देश - दुनिया
अगर एटीएम से निकल जाए कलर लगा हुआ नोट तो क्या करें? जानिए क्या कहते हैं नियम
अब कैश निकलवाने के लिए लोग अक्सर एटीएम का ही इस्तेमाल करते हैं. एटीएम से आप चाहें तब पैसे निकाल सकते हैं और कैश विड्रॉल का एटीएम सुरक्षित तरीका माना जाता है. लेकिन, कई बार लोगों को एटीएम से पैसे निकलवाते कुछ दिक्कत हो जाती है, जिसमें पैसे ना निकलना, कटे-फटे नोट निकलना आदि शामिल है. कई लोगों की शिकायत आती है कि उन्हें एटीएम से पैसे निकालने पर कलर लगा हुआ नोट मिल गया है, जो अब बाजार में चल नहीं रहा है. ऐसे में क्या किया जा सकता है?
आज हम आपको बताते हैं कि इस स्थिति में क्या किया जा सकता है और कलर नोट को लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने क्या नियम बना रखे हैं… जानते हैं भारतीय करेंसी से जुड़े खास नियम, जो आपको डेली लाइफ में काम में आते हैं…
हाल ही में एक ग्राहक ने इस स्थिति की शिकायत ट्विटर पर की थी और एसबीआई के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को टैग किया था. ग्राहक की शिकायत है कि उन्होंने एटीएम से पैसे निकलवाए थे और उन्हें 500 का रंग लगा हुआ नोट मिल गया. इस पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने रिएक्ट किया है और बताया है कि इस तरह के नोट का क्या किया जा सकता है. हालांकि, बैंक ने यह भी कहा है कि बैंक एटीएम से ऐसे नोट निकलना असंभव है.
क्या है एसबीआई का जवाब?
एसबीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए जवाब दिया है, ‘प्रिय ग्राहक, करेंसी नोटों को हमारे एटीएम में लोड करने से पहले अत्याधुनिक नोट सॉर्टिंग मशीनों के माध्यम से जांचा जाता है. इसलिए, एक गंदे / कटे-फटे नोट का वितरण असंभव है. हालांकि, आप हमारी किसी भी शाखा से नोट बदलवा सकते हैं.’ ऐसे में अगर आपके पास ऐसा नोट है तो आप बैंक के माध्यम से इसे चेंज करवा सकते हैं.
रंगे हुए नोट का क्या होगा?
भारतीय रिजर्व बैंक के मुताबिक, कोई भी बैंक रंग लगे नोटों को लेने से मना नहीं कर सकता है. लेकिन, आरबीआई ने इसके साथ सलाह देते हुए कहा कि कोई भी नोटों को गंदा न करें.
कौन से नोट नहीं बदले जाएंगे?
RBI का कहना है कि अगर आपका नोट नकली नहीं है तो उसे जरूर बदला जा सकता है. पुराने, फटे और नोट आसानी से बदले जा सकते हैं. इसके लिए आपसे कोई शुल्क नहीं वसूला जाता है.लेकिन जले हुए या बहुत बुरी टुकड़े हो चुके नोट को नहीं बदला जाएगा. अगर बैंक अधिकारी को लगा कि आपने जानबूझकर नोट फाड़ा या काटा है तो वे आपके नोट को बदलने से इंकार कर सकता है.
फटे हुए नोट के कितने पैसे वापस मिलेंगे?
ये इस बात पर निर्भर करता है कि नोट कितने का है और कितना फटा हुआ है. मान लीजिए 2000 रुपये के नोट का 88 वर्ग सेंटीमीटर (सीएम) होने पर पूरा पैसा मिलेगा. लेकिन 44 वर्ग सीएम पर आधा ही मूल्य मिलेगा. इसी तरह 200 रुपये फटे नोट में 78 वर्ग सीएम हिस्सा देने पर पूरा पैसा मिलेगा, मगर 39 वर्ग सीएम पर आधा पैसा मिलेगा.

देश - दुनिया
बड़ी खबर: सिलेंडर के दाम बड़ने से अब होटल और रेस्टोरेन्ट चलाने वालों को लगेगा तगड़ा झटका, जानिए क्या है इसके बढ़े दाम…

कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। इस बार सिलेंडर पर 102.50 रुपए का इजाफा हुआ है। राहत की बात यह है कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में इस माह भी कोई बदलाव नहीं किया गया। बदली हुई दरें रविवार सुबह से लागू हो गई हैं। मासिक रेट रिवीजन के बाद कमर्शियल सिलेंडर (19 किलो) ढाई हजार के करीब पहुंच गया है। 102.50 की बढ़त के बाद राजधानी में कमर्शियल सिलेंडर 2,458 रुपये का हो गया है। जबकि घरेलू सिलेंडर(14.2 किलो) के दाम लगातार दूसरे माह स्थिर रहे। 22 मार्च से घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में परिवर्तन नहीं हुआ है। इस माह भी घरेलू उपभोगताओं को सिलेंडर के लिए 987.50 रुपये चुकाने पड़ेंगे।
एक वर्ष में 770 रुपए महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर
मई 2021 से मई 2022 तक यानी बीते एक वर्ष में कमर्शियल सिलेंडर पर 770 रुपये का इजाफा हो चुका है। एक मई 2021 को 1688 वाला कमर्शियल सिलेंडर घटते-बढ़ते दामों के बीच 2,458 रुपये का हो गया है। बीते छह माह में सिलेंडर के दामें में सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान दो दफा 250 रुपए से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नवम्बर 2011 में 266 रुपए और फिर एक अप्रैल 2022 को 259 रुपये बढ़ चुके हैं।
सिलेंडर की नई दरें
घरेलू (14.2 किलो) – 987. 50 रुपये
छोटू (पांच किलो) – 362.50 रुपये
कमर्शियल (19 किलो) – 2,458 रुपये
Tech & Auto
TATA हैरियर SUV लॉन्च हुआ नए कलर ऑप्शन्स के साथ, जाने क्या है इसके बेहतरीन फीचर्स और कीमत…

Tata Motors ने अपनी लोकप्रिय Harrier (हैरियर) एसयूवी को नए कलर ऑप्शन्स के साथ लॉन्च किया है। Tata Harrier एसयूवी रॉयल ब्लू और ट्रॉपिकल मिस्ट कलर के साथ अपडेट की गई है। ये वही पेंट ऑप्शन हैं जो Safari 7-सीटर एसयूवी में पहले से उपलब्ध हैं। इसके अलावा हैरियर को मौजूदा डार्क एडिशन और काजीरंगा एडिशन में भी उपलब्ध रहेगी।
नए रंग
नए ट्रॉपिकल मिस्ट कलर ऑप्शन को XZS और XZ+ वैरिएंट के लिए एक कॉन्ट्रास्ट ब्लैक रूफ के साथ पेश किया गया है। जबकि रॉयल ब्लू कलर सिर्फ सिंगल टोन में उपलब्ध है, जो XT+ ट्रिम से उपलब्ध हैं। नए रंग को शामिल करने के साथ, टाटा हैरियर अब ऑर्कस व्हाइट, कैलीप्सो रेड और डेटोना ग्रे रंग विकल्पों सहित कई अन्य पेंट ऑप्शन्स में उपलब्ध है। हालांकि, कैमो ग्रीन कलर ऑप्शन फिलहाल उपलब्ध नहीं है।
इंजन पावर
नए रंग ऑप्शन्स के अलावा एसयूवी में अन्य कोई बदलाव नहीं किया गया है। टाटा हैरियर एसयूवी में वही 2.0-लीटर डीजल इंजन मिलना जारी है, जो 168bhp का अधिकतम पावर और 350Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन या तो 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है।
कीमत
Tata Harrier की एक्स-शोरूम कीमत 14.64 लाख रुपये से शुरू होती है जो 20.64 लाख रुपये तक जाती है।
हाल में हुई महंगी
इस बीच, कंपनी ने हाल ही में अपने यात्री वाहन रेंज पर कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। कंपनी की कारें औसतन 1.1 प्रतिशत महंगी हो गई हैं।
ईवी पर फोकस
इसके अलावा, टाटा मोटर्स 11 मई को भारतीय बाजार में लंबी दूरी की Nexon EV की घोषणा के लिए भी तैयार है। टाटा मोटर्स ने हाल ही में यह भी घोषणा की है कि वह भारत और विदेशी बाजारों के खरीदारों को लक्षित करते हुए 500 किलोमीटर (310 मील) की न्यूनतम रेंज और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी फीचर्स के साथ इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च करने की योजना बना रही है।
2025 तक नई ईवी
अपने नए प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करके बनाए गए पहले इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) को कंपनी साल 2025 तक लॉन्च कर देगी। टाटा ने मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी दी जहां उसने नई Avinya EV कॉन्सेप्ट एसयूवी को पेश किया।
देश - दुनिया
रोजगार के अवसर: बिजली विभाग में बिना परीक्षा निकली बंपर पदों पर भर्ती, जाने क्या है आवदेन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

मैंगलोर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड ने नेशनल अपरेंटिस ट्रेनिंग स्कीम (NATS) के तहत अपरेंटिस के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे MESCOM की आधिकारिक वेबसाइट mescom.karnataka.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक http://mhrdnats.gov.in/announcements पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक http://portal.mhrdnats.gov.in/sites/default/files/file_upload/MESCOM.pdf के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन (MESCOM Recruitment 2022) को भी चेक कर सकते हैं. इस भर्ती (MESCOM Recruitment 2022) प्रक्रिया के तहत कुल 183 पदों को भरा जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 25 मई
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 10 जून
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 183
योग्यता मानदंड
ग्रेजुएट अपरेंटिस- उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट होना चाहिए.
तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस- उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए.
वेतन
ग्रेजुएट अपरेंटिस- ₹9,000
तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस- ₹8,000
-
देश6 days agoकर्मचारियों को लगा ज़ोरदार झटका : डीए पर हो सकती है ब्रेक, ये रही वजह..
-
देश4 days agoखुशखबरी: अब महंगाई भत्ता में हुआ बड़ा इजाफा, जानिए अब कितनी मिलेगी सैलरी…
-
जॉब6 days agoबंधन बैंक में निकली इतने पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक 12 वी पास उम्मीदवार जल्द से जल्द कर आवेदन…
-
जॉब5 days agoCGPSC में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1.2 लाख सैलरी,जाने आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश - दुनिया5 days agoखुशखबरी: अब महंगाई भत्ता में हुआ बड़ा इजाफा, जानिए अब कितनी मिलेगी सैलरी…
-
व्यापर5 days agoBank Holidays : मई में रहेगा 13 दिन बैंक बंद,RBI जारी की लिस्ट;यहाँ देखें पूरी लिस्ट…
-
Tech & Auto5 days agoसिर्फ 1,500 रुपये से भी कम में मिनी एयर कंडीशनर; जो आपको AC जैसी हवा देगा..
-
जॉब3 days agoCGPSC में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1.2 लाख सैलरी,जाने आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश - दुनिया6 days agoयात्रीगण कृपया ध्यान दे: ट्रेन पे सफर करते समय भूलकर भी न करे ये 4 गलतियाँ नही तो लग सकता है भारी जुर्माना…
-
व्यापर5 days ago12 रुपये करें खर्च ,मिलेगा 2 लाख का फायदा;ये रही डिटेल…






























You must be logged in to post a comment Login