जॉब
यहाँ निकली बैंक में 950 पदों पर बड़ी भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता;उम्मीदवार जल्द करे आवेदन

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50 फीसदी अंकों के साथ में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।बैंक भर्ती के लिए तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने सहायक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन को 17 फरवरी, 2022 को जारी किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वह आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं
17 फरवरी से शुरू होंगे आवेदन
आरबीआई भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 17 फरवरी, 2022 से शुरू की जाएगी। आरबीआई ने आवेदन की आखिरी तारीख 8 मार्च, 2022 को निर्धारित की है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आखिरी समय में वेबसाइट पर अधिक लोड के कारण होने वाली तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें।
परीक्षा की तारीखें भी जारी :
भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से सहायक के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 26 और 27 फरवरी, 2022 को किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन फेज-1, फेज-2 और भाषा परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि परीक्षा में अब दो महीने से कम समय बचा है। इसलिए सभी अपनी तैयारी तेज कर लें। इस भर्ती के माध्यम से कुल 950 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50 फीसदी अंकों के साथ में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा आवेदकों के पास में कंप्यूटर (वर्ड प्रोसेसिंग) का ज्ञान भी होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए योग्यताओं में छूट का प्रावधान किया गया है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं। आवेदकों की आयु-सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष होनी चाहिए।
कैसे कर सकेंगे आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकेंगे।
1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे सहायक भर्ती के लिए आवेदन से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर चले जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।
5. अब अपनी आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
6. अब सभी जरूरी जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
7. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन क्लिक करें।
8. अब आगे की जरूरत के लिए अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

जॉब
यहां लेक्चरर के 450 से अधिक पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….

राज्य चयन बोर्ड (एसएसबी) ने ओडिशा के गैर-सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में विभिन्न विषयों में लेक्चरर के कुल 476 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसएसबी ओडिशा लेक्चरर भर्ती 2022 के लिए 13 अप्रैल से एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट ssbodisha.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा
राज्य चयन बोर्ड ओडिशा के लेक्चरर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में कम से कम 55% अंकों या इसके समकक्ष के साथ स्नातकोत्तर पास किया होना चाहिए। लेक्चरर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष निर्धारित की गई हैं। आधिकारिक सूचना के मानदंडों के अनुसार आरक्षित वर्ग के लिए आयु में छूट होगी।
भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी
ओडिशा के लेक्चरर के पदों के आवेदन प्रक्रिया 13 अप्रैल से शुरू होकर 12 मई, 2022 तक चलेगी।
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और वाइवा के आधार पर किया जाएगा।
लिखित परीक्षा बालासोर, बरहामपुर, भुवनेश्वर, बोलनगेर, कटक, जैसोर, राउरकेला और संबलपुर जोन में आयोजित की जाएगी।
एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के को छोड़ कर सभी श्रेणी के उम्मीदवारों से 500 रुपये का आवेदन शुल्क लिया जाएगा।
भर्ती विवरण
कुल पदों की संख्या – 476
ओडिया विषय के लेत्चरर के पदों की संख्या – 278
इतिहास विषय के लेत्चरर के पदों की संख्या – 182
हिंदी विषय के लेत्चरर के पदों की संख्या – 16
आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को सबसे पहले एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट ssbodisha.ac.in पर जाना होगा।
होम पेज पर न्यूज एंड इवेंट्स के सेक्शन में जाएं।
इस सेक्शन में संबंधित भर्ती से जुड़ी लिंक पर क्लिक करें। (लिंक 13 अप्रैल, 2022 को सक्रिय होगा)
लिंक खुलने के बाद आवदेन पत्र प्रदर्शित होगा, इस आवेदन में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
अब अपने दस्तावेज अपलोड करें।
अपने आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा करें।
अब अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और भविष्य की जरूरत के लिए एक प्रिंट आउट निकाल लें।
जॉब
यहां 12वी पास के लिए निकली बंपर भर्ती, जल्द करे आवेदन…

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, RSMSSB ने लाइव स्टॉक असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाकर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. बताते चलें की भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 17 अप्रैल 2022 है. साथ ही आवेदन शुल्क जमा करने की लास्ट डेट भी 17 अप्रैल है.
कुल 1136 पदों पर भर्ती निकाली गई है. जिसमें टीएसपी में 155 पद एवं नॉन टीएसपी में 981 पद हैं. पदों पर भर्ती के लिए 4 जून 2022 को परीक्षा आयोजित की जाएगी. जिसके लिए एडमिट कार्ड आयोग द्वारा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा.
आयु सीमा
पदों के लिए 18 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
शैक्षिक योग्यता
आरएसएमएसएसबी लाइव स्टॉक असिस्टेंट पदों के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री अथवा बायोलॉजी/हॉर्टिकल्चर एग्रीकल्चर/एनिमल हसबेंडरी के साथ 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं. साथ ही लाइव स्टॉक में 1 या 2 वर्ष की ट्रेनिंग भी होनी चाहिए.
आवेदन शुल्क
पदों पर आवेदन करने के लिए जनरल एवं ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को ₹450 आवेदन शुल्क जमा करने होंगे. हालांकि ओबीसी एनसीएल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए यह ₹350 एवं एससी एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹250 निर्धारित है.
जॉब
यहां कर्मचारी चयन आयोग ने औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी के इतने पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जाने क्या है शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग, JSSC ने औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 अप्रैल 2022 को शुरू होगी और उम्मीदवार 12 मई तक आवेदन कर सकेंगे। वही आवेदन शुल्क जमा करने की लास्ट डेट 14 मई है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर विजिट करना होगा।
आवेदन पत्र भरने के बाद 17 से 29 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन में संशोधन किया जा सकेगा। वहीं भर्ती के लिए जून के पहले हफ्ते में परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा ओएमआर शीट पर ली जाएगी।
वैकेंसी डिटेल्स
कुल पदों की संख्या : 727
नियमित पद : 701
बैकलॉग : 26
आयु सीमा
इन पदों के लिए न्यूनतम 21 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं अधिकतम आयु सीमा हर कैटेगरी के लिए अलग-अलग है। जिसमें अनारक्षित व ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष, एससी व एसटी के लिए 38 वर्ष, ओबीसी के लिए 37 एवं महिला उम्मीदवारों के लिए 38 वर्ष तय की गई है।
-
Tech & Auto5 days agoमार्केट में खलबली मचा रही Yamaha MT 15 V2 जल्द करे बुकिग… जाने क्या है इसके फीचर्स और कीमत…
-
Tech & Auto6 days agoमार्केट मे खलबली मचा रही xiaomi फोल्डेबल स्मार्टफोन, 8-इंच डिस्प्ले और 1 प्लस प्रोसेसर, जाने क्या है इसके फीचर्स और कीमत…
-
Lifestyle4 days agoहार्ट अटैक आने से पहले दिखाई देती है ये 6 संकेत,न करें कभी नज़र अंदाज
-
Tech & Auto5 days agoWhatsApp का ये धमाकेदार ट्रिक मचाया धमाल, मैसेज भेजना हुआ आसान;जानें ये बेहतरीन ट्रिक
-
Tech & Auto3 days agoखुशखबरी: अब पेट्रोल के टेंशन से हो जाइए फ्री.. Hero के इस बाइक मे हुआ नया बदलाव…
-
देश - दुनिया4 days agoincome Tex के 10 ऐसे नियम जो 1 अप्रैल से हो गए है लागू, जिसे हर व्यक्ति को है जानना जरूरी…
-
Tech & Auto6 days agoHighest Mileage Bikes : 51 हजार की सस्ती बजट में,मिल रही सबसे ज्यादा माइलेज वाली टॉप 3 बाइक
-
देश5 days agoस्कीम : सुकन्या समृद्धि योजना में खुलवाएं खाता,मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज
-
देश - दुनिया6 days agoखुशखबरी : डीआर में डीए हुआ इतने % इजाफा,मिलेगी 30 प्रतिशत का एरियर
-
देश - दुनिया2 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…




























You must be logged in to post a comment Login