोसेसर

पोको ने M4 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया जिसमें MediaTek डाइमेंशन 810 6nm SoC, UFS2.2, 1TB एक्सपेंडेबल स्टोरेज, MIUI12.5 Android 11 पर आधारित है।

बैटरी
Poco M4 Pro 5G में 33W फास्ट चार्जर, टाइप-सी पोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन की बैटरी को लेकर एक बड़ा दावा किया है जो यूजर्स के लिए खुशखबरी से कम नहीं है। आपको बता दें कि कंपनी ने दावा किया है कि है कि इस स्मार्टफोन की बैटरी पूरे दो दिनों तक का बैकअप देने में सक्षम है। आपको बता दें कि यह स्मार्टफोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है ऐसे में यूजर्स उसे फास्ट चार्जिंग की मदद से सिर्फ 23 मिनट के कम समय में ही 50 फीसद तक चार्ज कर सकते हैं। जो लोग समय की कमी के चलते स्मार्टफोन नहीं चार्ज कर पाते हैं उनके लिए ये एक दमदार ऑप्शन साबित हो सकता है जिसे बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ने वाली है।

डिस्प्ले
इसमें 6.6 इंच का डॉट डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है।

कैमरा
M4 Pro 50MP मुख्य लेंस, 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस और 5MP मैक्रो लेंस के साथ आता है। इसमें 16MP का सेल्फी कैमरा है।

Continue Reading

Tech & Auto

Instagram यूज़र्स के लिए ख़ुशख़बरी: कमेंट और डिलीट कर सकेंगे एक साथ;आई नई फीचर

Published

on

इंस्टाग्राम ने यूज़र्स को पोस्ट, कमेंट और बाकी प्लेटफॉर्म एक्टिविटी को आसानी से डिलीट करने में मदद करने के उद्देश्य से नए फीचर पेश किए हैं. सुरक्षित दिवस पहल के हिस्से के रूप में इस फीचर को शुरू किया गया है. आप इन सुविधाओं को ‘Your Activity’ नाम के एक नए अनुभाग के तहत एक्सेस कर सकते हैं.

इंस्टाग्राम  ने यूज़र्स को पोस्ट, कमेंट और बाकी प्लेटफॉर्म एक्टिविटी को आसानी से डिलीट करने में मदद करने के उद्देश्य से नए फीचर पेश किए हैं. सुरक्षित दिवस पहल के हिस्से के रूप में इस फीचर को शुरू किया गया है. आप इन सुविधाओं को ‘Your Activity’ नाम के एक नए अनुभाग के तहत एक्सेस कर सकते हैं.

इंस्टाग्राम यूजर्स अब पोस्ट, स्टोरीज, IGTV और रील जैसे कंटेंट को बल्क में डिलीट या आर्काइव कर सकते हैं. वे प्लैटफॉर्म पर की गई अपने कमेंट्स, लाइक, स्टोरी स्टिकर रिएक्शन आदि के साथ भी एक ही स्थान से ऐसा कर सकते हैं.

एक साथ कई इंस्टाग्राम पोस्ट को डिलीट या आर्काइव करने का तरीका जानने के लिए, आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं…

  • अपने एंड्रॉयड या आईओएस पर स्मार्टफोन पर इंस्टाग्राम ऐप खोलें.
  • पेज के निचले दाएं कोने में स्थित आइकन पर टैप करके अपनी प्रोफाइल पर जाएं.
  • ऊपरी दाएं कोने में तीन डॉट पर टैप करें.
  • Menu में से, अपनी Activity पर टैप करें.
  • दूसरे ऑप्शन – फोटो और वीडियो पर टैप करें.
  • Posts पर टैप करें
  • आप यहां अपनी सभी पोस्ट देख पाएंगे. आप सॉर्ट और फिल्टर विकल्प के माध्यम से अपनी सुविधा के अनुसार पोस्ट को सॉर्ट कर सकते हैं.
  • आप यहां अपनी सभी पोस्ट देख पाएंगे. आप सॉर्ट और फ़िल्टर ऑप्शन के माध्यम से अपनी सुविधा के अनुसार पोस्ट को सॉर्ट कर सकते हैं.
  • टॉप राइट कॉर्नर पर सेलेक्ट ऑप्शन पर टैप करें.
  •  टॉप राइट कॉर्नर पर सेलेक्ट ऑप्शन पर टैप करें.
  •  उन पोस्ट पर टैप करें जिन्हें आप डिलीट या आर्काइव करना चाहते हैं.
  •  एक बार जब आप पसंदीदा पोस्ट चुन लेते हैं, तो आर्काइव या डिलीट विकल्प पर टैप करें.

 

Continue Reading

Tech & Auto

जबरदस्त फीचर्स ले कर आया Realme C35 स्मार्टफोन, जानिए क्या है इसके नए फीचर्स 

Published

on

By

 

रियलमी ने मार्केट में अपने नए स्मार्टफोन Realme C35 को लॉन्च कर दिया है। यह फोन रियलमी C25 का अपग्रेडेड वर्जन है। फोन को कंपनी ने सबसे पहले थाइलैंड में लॉन्च किया है। माना जा रहा है कि भारत में भी इसकी एंट्री जल्द होगी। रियलमी का यह लेटेस्ट फोन दो वेरियंट- 4जीबी+64जीबी और 6जीबी+128जीबी में आता है। (Realme)थाइलैंड में इसकी कीमत THB 5,799 (करीब 13,300 रुपये) है। फोन ग्लोइंग ग्रीन और ग्लोइंग ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है। इसमें 50 मेगापिक्सल कैमरा और 5000mAh बैटरी जैसे कई धांसू फीचर दिए गए हैं। (Realme)फोन में कंपनी 90.7 पर्सेंट के स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ 6.6 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दे रही है। कंपनी का यह फोन 6जीबी तक की रैम और 128जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। (Realme)फोन में कंपनी 90.7 पर्सेंट के स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ 6.6 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दे रही है। कंपनी का यह फोन 6जीबी तक की रैम और 128जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। (Realme)इनमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक मैक्रो कैमरा और एक ब्लैक ऐंड वाइट कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर किया जा रहा है। 1टीबी तक के माइक्रो एसडी कार्ड को सपोर्ट करने वाले इस फोन में 5000mAh की बैटरी लगी है। यह बैटरी 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। (Realme)यह फोन ऐंड्रॉयड 11 पर बेस्ड Reale UI R Edition पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, 4G LTE और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। (Realme)फोन की थिकनेस 8.1mm और वजन 189 ग्राम है। फोन में मिलने वाले सेंसर में लाइट सेंसर, ऐक्सलरेशन सेंसर, मैग्नेटिक इंडक्शन सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और जाइरोस्कोप शामिल हैं। (Realme)

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़8 mins ago

CG News: अफ्रीका से आई कन्या ने छत्तीसगढ़िया अंदाज में कहा- ये…

छत्तीसगढ़ की वादियां, नदियां और पहाड़ों को एक्सप्लोर करने अफ्रीका से एक मेहमान पहुंची हैं, नाम है डी मोआंगो। केन्या...

क्राइम न्यूज़2 hours ago

CG News: प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मौत….

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के रहने वाले प्रेमी जोड़े ने बालोद में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। दोनों 14...

Breaking2 hours ago

CG News: टैक्स वसूली न होने से कई निगमों में रुका कर्मियों का वेतन…

रायपुर। राज्य के कई नगर निगमों में बकाया कर वसूली न होने के कारण जनवरी का वेतन रूक गया है।...

Knowledge3 hours ago

सिर्फ बुखार, खांसी ही नहीं हैं कोरोना वायरस के लक्षण, यह परेशानियां दिखें तो हो जाएं सतर्क…

कोरोना वायरस से इस वक्त पूरी दुनिया लड़ रही है। हर देश इस जानलेवा बीमारी से निपटने के लिए संघर्ष...

छत्तीसगढ़4 hours ago

Weathar update: यहां आज फिर हो सकती है बरसात, इन प्रदेशो में हल्की बारिश की संभावना…

छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा की दिशा बदली है।...

#Exclusive खबरे

Calendar

February 2022
S M T W T F S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश7 days ago

    सुकन्‍या समृद्धि योजना में हुए 5 बदलावों,जाने क्या है बदलाव

  • Breaking6 days ago

    शिक्षकों को बड़ा झटका: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने 46 हजार शिक्षकों की पदोन्नति पर लगाई रोक

  • खेल7 days ago

    पिछले दो सालो से सेना में भर्ती नही होने से आक्रोश युवा, उतरे सड़कों पर… 

  • Breaking6 days ago

    भारतीय डाक विभाग ने मेल मोटर सर्विस के इतने पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जल्द करे आवेदन… 

  • छत्तीसगढ़7 days ago

    बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली इतने पदों पर भर्ती, जल्द करे आवेदन… 

  • Lifestyle6 days ago

    Health Tips: अगर सफेद बालों से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा… 

  • जॉब6 days ago

    सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, मिलेंगी 78 हजार तक सैलरी 

  • Trending3 days ago

    खुशखबरी: सुकन्‍या समृद्धि योजना में हुए ये 5 बदलाव जानिए क्या है ये योजना…

  • जॉब7 days ago

    यहाँ निकली शिक्षा विभाग में बंम्फर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब3 days ago

    खुशखबरी: अब केंद्रीय कर्मचारियों के सैलरी में होगी बढ़ोत्तरी…