Tech & Auto
इंतजार खत्म ! तहलका मचाने आ गई Honda CB Hornet 200R, कीमत मात्र 1.26 लाख रुपए

आखिरकार होंडा मोटरसाइकिल्स ने भारत में 200 CC सेगमेंट में Honda CB Hornet 200R को लॉन्च कर दिया। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि 200 cc में होंडा ने अभी तक कोई बाइक नहीं उतारी है, इस बाइक के लॉन्च के साथ कंपनी 200 cc बाइक सेगमेंट में कदम रखने वाली है। होंडा ने पिछले साल ही भारत में सीबीएफ 190आर के पेटेंट के लिए आवेदन दिया है । Honda CB Hornet 200R को कंपनी ने 1.26 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया है।
बाइक की बात करें तो ये बाइक Honda CB Hornet 160R का बड़ा वेरिएंट है और कंपनी सितंबर महीने से इस बाइक की बिक्री भी शुरू करने वाली है। लुक्स की बात करें तो ये काफी स्पोर्टी दिखती है। होंडा हॉर्नेट 2.0 में सभी तरफ एलईडी लाइटिंग दी गयी है जिसमें नई एलईडी हेडलैंप, नए एलईडी विन्कर्स तथा एक्स आकार की एलईडी टेल लैंप दी गयी है।
इसके स्पोर्टी डिजाईन को और निखारने के लिए छोटा मफलर व स्पोर्टी नया अलॉय व्हील डिजाईन दिया गया है। इसमें सील चेन भी दिया गया है जिस वजह से बार-बार एडजस्ट करने की जरूरत नहीं पड़ती तथा मेटेनेंस खर्च भी कम पड़ता है।
इंजन और पॉवर – Honda CB Hornet 200R में 184 CC का फ्यूल इंजेक्टेड, होंडा ईको तकनीक वाला इंजन लगाया गया है, जो 17 BHP का पॉवर व 16।1 NM का टार्क प्रदान करता है। इसमें 5 गियरबॉक्स क्गायाए गये गये हैं तथा शुरू करने के लिए इलेक्ट्रिक स्टार्ट तकनीक दी गयी है।
इसके अलावा इस बाइक में नई हॉर्नेट 2.0 में सामने 110 मिमी का तथा पीछे 140 मिमी का टायर लगाया गया है।
मिलेगी क6 साल की वारंटी- कंपनी इस बाइक में 6 साल की वारंटी प्रदान कर रही है जिसमें 3 साल स्टैण्डर्ड तथा 3 साल का वैकल्पिक एक्सटेंडेड वारंटी शामिल है। इसका वजन 142 किलोग्राम रखा गया है तथा 12 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
ब्रेक्स के लिए नई हॉर्नेट 2.0 में डुअल पेटल disc brake दिया गया है, इसके साथ सिंगल चैनल एबीएस भी जोड़ा गया है। संस्पेंसन के लिए सामने अपसाइड डाउन फोर्क दिया गया है जिसे गोल्डन रंग में रखा गया है, पीछे मोनोशॉक ओब्जर्बर लगाया गया है।

Tech & Auto
सैमसंग ने अपनी फ़ोन सीरीज के पेश किया ये Android 13 One UI 5, जानिए कोन से बदलाव किये जांयेंगे
सैमसंग ने एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड अपना वन यूआई 5 ओपन बीटा लॉन्च किया है जो सैमसंग गैलेक्सी S22 सीरीज़ पर उपलब्ध होगा. इस सीरीज़ में तीन फोन- सैमसंग गैलेक्सी S22, सैमसंग गैलेक्सी S22+ और सैमसंग गैलेक्सी S22 अल्ट्रा शामिल है. वन UI 5 अपडेट यूज़र्स के लिए स्मार्टफोन यूज़ करने के एक्सपीरिएंस को बेहतर बना देगा, और यूज़र्स को फोन कस्टमाइज़ करने के नए तरीके मिलेंगे.
सैमसंग (Samsung) अपने ग्राहकों के लिए अच्छी खबर लाया है. दरअसल कंपनी ने एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड अपना वन यूआई 5 ओपन बीटा लॉन्च किया है जो सैमसंग गैलेक्सी S22 सीरीज़ पर उपलब्ध होगा. इस सीरीज़ में तीन फोन- सैमसंग गैलेक्सी S22, सैमसंग गैलेक्सी S22+ और सैमसंग गैलेक्सी S22 अल्ट्रा शामिल है. वन UI 5 अपडेट यूज़र्स के लिए स्मार्टफोन यूज़ करने के एक्सपीरिएंस को बेहतर बना देगा, और यूज़र्स को फोन कस्टमाइज़ करने के नए तरीके मिलेंगे. इसमें ज़्यादा कलर ऑप्शन के ज़्यादा सेट भी दिए गए हैं.
फिलहाल वन UI 5 बीटा अमेरिका, जर्मनी और दक्षिण कोरिया में उपलब्ध कराया गया है, और आने वाले महीनों में ये दूसरे देशों में पेश किया जा सकता है.
कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यूज़र्स को अब उनके वॉलपेपर के आधार पर 16 प्रीसेट कलर थीम मिलती हैं और उनकी स्टाइल के हिसाब से लुक और फील के लिए उनकी होम स्क्रीन, आइकन और क्विक पैनल के लिए 12 और कलर ऑप्शन मिलते हैं. यूज़र्स एक ही जगह पर समान आकार के विजेट्स को स्टैक करके, स्पेस की बचत करके और एक क्लीनर से होम स्क्रीन को और ज़्यादा कस्टमाइज़ कर सकते हैं.
अलग-अलग ऐप्स के लिए सेट कर सकते हैं भाषा
इस अपडेट के तहत पहली बार, गैलेक्सी यूज़र्स अपने अलग-अलग ऐप्स के लिए अपनी पसंदीदा भाषा भी तैयार कर सकते हैं.
कंपनी ने कहा है कि यूज़र्स प्रो और प्रो वीडियो मोड में एक नए आइकन के साथ हाई-क्वालिटी फोटो और वीडियो कैप्चर कर सकते हैं, जो अलग-अलग लेंस, फीचर्स और कंट्रोल का इस्तेमाल करने के तरीके पर टिप्स और ट्रिक्स प्रदान करता है.
Tech & Auto
बेहद ही कम कीमत में मिल रही है ये Gizmore की स्मार्टवॉच, जाने अन्य फीचर्स
गिजमोर ने 1800 रुपये से कम की कीमत में शानदार स्मार्टवॉच को लॉन्च किया है। वॉच में यूजर्स की हेल्थ और फिटनेस को ट्रैक करने के लिए कई सारे फीचर दिए गए हैं। यह वॉच सिंगल चार्ज पर 15 दिन तक चल जाती है।
इंडियन कंपनी गिजमोर (Gizmore) यूजर्स के लिए बजट सेगमेंट में नई स्मार्टवॉच- Gizfit Ultra लेकर आई है। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी यह वॉच 1,799 रुपये में खरीदने का मौका दे रही है। ऑफर के बाद इस स्मार्टवॉच की कीमत 2,699 रुपये हो जाएगी। गिजफिट अल्ट्रा की सेल शुरू हो चुकी है। ग्रे, बर्गंडी और ब्लैक कलर ऑप्शन में आने वाली इस वॉच को आप फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। 15 दिन तक की बैटरी लाइफ वाली इस स्मार्टवॉच में कई जरूरी हेल्थ और फिटनेस मोड दिए गए हैं। आइए जानते हैं डीटेल।
गिजफिट अल्ट्रा के फीचर और स्पेसिफिकेशन
गिजमोर की इस स्मार्टवॉच में आपको 240×280 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 1.69 इंच का 2.5D एचडी कर्व्ड IPS LCD मिलेगा। फुल टच कंट्रोल वाली इस स्मार्टवॉच का पीक ब्राइटनेस लेवल 500 निट्स है। खास बात है कि इस डिस्प्ले में कंपनी इंटेलिजेंट स्प्लिट स्क्रीन फीचर भी ऑफर कर रही है। वॉच स्क्वेयर डायल और सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ आती है।
यह स्मार्टवॉच यूजर्स की हेल्थ का भी खास ख्याल रखती है। इसके लिए इसमें 24×7 हार्ट रेट सेंसर के अलावा SpO2 और स्लीप मॉनिटर भी दिया गया है। वॉच में आपको 60 से ज्यादा वर्कआउट मोड भी मिलेंगे। इसमें 100 से ज्यादा वॉच फेस भी दिए गए हैं, जिन्हें आप अपने मूड और स्टाइल के हिसाब से सेट कर सकते हैं। गेमिंग का शौक रखने वाले यूजर्स के लिए इसमें तीन इन-बिल्ट गेम भी दिए गए हैं।
गिजफिट अल्ट्रा के फीचर और स्पेसिफिकेशन
गिजमोर की इस स्मार्टवॉच में आपको 240×280 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 1.69 इंच का 2.5D एचडी कर्व्ड IPS LCD मिलेगा। फुल टच कंट्रोल वाली इस स्मार्टवॉच का पीक ब्राइटनेस लेवल 500 निट्स है। खास बात है कि इस डिस्प्ले में कंपनी इंटेलिजेंट स्प्लिट स्क्रीन फीचर भी ऑफर कर रही है। वॉच स्क्वेयर डायल और सिलिकॉन स्ट्रैप के साथ आती है।
यह स्मार्टवॉच यूजर्स की हेल्थ का भी खास ख्याल रखती है। इसके लिए इसमें 24×7 हार्ट रेट सेंसर के अलावा SpO2 और स्लीप मॉनिटर भी दिया गया है। वॉच में आपको 60 से ज्यादा वर्कआउट मोड भी मिलेंगे। इसमें 100 से ज्यादा वॉच फेस भी दिए गए हैं, जिन्हें आप अपने मूड और स्टाइल के हिसाब से सेट कर सकते हैं। गेमिंग का शौक रखने वाले यूजर्स के लिए इसमें तीन इन-बिल्ट गेम भी दिए गए हैं।
IP68 डस्ट और वॉटर रजिस्टेंट रेटिंग वाली इस वॉच की बैटरी लाइफ 15 दिन तक की है। इसमें आपको एलेक्सा और सिरी सपोर्ट भी मिलेगा। इससे आप म्यूजिक कंट्रोल करने के साथ ही ब्लूटूथ कॉलिंग भी कर सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए कंपनी इस वॉच में ब्लूटूथ 5.0 ऑफर कर रही है। इस वॉच को ऐंड्रॉयड और iOS डिवाइसेज के साथ पेयर किया जा सकता है।
Tech & Auto
ताबड़तोड़ फीचर्स के साथ आया ये वॉशिंग मशीन,कपड़े धोने के बाद सिकुड़ेंगे नहीं,जानें इसकी क़ीमत
अब वॉशिंग मशीन में आपके कपड़े धोने के बाद सिकुड़ेंगे नहीं, साथ ही आपके कपड़ों की भी लाइफ ज्यादा होगी आजकल वॉशिंग मशीनें भी लेटेस्ट फीचर्स और टेक्नोलॉजी के साथ आने लगी हैं, ताकि यूजर्स को इन्हें इस्तेमाल करने में आज़ादी मिले। Thomson ने भारतीय बाजार में नई वॉशिंग मशीन की लॉन्चिंग की घोषणा की है। THOMSON की नई वॉशिंग मशीन को 8 किलोग्राम और 9 किलोग्राम वेरियंट में पेश किया गया है। THOMSON ने अपनी नई वॉशिंग मशीन को लेकर दावा किया है कि इसमें कम पानी का खर्च होगा और कपड़े पर निशान नहीं पड़ेंगे। 8 किलोग्राम वाली मशीन की कीमत 15,999 रुपये और 9 किलोग्राम वाली मशीन की कीमत 16,999 रुपये रखी गई है। इन वॉशिंग मशीन को 18 जून से फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।अपनी इन वॉशिंग मशीन को लेकर कंपनी ने 99.9 फीसदी एलर्जी फ्री का दावा किया है। अन्य फीचर्स की बात करें तो पानी को गर्म करने के लिए तीन मोड दिए गए हैं। मशीन में बेहतर वॉश के लिए स्क्रबिंग, स्टीपिंग, रोलिंग और स्विगिंग जैसे मोड दिए गए हैं। मशीन के साथ चाइल्ड लॉक भी मिलेगा। इसमें वन टच फंक्शन है जिसमें सोक, वॉश, रिंज और स्पिन शामिल हैं। यह लो वॉटर प्रेशर पर काम कर सकता है। इसमें चाइल्ड लॉक दिया गया है और साथ ही एक स्पेशल फीचर दिया गया है जो कपड़ों को रिंकल फ्री बनाता है।फ्लिकार्ट पर कंपनी की अन्य वाशिंग मशीन पर भी बेस्ट डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी की 6.5 kg Semi Automatic टॉप लोड मशीन पर डिस्काउंट मिल रहा है, 7,490 का मॉडल डिस्काउंट के बाद 7,290 रुपये में मिलेगी। इसके अलावा 6.5 kg की फुली ऑटोमैटिक मशीन को आप 12,490 रुपये के बेस्ट प्राइस में खरीद सकते हैं।
ये भी हैं ऑप्शन
अन्य ब्रांड्स की बात करें तो LG 8.0 Kg 5 स्टार स्मार्ट इन्वर्टर फुल्ली-ऑटोमेटिक टॉप लोडिंग वॉशिंग मशीन की कीमत 23,180 रुपये है। इसके अलावा Samsung 8 Kg Wi-Fi इनेबल्ड इन्वर्टर फुली-ऑटोमेटिक फ्रंट लोडिंग वॉशिंग मशीन की कीमत 36,990 रुपये है। वहीं Panasonic 8 Kg 5 स्टार फुल्ली-ऑटोमेटिक टॉप लोडिंग वॉशिंग की कीमत 21,490 रुपये है। इसके अलावा IFB 8 kg फ़ुल-ऑटोमैटिक फ़्रंट लोड वॉशिंग मशीन की कीमत 38,999 रुपये है । हमनें यहां आपके लिए लगभग सभी लोकप्रिय ब्रांड्स की वाशिंग मशीन की कीमतों के बारे में जानकारी दे दी है, अब यह आपको यह करना है कि आपके लिए कौन सा ब्रांड ज्यादा वैल्यू फॉर मनी है।
-
Tech & Auto6 days agoलेटेस्ट फीचर्स के साथ आया वॉशिंग मशीन,कपड़े धोने के बाद सिकुड़ेंगे नहीं,जानें इसकी क़ीमत
-
जॉब7 days agoप्राइमरी टीचर की निकली बड़ी भर्ती,जानें आवेदन की तिथि
-
देश6 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर,पढ़िये पूरी ख़बर
-
व्यापर6 days agoकिसानों के लिए खुशखबरी : तारबंदी योजना सरकार दे रही है सब्सिडी के साथ,पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर ,ऐसे उठाए लाभ
-
जॉब6 days agoप्राइमरी टीचर और अपर प्राइमरी टीचर की निकली बड़ी भर्ती,जानें आवेदन की तिथि
-
जॉब6 days agoइंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली भर्ती,युवाओं के लिए सुनहरा मौका,22 अगस्त तक करें अप्लाई
-
Tech & Auto6 days agoअगर आप भी खरीदना चाहते है Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC तो,मिल रहा है 19 हजार रुपए की छुट के साथ
-
जॉब7 days agoसिविल असिस्टेंट सर्जन पद पर भर्ती,सैलरी मिलेगा 1,51,000 तक
-
जरा हटके7 days agoअजब-गज़ब परंपरा : यहाँ की महिलाए अपनी शादी में नहाती सिर्फ एक बार,जानिए वजह
-
Tech & Auto7 days agoलॉन्च की गई ये 483 किलोमीटर चलने वाली Optibike R22 Everest ई-बाइक, जाने क्या है इस ई-बाइक की कीमत
































You must be logged in to post a comment Login