ज्योतिष
आज लगने जा रहा साल का पहला सूर्य ग्रहण’ ग्रहण के दौरान क्या-क्या रखें सावधानियां..

LIVE Solar Eclipse 2022 (सूर्य ग्रहण ) Updates – आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं- पूर्ण सूर्य ग्रहण, आंशिक सूर्य ग्रहण और वलय सूर्य ग्रहण। यह सूर्य ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार यह ग्रहण वैशाख अमावस्या की तिथि पर मेष राशि और भरणी नक्षत्र में लगेगा। यह सूर्य ग्रहण आंशिक होने के कारण भारत में दिखाई नहीं देगा ऐसे में भारत में इसका सूतककाल मान्य नहीं होगा। सूतक काल मान्य नहीं होने के कारण किसी भी तरह धार्मिक कार्यों में कोई भी रुकावटें नहीं रहेगी। भारतीय समयानुसार आज सूर्य ग्रहण मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट से शुरू हो जाएगा जो सुबह 4 बजकर 07 मिनट तक रहेगा। आज साल का यह पहला सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका के भागों में, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और दक्षिणी ध्रुव में दिखाई देगा। इस सूर्य ग्रहण के बाद दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्तूबर को लगेगा।
03:56 PM, 30-APR-2022
सूर्य ग्रहण में दान जरूर करें
सूर्य ग्रहण क समय पर दान अवश्य करना चाहिए। रोग मुक्ति हेतु ग्रहण काल में मृत्युंजय मंत्र का जाप करत हुए महामृत्युंजय यंत्र का अभिषेक करें। कांसे की कटोरी में पिघला देसी घी भरें और चांदी या सोने का सिक्का उसमें डाल कर रोगी अपनी छाया देखकर उसे जरुरतमन्द को दान करें।
03:51 PM, 30-APR-2022
सूर्य ग्रहण में दान जरूर करें
सूर्य ग्रहण क समय पर दान अवश्य करना चाहिए। रोग मुक्ति हेतु ग्रहण काल में मृत्युंजय मंत्र का जाप करत हुए महामृत्युंजय यंत्र का अभिषेक करें। कांसे की कटोरी में पिघला देसी घी भरें और चांदी या सोने का सिक्का उसमें डाल कर रोगी अपनी छाया देखकर उसे जरुरतमन्द को दान करें।
03:30 PM, 30-APR-2022
ग्रहणकाल में सूर्य की उपासना जरूर करें
ग्रहणकाल में भगवान सूर्य की उपासना के लिए आदित्य हृदय स्तोत्र, सूर्याष्टक स्तोत्र आदि सूर्य स्तोत्रों का पाठ व गुरु मंत्र का जाप करना चाहिए। ग्रहण के बाद स्नान-दान का भी महत्व है। ग्रहण जहां जितने समय तक दिखाई देता है, वहीं उसकी मान्यता उतने काल तक ही होती है।
03:10 PM, 30-APR-2022
सूर्य ग्रहण के दौरान करें इन मंत्रों का जाप
नकारात्मक शक्तियों का नाश करने के लिए
ॐ ह्लीं बगलामुखी सर्वदुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तंभ
जिह्ववां कीलय बुद्धि विनाशय ह्लीं ओम् स्वाहा।।
धन लाभ के लिए
ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये
प्रसीद-प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:
बुरी शक्तियों के नाश के लिए
विधुन्तुद नमस्तुभ्यं सिंहिकानन्दनाच्युत
दानेनानेन नागस्य रक्ष मां वेधजाद्भयात्॥
शांति कायम करने के लिए
तमोमय महाभीम सोमसूर्यविमर्दन।
हेमताराप्रदानेन मम शान्तिप्रदो भव॥
सिद्धि प्राप्त करने के लिए
ॐ मां भयात् सर्वतो रक्ष, श्रियं वर्धय सर्वदा।
शरीरारोग्यं मे देहि, देव-देव नमोऽस्तु ते।।
02:43 PM, 30-APR-2022
इस वर्ष लगेंगे चार ग्रहण
इस वर्ष चार ग्रहण लगेंगे। दो सूर्य ग्रहण दो चंद्र ग्रहण हैं। पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल की आधी रात्रि को लगेगा। दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगेगा। पहला चंद्र ग्रहण 16 मई और दूसरा 8 नवंबर को होगा।
02:15 PM, 30-APR-2022
सूर्य ग्रहण आज, इन तीन राशि वालों को रहना होगा सावधान
मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के यह ग्रहण थोड़ी समस्या लेकर आ सकता है। ग्रहण के दौरान यदि घर से निकलना है तो बहुत संभलकर निकलें, वरना नुकसान हो सकता है। यदि संभव हो तो इस दिन घर पर रहें या कम से कम भीड़-भाड़ वाली जगहों पर न जाएं।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण अच्छा नहीं रहेगा। बच्चों के करियर को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। मेहनत का पूरा फल नहीं मिलेगा। किसी को पैसे उधार न दें।
मकर राशि- मकर राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण के दौरान सावधान रहना होगा। सेहत के मामले में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कोई पुराना रोग है तो उसे गंभीरता से लें। लक्ष्य को पाने में दिक्कत आ सकती है।
01:55 PM, 30-APR-2022
अक्तूबर में लगेगा साल का दूसरा और अंतिम सूर्यग्रहण
साल का दूसरा व अंतिम सूर्यग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को लगेगा। 25 अक्टूबर को सूर्यग्रहण शाम 04 बजकर 29 मिनट से लेकर 05 बजकर 42 मिनट तक लगेगा। यह सूर्यग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में नजर आएगा, जिसके कारण देश में सूतक काल मान्य होगा। इसके अलावा अक्तूबर में लगने वाला सूर्यग्रहण अफ्रीका महाद्वीप के उत्तर-पूर्वी भाग, एशिया के दक्षिण-पश्चिमी भाग और अटलांटिक में भी देखा जा सकेगा।
01:44 PM, 30-APR-2022
सूर्य ग्रहण का सूतक
चूंकि आज लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई दे रहा है, इसलिए आज किसी भी प्रकार का कोई सूतक नहीं लगेगा। सूतक उसी ग्रहण का मान्य होता है जो ग्रहण अपने यहां दिखाई दे। सूर्य ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। हालांकि सूतक नहीं लगेगा फिर भी थोड़ी सावधानी बरतनी आवश्यक है।
01:35 PM, 30-APR-2022
मेष राशि में सूर्य ग्रहण का प्रभाव
आज थोड़ी देर में जो सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है वो मेष राशि में लगेगा। मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण फलदायी साबित होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पुराने किसी निवेश से अच्छा धन लाभ हो सकता है। कार्यस्थल में आपके काम की जमकर तारीफ होगी। व्यापारियों के लिए भी ये गोचर लाभप्रद साबित होगा। मुनाफे वाली डील फाइनल हो सकती है। यात्रा से अच्छा धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। सरकारी नौकरी वाले जातकों के लिए समय काफी अनुकूल है।
01:19 PM, 30-APR-2022
सूर्य ग्रहण के संकट से बचने के लिए करें ये उपाय
सूर्य ग्रहण और शनि अमावस्या के दिन पंचामृत स्नान, तिल-तेल से शनि देव का अभिषेक करें और इस के साथ ही शनि चालीसा का पाठ करने से संकट दूर होते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, शनि अमावस्या और सूर्य ग्रहण एक दिन ही पड़ रहे हैं। ऐसे में इस दिन दान करना काफी शुभ माना जाता है।
सूर्य ग्रहण के दिन जब ग्रहण समाप्त हो जाए तो पूरे घर में गंगाजल से छिड़काव करें और साथ ही स्नान करें।
ग्रहण के दौरान ये भी ध्यान रखें कि खाने पीने कि चीजों में तुलसी डालकर रखें। मान्यता है ऐसा करने से खाने पीने कि चीजों में ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ता।
01:06 PM, 30-APR-2022
ऐसे ऑनलाइन देख सकते हैं ग्रहण
चूंकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन इस महान खगोलीय घटना में दिलचस्पी रखने वाले लोग ऑनलाइन यूट्यूब पर ग्रहण देख सकेंगे। कई चैनल यूट्यूब पर ग्रहण को लाइव दिखाते हैं।
12:50 PM, 30-APR-2022
सूर्य ग्रहण के प्रकार
सूर्य ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं-
पूर्ण सूर्य ग्रहण: पूर्ण सूर्य ग्रहण उस समय होता है जब चन्द्रमा पूरी तरह से पृ्थ्वी को अपने छाया क्षेत्र में ले लेता है। इसके फलस्वरुप सूर्य का प्रकाश पृ्थ्वी तक पहुंच नहीं पाता है और पृथ्वी पर अंधकार जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इस प्रकार बनने वाला ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण कहलाता है।
आंशिक सूर्य ग्रहण: आंशिक सूर्यग्रहण में चन्दमा, सूर्य के केवल कुछ भाग को ही अपनी छाया में ले पाता है। इससे सूर्य का कुछ भाग ग्रहण ग्रास में तथा कुछ भाग ग्रहण से अप्रभावित रहता है. इसे आंशिक सूर्यग्रहण कहा जाता है।
वलय सूर्यग्रहण: तीसरे और अंतिम प्रकार का सूर्य ग्रहण “वलय सूर्यग्रहण” के नाम से जाना जाता है। इस प्रकार के ग्रहण के समय चन्द्र सूर्य को इस प्रकार से ढकता है, कि सूर्य का केवल मध्य भाग ही छाया क्षेत्र में आता है। सूर्य के बाहर का क्षेत्र प्रकाशित होने के कारण कंगन के समान प्रतीत होता है। कंगन आकार में बने सूर्यग्रहण को ही वलय सूर्यग्रहण कहा जाता है।
12:35 PM, 30-APR-2022
सूर्य ग्रहण के दौरान न करें ये काम
सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ कार्यों का करना बिल्कुल वर्जित है।
नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है इसलिए किसी भी नए काम की शुरुआत या मांगलिक कार्य न करें।
इसके अलावा ग्रहण के दौरान नाखून काटना, कंघी करना भी सही नहीं माना जाता है।
शास्त्रों के अनुसार, ग्रहण के दौरान कुछ भी खाने से उसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में इस दौरान पका हुआ खाना खाने की मनाही होती है।
इसके अलावा इस दौरान काटने-छीलने का काम भी न करें।
ग्रहण के समय सोना नहीं चाहिए। साथ ही सुई में धागा भी डालने की मनाही की गई है।
ग्रहण के दौरान यात्रा करने से भी बचना चाहिए।
12:25 PM, 30-APR-2022
सूर्य ग्रहण का ज्योतिषीय महत्व
आज यानी 30 अप्रैल को लगने वाला सूर्यग्रहण मेष राशि में लगेगा। मेष राशि पर मंगल ग्रह का आधिपत्य है और भरणी नक्षत्र के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। इस कारण से मेष राशि और भरणी नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातकों पर इस ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मा जबकि चंद्रमा को मन का कारक माना गया है। ऐसे में ग्रहण के दौरान सभी जातकों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। हालांकि जिस क्षेत्र में यह ग्रहण होता है वहीं पर ही रहने वाले जातकों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ता है, अन्य जगहों पर ग्रहण का विशेष प्रभाव नहीं पड़ता है।
11:38 AM, 30-APR-2022
सूर्यग्रहण का वैज्ञानिक महत्व
सूर्य ग्रहण को एक खगोलीय घटना माना गया है। जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी की बीच आ जाती है तब ऐसी स्थिति में सूर्य का प्रकाश धरती पर नहीं पहुंच पाता और चंद्रमा सूर्य को ढक लेता तो इस घटना को सूर्यग्रहण कहते हैं।

ज्योतिष
आज का राशिफल: कर्क राशि के जातको का आज स्वास्थ रहेगा अच्छा, सिंह, कन्या राशि आज सकारात्मक उर्जा से भरे रहंगे.. पढ़े अपनी राशि…

कर्क राशिफल
आज समय थोड़ा कठिन बना रहेगा, लेकिन आपके परिश्रम में कमी नहीं रहेगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. पेट दर्द की शिकायत हो सकती है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी, परंतु दोपहर के बाद परिस्थिति अधिक अनुकूल बनेगी. स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है. दोपहर के बाद कोई चिंता दूर होगी. कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है. विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी.
सिंह राशिफल
आज हर काम सावधानीपूर्वक करें. मानसिक रूप से तनाव रहेगा. कुछ अस्वस्थता का अनुभव कर सकते हैं. परिजनों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है. ऐसे समय में संयम बरतना ही हितकर होगा. आज धन और यश की हानि हो सकती है. संतान के विषय में चिंता रहेगी. बौद्धिक और राजनीतिक चर्चा से दूर रहें. निवेश के लिए समय अनुकूल है.
कन्या राशिफल
आध्यात्मिकता के प्रति आपको आकर्षण अधिक रहेगा. आप को आर्थिक रूप से लाभ होने की संभावना है. नए काम का आरंभ करने के लिए समय शुभ है. प्रियजनों के साथ मुलाकात होगी. आप विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे. दोपहर के बाद स्थिति में बदलाव होगा. मानसिक और शारीरिक रूप से कुछ चिंता का अनुभव करेंगे. माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. स्थायी संपत्ति के लिए किए जा रहे प्रयास आज टालें.
ज्योतिष
वास्तु टिप्स: वास्तु के अनुसार दुसरो के इन 6 चीजो को का नही करना चाहिये इस्तेमाल…

अक्सर आपने बड़े-बुजुर्गों से सुना होगा कि कभी दूसरों की चीजों को मांगकर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। वास्तु शास्त्र में भी ऐसा करने की मनाही है। वास्तु के अनुसार, कुछ चीजें दूसरों से मांगकर इस्तेमाल करने से हमारे अंदर नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। कहते हैं कि इन छोटी-छोटी चीजों से बड़ा नुकसान हो सकता है। जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार, दूसरों की किन चीजों को मांगकर नहीं करना चाहिए इस्तेमाल-
रुमाल- वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी दूसरे इंसान का रुमाल पास रखने से रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। इसे वाद-विवाद से भी जोड़कर देखा जाता है। इसलिए कभी भी किसी दूसरे व्यक्ति का रुमाल अपने पास नहीं रखना चाहिए।
घड़ी- वास्तु शास्त्र में घड़ी को सकारात्मकता और नकारात्मकता दोनों से जोड़कर देखा जाता है। कलाई पर किसी दूसरे व्यक्ति की घड़ी को पहनना अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से व्यक्ति का खराब समय शुरू हो सकता है।
अंगूठी- वास्तु में किसी व्यक्ति की अंगूठी मांगकर पहनना अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने व्यक्ति के सेहत, जीवन व आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ता है।
पेन- वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी किसी व्यक्ति को किसी दूसरे का पेन अपने पास नहीं रखना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से करियर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे धन हानि भी हो सकती है।
कपड़े- वास्तु के अनुसार, कभी भी किसी इंसान को दूसरे के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से हमारे अंदर नकारात्मकता का प्रवेश होता है और जीवन में मुश्किलें आती हैं।
ज्योतिष
चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं रखें विशेष ध्यान,वरना पड़ सकती है ये असर…

Chandra Grahan 2022 Precaution for Pregnant women: आज 16 मई को चंद्र ग्रहण लग रहा है. इस चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान रखना चाहिए. इन्हें कई प्रकार के कार्यों की मनाही रहती है.साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022, दिन सोमवार और वैशाख पूर्णिमा को है. पंचांग के मुताबिक, यह चंद्र ग्रहण भारतीय समानुसार 16 मई की सुबह 08 बजकर 59 मिनट से सुबह 10 बजकर 23 मिनट रहेगा. साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा.
इस लिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. इस चंद्रग्रहण को दक्षिण-पश्चिमी यूरोप,दक्षिण-पश्चिमी एशिया, अफ्रीका, अधिकांश उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में देखा जा सकेगा.
चंद्र ग्रहण का प्रभाव वैसे तो सभी पर पडेगा. परंतु इसका असर गर्भवती महिला पर अधिक पड़ता है. इस लिए गर्भवती महिलाओं को नीचे दी गई बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए.
चंद्र ग्रहण कैसे लगता है?
चंद्र ग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है. जब चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ने लगती है तो इसी स्थिति को चंद्र ग्रहण कहते हैं.
चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं रखें ये सावधानियां
- ग्रहण काल में प्रकृति में कई तरह की अशुद्ध और हानिकारक किरणों का प्रभाव रहता है. इस लिए इन्हें घर से बहार नहीं निकलना चाहिए.
- चंद्र ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को कैंची, सूई, चाकू या धारदार चीजों का उपयोग नहीं करना चाहिए.
- चंद्र ग्रहण काल में प्रेग्नेंट लेडीज को भोजन आदि खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए.
- ग्रहण के दौरान स्नान न करें. जब ग्रहण समाप्त हो जाये तो स्नान कर दान दें.
- चंद्र ग्रहण काल में सहवास नहीं करना चाहिए.
- ग्रहण के दौरान अपने आराध्य देव का स्मरण और मंत्र का जाप करते रहना चाहिए.
- चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को अपना और अजन्में शिशु का खास ख्याल रखना चाहिए. इस दौरान उन्हें बाहर नहीं निकलना चाहिए.
-
जॉब7 days agoशिक्षक पदों पर निकली भर्ती,आवेदन 20 मई तक…
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली 4700 से अधिक पदों पर भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
6 days agoयहां NTPC में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब5 days agoहेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
Tech & Auto6 days agoलॉन्च होते ही TATA की यह इलेक्ट्रिक कार ने मचाई खलबली, जाने क्या है इसके फीचर्स और कीमत…
-
जॉब5 days agoPM Kisan योजना 11वीं किस्त की लिस्ट जारी,चेक करें यहाँ…
-
छत्तीसगढ़5 days agoखुशखबरी: CM बघेल ने मनरेगा के तहत मानदेय बढाने का किया बड़ा ऐलान…
-
जॉब6 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर भर्ती,जल्द ज़ारी होगी नोटिफिकेशन,ये रही पूरी डिटेल…
-
जॉब6 days agoलेक्चरर की निकली भर्ती,आवेदन 16 मई से शुरू…ये रही शैक्षणिक योग्यता


















You must be logged in to post a comment Login