Connect with us

ज्योतिष

राशियो का बदलने का संकेत: 17 मई को अशुभ योग एवं अनचाही घटना होने की आशंका,सभी राशियों को रहना होगा संभलकर..

Published

on

Aaj ka rashifal 28 April love: Express your love today there will be four moons in their love life today - Astrology in Hindi - Aaj ka rashifal 28 April love: ये

 

आज शनि मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। ये दोनों शनि की ही राशियां हैं। 30 साल बाद कुंभ राशि में आने से शनि का प्रभाव और बढ़ जाएगा। क्योंकि इस हिंदू नववर्ष का राजा भी शनि ही है। इस ग्रह के राशि परिवर्तन का असर देश-दुनिया सहित सभी राशियों पर पड़ेगा। जिससे कुछ लोगों को साढ़ेसाती और ढय्या के अशुभ असर से राहत मिलेगी। कुंभ राशि में पहले से ही मंगल मौजूद है। ऐसे में अब 17 मई तक शनि-मंगल की युति बनेगी। इस अशुभ योग की वजह से कुछ लोगों की परेशानियां भी बढ़ेंगी।

देश-दुनिया पर मंगल- शनि का असर
ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र ने बताया, शनि-मंगल एक साथ होते हैं तो अनचाही घटनाओं का अंदेशा रहता है। प्राकृतिक आपदा प्रभावित कर सकती है। इस साल शनि देव वक्री होकर मकर राशि में फिर से आएंगे। जिसके अशुभ प्रभाव से आतंकी घटनाएं बढ़ सकती हैं। महत्वपूर्ण पद वालों को सुरक्षा और सेहत का खासतौर से ध्यान रखना होगा। अस्थिरता बढ़ सकती है।

इस अशुभ योग के कारण हिंसात्मक घटनाओं को बढ़ावा मिलता है। मौसम में उतार-चढ़ाव होंगे। आगजनी, उपद्रव और दुर्घटनाएं बढ़ सकती हैं। शेयर बाज़ार में विशेष उथल-पुथल हो सकती है। कुछ देशों में तनाव बढ़ेगा। शीत युद्ध की स्थिति बन सकती है।

कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों को रहना होगा संभलकर
इस अशुभ युति के कारण लोगों में उग्रता बढ़ेगी। रिश्तों में तनाव रहेगा। विवाद बढ़ सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में साथ काम करने वालों से मतभेद होंगे। कई लोगों की सेहत में उतार-चढ़ाव भी आएंगे। लेन-देन या निवेश में बड़ा नुकसान हो सकता है। कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों को खासतौर से सावधान रहना होगा। वाहन दुर्घटना, चोट लगने या जलने की आशंका है। जोखिम भरे कामों में नुकसान होने की स्थिति बनेगी।

12 राशियों पर ऐसा रहेगा शनि का असर…

मेष: सेहत अच्छी होगी। जॉब और बिजनेस में फायदे के योग हैं।
वृष: जॉब और बिजनेस में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। मेहनत ज्यादा होगी। सेहत संबंधी सावधानी रखें।
मिथुन: धन लाभ के साथ जीवन में कई उपलब्धियां मिलन के योग हैं।
कर्क: रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आएंगी। धन हानि के योग बनेंगे। कामकाज में बदलाव होगा।
सिंह: मेहनत ज्यादा करनी होगी। जिससे फायदा मिलेगा। प्रमोशन के योग बनेंगे। सेहत का ध्यान रखें।
कन्या: रुके काम पूरे होंगे। धन लाभ के योग हैं। जॉब और बिजनेस में सफलता मिलेगी।
तुला: संतान संबंधी अच्छी खबर मिलेगी। योजनाओं पर काम होगा। अधिकारियों से मदद मिलेगी।
वृश्चिक: प्रॉपर्टी संबंधी मामले उलझ सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में बदलाव के योग हैं।
धनु: मेहनत का फायदा मिलेगा। जॉब और बिजनेस के लिए अच्छा समय है। दोस्तों और भाइयों से मदद मिलेगी।
मकर: प्रॉपर्टी विवाद में जीत मिल सकती है। लेकिन राज की बातें उजागर होने से नुकसान होगा।
कुंभ: सेहत संबंधी परेशानी होगी। रोजमर्रा के कामों में रुकावटें आएंगी। नौकरी और बिजनेस में नुकसान के योग हैं।
मीन: धन हानि हो सकती है। अनचाही जगह स्थान परिवर्तन हो सकता है। सेहत संबंधी परेशानी बढ़ेगी।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

ज्योतिष

आज का राशिफल: कर्क राशि के जातको का आज स्वास्थ रहेगा अच्छा, सिंह, कन्या राशि आज सकारात्मक उर्जा से भरे रहंगे.. पढ़े अपनी राशि…

Published

on

 

 

कर्क राशिफल

आज समय थोड़ा कठिन बना रहेगा, लेकिन आपके परिश्रम में कमी नहीं रहेगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. पेट दर्द की शिकायत हो सकती है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी, परंतु दोपहर के बाद परिस्थिति अधिक अनुकूल बनेगी. स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है. दोपहर के बाद कोई चिंता दूर होगी. कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है. विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी.

सिंह राशिफल

आज हर काम सावधानीपूर्वक करें. मानसिक रूप से तनाव रहेगा. कुछ अस्वस्थता का अनुभव कर सकते हैं. परिजनों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है. ऐसे समय में संयम बरतना ही हितकर होगा. आज धन और यश की हानि हो सकती है. संतान के विषय में चिंता रहेगी. बौद्धिक और राजनीतिक चर्चा से दूर रहें. निवेश के लिए समय अनुकूल है.

कन्या राशिफल 

आध्यात्मिकता के प्रति आपको आकर्षण अधिक रहेगा. आप को आर्थिक रूप से लाभ होने की संभावना है. नए काम का आरंभ करने के लिए समय शुभ है. प्रियजनों के साथ मुलाकात होगी. आप विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे. दोपहर के बाद स्थिति में बदलाव होगा. मानसिक और शारीरिक रूप से कुछ चिंता का अनुभव करेंगे. माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. स्थायी संपत्ति के लिए किए जा रहे प्रयास आज टालें.

Continue Reading

ज्योतिष

वास्तु टिप्स: वास्तु के अनुसार दुसरो के इन 6 चीजो को का नही करना चाहिये इस्तेमाल…

Published

on

 

 

अक्सर आपने बड़े-बुजुर्गों से सुना होगा कि कभी दूसरों की चीजों को मांगकर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। वास्तु शास्त्र में भी ऐसा करने की मनाही है। वास्तु के अनुसार, कुछ चीजें दूसरों  से मांगकर इस्तेमाल करने से हमारे अंदर नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। कहते हैं कि इन छोटी-छोटी चीजों से बड़ा नुकसान हो सकता है। जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार, दूसरों की किन चीजों को मांगकर नहीं करना चाहिए इस्तेमाल-

रुमाल- वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी दूसरे इंसान का रुमाल पास रखने से रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। इसे वाद-विवाद से भी जोड़कर देखा जाता है। इसलिए कभी भी किसी दूसरे व्यक्ति का रुमाल अपने पास नहीं रखना चाहिए।

घड़ी- वास्तु शास्त्र में घड़ी को सकारात्मकता और नकारात्मकता दोनों से जोड़कर देखा जाता है। कलाई पर किसी दूसरे व्यक्ति की घड़ी को पहनना अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से व्यक्ति का खराब समय शुरू हो सकता है।

अंगूठी- वास्तु में किसी व्यक्ति की अंगूठी मांगकर पहनना अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने व्यक्ति के सेहत, जीवन व आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ता है।

पेन- वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी किसी व्यक्ति को किसी दूसरे का पेन अपने पास नहीं रखना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से करियर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे धन हानि भी हो सकती है।

कपड़े- वास्तु के अनुसार, कभी भी किसी इंसान को दूसरे के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से हमारे अंदर नकारात्मकता का प्रवेश होता है और जीवन में मुश्किलें आती हैं।

Continue Reading

ज्योतिष

चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं रखें विशेष ध्यान,वरना पड़ सकती है ये असर…

Published

on

Chandra Grahan 2022 Precaution for Pregnant women: आज 16 मई को चंद्र ग्रहण लग रहा है. इस चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान रखना चाहिए. इन्हें कई प्रकार के कार्यों की मनाही रहती है.साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022, दिन सोमवार और वैशाख पूर्णिमा को है. पंचांग के मुताबिक, यह चंद्र ग्रहण भारतीय समानुसार 16 मई की सुबह 08 बजकर 59 मिनट से सुबह 10 बजकर 23 मिनट रहेगा. साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा.

इस लिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. इस चंद्रग्रहण को दक्षिण-पश्चिमी यूरोप,दक्षिण-पश्चिमी एशिया, अफ्रीका, अधिकांश उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में देखा जा सकेगा.

चंद्र ग्रहण का प्रभाव वैसे तो सभी पर पडेगा. परंतु इसका असर गर्भवती महिला पर अधिक पड़ता है. इस लिए गर्भवती महिलाओं को नीचे दी गई बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए.

चंद्र ग्रहण कैसे लगता है?

चंद्र ग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है. जब चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ने लगती है तो इसी स्थिति को चंद्र ग्रहण कहते हैं.

चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं रखें ये सावधानियां

  1. ग्रहण काल में प्रकृति में कई तरह की अशुद्ध और हानिकारक किरणों का प्रभाव रहता है. इस लिए इन्हें घर से बहार नहीं निकलना चाहिए.
  2. चंद्र ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को कैंची, सूई, चाकू या धारदार चीजों का उपयोग नहीं करना चाहिए.
  3. चंद्र ग्रहण काल में प्रेग्नेंट लेडीज को भोजन आदि खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए.
  4. ग्रहण के दौरान स्नान न करें. जब ग्रहण समाप्त हो जाये तो स्नान कर दान दें.
  5. चंद्र ग्रहण काल में सहवास नहीं करना चाहिए.
  6. ग्रहण के दौरान अपने आराध्य देव का स्मरण और मंत्र का जाप करते रहना चाहिए.
  7. चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को अपना और अजन्में शिशु का खास ख्याल रखना चाहिए. इस दौरान उन्हें बाहर नहीं निकलना चाहिए.
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़18 hours ago

CG News: किसान न्याय योजना की पहली क़िस्त 21 मई को सीधे किसानो के खातो में भेजी जाएगी, 1700 करोड़ रुपए होंगे ट्रांसफर…

  दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ सरकार राजीव गांधी किसान न्याय योजना से इस साल की...

छत्तीसगढ़19 hours ago

खुशखबरी: CM बघेल ने मनरेगा के तहत मानदेय बढाने का किया बड़ा ऐलान…

    छत्तीसगढ़ के महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के रोजगार सहायकों के लिए अच्छी खबर है। राज्य...

छत्तीसगढ़22 hours ago

CG News: पशु क्रूरता, युवक ने धारदार हथियार से गाय के बछड़े के कान और पुंछ काट करने वाला था हत्या, मौके पर पहुँचकर महिला ने बचाई जान…

  दुर्ग जिले में पशु क्रूरता का मामला सामने आया है। भिलाई तीन थाना के बाम्बे आवास में एक युवक...

छत्तीसगढ़2 days ago

बढ़ा महगाई का कहर, बिजली एवं इधन के दामो मे हुई बढ़ोतरी, 8 साल के पीक पर रिटेल महंगाई..

    बढ़ती महंगाई ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। खाने-पीने के सामान, ईंधन और बिजली के दाम...

छत्तीसगढ़2 days ago

today corona update: देश मे कोरोना के 15,057 केस, दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 3.37% तक पहुंचा..

    पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 1,221 नए मामले सामने आए हैं, जबकि एक मरीज की...

#Exclusive खबरे

Calendar

May 2022
M T W T F S S
  1
2 3 4 5 6 7 8
9 10 11 12 13 14 15
16 17 18 19 20 21 22
23 24 25 26 27 28 29
30 31  
Tech & Auto13 hours ago

इलेक्ट्रिक स्कटूर: सबसे सस्ते दामो में लॉन्च होने जा रही है यह TVS SCOOTER जाने क्या है इसके फीचर्स और कीमत…

ज्योतिष13 hours ago

आज का राशिफल: कर्क राशि के जातको का आज स्वास्थ रहेगा अच्छा, सिंह, कन्या राशि आज सकारात्मक उर्जा से भरे रहंगे.. पढ़े अपनी राशि…

जॉब13 hours ago

ग्रुप सी के तहत निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

जॉब17 hours ago

SBI में इन पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी.. जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

जॉब17 hours ago

यहां कर्मचारी चयन आयोग ने क्लर्क और स्टेनोग्राफर के 991 पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब7 days ago

    बिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता… जल्द करें अप्लाई

  • जॉब7 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…

  • जॉब7 days ago

    यहां NTPC में निकली बंपर भर्ती,जाने..आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब7 days ago

    SBI में निकली बंपर भर्ती,जल्द करे आवेदन,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब7 days ago

    डाक विभाग मे निकली विभिन्न भर्तीया, जल्द ही करे आवेदन, 10 वी पास उमीदवार करे अप्लाई..

  • जॉब6 days ago

    बिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब7 days ago

    लेक्चरर की निकली भर्ती,16 मई तक करे आवेदन…ये रही शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब7 days ago

    शिक्षक पदों पर निकली भर्ती,आवेदन 20 मई तक…

  • जॉब7 days ago

    डाटा एंट्री ऑपरेटर की निकली भर्ती, 22 मई तक करे आवेदन…

  • जॉब7 days ago

    यहाँ निकली शिक्षक पदों पर भर्ती,20 मई तक करे आवेदन…