Connect with us

Knowledge

चेतावनी: ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक कर रहे है तो हो जाइये सावधान, नही तो हो सकता है आपके के साथ ये…

Published

on

 

IRCTC Ticket Fraud: आज के समय में अगर हमें एक जगह से दूसरी जगह पर यात्रा करनी होती है, तो हमारे पास कई विकल्प मौजूद होते हैं। बस, कार, हवाई जहाज और ट्रेन आदि। ऐसे में लोग अपनी पसंद से इनमें से किसी को चुनते हैं। लेकिन बात जब ट्रेन की आती है, तो रोजाना काफी ज्यादा संख्या में लोग इससे सफर करते हैं। ट्रेन में सफर के दौरान कंफर्ट सीट, सोने की सुविधा, जनरल से लेकर एसी बर्थ, शौचालय और खानपान की सुविधा ट्रेन में रहती है। बस अगर आपको ट्रेन से यात्रा करनी होती है, तो इसके लिए आपको पहले टिकट बुक करना पड़ता है। लोग अब ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करते हैं, ताकि वो टिकट घर की लंबी-लंबी लाइनों की भीड़ से बच सके। लेकिन अगर आप ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करते हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना है वरना आपका बैंक खाता तक खाली हो सकता है। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं…
इन बातों का ध्यान रखना जरूरी:-

थर्ड पार्टी एप से बचें

आपको ध्यान देना है कि किसी भी थर्ड पार्टी एप या किसी फर्जी वेबसाइट से ट्रेन टिकट बुक न करें। ये एप आपको कई तरह के लुभावने ऑफर्स जैसे- कैशबैक आदि देते हैं। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है, क्योंकि लालच देकर ये वेबसाइट आपको चपत लगाने का काम करती हैं। किसी अनजाने लिंक से बुक न करें आपको व्हाट्सएप या किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा मिले किसी भी अनजाने लिंक से ट्रेन टिकट नहीं बुक करनी चाहिए। इन लिंक में वायरस हो सकते हैं, जो आपके मोबाइल और कंप्यूटर को हैक करके आपके बैंक खाते को खाली करने का काम करते हैं। किसी अनजाने लिंक से बुक न करें
आपको व्हाट्सएप या किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा मिले किसी भी अनजाने लिंक से ट्रेन टिकट नहीं बुक करनी चाहिए। इन लिंक में वायरस हो सकते हैं, जो आपके मोबाइल और कंप्यूटर को हैक करके आपके बैंक खाते को खाली करने का काम करते हैं। सिर्फ एप या आधिकारिक वेबसाइट
अगर आपको ट्रेन से यात्रा करनी है, तो इसके लिए आपको हमेशा ही आईआरसीटीसी की आधिकारिक एप या आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctc.co.in/nget/ से ही टिकट बुक करना चाहिए।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Knowledge

gmail यूजर्स के लिए अच्छी खबर, gmail यूजर्स बिना इन्टरनेट सुविधा के कर पायंगे मैसेज चेक, देखे…

Published

on

जीमेल को ऑफलाइन एक्सेस करने योग्य बनाने के लिए Google क्रोम में दिए लिंक को बुकमार्क करने की ज़रूरत होगी।

Gmail के यूजर्स के लिए एक अच्‍छी खबर है। अब आपके पास एक नई सुविधा होगी जिसमें आप बिना इंटरनेट के ही मैसेजेस चेक कर सकेंगे। इस नई सुविधा को Google सपोर्ट कहा जाता है। इसके साथ ही अब आप mail.google.com पर जाकर अपने जीमेल संदेशों को पढ़ सकते हैं, उनका जवाब दे सकते हैं और खोज सकते हैं, भले ही आप इंटरनेट से कनेक्ट न हों। जीमेल को ऑफलाइन एक्सेस करने योग्य बनाने के लिए Google क्रोम में दिए लिंक को बुकमार्क करने की ज़रूरत होगी।

यदि आप अपने ऑफिस अकाउंट के साथ Gmail का उपयोग कर रहे हैं, तो आपको अपने एडमिन से अपनी सेटिंग बदलने में सहायता की आवश्यकता हो सकती है। खाने-पीने की चीजें ऑर्डर करने से लेकर कपड़े, ऑनलाइन उपकरण खरीदने तक, हर चीज के लिए इंटरनेट एक जरूरी जरूरत बन गया है। आज के युग में लोग डिजिटल रूप से मनी मैनेजमेंट, काम करने या यहां तक ​​कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संदेश भेजने के लिए इंटरनेट पर बहुत अधिक निर्भर हैं। हालांकि जीमेल मैसेजेस के लिए अब ऐसा नहीं होगा।

जो लोग जीमेल का उपयोग कर रहे हैं, उन्हें पता होना चाहिए कि जीमेल एक नई सुविधा लेकर आया है जो संदेशों तक पहुँचने के लिए इंटरनेट की आवश्यकता को समाप्त कर देता है। इस नई सुविधा के साथ, अब आप इंटरनेट के बिना भी अपने जीमेल संदेशों को पढ़ सकते हैं, उनका जवाब दे सकते हैं और खोज सकते हैं।

यहां जानिये कैसे चेक करें

– सबसे पहले अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में क्रोम डाउनलोड करें।

इसके बाद जीमेल की ऑफलाइन सेटिंग में जाएं।

– ‘ऑफ़लाइन मेल इनेबल करें’ ऑप्‍शन को चेक करें।

– आप अपनी सेटिंग में चुन सकते हैं कि आप कितने दिनों के संदेशों को सिंक करना चाहते हैं।

– फिर ‘सेव चेंजेस’ पर क्लिक करें।

जी-मेल को बुकमार्क ऐसे करें

पोर्टल को ऑफलाइन उपयोग करने के लिए जीमेल को बुकमार्क करने के लिए, आपको लिंक खोलना होगा और एड्रेस बार के दाईं ओर एक स्टार साइन होगा। बस स्टार साइन पर क्लिक करें और फिर आपसे उस लिंक को बुकमार्क करने के लिए कहा जाएगा और आपको ‘Done’ पर क्लिक करना होगा। ऐसा करने के बाद, आप सीधे क्रोम के माध्यम से जीमेल इनबॉक्स लिंक को आसानी से एक्सेस कर सकते हैं।

Continue Reading

Knowledge

आयुष्मान कार्ड के नाम पर हो रहा है लाखो लोगो के साथ धोखाधड़ी, कही इसमें आप भी शामिल तो नही जाने…

Published

on

Ayushman Card Fraud: केंद्र सरकार द्वारा एक महत्वाकांक्षी स्कीम चलाई जाती है, जिसका नाम आयुष्मान भारत योजना है। इस योजना के अंतर्गत जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लोगों को स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराना है, ताकि इन्हें बीमारी के दौरान आर्थिक तंगी न हो। इस योजना के अंतर्गत देश के गरीब और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के 10 करोड़ से भी ज्यादा परिवारों को स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराना है। साल 2018 में शुरू हुई इस योजना में आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है और फिर कार्डधारकों को 5 लाख रुपये का बीमा कवर प्रदान किया जाता है। इसमें आप 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। लेकिन कार्डधारकों को कुछ बातों का ध्यान देना चाहिए, वरना आप ठगी के शिकार हो सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि अगर आप आयुष्मान कार्डधारक हैं, तो आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं…

दरअसल, आजकल जालसाज लोगों को आयुष्मान कार्ड की आड़ में भी लूट रहे हैं। कई लोग डॉक्टर्स के साथ मिलकर तो कोई अन्य तरीकों से बीमा के पैसे निकालने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल ने पांच ऐसे डॉक्टर्स को पकड़ा, जो कार्डधारकों की झूठी मेडिकल रिपोर्ट बनाकर उनके आयुष्मान कार्ड से इलाज की मोटी रााशि निकाल लिया करते थे। सभी को निलंबित कर दिया गया है। ऐसे में आपके लिए भी जरूरी है कि आप कुछ बातों का ध्यान दें, ताकि आप दिक्कत में न पड़ें।

भूलकर भी न करें ये गलतियां:-

किसी को भी न दें कार्ड
अगर आप आयुष्मान योजना के कार्डधारक हैं, तो आपको भूलकर भी किसी के साथ अपने इस कार्ड को शेयर नहीं करना चाहिए। आपके इस कार्ड का गलत इस्तेमाल करके कोई भी इससे उपचार के बहाने पैसे निकाल सकता है।

जानकारी छुपाकर रखें
आपको इस बात का भी ध्यान देना है कि आपको अपने कार्ड की जानकारी भी किसी को नहीं बतानी है। कोशिश करें कि कार्ड को अपने पास ही रखें, और जरूरत पड़ने पर अधिकारियों को ही इसे दें। अन्यथा आपकी कार्ड की जानकारी लेकर कोई भी इसका गलत इस्तेमाल कर सकता है।

बैंकिंग जानकारी न दें
अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं, और आपको कस्टमर केयर बनकर कोई कॉल करता है और फिर आपसे आपकी बैंकिंग जानकारी अपडेट करने के लिए मांगता है। तो आपको ऐसे कॉल्स से सावधान रहना है, क्योंकि ये जालसाज के कॉल्स होते हैं और ये आपको ठग सकते हैं।

फ्रॉड केवाईसी से सावधान
जालसाज लोगों को केवाईसी करवाने के नाम पर भी ठग रहे हैं। इसलिए आपको ऐसे लोगों से सावधान रहना है, जो आपको केवाईसी करवाने के लिए फ्रॉड कॉल करते हैं। ये लोग आपको मैसेज, व्हाट्सएप या ईमेल पर फर्जी लिंक भेजकर भी चपत लगा सकते हैं।

Continue Reading

Knowledge

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन भरते समय न करे भूल से भी ये काम हो सकता है भारी नुकसान…

Published

on

हर कोई चाहता है कि उसका खुद का घर हो, लेकिन इस महंगाई भरे दौर में खुद का घर बनाना किसी सपने के पूरे होने जैसा है। जो लोग किराए के मकान में रहते हैं, वो हर बार घर लेने की सोचते जरूर हैं लेकिन हर बार ये सपने पूरे नहीं हो पाते हैं। ऐसे ही नाजाने कितने परिवार हैं जो अपने घर लेने की सोचते हैं। इन लोगों के सपने को साकार करने के लिए ही केंद्र सरकार द्वारा एक योजना चलाई जाती है, जिसका उद्धेश्य लोगों को घर लेने के लिए आर्थिक मदद की जाती है। दरअसल, इस योजना का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना है। इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको आवदेन करना होता है, लेकिन इस दौरान आपको कुछ बातों का ध्यान रखना है वरना आप दिक्कत में भी पड़ सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आपको कौन सी गलतियां नहीं करनी हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं…

भूलकर न करें ये गलतियां:-

आधार कार्ड शेयर न करें
अगर आप इस पीएम आवास योजना के लिए पंजीकरण करवा रहे हैं, तो भूलकर भी किसी को भी अपना असली आधार कार्ड न दें। फोटोकॉपी जमा करवाएं और आधार कार्ड को अपने पास ही रखें, नहीं तो इसका गलत इस्तेमाल तक हो सकता है।

बैंक खाता जानकारी न दें
आपको अपने बैंक खाते की जानकारी भी किसी को शेयर नहीं करनी चाहिए। अपने बैंक खाते की संख्या और अन्य गोपनीय जानकारियां यहां शेयर न करें।

पैसे किसी को न दें
प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने के नाम पर लोगों से ठगी भी की जा रही है। आपको ध्यान देना है कि आपको किसी को भी पैसे नहीं देने हैं। अगर आपसे योजना के नाम और घर दिलाने के नाम पर कोई पैसे मांगता है, तो ऐसे लोगों से दूर रहें और इनकी शिकायत करें।

गोपनीय जानकारी देने से बचें
आपको इस बात का ध्यान रखना है कि अपनी कोई भी गोपनीय जानकारी किसी के साथ भी शेयर न करें। आवेदन के समय अगर आपसे एटीएम कार्ड नंबर और इसका पिन आदि पूछा जाता है, तो ऐसी जगह से आवेदन न करवाएं और न ही जानकारी शेयर करें।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़2 days ago

इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लेकर छत्तीगसढ़ सरकार का बड़ा फैसला, इलेक्ट्रिक वाहन नीति को मिली मंजूरी 

Chhattisgarh News: इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लेकर छत्तीगसढ़ सरकार ने बड़ा फैसला किया है. भूपेश बघेल सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2022...

छत्तीसगढ़2 days ago

CG News: छत्तीसगढ़ में भूकंप से कांपी धरती, जाने कहा कितने महसूस किये किये गये भूकंप के तेज झटके…

    रायपुर।छत्तीसगढ़ में सुबह आठ बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. 4.3 तीव्रता के भूकंप से अंबिकापुर...

छत्तीसगढ़3 days ago

फसलों की सुरक्षा के लिए , छत्तीसगढ़ में आज से रोका-छेका अभियान शुरू

खरीफ फसलों की सुरक्षा के लिए इस वर्ष भी 10 जुलाई से प्रदेशव्यापी रोका-छेका का अभियान शुरू किया जा रहा...

छत्तीसगढ़3 days ago

CG News: बस्तर संभाग में डेंगू, मलेरिया, जापानी इंसेफेलाइटिस जैसे बीमारी के रोकथाम को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने दिए सख्त निर्देश…

  बरसात का मौसम शुरू होते ही मच्छरजनित रोगों जैसे डेंगू,मलेरिया और जापानी इंसेफेलाइटिस (जापानी बुखार) के मामले बढ़ जाते...

छत्तीसगढ़3 days ago

CG News: 16 जुलाई को रायपुर पहुंचेगी सतरंज ओलंपियाड टॉर्च रिले

    शतरंज ओलंपियाड टॉर्च रिले 16 जुलाई को रायपुर पहुंचेगी। शतरंज ओलंपियाड टॉर्च रिले की तैयारियों के संबंध में...

#Exclusive खबरे

Advertisement

Calendar

July 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30 31
Advertisement
Advertisement

Trending

  • Tech & Auto5 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने  क्या है इसकी कीमत…

  • Tech & Auto3 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने  क्या है इसकी कीमत…

  • व्यापर7 days ago

    एचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर

  • जॉब3 days ago

    आंगनबाड़ी में निकली 53,000 पदों पर भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी ,जानें आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब5 days ago

    नवोदय विद्यालय समिति में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 2 लाख तक सैलरी, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  • जॉब4 days ago

    आंगनबाड़ी में निकली 53,000 पदों पर भर्तियां, नोटिफिकेशन जारी ,जानें आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब3 days ago

    DRDO में आई विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा बंफर सैलरी

  • देश7 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : जल्द मिलने वाली है तीन-तीन खुशखबरी,पढ़िये पूरी खबर

  • व्यापर5 days ago

    एचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर

  • जॉब3 days ago

    नवोदय विद्यालय समिति में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 2 लाख सैलरी, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…