खेल
विराट कोहली अचानक टेस्ट की कप्तानी छोड़ने का फैसला,रोहित ने कैप्शन में लिखा, हैरान हूं
अब इसी कड़ी में भारत के सीमित ओवर्स टीम के कप्तान रोहित शर्मा का भी नाम जुड़ गया है.रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर कोहली के साथ तस्वीर शेयर की और अपने पोस्ट में जो कैप्शन लिखा उसमें उन्होंने पहला शब्द हैरानी का इस्तेमाल किया है. रोहित ने कैप्शन में लिखा, हैरान हूं लेकिन भारतीय कप्तान के तौर पर एक सफल कार्यकाल के लिए बधाई आगे के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं।

खेल
IND vs SA 3rd Test : भारत को लगा 33 पर दूसरा झटका, मयंक 15 रन बनाकर आउट, रबाडा को मिली बड़ी सफलता

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा और निर्णायक टेस्ट केपटाउन के मैदान पर खेला जा रहा है। इस सीरीज में दोनों टीमें एक-एक की बराबरी पर हैं। तीसरा टेस्ट जीतने वाली टीम ही सीरीज अपने नाम करेगी। भारत के पास अफ्रीका में पहली टेस्ट सीरीज जीतने का मौका है।
मयंक भी पवेलियन लौटे
33 रन के कुल स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा। राहुल के बाद मयंक अग्रवाल भी पवेलियन लौट गए। वे 35 गेंदों पर 15 रन बना सके। उन्हें कगिसो रबाडा ने एडेन मार्कराम के हाथों कैच कराया। फिलहाल चेतेश्वर पुजारा 10 रन और विराट कोहली शून्य पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
केपटाउन में हल्की बारिश शुरू
केपटाउन में टॉस के बाद हल्की बारिश शुरू हो गई है। पिच को ढंक दिया गया है। हालांकि बारिश बहुत तेज नहीं है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही बारिश रुकेगी और मैच शुरू होगा। हल्की बारिश की वजह से पिच और हवा में नमी होगी। अफ्रीकी तेज गेंदबाज शुरुआत में इसका फायदा उठा सकते हैं।
भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया
भारत ने लगातार तीसरे टेस्ट में टॉस जीता है और बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारतीय कप्तान विराट कोहली इस मैच में खेल रहे हैं। पीठ में तकलीफ के चलते वो पिछला मैच नहीं खेले थे। पिछले मैच में उनकी जगह हनुमा विहारी को मौका दिया गया था। हनुमा तीसरा टेस्ट नहीं खेल रहे हैं।
भारतीय टीम: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव।
दक्षिण अफ्रीकी टीम: डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्कराम, कीगन पीटरसन, रस्सी वैन डेर डूसन, टेम्बा बावुमा, काइल वेरेन (विकेटकीपर), मार्को जेनसेन, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, डुआने ओलिवियर, लुंगी एनगिडी।
33 पर भारत को लगा दूसरा झटका, मयंक 15 रन बनाकर आउट, रबाडा को मिली सफलता
Live Score, India vs South Africa (IND vs SA) 3rd Test: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच केपटाउन के मैदान पर खेला जा रहा है। इस सीरीज में दोनों टीमें एक-एक की बराबरी पर हैं। भारत ने सीरीज का पहला मैच सेंचुरियन के मैदान पर 113 रनों से जीता था। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे मैच में वापसी की और जोहानिसबर्ग में सात विकेट से जीत दर्ज की। अब तीसरा मैच निर्णायक हो चुका है और केपटाउन में जीत दर्ज करने वाली टीम ही सीरीज भी अपने नाम करेगी।
भारतीय टीम अब तक दक्षिण अफ्रीका में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है। ऐसे में विराट कोहली चाहेंगे कि केपटाउन में जीत दर्ज करके भारत उनकी कप्तानी में यहां पहली टेस्ट सीरीज जीते।
विराट का टीम में आना तय, सिराज होंगे बाहर
भारतीय कप्तान विराट कोहली पीठ में तकलीफ के चलते सीरीज का दूसरा मैच नहीं खेले थे। लोकेश राहुल ने इस मैच में भारत की कप्तानी की थी। हालांकि कोहली तीसरे मैच के लिए फिट हो चुके हैं और उनका खेलना तय है। वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज दूसरे टेस्ट के दौरान चोटिल हुए थे और उनकी जगह ईशांत शर्मा को भारतीय टीम में मौका दिया जा सकता है। दूसरे टेस्ट में विराट की जगह हनुमा विहारी को टीम में जगह मिली थी और उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की थी, लेकिन तीसरे मैच में उन्हें टीम से बाहर जाना होगा।
खेल
एशेज सीरीज : इंग्लैंड हारने से बाल-बाल बची, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट रोमांचक अंदाज में किया ड्रॉ

इंग्लैंड ने अपने बल्लेबाजों के संघर्ष के सहारे सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले गए एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच को ड्रॉ करा दिया है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 388 रनों का लक्ष्य रखा था। लेकिन इंग्लैंड की टीम ने मैच के पांचवें और अंतिम दिन रविवार को 9 विकेट पर 270 रन बनाकर मैच ड्रॉ करा दिया। चौथा टेस्ट ड्रॉ होने के बाद भी मेजबान ऑस्ट्रेलिया अभी पांच मैचों की एशेज सीरीज में 3-0 से आगे है।
इंग्लैंड को इस सीरीज में अबतक एक भी जीत नहीं मिली है। दोनों टीमों के बीच एशेज सीरीज का पांचवां और अंतिम टेस्ट 14 जनवरी से होबार्ट में खेला जाएगा।ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में भी ख्वाजा के शतक की मदद से 8 विकेट पर 416 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 294 रन पर सिमट गई।
जॉनी बेयरस्टो ने इंग्लैंड के लिए शतक जड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में भी 6 विकेट पर 265 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी और इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 388 रनों का लक्ष्य रखा। इसके बाद इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में मैच के पांचवें और अंतिम दिन रविवार को 9 विकेट पर 270 रन बनाकर मैच ड्रॉ करा दिया।
खेल
द. अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में नहीं खेल रहे विराट कोहली,टीम इंडिया को तगड़ा झटका

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का दूसरे टेस्ट जोहान्सबर्ग के वांडरर्स सोमवार से शुरू हुआ। भारत पहला टेस्ट जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। भारत यदि दूसरे टेस्ट जीत जाता है तो यह पहली बार होगा जब टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका की धरती पर टेस्ट सीरीज में जीत मिलेगी। बहरहाल, टेस्ट मैच शुरू होने से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा। कप्तान विराट कोहली चोट के कारण ऐनवक्त पर बाहर हो गए।
उनके स्थान पर हनुमा विहारी को टीम में जगह मिली है। वहीं कप्तान केएल राहुल कर रहे हैं।भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली को पीठ के ऊपरी हिस्से में ऐंठन के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग के वांडरर्स में दूसरे टेस्ट के लिए आराम दिया गया है। केएल राहुल उनकी जगह भारतीय टीम की अगुवाई कर रहे हैं। टीम इंडिया की नजर रेनबो नेशन में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत पर है, जिसने पिछले हफ्ते सेंचुरियन में 1-0 की बढ़त बना ली थी।
-
जॉब6 days agoयुवाओं के लिए सुनहरा मौका :12वीं पास के लिए यहाँ निकली बंम्फर वैकेंसी,जल्द करें अप्लाई, मिलेगी अच्छी सैलरी
-
जॉब6 days agoखाद्य नागरिक आपूर्ति निरीक्षक पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन, 30 जनवरी तक कर सकेंगे आवेदन
-
छत्तीसगढ़7 days ago17 जनवरी को प्रदेश में रहेगी सरकारी अवकाश
-
जॉब6 days agoबंपर भर्ती: बिना इंटरव्यू होगा सेलेक्शन, जानिए लेखपाल बनने के लिए परीक्षा पैटर्न
-
जॉब4 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर, जल्द करे अप्लाई ,जाने योग्यता क्या हैं
-
जॉब6 days ago78 पदों पर भर्ती : असिस्टेंट एडिटर एवं अन्य पदों की निकली भर्ती ,जल्द करे अप्लाई
-
जॉब5 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग विभिन्न पदों पर भर्ती,आवेदव की प्रक्रिया जारी,जल्द करे आवेदन
-
Lifestyle6 days agoओमीक्रोन का हल्का इंफेक्शन भी कर रहा इन अंगों को डैमेज, विशेषज्ञों ने जताई चिंता
-
जॉब4 days agoहिन्दुस्तान पेट्रोलियम में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आवेदन करने की अंतिम तिथि आज
-
खेल6 days agoIND vs SA 3rd Test : भारत को लगा 33 पर दूसरा झटका, मयंक 15 रन बनाकर आउट, रबाडा को मिली बड़ी सफलता


















You must be logged in to post a comment Login